रायबरेली:आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर खीरों थाने में विधायक हरचन्दपुर सहित कई लोगों के खिलाफ एनसीआर कराई गई दर्जl

विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद जनपद रायबरेली के थाना खीरों में सुरेन्द्र विक्रम सिंह द्वारा एक औपचारिक शिकायत ईमेल के माध्यम से की गयी है। जिसमें 179 विधानसभा क्षेत्र हरचन्दपुर रायबरेली उत्तर प्रदेश से भाजपा प्रत्याशी के रूप में घोषित होने के 10 घंटे पश्चात ही राकेश सिंह द्वारा अपने फेसबुक पेज से पोस्ट डाली गई है कि उनके द्वारा 179 हरचन्दपुर के किसानों की फसल को छुट्टा जानवरों से…

पीलीभीत: समाज वादी के प्रत्याशी की सूची जारी होते ही मचा हड़कंप।

पीलीभीत: समाज वादी प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही जिले में समाज वादी पार्टी में खुशी की लहर दौड़ गई। जैसा कि अनुमान था कि,127शहर विधान सभा से प्रख्यात सर्जन डॉ शैलेंद्र गंगवार का टिकिट होगा तो पूर्वानुमान ठीक हुआ। 128बरखेड़ा से पूर्व मंत्री श्री हेमराज वर्मा व 129पूरनपुर से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मती आरती महेंद्र को प्रत्याशी घोषित करके जिले में चुनाव अत्यंत रोचक बना दिया है l

फर्रुखाबाद :बेटी नहीं बेटे से कम, भूल जाओ सारे भ्रम ! बेटियाँ किसी पर बोझ नहीं, इन्हें भी आगे बढ़ने का अवसर दो

फर्रुखाबाद : देश बहुत तेजी से विकास की ओर अग्रसर है | आज भारत विकासशील देश से विकसित देश की ओर अग्रसर है | देश में हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है| बालिका दिवस मनाने का सबसे बड़ा उद्देश्य लड़कियों को हरसंभव मदद पहुंचाना और अलग-अलग तरीके के अवसर प्रदान करना है| यह कहना है जिला प्रोबेशन अधिकारी (डीपीओ) अनिल चन्द्र का |अनिल चन्द्र ने बताया कि इस समय कोरोना काल चल रहा है इसलिए इस दिवस पर कोई भी खास कार्यक्रम नहीं किया जा…

रायबरेली: घर से गायब युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला शव

डलमऊ /रायबरेली: शाम को घर से गायब हुए अचानक एक युवक का सुबह गांव के बाहर एक बाग में सुनसान जगह पर बने हुए कुए में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कंधरपुर निवासी राम लखन पुत्र राधेश्याम उम्र लगभग 35 वर्ष रविवार शाम को पत्नी को खाना बनाने को कहकर घर से निकला और काफी देर बाद जब वह वापस नहीं आया तो परिवारी जनों को चिंता हुई खोजबीन की…

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया भव्य कार्यक्रम।

उत्तर प्रदेश 72वें स्थापना दिवस के अवसर पर गांधी प्रेक्षागृह में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुये विभिन्न विद्यालयों के छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलिक कर जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा किया गया। इस दौरान सूचना विभाग द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों से सम्बन्धित लगाई गई प्रदर्शनी का जिलाधिकारी द्वारा अवलोक किया गया और कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र/छात्राओं को उक्त प्रदर्शनी को देखने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने उ0प्र0 स्थापना दिवस के…

पीलीभीत :दिव्यांग मतदाताओं का मतदान कराने हेतु नामित किये जाये दिव्यांग मित्र।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत दिव्यांग मित्र बनाने के सम्बन्ध में एन0सी0सी0, ए0एस0एस0, स्काउट गाइड व आवश्यक सेवाओं में कार्यरत व्यक्तियों की श्रेणी में अनुपस्थित मतदाताओं के लिए डाक मतपत्र की सुविधा उपलब्ध करायें जाने सम्बन्धित समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत समस्त बूथों पर दिव्यांग मतदाताओं को सुविधाजनक व अधिक से अधिक मतदान कराने हेतु जिला दिव्यांग अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि समस्त ऐसे बूथ जहां पर व्हीलचेयर की आवश्यकता है सुनिश्चित की जाये…

सीतापुर: उपकेंद्र में न बैठकर एएनएम दुसरे के दरवाजे पर कर रही टीकाकरण

सीतापुर: मिश्रिख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलरूवा के मजरा महसुनिया में बना आरोग्य केंद्र सिर्फ तो पीस बना हुआ है।इसमें लोगों को प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लाखों रुपयों की सरकारी लागत से निर्मित कराया गया। अरोग्य केन्द्र वर्षों से बंद पड़ा है । देख रेख के अभाव में इस अरोग्य केन्द्र की इमांरत भी जर्जर हो गई है । परिसर के अंदर गंदगी का अंबार लगा हुआ है । यहां पर तैनात एएनएम सीमा सिंह इस अरोग्य केन्द्र में न जाकर गांव के एक…

केएल राहुल ने बल्लेबाजों पर फोड़ा हार का ठीकरा, 5वीं बार भारत का सूपड़ा साफ,

केएल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। वनडे सीरीज से पहले भारत को टेस्ट सीरीज भी गंवानी पड़ी थी। भारतीय केपटाउन में खेले गए आखिरी वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत के बेहद करीब पहुंच गई थी, लेकिन उसे जीत नसीब नहीं हुई और मेहमान टीम को चार रन से हार झेलनी पड़ी। इस जीत के साथ ही मेजबान टीम ने 3-0 से भारत का सूपड़ा साफ कर दिया। यह 5वां मौका था जब…

वेस्टइंडीज से चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर ने छीनी जीत, दूसरे T20I में इंग्लैंड आखिरी गेंद पर 1 रन से जीता

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड (West Indies vs England) के बीच बारबाडोस के ब्रिजटाउन में खेला गया दूसरा टी20 मुकाबला काफी रोमांचक रहा। इंग्लैंड की टीम लगातार दूसरा टी20 हारने से बाल-बाल बच गई। मैच का फैसला आखिरी गेंद पर जाकर हुआ और मेहमान टीम ने 1 रन से जीत अपने नाम कर ली। इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड की जीत के हीरो रहे ऑलराउंडर मोईन अली। चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भरोसेमंद खिलाड़ी मोईन ने इंग्लैंड की इस जीत में गेंद और बल्ले से अपना अहम…

कोरोना प्रतिबंधों के खिलाफ ब्रसेल्स में सड़कों पर उतरे लोग, 3 पुलिस अधिकारियों सहित 12 प्रदर्शनकारी घायल

कोरोनो वायरस प्रतिबंधों के खिलाफ ब्रसेल्स में प्रर्दशन के दौरान कम से कम तीन पुलिस अधिकारी और 12 प्रदर्शनकारी घायल हो गए। घायल होने पर तीनों पुलिस अधिकारियों और 12 प्रदर्शनकारियों को अस्पताल ले जाया गया। आपको बता दें कि रविवार को देश में कोरोना महामारी के प्रतिबंधों के खिलाफ लाखों लोग प्रदर्शन कर रहे थे। रविवार को लगभग 50 हजार लोगों ने बेल्जियम की राजधानी की सड़कों पर प्रदर्शन किया।लोगों ने कोरोना नियमों के साथ साथ कानून का उल्लंघन करते हुए प्रतिबंधों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके चलते पुलिस…

इस्लामाबाद में बातचीत जारी, पुतिन की पहली पाकिस्तान यात्रा के लिए मास्को,

रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल पाकिस्तान यात्रा करने वाले हैं। उनकी इस यात्रा को मास्को और इस्लामाबाद अंतिम रूप देने के लिए बातचीत कर रहे हैं। आपको बता दें कि रुस की इस यात्रा को लेकर लंबे अरसे से योजना बनाई जा रही थी। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि पाकिस्तान के प्रधान मंत्री इमरान खान ने पहले ही पुतिन को औपचारिक निमंत्रण दिया हुआ है रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश की यात्रा के लिए आमंत्रित…

जानिए कितने करोड़ रुपये कीमत का अक्षय कुमार ने खरीदा नया आलीशान फ्लैट

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) हमेशा किसी न किसी वजह से खबरों में रहते हैं। कभी अक्षय कुमार के सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो जाते हैं तो कभी वो अपनी फिल्मों की रिलीज- टीजर- गाने के चलते सुर्खियों में आ जाते हैं। वहीं अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्षय कुमार चर्चा में रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर अक्षय खबरों में हैं और इस बार वजह है उनका नया फ्लैट। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार ने एक नया फ्लैट खरीदा है, जिसकी कीमत करोड़ों में…

कृति सेनन की ‘बच्चन पांडे’ को ओटीटी रिलीज के लिए ऑफर हुए थे 175 करोड़ रुपये : अक्षय कुमार

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्मों का फैन्स को बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं ‘खिलाड़ी’ भी अपने फैन्स का दिल नहीं तोड़ते हैं और साल में करीब 3-4 फिल्में रिलीज करते हैं। इन दिनों अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म बच्चन पांडे को लेकर भी काफी सुर्खियों में हैं। ऐसे में अब खबर सामने आई है कि अक्षय कुमार और कृति सेनन की बच्चन पांडे को सीधे ओटीटी पर रिलीज करने के लिए एक मोटी रकम ऑफर हुई थी, और फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला मान भी गए थे, लेकिन…

शाहिद कपूर संग मीरा ने शेयर की अबतक की सबसे रोमांटिक तस्वीर

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल्स में से एक हैं। सोशल मीडिया पर मीरा काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरों से ये इंटरनेट पर आग लगा देती हैं। इस बार इस कपल ने अब तक की सबसे बोल्ड फोटो शेयर की है, जिसे देख फैंस भी शर्मा रहे हैं। इस तस्वीर में इस जोड़े ने अपने सबसे रोमांटिक पल को कैद किया है। हालांकि दोनों का ही पूरा चेहरा नहीं दिख रहा है। इसमें मीरा सेल्फी ले रही हैं और फोन से चेहरा छुपाए…

अखिलेश यादव के खिलाफ नहीं उतारेंगे प्रत्याशी, चंद्रशेखर आजाद का बड़ा ऐलान,

सीएम योगी के खिलाफ खुद गोरखपुर से मैदान में उतरने की घोषणा कर चुके आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद ने रविवार को बड़ी घोषणा की। चंद्रशेखऱ ने कहा कि वह अखिलेश यादव के खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतारेंगे। उन्होंने कहा कि वह अखिलेश यादव का बहुत सम्मान करते हैं और चाहते हैं कि वह सदन में जाएं। मायावती को लेकर भी चंद्रशेखऱ ने इसी तरह की बातें कहीं।उन्होंने रविवार को लखनऊ में 35 दलों को मिलाकर सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनाया। उन्होंने कहा कि मोर्चा प्रदेश की सभी 403 विधानसभा…

सपा की बढ़ा रहा मुश्किल भाजपा का ‘M’ कार्ड, कांग्रेस की निकाली काट; केंद्रीय मंत्री तक उतरे

कांग्रेस ने भले ही महिलाओं को टिकट देने से लेकर उनके पक्ष में नारे गढ़ने तक का काम यूपी विधानसभा चुनाव में किया है, लेकिन वास्त्व में इस ‘M’ कार्ड को भाजपा भुना रही है। समाजवादी पार्टी की चुनाव को अगड़ा बनाम पिछड़ा बनाने की कोशिश की भाजपा ने महिला कार्ड चलकर काट निकाली है। रविवार को भाजपा जिस अंदाज में नजर आई, उससे साफ है कि कानून व्यवस्था को योगी सरकार अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि और सपा पर एक दाग के तौर पर पेश कर चुनाव में उतरना चाहती…

अंतिम चरणों के लिए प्रत्याशियों के नामों पर भाजपा की आज दिल्ली में अहम बैठक

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की आज अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में पांचवें, छठे और सातवें चरण के उम्मीदवारों के चयन पर चर्चा होगी। बताया जा रहा है कि कोर ग्रुप की इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य और डॉ दिनेश शर्मा के साथ ही चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और सह चुनाव प्रभारी अनुराग ठाकुर शामिल होंगे। इसके बाद जिन नामों पर चर्चा होगी, उन्हें पार्टी आलाकमान के सामने रखा जाएगा और…

प्रयागराज – दिनांक 23/012022 को थाना खुल्दाबाद व SOG टीम द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा को प्रभावित करने वाले साल्वर गैंग के 13 अभियुक्त गिरफ्तार

प्रयागराज – थाना खुल्दाबाद व SOG टीम द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा को प्रभावित करने वाले साल्वर गैंग के 13 अभियुक्त गिरफ्तार गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 9 कूट रचित आधार कार्ड 8 प्रवेश पत्र 8 अंक पत्र तथा 41900 रु0 नगद व 14 मोबाइल तथा एक चार पहिया वाहन व एक 01 पहिया वाहन किया गया बरामदबताते चले कि स्टेशन के सामने कूट रचित प्रवेश पत्र आधार कार्ड व परीक्षा से सम्बंधित अन्य अभिलेख का बितरण कर रहे 13 लोगों को रोक कर पूँछ तास की गई पहले तो इनमें…

बहराइच :वन विभाग को मिली बड़ी कामयाबी क्षेत्र में खुखार का पर्याय बने तेंदुए को वनविभाग की रेस्क्यू टीम ने पकड़ा

मिहींपुरवा/बहराइच : कर्तनिया वन्यजीव प्रभाग अंतर्गत मोतीपुर रेंज के नौसर गुमटिहा एवं गायघाट क्षेत्र में पिछले 1 हफ्ते से आदमखोर तेंदुआ आतंक का पर्याय बना हुआ था।इस तेंदुए ने पिछले एक हफ्ते के भीतर क्षेत्र के 4 बच्चों को अपना निवाला बना लिया था तेंदुए के आतंक से ग्रामीण दहशत में एंव काफी आक्रोशित थे।वन विभाग तेंदुए को पकड़ने के दावे कर रहा था किंतु तेंदुआ हाथ आने के बजाए रोजाना एक बच्चे को अपना शिकार बना रहा था।ग्रामीणों के आक्रोश का आलम ये था कि क्षेत्र में कभी भी…

रायबरेली- रोड नहीं तो वोट नहीं ग्रामीणों ने जमकर किया प्रदर्शन

संवाददाता विनोद मौर्य रायबरेली महाराजगंज/ रायबरेली- क्षेत्र के ग्राम सभा पूरासी अंतर्गत सुखालिया गांव के लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव में रोड नहीं तो वोट नहीं देने का फैसला किया और गांव के अंदर जाने वाली एकमात्र कच्ची सड़क जोकि टूटी फूटी अवस्था में है उस पर ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगाकर जमकर किया प्रदर्शन गांव के लोगों ने एक स्वर में कहा कि अधिकारियों और नेताओं के झूठे वादों में गांव की जनता अब नहीं आएगी जब तक वह लोग वोट नहीं करेंगे जब…