गोण्डा : जनपद में 27 फरवरी को होने वाले विधान सभा चुनाव की सरगर्मियां काफी तेज हो गयी हैं। पाँचवे चरण के नामांकन के आखिरी दौर में गोंडा सदर विधानसभा से पत्रकार/वरिष्ठ समाजसेवी संतोष कुमार शर्मा ने नैतिक दल से नामांकन किया है। संतोष शर्मा बड़े राजनीतिक सूरमाओं को चुनौती देते नजर आएंगे। मालूम हो कि संतोष शर्मा पेशे से पत्रकार हैं जो कि निष्पक्ष रूप से आमजनमानस की आवाज बनकर लड़ते आ रहे हैं। उनके चुनाव में उतरने से गरीब, मजदूरों, रिक्शा चालकों सहित पत्रकारों में भारी उत्साह देखा…
Day: February 8, 2022
सीतापुर:विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में मंडलायुक्त रंजन कुमार की अध्यक्षता में बैठक संपन्न की गई
सीतापुर : विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में मण्डलायुक्त रंजन कुमार की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान मण्डलायुक्त ने निर्वाचन संबंधी समस्त कार्यवाहियों की एक-एक करके समीक्षा की एवं निर्देश दिये कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दायित्वों को पूर्ण निष्ठा के साथ समय से पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने निर्वाचन संबंधी समस्त तैयारियों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बैठक के दौरान मण्डलायुक्त ने वाहनों का पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुये ए0आर0टी0ओ0 प्रवर्तन…
UP: पहले चरण का थमा चुनाव प्रचार, 10 फरवरी को 11 जिलों की 58 सीटों पर होगा मतदान
अठारहवीं विधानसभा के गठन के लिए 10 फरवरी को होने वाले पहले चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में चुनाव प्रचार का शोरगुल मंगलवार शाम छह बजे थम गया। पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और ब्रज क्षेत्र के 11 जिलों की 58 सीटों पर गुरुवार को वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में जिन जिलों में मतदान होना है उनमें शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा हैं। पश्चिमी यूपी के 11 जिलों की इन सीटों के लिए 623 उम्मीदवार मैदान में हैं, मतदान…
रायपुर :- भाजपा के पूर्व मंत्री की करतूत पर थूकेंगे छत्तीसगढ़िया!
सौरभ सिंह यादव :- रायपुर :- छत्तीसगढ़ की राजनीति में सीडी कांड से सुर्खियां बटोर चुके भाजपा के पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री राजेश मूणत एक बार फिर गंदी गाली गलौज के कारण चर्चा में है मामला राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ आगमन पर भाजपा द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन के समय महिला पुलिस कर्मियों के सामने ही गंदी गंदी गालियां देते हुए महिला पुलिस कर्मियों को शर्मसार करने का है दरअसल विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा के पूर्व मंत्री और उनके समर्थक लगातार महिला पुलिस कर्मियों के बीच ही गाली गलौज कर रहे…
पीलीभीत:आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने पर मुकदमा दर्ज।
पीलीभीत सूचना विभाग 08 फरवरी 2022/ समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री जगदेव सिंह जग्गा द्वारा मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 को सम्बोधित शिकायती प्रार्थना पत्र दिनांक 07.02.2022 के अन्तर्गत शिकायत की गयी है। शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत की गई की सोशल मीडिया पर व्हाटसएप पर आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित कर सांप्रदायिक दंगा भड़काने की की साजिश की जा रही है। शिकायतकर्ता द्वारा उक्त के सम्बन्ध में थाना जहानाबाद में शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया है। उक्त शिकायत का संज्ञान लेते हुये प्रभारी निरीक्षक थाना जहानाबाद द्वारा व्हाटसऐप ग्रुप एडमिन दिनेश कुमार पुत्र…
पीलीभीत:मतदान से पूर्व मार्ग व पेंटून पुल का किया जाये सुदृढीकरण।
पीलीभीत: विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत शारदा पार के मतदान केन्द्रों को जाने वाले मार्ग का निरीक्षण मा0 प्रेक्षक पूरनपुर श्री रवि शंकर आई0ए0एस0, जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार पी द्वारा किया गया। इस दौरान पूरनपुर के धनाराघाट पहुंचकर पेटून पुल व मार्ग का निरीक्षण करते हुये आवागमन के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। इस दौरान पेंटून पुल व हजारा तक जाने वाले मार्ग की देखरेख हेतु पीडब्लूडी द्वारा नामित संस्था को निर्देशित किया गया कि पेंटून पुल…
रायबरेली:स्वीप के तहत मतदाता को मतदान हेतु किया जा रहा जागरूक
डलमऊ-रायबरेली। तहसील डलमऊ सभागार में मंगलवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत नोडल अधिकारी एसडीएम जीतलाल सैनी की अध्यक्षता में स्वीप के तहत बैठक आयोजित की गई। जिसमें सरेनी विधानसभा क्षेत्र के आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने के लिए जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया। स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जीतलाल सैनी ने बताया कि मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम रंगोली, मेहंदी, स्लोगन, गोष्ठी, पोस्टर, प्रतियोगिताओं के माध्यम से स्वीप कार्यक्रम को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिसमें 12 प्रभारी बनाए गए जिसमें बूथ संख्या 9 से 12 तक आवंटित…
रायबरेली:दो शराब माफियाओं की करोड़ों की संपत्ति हुईं कुर्की
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिलाधिकारी के निर्देश पर डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पूर्व में अवैध शराब और शराब बनाने की सामग्री के साथ पकड़े जाने पर दर्ज मुकदमा और गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई कार्रवाई के तहत आरोपी अजय कुमार जयसवाल पुत्र बृजेश कुमार और अमरीश कुमार जयसवाल पुत्र राजकिशोर निवासी दीनगंज कोतवाली डलमऊ के विरुद्ध स्थानीय कोतवाली के द्वारा पूरे गांव में मुनादी पिटवाते हुए कुर्की की कार्रवाई की गई जिसमें दोनों आरोपी की लगभग करोड़ों रुपए की संपत्ति कुर्की गई कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया…
फर्रुखाबाद: स्वास्थ्य केंद्रों पर आज मनाया जाएगा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस गर्भवती की होगी जांच, चिन्हित होंगी उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली महिलाएं
फर्रुखाबाद: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत हर माह की नौ तारीख को गर्भवती की पूर्ण जांच की जाती है | इसी क्रम में बुधवार को डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर यह सुविधा मुफ्त मुहैया कराई जाएगी | जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता अतुल गुप्ता ने बताया कि जिले में वित्तीय वर्ष 2021-22 में इस अभियान के तहत अब तक 9142 गर्भवती की जाँच की गई जिसमें से 879 गर्भवती उच्च जोखिम की अवस्था में मिलीं, जिनका इलाज किया गया | इनमें से 462 महिलाओं का सुरक्षित…
फर्रुखाबाद :कायाकल्प अवार्ड योजना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज का किया निरीक्षण
कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज को भी चयनित किया गया था। ऐसे में मंगलवार को राज्य स्तर से नामित टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज का एक्सटर्नल असेसमेंट किया । टीम में कानपुर के डिस्ट्रिक्ट कंसल्टेंट क्वालिटी एश्योरेंस डॉ आरिफ वेग, औरैया जिला अस्पताल के क्वालिटी मैनेजर डॉ सुभाष, महा शिक्षण संस्थान कानपुर के दुर्गेश मिश्रा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज का बारीकी से निरीक्षण किया गयासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज के प्रभारी डॉ सोमेश अग्निहोत्री ने बताया कि कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत आज…
जेसन रॉय का खतरनाक अवतार पाकिस्तान सुपर लीग में दिखा, चौथे-छक्के से बनाए 92 रन
पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2022) के 15वें मैच में जमकर चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिली। सोमवार को क्वेटा ग्लैडिएटर्स और लाहौर कलंदर्स के बीच खेले गए मैच में दोनों टीमों ने 200+ रन बनाए। रोमांचक मैच में क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने सात विकेट से जीत दर्ज की और इस जीत के हीरो रहे जेसन रॉय। इंग्लैंड के इस ताबड़तोड़ बल्लेबाज ने महज 57 गेंदों पर 116 रनों की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने कुल 11 चौके और आठ छक्के जड़े। हाल ऐसा था कि रॉय ने सिर्फ बाउंड्री से…
महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स अब खेलेंगी हॉकी, वर्ल्ड कप टीम में चयन नहीं होने से निराश,
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विस्फोटक बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स (jemimah rodrigues) क्रिकेट के बाद अब जल्द ही हॉकी खेलती हुई नजर आएंगी। वह मार्च-अप्रैल में न्यूजीलैंड में होने वाले आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम में नहीं चुने जाने से निराश हैं। विस्फोटक बल्लेबाज ने अब अपना दूसरा पसंदीदा खेल हॉकी खेलने का फैसला किया है। रोड्रिग्स 11 से 16 फरवरी तक होने वाले मुंबई के विलिंगडन कैथोलिक जिमखाना रिंक टूर्नामेंट में अंकल्स किचन यूनाइटेड स्पोर्ट्स टीम की ओर हॉकी खेलती हुई नजर आने वाली है। उनकी…
21 से खुलेंगी कोरोना वैक्सीन लगवा चुके यात्रियों के लिए आस्ट्रेलिया की सीमाएं
आस्ट्रेलिया ने कोरोना काल की पाबंदियों में और अधिक ढील देने का फैसला किया है। इसके तहत अब 21 फरवरी से उन विदेशी पर्यटकों और व्यावसायिक यात्रा पर आने वाले लोगों को देश में प्रवेश मिलने जा रहा है जो अपना कोरोना वैक्सीन की पर्याप्त डोज लगवा चुके हैं। आस्ट्रेलिया ने कोरोना से निपटने के लिए दुनिया में सबसे कड़ी पाबंदियां लागू की थीं। उसने मार्च 2020 में अपने नागरिकों और स्थानीय निवासियों पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिए थे। जब गत नवंबर में इन पाबंदियों में ढील दी गई थी…
व्हाइट हाउस ने कहा- संक्रमण से बचाएगा मास्क, निर्देशों का करें पालन
अमेरिका में कोरोना महामारी का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है। जिसके चलते अमेरिका में कई लाख लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है। हालांकि, व्हाइट हाउस ने स्कूलों में मास्क पहनने को लेकर अपनी नीति को साफ कर दिया है। सीएनएन (CNN) की रिपोर्ट के अनुसार, यूएस सेंटर फार डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन गाइडेंस स्कूलों में मास्क के उपयोग को लेकर प्रोत्साहित कर रहा है। क्योंकि कुछ राज्यों ने छात्रों और शिक्षकों के मास्क नहीं पहनने का ऐलान कर दिया है। दरअसल, रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों…
लता मंगेशकर के साथ हुई बातचीत को शोएब अख्तर ने किया याद- ‘वो मुझसे बोलीं मां कहकर बुलाओ’
लता मंगेशकर के निधन के बाद पूरे देश ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी। उनके प्रशंसक दुनियाभर में फैले हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से लेकर संगीत और खेल जगत की हस्तियों ने भी दुख व्यक्त किया। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर ने दिग्गज गायिका को श्रद्धांजलि दी और फोन पर हुई उनके साथ बातचीत को याद किया। यही नहीं उन्होंने उनसे क्रिकेट के बारे में भी बात की थी। सचिन के साथ उनके मुकाबले का जिक्र किया। शोएब अख्तर कहते हैं कि उन्हें दुख है कि…
नहीं रहे महाभारत फेम प्रवीण कुमार , आर्थिक तंगी से थे परेशान
बीआर चोपड़ा की महाभारत में भीम की भूमिका निभाने वाले कलाकार प्रवीण कुमार सोबती (Praveen Kumar Sobti) का निधन हो गया है। लम्बे समय से बीमारी से जूझ रहे प्रवीण कुमार सोबती ने 74 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। प्रवीण कुमार सोबती ने एक्टिंग ही नहीं बल्कि खेल की दुनिया में भी खूब नाम कमाया था। पंजाब से ताल्लुक रखने वाले प्रवीण कुमार ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अहम रोल अदा किए थे। फिल्मों में अक्सर वह विलेन के रोल में ही दिखते थे। खेल से…
शमिता शेट्टी संग की थी जमकर पार्टी, नेहा भसीन की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव,
सिंगर नेहा भसीन (Neha Bhasin) कोरोना वायरस की चपेट में आ चुकी हैं। देश में कोरोना वायरस के एक्टिव केस अब काबू में आने लगे हैं लेकिन फिर भी जरा सी लापरवाही सारा काम बिगाड़ दे रही है। अब सिंगर नेहा भसीन की कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नेहा भसीन ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। इंस्टाग्राम पर नेहा भसीन ने लिखा है कि वो पिछले 48 घंटे से तेज बुखार में हैं।इंस्टाग्राम स्टोरी पर नेहा भसीन ने 3 पोस्ट शेयर किए हैं। पहली…
कांग्रेस, मोदी के हमले का और साथियों की मुस्कान के बीच अलग थलग पड़ी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह अंदाज-ए-बयां थोड़ा अनोखा था जिसमें निशाने पर कांग्रेस थी और इशारों-इशारों में विपक्ष के साथियों के लिए सुझाव। लोकसभा में लगभग डेढ़ घंटे के भाषण में उन्होंने कुछ इस तरह बातें रखीं कि अधिकतर समय कांग्रेस पैरों पर खड़ी रही और सत्तापक्ष के साथ-साथ अन्य विपक्षी दल भी मजे लेते रहे। बात यहीं नहीं रुकी, कई मुद्दों पर उन्होंने पंडित जवाहर लाल नेहरू को ही उद्धत करते हुए कांग्रेस को मजबूर भी किया। यह शुक्रवार से तय था कि प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को राष्ट्रपति के…
मोदी ने कितनी बार लिया नेहरू का नाम आइये जानिए
राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के जवाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा, ‘आप शिकायत करते हैं कि मैं पंडित जी का नाम नहीं लेता। आज मैं नेहरू जी कहता रहूंगा.. एंजाय.. आप कहते रहते हैं मोदी जी नेहरू जी का नाम नहीं लेते। इसलिए मैं आपकी इच्छा पूरी कर रहा हूं।’ इसके बाद प्रधानमंत्री ने अपने पूरे भाषण में आधा दर्जन से ज्यादा बार नेहरू और एक बार इंदिरा गांधी का जिक्र किया प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से देश के प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू…
आज पीएम नरेन्द्र मोदी राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर दे सकते हैं जवाब
संसद के बजट सत्र की कार्यवाही मंगलवार को भी जारी रहेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दे सकते हैं। इससे पहले उन्होंने सोमवार को लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दिया था।लोकसभा में जवाब देते हुए पीएम ने मंगलवार को कांग्रेस पर सीधा हमला बोला था। मोदी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कोरोना महामारी के समय कांग्रेस ने इस पर राजनीति की। उन्होंने कांग्रेस को अहंकारी भी बताया। मोदी ने कहा कि कोरोना संकट के वक्त जब देश लाकडाउन…
