सीतापुर: अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी की बैठक आयोजित की गयी

सीतापुर: आज दिनांक-28.01.2022 को लन्चोपरान्त मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ’’श्री कुलदीप कुमार-द्वितीय’’ की अध्यक्षता में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी की बैठक आयोजित की गयी तथा साथ ही जिला कारागार सीतापुर का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय श्रीमान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ’’श्री राहुल कुमार सिंह द्वितीय’’, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ’’श्रीमती सुदेश कुमारी’’ उपस्थित रहे। जिला कारागार सीतापुर में जेल अधीक्षक ’’श्री सुरेश कुमार सिंह’’ तथा जेलर, ’’श्री आर.एस. यादव’’ सहित अन्य जेल अधिकारी भी उपस्थित रहें। मा0 जनपद न्यायाधीश श्री कुलदीप कुमार द्वितीय द्वारा…

सीतापुर : रस्योरा में पीठासीन/मतदान अधिकारी प्रथम का प्रथम प्रशिक्षण आयोजित किया गया

सीतापुर : मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी (मतदान कार्मिक) ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में दिनांक 28-1-2022 को सीतापुर शिक्षा संस्थान, रस्योरा में पीठासीन/मतदान अधिकारी प्रथम का प्रथम प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिसमें 2400 पीठासीन अधिकारियों को प्रतिभाग करना था जिसके सापेक्ष 2362 पीठासीन अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया। 38 पीठासीन अधिकारी अनुपस्थित रहे जिसके संबंध में उनके कार्यालयाध्यक्ष को प्रभारी अधिकारी, मतदान कार्मिक द्वारा अनुपस्थित कर्मचारी/पीठासीन अधिकारी की सूची भेजते हुए निर्देशित किया जा रहा है कि निर्वाचन प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों को अपने स्तर से…

रायबरेली: 1100 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

डीह /रायबरेली। अवैध मादक द्रव्यों/पदार्थों की तश्करी/बिक्री के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत दिनांक 28 जनवरी 2022 को थाना डीह पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिरखास की सूचना पर अभियुक्त राममिलन सरोज पुत्र रावलदीन निवासी बाकरबेर परशदेपुर थाना डीह रायबरेली को 1100 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका के साथ थाना क्षेत्र के मटियरवा राइस मिल के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया जिसके विरूद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या-38/2022 धारा-8/15 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।गिरफ्तार करने वाली…

रायबरेली:सड़क हादसे में दो जख्मी, एक रेफर

बछरावां /रायबरेली: थाना क्षेत्र की थुलेडी चौकी के अंतर्गत सरैया गांव में हुआ सड़क हादसा। दो जख्मी, एक जिला अस्पताल रेफर। जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें कि मोटरसाइकिल सवार दो युवक सूरज यादव उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्र रामखेलावन यादव व राज भारती पुत्र स्वर्गीय अशोक भारती उम्र लगभग 19 वर्ष किसी विशेष काम से कहीं जा रहे थे। तभी सरैया गांव के पास एक डाले ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज अनिल यादव…

रायबरेली: अव्यवस्थाओं का दंश झेल रहा रानीखेड़ा में बना सामुदायिक शौचालय

बछरावां /रायबरेली :जहां एक ओर केंद्र सरकार से लेकर प्रदेश सरकार स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत घर-घर शौचालय देने के बाद प्रत्येक ग्राम सभा में सामुदायिक शौचालय बनाकर लोगों को खुले में शौच करने से मुक्त करने का काम कर रही है तो वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार अधिकारियों की लचर कार्यशैली के कारण सरकार की इस योजना पर खर्च किए जा रहे करोड़ों रुपए के बजट पर पानी फिरता हुआ नजर आ रहा है। विदित हो कि रानी खेड़ा ग्राम सभा के अंतर्गत बना सामुदायिक शौचालय बनने के बाद…

पीलीभीत :पूरनपुर रोटरी क्लब ग्रीन एवं इनरव्हीलर के साथ सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल

पीलीभीत रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन एवं इनरव्हील क्लब पूरनपुर बिलोरी में दिनांक 26 जनवरी को संयुक्त रूप से गणतंत्र दिवस मनाया दोनों ही क्लब के सभी सदस्य सबसे पहले शारदा सागर डैम स्थित सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल के टाइम पर पहुंचे एवं वहां पर उपस्थित जवानों को पटका पहनाकर सम्मानित किया एवं मिठाई खिलाई दो महिला जवानों को भी इनरव्हील क्लब द्वारा सम्मानित किया गया एसएसबी कमांडेंट को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया क्लब के अध्यक्ष राजेश खन्ना ने अपने उद्बोधन में कहा आप सभी की वजह से ही…

सीतापुर : नामांकन प्रक्रिया दिनांक 27.01.2022 से प्रारम्भ हुई

सीतापुर : जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु नामांकन प्रक्रिया दिनांक 27.01.2022 से प्रारम्भ हो गयी है। विभिन्न पार्टी के पदाधिकारियों/निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों द्वारा अपनी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में निर्वाचन-2022 हेतु विभिन्न प्रकार की रैलियों एवं वाहनों से प्रचार-प्रसार तथा एल0ई0डी0 वैन से प्रचार-प्रसार हेतु अनुमति लिये जाने संबंधी अपने-अपने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उक्त से संबंधित समस्त सभी प्रकार की अनुमति दिये जाने हेतु संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसरों को अधिकृत किया गया है।जिलाधिकारी…

रायबरेली:एरिया डोमिनेशन के तहत पैरामिलिट्री फोर्स के साथ सरेनी थानाध्यक्ष ने किया पैदल मार्च

सरेनी रायबरेली – पुलिस अधीक्षक रायबरेली तथा अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली व क्षेत्राधिकारी लालगंज के निकट पर्यवेक्षण में सरेनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिन शुक्रवार को सरेनी थाना प्रभारी निरीक्षक इंद्रपाल सिंह ने सरेनी पुलिस टीम व पैरामिलिट्री फोर्स के साथ पैदल मार्च कर लोगों को आगामी चुनाव हेतु बिना किसी जोर दबाव के मतदान करने हेतु किया जागरूक बैरुआ, रामपुर मथुरपुर,छिवलहा भूपगंज ,रालपुर बेनिमाधवगंज, क्रासिंग,सराय बहेरिया खेड़ा ,पूरे पांडेय, सरेनी जैसे आदि गांवों का दौरा करते हुए आम जनमानस को मतदान के प्रति जागरूक कर किया पैदल मार्च ।

पीलीभीत :पूरनपुर नगर के चिकित्सकों के द्वारा वितरण किया गया मास्क एवं सैनिटाइजर

पीलीभीत पूरनपुर कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के बहुत ज्यादा केस मिलने पर नगर के चिकित्सकों ने भी चिंता व्यक्त की और अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए पुलिस विभाग के समस्त स्टाफ को मास्क एवं सेनीटाइजर का वितरण किया सर्वप्रथम ग्रेजुएट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ डीके गुप्ता के नेतृत्व में सभी चिकित्सकों ने पुलिस क्षेत्राधिकारी के ऑफिस में जाकर वहां पर उपस्थित सभी स्टाफ को मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित किए इसके पश्चात कोतवाली के समस्त स्टाफ को मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित किए साथ ही सभी चिकित्सकों ने पुलिसकर्मियों से…

फर्रुखाबाद :टीकाकरण में न बरतें लापरवाही, टीका लगवाकर देश के प्रति निभाएं अपना धर्म दूसरी डोज समय पर लें यही हमको सुरक्षा दे सकती है –डॉ प्रभात

फर्रुखाबाद : कोरोना संक्रमण का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। इससे सावधान रहने की जरुरत है जरा सी असावधानी हमको संकट में डाल सकती है |इसलिए सभी लोग अपने टीका जल्द लगवा लें |यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश चंद्रा का |सीएमओ ने कहा कि कोरोना नियमों का पूरी तरह से पालन करना, मास्क लगाए रखना व पूर्ण टीकाकरण बेहद जरूरी है | कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है, पर बेपरवाह होकर बाजारों,भीड़ वाली जगहों पर बिना वजह घूमना, सामाजिक दूरी न रखना और मास्क…

सीतापुर:तालाब खुदाई के नाम पर हुआ जमकर घोटाला

सीतापुर की तहसील मिश्रिख की ग्राम सभा आटँ में तालाब खुदाई के नाम पर ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव ने जमकर किया घोटाला जहां एक तरफ सुबे में योगी आदित्यनाथ की सरकार है मुख्यमंत्री का कहना है की कोई भी घोटाला नहीं होगा वहीं दूसरी तरफ ग्राम प्रधान महफूज अंसारी व पंचायत सचिव उमाकांत सरकार की आंखों में धूल झोकते हुए नजर आ रहे हैं अब देखना यह है कि सीतापुर प्रशासन इस प्रधान के ऊपर क्या कार्रवाई करता है इससे पहले भी या प्रधान कई घोटाले कर चुका है…

पीलीभीत: पीलीभीत के स्कूल परिवार विधान सभा2022में मतदान का बहिष्कार करेंगे।

पीलीभीत: मान्यता प्राप्त स्कूलों के संगठन बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश की शाखा पीलीभीत के प्रभारी भूपेन्द्र शर्मा ने कहा कि समिति ढ़ाई सालों से लगातार स्कूलों की मांग पूर्ण करने हेतु ज्ञापन देकर व प्रदर्शन कर आन्दोलनरत् है परन्तु परिणाम शून्य रहा है।श्री शर्मा ने चेतावनी दी है कि अब समिति पीलीभीत जिले के उन्ही प्रत्याशियों को आशीर्वाद देगी जो समिति की मांगों को पूर्ण करने का शपथ पूर्वक आश्वासन देगा वरना मान्यता प्राप्त स्कूलों की प्रबन्धकारिणी, अभिभावक व अन्य सम्बंधित मतदान का बहिष्कार करेंगे।समिति की प्रथम मांग है…

कविता :कल सूरज नवरंग मे निकलेगा-ओमशर्मा

पूरनपुर से कोई विधायक दुबारा जीत ही नही पाता। इंदिरा गांधी की हत्या से उपजी सहानुभूति लहर से डा,विनोद तिवारी जीत गये थे। पूरनपुर की जनता गद्दी से उतार देती है। अब कोई करिश्मा नही होने वाला।पूरनपुर की जनता अब विकल्प तलाश रही है।वर्तमान विधायक की स्थिति क्षेत्र मे बहुत खराब है। लोग तरह तरह की कहानियां कहते है।कार्यकर्ताओं का मन भी टूटा हुआ है।जनता अब स्वयं विकल्प तलाश रही है। लोकतंत्र मे जनता निश्चित विकल्प ढूंढ लेगी।जनता की सोच का स्वागतओमशर्मा ,पूरनपुर ,पीलीभीत

मुल्तान सुल्तान ने कराची किंग्स को दी शिकस्त तो कप्तान मोहम्मद रिजवान ने खेली मैच जिताऊ पारी,

पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League 2022) के 7वें सीजन का धमाकेदार अंदाज में आगाज हुआ। सीजन के पहले मैच में मौजूदा चैंपियन मुल्तान सुल्तान (Multan Sultans) ने कराची किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया। कराची के नेशनल स्टेडियम में कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कराची किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए और फिर मुल्तान सुल्तान ने 10 गेंद शेष रहते 3 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।कराची किंग्स के लिए शरजील खान…

पूर्व क्रिकेटर का सनसनीखेज आरोप, ‘रवि शास्त्री को कोच पद से हटाने में सौरव गांगुली का हाथ’,

टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद से भारतीय क्रिकेट में बहुत कुछ बदल गया, चाहे वह हेड कोच रवि शास्त्री का जाना हो या फिर विराट कोहली का तीनों फॉर्मेट से कप्तानी गंवाना। जहां, एक ओर भारतीय क्रिकेट इस मुसीबत से बाहर निकलने के प्रयास में है तो वहीं, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। लतीफ ने भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है…

करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा संग पार्टी कर हुईं ट्रोल

करीना कपूर अपनी गर्ल गैंग के साथ अक्सर ही पार्टी करती स्पॉट होती है। हाल ही में बेबो का ड्रेस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर से पार्टी करके लौटते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस दौरान उनके साथ मलाइका अरोड़ा और उनकी बहन अमृता भी हैं। इस पार्टी की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी की गईं थीं। मनीष मल्होत्रा के घर करण जौहर भी मौजूद थे। पार्टी से लौटे वक्त करीना की हालत देख लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। मनीष मल्होत्रा करीना, करण मलाइका के…

स्मृति ईरानी मौनी रॉय की शादी पर भावुक हुईं,ऑन स्क्रीन बेटी के लिए लिखा भावुक पोस्ट

टीवी से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक अपनी दमदार एक्टिंग का दम दिखाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय फाइनली शादी के बंधन में बंध गई हैं। मौनी रॉय (Mouni Roy) ने बीते दिन अपने लॉन्गटर्म ब्वॉयफ्रेंड सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) से शादी कर ली है। एक्ट्रेस की शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए हैं। साउथ इंडियन ब्राइल लुक में मौनी बेहद खूबसूरत नजर आईं थीं। मौनी ने गोवा में परिवारवालों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में मलयाली और बंगाली रीति रिवाज से शादी की। शादी के…

मुंबई में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने विंटेज लुक में बनाया आलीशान बंगला, पिता की याद में रखा नाम

नवाजुद्दीन सिद्दीकी सालों की मेहनत के बाद अभिनय के क्षेत्र में अपना एक मुकाम बनने में कामयाब रहे हैं। वह अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उनके बारे में माना जाता है कि जमीन से जुड़े हुए अभिनेता हैं। मुंबई में जैसे ही काम से फुरसत मिलता है वह अपने होमटाउन मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना (उत्तर प्रदेश) जाते रहते हैं। अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सपनों के शहर मुंबई में अपना एक आलीशान बंगला बना लिया है। खास बात ये है कि अपने पिता के नाम पर उन्होंने इसका नाम…

अमेरिका-कनाडा बॉर्डर पर ठंड से जमकर 4 भारतीयों की मौत

हाल ही में अमेरिका-कनाडा बॉर्डर पर ठंड से जमकर 4 भारतीयों की मौत हुई थी। अब इन सभी चार लोगों की पहचान हो गई है। ये सभी एक ही परिवार के सदस्य थे, जो 19 जनवरी को कनाडा-अमेरिका सीमा से लगभग 12 मीटर दूर मैनिटोबा के इमर्सन के पास मृत मिले थे। कनाडा के अधिकारियों ने बताया कि परिवार कुछ समय से देश में था और उन्हें कोई गाड़ी में सीमा पर ले गया था। मामला मानव तस्करी का प्रतीत होता है। मैनिटोबा की रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने कहा…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की योगी की सराहना

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गाजियाबाद के मोदीनगर में गुरुवार को पार्टी प्रत्याशी के लिए प्रचार किया और इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगीी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। उन्होंने यूपी की अर्थव्यवस्था में हुए सुधार को लेकर तारीफ करते हुए उन्हें योगी को खुद से बेहतर मुख्यमंत्री बताया। राजनाथ सिंह ने कहा, ”उत्तर प्रदेश में आबादी बहुत अधिक होने के बावजूद इसकी अर्थव्यवस्था कई राज्यों से पीछे थी। लेकिन पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 5 साल के भीतर यूपी की इकॉनमी 11 लाख करोड़ रुपए से…