सीतापुर : विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु तैनात किये गये प्रेक्षकों ने नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की

सीतापुर : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद सीतापुर हेतु विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु तैनात किये गये प्रेक्षकों ने नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की तथा निर्देश दिये कि मा0 आयोग के निर्देशों को अक्षरशः पालन सुनिश्चित करते हुये निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं सकुशल निर्वाचन सम्पन्न कराया जाना सुनिश्चित करें। प्रेक्षकगणों ने चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु प्रशासन द्वारा की गयी तैयारियों की एक-एक करके समीक्षा की। उन्होंने बूथों पर उपलब्ध आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि…

सीतापुर :100 लीटर देशी कच्ची शराब बरामद, तीन अभियुक्त हुए गिरफ्तार

मिश्रित /सीतापुर : वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह के निर्देशन में अवैध कच्ची शराब के बिरुध्द चलाए जा रहे अभियान के तहत आज मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम ने ग्राम नई बस्ती निवासी सूरजपाल पुत्र बिरजा ग्राम सहादतनगर निवासी ज्ञानू पुत्र मोहन ग्राम नरसिंघौली निवासी उमेश पुत्र रामविलास के यहां दबिस देकर 5 अदद प्लास्टिक पिपिया में लग भग 100 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर सभी अभियुक्तों के बिरुध्द आबकारी अधिनियम धारा 60 के अंतर्गत आवस्यक कार्यवाही की है ।

फर्रुखाबाद: तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने ग्रामीण को रौंदा

फर्रुखाबाद शमशाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत 3/2/ 2022 को समय करीब 4:00 बजे शाम गांव संतोसापुर थाना क्षेत्र शमशाबाद के पास एक व्यक्ति बृजपाल कठेरिया पुत्र बंशीलाल निवासी गांव संतोष पुर को तेजी व लापरवाही से ट्रैक्टर चालक सुमित पुत्र भजनलाल निवासी गांव दनियापुर थाना शमशाबाद जनपद फर्रुखाबाद ने टक्कर मार दी जिससे बृजपाल उम्र करीब 55 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गई शव को पंचायत नामा की कारवाई कर मोर्चरी फतेहगढ़ भेजा गया है थानाध्यक्ष मनोज कुमार भाटी ने कहा मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी

फर्रुखाबाद:अवैध शराब का जखीरा हुआ बरामद

फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र अमृतपुर के अंतर्गत जय वीर सिंह यादव के मकान में 500 लीटर रेक्टिफाइड स्पिरिट व दारू बनाने के सभी उपकरण बरामद हुए जयवीर सिंह यादव निवासी परतापुर सत्येंद्र यादव निवासी पंडरा संजीव यादव निवासी पंडरा तीनों आरोपियों के साथ 500 लीटर स्प्रिट 38 शब्द देसी शराब के पव्वे 200 खाली देसी शराब के पव्वे 525 देसी शराब के पव्वे लगने वाले जिंदा ढक्कन 400ml रंगीन तरल पदार्थ दो मोबाइल फोन बरामद हुए सभी अपराधियों का अपराधिक इतिहास भी रहा है रस और सुनील कुमार परिहार थाना अमृतपुर…

पीलीभीत : मतदान के दिन नामित दिव्यांग मित्रों द्वारा दिव्यांगजनों का कराया जाये शत-प्रतिशत मतदान।

पीलीभीत : जिला निर्वाचन अधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत दिव्यांग मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान कराने हेतु जागरूकता कार्यक्रम गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। जनपद में दिव्यांगजनों का शत प्रतिशत मतदान कराने हेतु सर्वाधिक दिव्यांग मतदाता वाले 134 गांवों को चिन्हित कर वहां पर दिव्यांग मित्रों की नियुक्ति की गई है। सभी दिव्यांग मित्रों को प्रेरित करने हेतु आज आयोजित कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी को जागरूकता सम्बन्धी कैप व टी-शर्ट वितरित की गई और साथ ही साथ युवा एवं बुर्जुग…

बहराइच : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना मोतीपुर व मूर्तिहा का किया गया औचक निरीक्षण दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

जनपद बहराइच के थाना मोतीपुर आज दिनांक 03.02.2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी द्वारा थाना मोतीपुर व मूर्तिहा का औचक निरीक्षक किया गया। इस दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर कार्यालय, हवालात, मालखाना, मेस, थाने की साफ-सफाई आदि का निरीक्षण कर जरूरी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। कार्यालय के निरीक्षण के दौरान अपराध रजिस्टर, महिला उत्पीड़न रजिस्टर, क्रियाशील अपराधी रजिस्टर, गुंडा रजिस्टर, एनसीआर रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर, आईजीआरएस रजिस्टर का अवलोकन कर थाना क्षेत्र में घटित होने वाले अपराधों के विषय पूछताछ की गई…

बहराइच : शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कस्बा नानपारा में किया गया पैदल गस्त/रुट मार्च भयमुक्त होकर मतदान करने हेतु किया गया जागरू

बहराइच : नानपारा में आज दिनाँक-03.02.2022 को आगामी विधानसभा चुनाव में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बहराइच केशव कुमार चौधरी के नेतृत्व व निर्देशन में कस्बा नानपारा में पैदल गस्त/रुट मार्च किया गया तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग तथा शराब की दुकानों की चेकिंग की गयी। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दुकानदारों, व्यापारी बंधुओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों से वार्ता कर सुरक्षा का एहसास कराया गया। आम जनमानस से कोविड-19 के दृष्टिगत जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क लगाने हेतु बताया । पैदल गस्त के दौरान…

फर्रुखाबाद :हत्या का खूंखार अपराधी सचिन आईटीआई चौराहे से हुआ गिरफ्तार

फर्रुखाबाद हत्या का आरोपी सचिन जिस पर 302 का मुकदमा चल रहा था निवासी शुक्रिया नगला थाना कोतवाली फर्रुखाबाद के अंतर्गत पुलिस के अथक प्रयास किए जाने पर फर्रुखाबाद आईटीआई चौराहे के पास पुलिस ने सचिन को धर दबोचा उसके द्वारा कत्ल में प्रयुक्त की गई आला कत्ल कुल्हाड़ी भी निशानदेही पर बरामद कर ली गई है पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा जी के निर्देशन में कोतवाली अधीक्षक श्री विनोद कुमार शुक्ला जी द्वारा अपराध पर लगातार काबू पाया जा रहा है अपराधियों को लगातार पकड़कर न्यायालय के समक्ष जल्द…

फर्रुखाबाद :विश्व कैंसर दिवस पर आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों , हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और सिविल अस्पताल लिंजीगंज में लोगों को कैंसर के बारे में किया जायेगा जागरूक

फर्रुखाबाद :कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के बारे में समुदाय में जागरूकता लाने के लिए ही हर साल चार फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है| इस वर्ष इस दिवस की थीम “क्लोज द केयर गैप” है, यह थीम वर्ष 2024 तक के लिए तय की गई है | कैंसर का नाम सुनते ही लोग अनहोनी के बारे में चिंतित हो जाते हैं, लेकिन अगर समय से इसका पता लग जाये तो इलाज संभव है | यह कहना है गैर संचारी रोगों के नोडल अधिकारी डॉ दलवीर सिंह का |डॉ…

शेख रशीद को लेकर कही ये बात, टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने पर कप्तान ढुल ने दी प्रतिक्रिया,

इंडिया अंडर-19 टीम के कप्तान यश ढुल ने कहा है कि विराट कोहली और उन्मुक्त चंद के बाद आइसीसी अंडर-19 विश्व कप में शतक बनाना वाला तीसरे भारतीय कप्तान बनना उनके लिए गर्व का क्षण है। ढुल ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में शतक बनाया और टीम को फाइनल में पहुंचाने में मदद की। वहीं उप कप्तान शेख रशीद की 94 रन की पारी खेली। फाइनल में अब टीम का सामना इंग्लैंड से होगा।मैच के बाद ढुल ने कहा, ‘ मेरी और रशीद की योजना अंत तक बल्लेबाजी…

ऋतुराज गायकवाड़ और शिखर धवन कोविड पॉजिटिव, फिर भी क्यों नहीं टीम में लौटे केएल राहुल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच 6 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। सीरीज से पहले शिखर धवन और ऋतुराज गायकवाड़ समेत कुल चार भारतीय खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और ऐसे में कुछ लोगों का मानना था कि पहले वनडे के लिए केएल राहुल को पहले वनडे के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है। राहुल वनडे स्क्वॉड का तो हिस्सा हैं, लेकिन वह दूसरे मैच से चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। दक्षिण अफ्रीका के…

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री भीख का कटोरा लेकर विदेश यात्राएं करते हैं, राजनीतिक विश्लेषकों का इमरान खान पर तंज,

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के दुनिया भर में घूम-घूमकर भीख का कटोरा लिए आर्थिक सहायता मांगने से विशेषज्ञ उनकी कड़ी आलोचना कर रहे हैं। जबकि उनकी बेहिसाब कर्ज लेने की इसी आदत ने पाकिस्तान के लोगों को महंगाई के बोझ तले दबा दिया है। राजनीतिक विशेषज्ञ शब्बीर चौधरी ने अपने ब्लाग में लिखा है कि पाकिस्तान हाथ में भीख का कटोरा लिए एक बार फिर एक बड़े कठिन दौर से गुजर रहा है। पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने के बाद से इमरान खान ने धन जुटाने की अपनी कला बहुत…

प्रयागराज – तहसील कोरांव के अंतर्गत सुभाष से रत्योरा जाने वाले तिराहे पर घूम रहे युवाओ से की बात चीत

प्रयागराज – तहसील कोरांव के थाना क्षेत्र कोरांव मे ग्राम सुभाष से रत्योरा को जाने वाले मोड़ पर एक चाय की दुकान के सामने आज दि0 , 02/02/2022 को रोड पर घूम रहे कुछ नौयुवको से बात चीत की गई जिसमे युवाओ द्वारा सरकार के प्रति नाराजगी देखने को मिली युवको ने अब की बार होने वाले आगामी 2022 के उ0प्र0 विधान सभा चुनाव में बर्तमान सरकार की नीतियों से आहत होकर अब उ0प्र0 मे सपा के मुखिया अखिलेश सिंह यादव को आगामी मुख्यमंत्री के रूप में उत्तर प्रदेश कमान…

अफगानिस्तान की विमानन सेवा में होगा सुधार, कतर-तालिबान ने दोहा से काबुल के बीच सीधी उड़ानों पर जताई सहमति,

कतर और तालिबान ने बुधवार को काबुल और दोहा के बीच सीधी उड़ानें शुरू करने पर सहमति जताई है। टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार एक आपसी समझौते के आधार पर अफगानिस्तान के परिवहन और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि अफगान और कतरी एयरलाइंस हर हफ्ते दोहा-काबुल के लिए उड़ानें संचालित करेंगी। मंत्रालय के एक प्रवक्ता इमामुद्दीन अहमदी ने कहा कि इस्लामिक अमीरात और कतर ने काबुल-दोहा के बीच उड़ानें शुरू करने के लिए एक समझौता किया है। अफगान एयरलाइंस दोहा के लिए उड़ानें संचालित करेगी और कतरी एयरलाइंस…

मां की बर्थ एनिवर्सरी पर अर्जुन कपूर ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, कहा ‘आपके बिना अधूरा…’

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपनी मां मोना कपूर की याद में एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है। अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर अपनी मां के साथ एक अलग ही बॉन्ड शेयर किया करते थे। अपनी मां की बर्थ एनिवर्सरी अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर पुरानी यादों को शेयर किया है। अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनकी मां की फोटो प्रेयर रूम की दीवार पर टंगी हुई नजर आ रही है।मां की तस्वीर को शेयर करते…

एक्टर रमेश देव की दिल का दौरा पड़ने से मौत, ‘जॉली LLB’ और ‘घायल’ में किया था काम

बॉलीवुड एक्टर रमेश देव का 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। 285 से ज्यादा हिंदी और मराठी फिल्मों का हिस्सा रहे रमेश देव ने बुधवार को आखिरी सांस ली। जानकारी के मुताबिक रमेश देव की मौत दिल का दौरा पड़ने के चलते हुई है।रमेश देव बढ़ती उम्र के चलते होने वाली परेशानियों से जूझ रहे थे और उनका यूं अचानक जाना हिंदी और मराठी सिनेमा के लिए किसी सदमे की तरह है। 30 जनवरी 1929 को जन्मे रमेश देव ने साल 1951 में आई फिल्म Paatlaachi Por…

पीलीभीत : बीजेपी प्रत्यासी बाबूराम पासवान का आज होगा नामांकन

129 विधानसभा पूरनपुर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और वर्तमान विधायक बाबूराम पासवान का आज 3 फरवरी को नामांकन पत्र दाखिल होगा. सूत्रों के अनुसार इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.आज जिला मुख्यालय पहुंचकर वे अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. बता दें की बाबूराम पासवान वर्ष 2017 में भाजपा के 39 हजार से अधिक मतों से चुनाव जीते थे. इस बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें टिकट देकर 129 विधानसभा का प्रत्याशी घोषित किया है. वे अपनी टीम के साथ लगातार क्षेत्र…

आइये दिखाते है सुनील शेट्टी के आशियाने की झलक, खंडाला वाले बंगले का खूबसूरत है एक-एक कोना

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) के खंडाला वाले बंगले की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। एक्टर ने हाल ही में ‘Where The Heart Is’ यूट्यूब शो के जरिए अपने इस बंगले की झलक दिखाई है। सुनील शेट्टी का ये घर पहाड़ियों में बसा हुआ है और इसके अंदर हर तरह की सुख-सुविधाएं मौजूद हैं। सुनील शेट्टी के घर का एक-एक कोना इतना खूबसूरत है कि तस्वीरों से आपका ध्यान आसानी से नहीं हट पाएगा।सुनील शेट्टी के इस बंगले की एंट्री पर ही भगवान शिव…

सरकार ने राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद मारे गए आतंकी की दी जानकारी

जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) से धारा 370 हटने के बाद अब तक कुल 439 आतंकी मारे गए हैं। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बजट सत्र के दौरान राज्यसभा में बुधवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेश में 541 आतंकी संबंधित गतिविधियां भी हुई हैं। केंद्रीय मंत्री ने राज्यसभा सांसद नीरज डांगी को एक लिखित जवाब में कहा, ‘जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद 5 अगस्त 2019 से 26 जनवरी 2022 तक 541 आतंकी घटनाएं हुई। इसके साथ ही 439…

हर विवाह को हिंसक और प्रत्येक पुरुष को दुष्कर्मी बताना उचित नहीं : स्मृति इरानी

महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी (Minister of Women and Child Development Smriti Irani) ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि देश में सभी के लिए महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता है, लेकिन हर वैवाहिक रिश्ते को हिंसक और प्रत्येक पुरुष को दुष्कर्मी बताकर निंदा करना भी उचित नहीं है।वैवाहिक दुष्कर्म पर भाकपा नेता बिनय विश्वम के पूरक प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय मंत्री ने उक्त बातें कहीं। भाकपा नेता ने यह जानना चाहा था कि क्या सरकार ने घरेलू हिंसा पर घरेलू हिंसा अधिनियम की धारा तीन…