बहराइच : आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी तथा अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानन्जय सिंह अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान में कार्यवाही किया गया विवरण अवैध मादक के विरुद्ध की गई कार्रवाई अवैध मादक पदार्थ एवं शराब के विरुद्ध की गई कार्रवाई में सभी थानों से कुल 120 लीटर अवैध कच्ची शराब देसी शराब 30 सीसी नेपाली शराब 110शीशी के साथ आठ नफर अभियुक्त गिरफ्तार किए गए धारा 107 और 116 /151 के अंतर्गत की गई कार्रवाई…
Month: January 2022
रायपुर: रक्तदान कर मनाया अपना जन्मदिन,दिया एक नया संदेश
सौरभ सिंह यादव-तिल्दा नेवरा बदलते दौर में आजकल के युवा नौजवान जहां अपने जन्मदिन मनाने में हजारों रुपए बेवजह खर्च कर देते है। वही हथबंद के एक युवा ने अपने जन्मदिन पर विचारधारा से हटकर काम किया। समाज सेवा में हमेशा आगे रहने वाले नई किरण नई जीवन संस्था के शक्रिय सदस्य गज्जू यादव ने गुरूवार को अपने जन्मदिन पर लोगों को सेहत के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से तिल्दा के ब्लड बैंक पहुंचकर 07वीं बार रक्तदान कर लोगों को रक्तदान का महत्व समझाया। कहा कि हमें कम से…
बहराइच: थाना मोतीपुर सीएचओ ने कसा शिकंजा 02 नफर वारन्टी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बहराइच/थाना मोतीपुर: श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच द्वारा एनबीडव्लू के गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्री अशोक कुमार व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय मिहींपुरवा श्री जंग बहादुर यादव के निर्देशन से थानाध्यक्ष बृजानन्द सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 13.01.22 को समय 13.10 बजे वारन्टी .सलामुद्दीन पुत्र चन्दू, .हसमुद्दीन पुत्र चन्दू नि0 गण रानीपुर बंगला दा0 गायघाट थाना मोतीपुर बहराइच मु0नं0 4022/18 अ0सं0 784/10 धारा 325/323/504/506 भादवि को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। वारन्टी का नाम व पताः- .सलामुद्दीन…
फर्रुखाबाद :मोबाइल एप्लीकेशन पर काम के बारे में आशा संगिनी को दिया गया प्रशिक्षण आशा कार्यकर्ताओं के काम पर रहेगी सीधी नजर
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में गुरुवार दो दिवसीय आशा संगिनी मोबाइल एप आधारित सहयोगात्मक पर्यवेक्षण एप्लीकेशन पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में कायमगंज, कमालगंज, राजेपुर, शमसाबाद और बरौन की आशा संगिनी मौजूद रहीं |अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दलवीर सिंह ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं के काम पर नजर रखने के लिए आशा संगिनी अब तक जो काम कागजों, रजिस्टर पर करती थीं अब वही काम उन्हें ऑनलाइन मोबाइल पर करना होगा। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षित किया गया ।डॉ सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में आशा संगिनी को एप लॉगिंन…
केएल राहुल से विकेटकीपिंग कराने पर भड़के गौतम गंभीर, कहा- एक ओपनर टेस्ट में ऐसा नहीं कर सकता
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत हाल के समय में अपने शॉट सेलेक्शन को लेकर आलोचकों के निशाने पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरी टेस्ट की दूसरी पारी में खाता खोले बिना आउट होने के बाद वह फैन्स के भी निशाने पर आ गए हैं। ऐसे में फैन्स ने उनकी जगह केएल राहुल से विकेटकीपिंग कराने की सलाह दी है। कर्नाटक के क्रिकेटर राहुल ने पिछले कई मौकों पर व्हाइट बॉल क्रिकेट में भारत के लिए विकेट के पीछे बेहतरीन काम किया है। ऐसे में कई लोगों का मानना है…
टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली ने पूरा किया खास ‘शतक’, कोच राहुल द्रविड़ की लिस्ट में बनाई जगह
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पिछले कई पारियों से एक शतकीय पारी खेलने के लिए तरस रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले की पहली पारी में भी वह इसके करीब पहुंचकर चूक गए। कोहली ने भले बल्ले से शतक नहीं बनाया लेकिन मैदान पर खास शतक को पूरा किया। केपटाउन टेस्ट की पहली पारी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोहली ने 100वां कैच पकड़ा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के क्लब में जगह बनाई।साउथ अफ्रीका के खिलाफ केप…
माइकल लोबो पत्नी संग कांग्रेस में हुए शामिल,
गोवा सरकार में मंत्री रहे माइकल लोबो कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। माइकल लोबो की पत्नी दलीला लोबो ने भी कांग्रेस ज्वाइन की है। पूर्व मंत्री माइकल लोबो ने बीते सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दिया था। माइकल लोबो ने मंत्री पद से इस्तीफा देने के साथ ही विधायकी भी छोड़ दी थीमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद माइकल लोबो ने भाजपा पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की कोई अहमियत नहीं है। भाजपा नेतृत्व पर आरोप लगाते हुए लोबो ने कहा…
केंद्रीय गृह मंत्री ने की अध्यक्षता में भाजपा मुख्यालय में देर रात हुई यूपी कोर ग्रुप की मीटिंग,
केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह (Amit Shah) ने बुधवार देर रात भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय (BJP Headquarters) में उत्तर प्रदेश कोर ग्रुप के साथ दूसरे दौर की बैठक की अध्यक्षता की। देर रात आयोजित यह बैठक एक घंटे से अधिक समय तक चली। इस बैठक में निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद भी शामिल हुए।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों को लेकर की गई घोषणा के बाद राजनीतिक गहमा गहमी बढ़ गई है। भाजपा मुख्यालय में आज ताबड़तोड़ बैठकों का दौर जारी रहा जो देर रात…
पंजाब, यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर को चुनाव बाद करना होगा कर्ज चुकाने पर मंथन,
फरवरी-मार्च, 2022 में विधान सभा चुनाव के बाद जिस भी पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में बने यह तय है कि इन सरकारों को अपने राज्य की इकोनोमी को पटरी पर लाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। पिछले चार-पांच वर्षो के दौरान इन राज्यों के बजट से जुड़े दस्तावेजों के अध्ययन व संकेतक बताते हैं कि बढ़ते कर्ज की देनदारियों को थामने के साथ ही आगामी सरकारों को राजस्व स्त्रोतों को बढ़ाना होगा और निवेश की गुणवत्ता में भारी सुधार लाना होयही नहीं कुल व्यय…
ब्रेकअप के तुरंत बाद सुष्मिता सेन ने गोद लिया तीसरा बच्चा
पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) इन दिनोंं खबरों में छाई हुई हैं। रोहमन शॉल संग हुए ब्रेकअप के बाद से सुष्मिता सेन पर फैंस की नजरें लगातार बनी हुई हैं। इस बीच अब सुष्मिता सेन के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है। दरअसल कुछ देर पहले ही सुष्मिता सेन अपनी दोनों बेटियों के साथ मीडिया फोटोग्राफर्स के सामने आई हैं और इस दौरान उनके साथ एक छोटा बच्चा भी नजर आया। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक सुष्मिता सेन ने हाल ही…
साइना के खिलाफ ‘विवादित टिप्पणी’ में ‘रंग दे बसंती’ एक्टर सिद्धार्थ के खिलाफ दर्ज हुआ केस,
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के खिलाफ विवादास्पद ट्वीट करने वाले फिल्म ‘रंग दे बसंती’ एक्टर सिद्धार्थ के खिलाफ हैदराबाद पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने मामला दर्ज कर लिया है। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक महिला ने साइना के खिलाफ सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ की टिप्पणी के बाद शिकायत दर्ज कराई थी । आईपीसी की धारा 509 और सूचना प्रौद्योगिकी कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया गया है ।बता दें कि बीते दिनों पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक…
बरेली- किस किसे जूझे किसान,इधर खाद की किल्लत उधर कोरोना का आतंक
बरेली: किसान की परेशानी कम नही होती चाहे समय कोई हो सरकार कोई हो,मौसम कोई हो,अब देखिए न पूरे बरेली में कुल 144 सहकारी समितियां और प्रत्येक 7 समितियों के लिए एक खाद लोडर भेजा जाता है,अब पूर्ति कैसे हो।उस पर भी उसी खाद से मुनाफाखोर मिल कर खाद का स्टॉक कर ओवर रेट खाद बेच रहे हैं।अब सोचने बाली बात यह है कि समिति के लिए प्लांट पर किसान के लिए खाद उपलब्ध नहीं और बिचौलियों के लिए खाद उपलब्ध हो रहा है,इफको खाद का बिक्री रेट 267 रुपये…
बरेली-कोहरे ने आंवला में खोली चादर,10 मीटर भी नही दिख रहा साफ
बरेली: बरेली जिले में आज कोहरे के कारण आवा गमन बाधित है,लोगो की रफ्तार मध्यम है,कोहरे के कारण आंवला के कई गांव और कस्बो में साफ नजर नही आ रहा है।कोहरे की चादर से ठंड का भी प्रकोप बखूबी नजर आ रहा है।आज की ठंड से किसानों ने अपनी चादर और तान ली है
वाणी कपूर ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ में आयुष्मान खुराना संग इंटीमेट सीन देने पर बोलीं – करना कभी आसान नहीं होता
‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ (Chandigarh Kare Aashiqui) में आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और वाणी कपूर (Vaani Kapoor) को एक अलग ही जोनर में देखा गया। दर्शकों को दोनों की केमेस्ट्री पसंद आई। फिल्म में जहां आयुष्मान एक बॉडी बिल्डर के किरदार में देखे गए तो वहीं वाणी ने ट्रांसजेंडर महिला रोल प्ले कर वाहवाही लुट रही हैं। इस फिल्म में वाणी ने आयुष्मान के साथ जमकर इंटीमेट सीन दी है, जिसकी वजह से वह खबरों में छाई हुई हैं, हालांकि अब फिल्म में इंटीमेट सीन देने पर एक्ट्रेस का रिएक्शन सामने…
ओमिक्रोन के चलते भी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने की आ रही है नौबत : WHO
कोरोना वायरस का ओमिक्रोन वैरिएंट, डेल्टा वैरिएंट से तेजी से आगे निकल रहा है और पूरी दुनिया में इस स्वरूप से संक्रमण के मामले अब ज्यादा सामने आ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस संबंध में आगाह किया है।वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसी के अधिकारी ने चेताया है कि इस बात के साक्ष्य बढ़ रहे हैं कि ओमिक्रोन प्रतिरक्षा शक्ति से बच निकल सकता है लेकिन अन्य स्वरूपों की तुलना में इससे बीमारी की गंभीरता कम है। उन्होंने इस बारे में भी आगाह किया कि डेल्टा…
इमरान खान पर बिलावल भुट्टो का तीखा हमला, पीएम को बताया ‘सदी का संकट’
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर एक बार फिर से हमला बोला है। बिलावल ने इमरान को ‘इस सदी का संकट’ करार देते हुए कहा कि वर्तमान शासन सभी मोर्चों पर विफल रहा है। न्यूज इंटरनेशनल के अनुसार, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी ने देश की आर्थिक स्थिति और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ) के साथ समझौते को लेकर संघीय सरकार पर निशाना साधते हुए बुधवार को प्रधानमंत्री इमरान खान को इस सदी का संकट करार दिया। नेशनल असेंबली को…
बरेली- खाना खाने गए दोस्त,बापसी में ट्रेन बन गयी काल,चपेट में आ गए
बरेली: ट्रेन की चपेट बन गयी दो दोस्तों की मौत मोहल्ला बाकरगंज खड्ड के पास रहने वाले शारिक और अफरोज आपस में दोस्त थे। शारिक ऑटो चलाते थे और अफरोज कार मैकेनिक थे। बुधवार दोपहर बाकरगंज ईदगाह के पास ऑटो खड़ा करके शारिक घर में खाना खाने आए थे। फिर चार बजे वह घर से निकल गए। पुलिस के मुताबिक शाम करीब साढ़े छह बजे दोनों दोस्त बाकरगंज से आगे किला नदी के पुल पर थे। अचानक उन्होंने बरेली जंक्शन की ओर से ट्रेन आती देखी तो बचने के लिए…
बरेली- कुर्सी का प्रभार सौंप अवकाश,चाबी के न होने से परेशान
बरेली: रुहेलखंड विश्वविद्यालय के सिंगल विंडो प्रभारी अधीनस्थ को प्रभार सौंपकर अवकाश पर चले गए हैं। मगर, माइग्र्रेशन समेत अन्य प्रमाणपत्र वाली अलमारी की चाबी नहीं दी। इसकी वजह से बुधवार को प्रमाणपत्र लेने पहुंचे तमाम विद्यार्थियों ने जमकर हंगामा किया। उधर, प्रभार संभाल रहे कर्मचारी ने चाबी न होने की वजह से छात्रों को सोमवार को आने का सुझाव देकर लौटा दिया।
बरेली- स्मैक तस्कर रिफाकत की 10 करोड़ की सम्पत्ति होगी जब्त
बरेली : फतेहगंज पश्चिमी के स्मैक तस्कर रिफाकत की करीब दस करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जाएगी। इसकी तैयारी कर ली गई है। पिछले दिनों बारादरी पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा था।पुलिस ने रिफाकत पर 15 हजार का इनाम भी कर दिया था
बरेली- तेज रफ्तार लोडर के नीचे दबे सब्जी विक्रेता, एक की मौत
बरेली: शीशगढ़ के गांव ढकिया डाम गांव निवासी ओमप्रकाश, दुनका निवासी अफजल, कलीम, सहोड़ा निवासी जयपाल, संतोष, विजय पाल, शाही के गांव गनेशपुर निवासी जाफर अली आदि सब्जी विक्रेता बुधवार को डेलापीर मंडी में सब्जी खरीदने आए थे। सब्जी लेकर यहां से लौटने के दौरान लोडर वाहन का बड़ा बाईपास पर ट्यूलिया गांव के पास टायर फट गया। तेज रफ्तार होने के कारण लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। उसमें बैठे सभी सब्जी व्यापारी लोडर के नीचे दब गए। हादसा देखकर आसपास मौजूद लोगों ने लोडर को सीधा करके सब्जी विक्रेताओं…
