मान लीजिये आप किसी लिफ्ट में फस गए और अचानक आपको एहसास हुआ कि लिफ्ट फ्री फॉल यानि टूटकर गिर रही है, ऐसी स्थिति में आप सोचेंगे कि लिफ्ट में जान कैसे बचाएं.जब भी आप किसी फ्री फॉलिंग लिफ्ट में हैं तो हमेशा याद रखें आपको खड़े नहीं रहना है. आपको लिफ्ट के फर्श/सतह पर अपने सर को हाथ के ऊपर रख कर लेट जाना है. जिससे आपका शारीरिक भार बराबर विभाजित हो पाये उस सतह पर. हो सकता है आपको चोट आये पर इतना ज़रूर होगा कि आपकी जान…
Month: February 2022
यूपी में जाति देखकर किया जाता है एनकाउंटर: स्वामी प्रसाद मौर्य
फिरोजाबाद: तीसरे चरण का चुनाव प्रचार बंद होने से एक घंटे पूर्व सपा कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में स्वामी प्रसाद मौर्य ने योगी सरकार पर करारा प्रहार किया। कहा, योगी सरकार जाति देखकर एनकाउंटर करती है। इनकी जाति के अपराधी को गिरफ्तार किया जाता है। दलित, पिछड़ा, ब्राह्मण, मुस्लिम समाज के अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया जाता है। शुक्रवार तीसरे पहर 03.55 बजे हेलीकाप्टर से पहुंचे सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि पांच साल साथ रहकर इनका असली चेहरा देखा है।…
मैनपुरी : कार पर पलटा डंपर , पति-पत्नी की हुई मौत
मैनपुरी: बालू से भरा डंपर असंतुलित होकर एक कार के ऊपर पलट गया। इससे कार सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से डंपर को कार से उठवाया। इसके बाद कटर की मदद से कार की बाडी को काटकर दोनों शवों को बाहर निकाला जा सका। इस हादसे में कार की बाडी पूरी तरह पिचक गई थी। शहर के मुहल्ला न्यू गाड़ीवान निवासी अधिवक्ता सौराज सिंह बघेल के पुत्र करन कुमार निजी विद्यालय में शिक्षक थे। 28 नवंबर 2021 को उनका विवाह थाना…
अखिलेश यादव बोले- यूपी में नहीं खिलेगा झूठ का फूल और अखिलेश यादव ने मैनपुरी के करहल विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल पर हुए हमले पर बड़ा बयान दिया है
यूपी विधानसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण का मतदान हो चुका है. वहीं, 20 फरवरी को तीसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे. इस बीच तीसरे चरण के प्रचार के आखिरी दिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्नाव में दम भरा है. इस दौरान उन्होंने बातचीत में कहा कि तीसरे और चौथे चरण में समाजवादी पार्टी दोहरा शतक लगाने जा रही है.वहीं, सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी नेताओं की जुबान बता रही है कि वह बुरी तरह…
अहमदाबाद ब्लास्ट में 38 को फांसी, 11 आखिरी सांस तक कैद में रहेंगे
अहमदाबाद धमाकों में 56 लोगों की जान लेने वाले 49 आतंकियों में से 38 को स्पेशल कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई है। बाकी 11 पूरी जिंदगी जेल में रहेंगे। देश में पहली बार एक साथ 38 लोगों को फांसी की सजा सुनाई गई है। इससे पहले राजीव गांधी हत्याकांड में 26 लोगों को यह सजा मिली थी। सजा की खबर सुनकर ब्लास्ट के मास्टरमाइंड नागौरी ने कहा कि हम सिर्फ कुरान का फैसला मानते हैं। जमीयत उलेमा-ए-हिंद अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने अहमदाबाद बम धमाकों पर स्पेशल कोर्ट के…
जानिए किसके कहने पर उपेन्द्र ने लगाना शुरू किया अपने नाम में ‘कुशवाहा’
बिहार के जिला वैशाली के जन्दाहा में एक मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मे उपेन्द्र कुशवाहा बिहार के शीर्ष नेताओं में से एक हैं। जिस तरह से नीतीश कुमार, राम विलास पासवान, लालू यादव की राजनीतिक शुरुआत जेपी आंदोलन से हुई उसी तरह उपेन्द्र कुशवाहा की भी राजनीतिक पाठशाला वहीं से शुरू हुई। उपेन्द्र कुशवाहा ने पटना के साइंस कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरी की उसके बाद मुजफ्फरपुर के बी. आर. अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय से राजनीति में एम. ए. किया। राजनीति में पढ़ाई पुरी करने के बाद उपेन्द्र कुशवाहा ने जन्दाहा कॉलेज…
फुलटाइम टेस्ट कप्तानी के लिए रोहित शर्मा के ऊपर सस्पेंस,
श्रीलंका के खिलाफ अगले सप्ताह से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज और दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान होना है। टी20 सीरीज में तो रोहित शर्मा टीम इंडिया के कप्तान होंगे, लेकिन टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का कप्तान कौन होगा, ये देखने वाली बात होगी, क्योंकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद विराट कोहली ने टेस्ट कैप्टेंसी छोड़ दी है।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई रोहित शर्मा को टेस्ट टीम का फुलटाइम कैप्टन बनाने के बारे में नहीं…
सचिन तेंदुलकर अपने बेटे का मैच नहीं देखना चाहते , बताई क्या है इसकी वजह
इंटरनेशनल क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में शुमार सचिन तेंदुलकर अपने बेटे अर्जुन के क्रिकेट के बेहतर होते देखना चाहते हैं लेकिन उनके मुकाबलों को नहीं देखते। मास्टर ब्लास्टर ने इस बात को साझा किया है कि उनका बेटा जब किसी मैच में खेलने उतरता है तो वह उसे नहीं देखते। इस साल आइपीएल के 15वें सीजन के लिए की गई मेगा आक्शन में अर्जुन को मुंबई इंडियंस ने खरीदा। भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर का मैच नहीं देखने के सवाल पर कहा कि…
पाकिस्तान को आई समझौता धमाके की 15वीं बरसी पर ‘न्याय’ की याद
मुंबई बम विस्फोट कांड के गुनहगारों को सजा दिलाने में नाकाम रहे और अपने यहां आतंकियों को हर तरह की छूट देने वाले पाकिस्तान को समझौता एक्सप्रेस धमाके की 15वीं बरसी पर ‘न्याय’ की याद आई है। पाकिस्तान ने विस्फोट के षड्यंत्रकारियों को न्याय दिलाने में भारत सरकार की ‘नाकामी’ पर अपनी निराशा जताने के लिए शुक्रवार को यहां भारतीय मिशन के प्रभारी को विदेश मंत्रालय में तलब किया।विदेश कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, भारतीय राजनयिक को उन पाकिस्तानी परिवारों की पीड़ा के प्रति भारत सरकार की कथित उदासीनता…
यूक्रेन पर हमले का ‘रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कर लिया है फैसला’,
रुस और यूक्रेन के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने दावा किया है कि रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर आक्रमण करने का फैसला किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि, उनका मानना है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर हमले का फैसला कर लिया है। उन्होंने कहा कि रूस का यूक्रेन पर हमला किसी भी समय हो सकता है।दरअसल, राष्ट्रपति बाइडन ने पहले कहा था कि उन्हें विश्वास…
अपने नए बिजनेस को लेकर ‘तारक मेहता’ की बबीता हुईं एक्साइटेड
बॉलीवुड और टेलीविजन के क्षेत्र में एक्टर्स अभिनय में सक्रिय रहने के साथ दूसरे क्षेत्रों में भी हाथ आजमाते रहते हैं। ऐसे में उन कलाकारों की कमाई का एक बड़ा जरिया बिजनेस से आता है। अब ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ की बबीता जी यानी अभिनेत्री मुनमुन दत्ता ने अपने बिजनेस की शुरुआत की है। मुनमुन का अपना यूट्यूब चैनल भी है जहां वह वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। अपने यूट्यूब चैनल पर उन्होंने इसकी जानकारी फैन्स को दी। नए काम को लेकर मुनमुन काफी एक्साइटेड दिखीं। उन्होंने फूड बिजनेस…
अर्जन बाजवा, लुक ट्रांसफॉर्मेशन से लूट रहे वाहवाही
अपनी दमदार अभिनय से लोगों का दिल चुके अर्जन बाजवा इस समय चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में अर्जन के आगामी फिजियोलॉजिकल थ्रिलर शो बेस्टसेलर को अमेजॉन पर 18 फरवरी के दिन रिलीज किया गया। ‘गुरु’ से लेकर ‘स्टेज ऑफ सीज 26/11’, हर फिल्म में अर्जन ने अपने परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीता है। हर किरदार के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है चाहे वो फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन हो या मेंटली अपने किरदार में इंवॉल्व होना हो, अर्जन ने इन तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ी है।हाल…
शमिता शेट्टी ‘Bigg Boss 15’ के बाद ले रहीं हैं थेरेपी, बोलीं- शो के माहौल ने बनाया और भी बीमार
हर चीज की एक कीमत होती है, यहां कर की पॉपुलैरिटी की भी । रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में भाग लेना और उसमें लंबे समय तक टिके रहना कोई आसान काम नहीं है। यह शो आप पर भारी पड़ सकता है और शमिता शेट्टी इसका ताजा उदाहरण हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान, एक्ट्रेस ने बताया कि उनका जीवन पहले जैसा नहीं है, और वह अभी भी पहले जैसे होने की कोशिश कर रही है। सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए शमिता ने कहा कि वह अपनी जिंदगी…
16 जिलों की 59 सीटों पर कल होगी वोटिंग, तीसरे चरण के लिए प्रशासन मुस्तैद
2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में हुए मतदान के प्रतिशत की बातें तो इन सीटों में बुन्देलखंड की महरौनी सु. एक ऐसी सीट रही है जिस पर मतदाताओं ने पिछले दोनों चुनाव में काफी उत्साह दिखाया। वर्ष 2012 के चुनाव में इस सीट पर 75.14 प्रतिशत वोट पड़े थे तो वर्ष 2017 के चुनाव में यहां 74.16 प्रतिशत मतदान हुआ था। प्रचार थमने से पहले शुक्रवार को सुबह से शाम तक इन सभी सीटों पर सभी उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के…
पंजाब में आम आदमी पार्टी के ‘सिख फार जस्टिस’ के साथ कनेक्शन की होगी जांच,
पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की खालिस्तान समर्थक प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन सिख फार जस्टिस से मदद लेने के मामले जांच होगी। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर इसकी जांच की मांग की थी। केंद्र सरकार ने इन आरोपों को गंभीरता से लिया है और अमित शाह ने चन्नी को स्वयं पूरे मामले की गहराई से दिखवाने का भरोसा दिया है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को चरणजीत सिंह चन्नी ने गृहमंत्री को लिखे पत्र के साथ सिख फार जस्टिस के…
कांग्रेस विधायक ईश्वरप्पा के इस्तीफे की मांग के साथ कर्नाटक विधानसभा में बिता रहें है रात
केएस इश्वरप्पा के भगवा झंडे वाले बयान पर कांग्रेस विधायकों का विरोध जारी है और इस क्रम में इन विधायकों ने शुक्रवार रात भी कर्नाटक विधानसभा में ही काटी। कर्नाटक के ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा (KS Eshwarappa) के इस्तीफे की मांग के साथ राष्ट्रीय ध्वज के बारे में दिए गए उनके बयान को लेकर उनपर देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की जा रही है। इस विरोध के साथ कांग्रेस विधायक लगातार कर्नाटक विधानसभा और विधान परिषद के भीतर ही दूसरी रात भी जमे रहे।…
सीतापुर :जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार ने दी जरूरी जानकारी
सीतापुर :जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा उ0प्र0 के पत्रांक दिनांक 11 फरवरी 2022 द्वारा निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम-2009 की धारा 12(1)(ग) के अंतर्गत अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों को गैर सहायतित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 01 व पूर्व प्राथमिक कक्षा में आनलाइन प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन/लाटरी के संबध में तिथियों का निर्धारण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण 02 से 25 मार्च 2022, द्वितीय चरण 02 से 23 अप्रैल, तृतीय चरण 02 मई से 10…
सीतापुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ’’श्री कुलदीप कुमार-द्वितीय’’ की अध्यक्षता में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी की बैठक आयोजित की गयी
सीतापुर : जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ’’श्री कुलदीप कुमार-द्वितीय’’ की अध्यक्षता में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी की बैठक आयोजित की गयी तथा साथ ही जिला कारागार सीतापुर का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय श्रीमान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ’’श्री राहुल कुमार सिंह द्वितीय’’, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ’’श्रीमती सुदेश कुमारी’’ उपस्थित रहे। जिला कारागार सीतापुर में जेल अधीक्षक ’’श्री सुरेश कुमार सिंह’’ तथा जेलर, ’’श्री आर.एस. यादव’’ सहित अन्य जेल अधिकारी भी उपस्थित रहें। मा0 जनपद न्यायाधीश श्री कुलदीप कुमार द्वितीय द्वारा जिला कारागार सीतापुर मे…
सीतापुर : विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की तैयारियों के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुयी
सीतापुर: विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की तैयारियों के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में मा0 प्रेक्षकगणों ने निर्देश दिये कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन के अन्तर्गत मतदान हेतु बूथों पर समस्त व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जायें। शौचालय, पानी, रैम्प, इमरजेंसी लाइट, फर्नीचर, बैरीकेटिंग, कैमरे आदि आवश्यक सुविधाओं को सभी बूथों पर सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश भी मा0 प्रेक्षकगणों ने दिये। उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटोकाल के अन्तर्गत समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण की जायें तथा ग्लब्स, मास्क, डस्टबिन आदि का प्रबंध…
सीतापुर : दीपोत्सव कार्यक्रम के माध्यम मतदान करने को प्रेरित किया गया
सीतापुर : जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत लालबाग शहीद पार्क में 5100 दिए और कैंडल जलाकर मतदाताओं को जागरूक करने का संदेश दिया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा जनपद के मतदाताओं का आह्वान किया गया कि 23 फरवरी 2022 को सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करें और जनपद में शतप्रतिशत मतदान का रिकॉर्ड बनाएं। जिलाधिकारी महोदय ने जनपद के स्वीप कार्यक्रम के नोडल प्रभारी अजीत कुमार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सुंदर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बधाई दी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिलाधिकारी महोदय को…
