मछलीशहर नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवको ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय पर तिरंगा झंडा फहराया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मछलीशहर जिला के जिला प्रचारक श्रीमान ओमप्रकाश जी ने ध्वजारोहण करके किया। उसके बाद रोडवेज स्थित अस्थायी सब्जी में भी ध्वजारोहण का कार्यक्रम भी श्रीमान ओमप्रकाश जी ने किया। इसके पश्चात मंडी में स्थित सभी किसान भाई और व्यापारी लोगो ने एक साथ राष्ट्रगान किया और भारतमाता की जय के नारे के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ाया गया।इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विद्यार्थी कार्य द्रारा मछलीशहर नगर के…
Day: January 27, 2022
फर्रुखाबाद कोरोना की रफ्तार रोकने के लिए चल रहा सर्विलेंस अभियान आशा कार्यकर्ता घर-घर खोज रहे नियमित टीकाकरण से छोटे बच्चे
फर्रुखाबाद 27 जनवरी 2022 कोरोना संक्रमण के बीच जिले में 29 जनवरी तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है । अभियान के तहत कोविड संवेदीकरण एवं नियंत्रण तथा कोविड रोग के लक्षणयुक्त व्यक्तियों, नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों एवं टीकाकरण की पहली खुराक प्राप्त न करने वाले 60 वर्ष से अधिक आयु वालों को चिन्हित किया जा रहा है । स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर ऐसे लोगों का डाटा तैयार कर रहीं हैं । यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश चंद्रा का |मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा…
पोलार्ड होंगे वेस्टइंडीज टीम के कप्तान, भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान,
क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) चयन पैनल ने भारत के खिलाफ आगामी तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। अनुभवी तेज गेंदबाज केमार रोच, मध्यक्रम के बल्लेबाज नकरमाह बोनर और सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग को टीम में वापसी हुई है। रोच ने अब तक 92 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 124 विकेट लिए हैं। बोनर ने एक साल पहले बांग्लादेश में अपना वनडे डेब्यू किया था और अब तक तीन मैच खेल चुके हैं, जबकि किंग ने अब तक इस प्रारूप में चार मैच खेले हैं।वेस्टइंडीज…
आखिर क्यों हुआ क्रुणाल पांड्या का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक,
टीम इंडिया के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या का ट्विटर अकाउंट लगता है हैक हो गया है। गुरुवार की सुबह से उनके ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से अजीबोगरीब ट्वीट्स हो रहे हैं। फैन्स इसको दीपक हूडा के टीम में चुने जाने से जोड़कर क्रुणाल को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ है। वनडे टीम में दीपक हूडा को भी जगह मिली है। आपको बता दें कि क्रुणाल और दीपक के बीच सार्वजनिक तौर पर लड़ाई हो चुकी…
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का बड़ा हमला, इमरान खान की सरकार ने देश को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार भ्रष्टाचार को लेकर विपक्षी दलों के निशाने पर है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता चौधरी कमर जमां कैरा ने इमरान खान पर जमकर हमला बोला है। कमर जमां ने कहा कि इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ सरकार ने देश को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है।पीपीपी के नेता ने कहा कि जब उनकी पार्टी के लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते थे, तो पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ झगड़ा के नेता झगड़ा करने लगते थे। उन्होंने कहा कि वैश्विक संस्थाओं ने भी इस…
शहनाज गिल का जन्मदिन सिद्धार्थ शुक्ला ने ऐसे मनाया था , स्विमिंग पूल में था फेंका
शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के फैन्स के लिए आज का दिन काफी खास है। 27 जनवरी को पंजाब की कटरीना कैफ कहलाने वालीं शहनाज गिल का जन्मदिन होता है। शहनाज गिल के फैन्स उन्हें बेइंतहा प्यार देते हैं और सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के लिए खूब पोस्ट करते हैं। शहनाज का नाम फैन्स अक्सर दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के साथ लेते हैं। सिद्धार्थ अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन आज भी सोशल मीडिया पर अक्सर SidNaz ट्रेंड होता है। शहनाज गिल के पिछले जन्मदिन पर सिद्धार्थ उनके…
बिग बॉस के घर में सीजन खत्म होने तक चली ‘कैट फाइट’ इन अभिनेत्रियों के बीच रही कट्टर दुश्मनी,
बिग बॉस सीजन 15 अपने आखिरी पड़ाव में हैं और जल्द ही इस सीजन का विजेता आप सबके सामने होगा। लेकिन हर सीजन की तरह इस सीजन में भी खूब कैट फाइट देखने को मिली। सीजन के शुरुआत में शुरू हुई दुश्मनी, सीजन के अंत होने तक नहीं खत्म हुई और आखिरी हफ्ते तक दो अभिनेत्रियों की कैट फाइट ने खूब सुर्खियां बटोरी। इस सीजन में तेजस्वी और शमिता की लड़ाई खूब चर्चा में रही, लेकिन इन दोनों के अलावा भी कई सीजंस की महिला कंटेस्टेंट्स अपनी कैट फाइट के…
शूट के लिए रवाना हुए कटरीना कैफ, एयरपोर्ट पर आयीं नजर
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। कभी कटरीना कैफ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं तो कभी प्रोफेशनल कमिटमेंट्स की वजह से। अभिनेता विकी कौशल (Vicky Kaushal) संग शादी के बाद भी कटरीना कैफ लगातार शूटिंग में बिजी हैं और अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स पूरे कर रही हैं। ऐसे में एक बार फिर सुबह सुबह कटरीना कैफ एयरपोर्ट पर नजर आईं। कटरीना वीडियो में काफी स्टाइलिश तो लग ही रही हैं, वहीं साथ ही साथ उन्होंने कोविड से जुड़े सभी एहतियातों का…
उम्मीदवारों से करेंगे राहुल गांधी आज मुलाकात, स्वर्ण मंदिर भी जाएंगे
पंजाब की सत्ता में वापसी की आस लगाए बैठी कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है। कांग्रेस उम्मीदवार अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रचार में जुटे हुए हैं। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी आज पंजाब पहुंच रहे हैं। राहुल गांधी एक दिवसीय दौरे पर अमृतसर पहुंचेंगे। राहुल गांधी जालंधर में एक वर्चुअल रैली कर पार्टी के लिए माहौल बनाएंगे।राहुल गांधी अपने सभी उम्मीदवारों के साथ धार्मिक स्थलों का दौरा करेंगे। राहुल गांधी कांग्रेस के 117 उम्मीदवारों के साथ श्री हरमंदिर साहिब, दुर्गियाना मंदिर…
गुलाम नबी आजाद को कपिल सिब्बल ने कहा- ‘बधाई हो भाईजान’
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण दिए जाने के एलान के बाद कांग्रेस नेता और पूर्व कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी कांग्रेस पर निशाना साधा है। सिब्बल ने बधाई देते हुए कहा कि लगता है कांग्रेस को उनकी जरूरत नहीं है। दरअसल, अपने एक ट्वीट में कपिल सिब्बल ने लिखा कि गुलाम नबी आजाद को पदम भूषण मिला है। बधाई हो भाईजान। विडंबना यह है कि जब देश सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को…
गुंटूर के जिन्ना टावर पर तिरंगा फहराने को लेकर हुआ विवाद, भाजपा ने सीएम पर साधा निशाना, नाम बदलने की कि मांग
देश के 73वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर आंध्र प्रदेश के गुंटूर में एक राजनीतिक विवाद ने जन्म ले लिया। गुंटूर स्थित जिन्ना टावर पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद भाजपा ने मांग की कि इस टावर का नाम देश के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के नाम पर किया जाना चाहिए। वहीं एमएलसी अप्पी रेड्डी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा इसको एक सांप्रदायिक रंग देना चाहती है। रेड्डी ने भाजपा पर लोगों को…
प्रयागराज : माघ मेले के तृतीय स्नान पर्व मोनी अमावस्या में स्नान हेतु आने वाली संभावित भीड़ के दृष्टिगत की गई तैयारियों की समीक्षा
प्रयागराज : माघ मेले के तृतीय स्नान पर्व मोनी अमावस्या में स्नान हेतु आने वाली संभावित भीड़ के दृष्टिगत की गई तैयारियों की समीक्षा आज मंडलायुक्त श्री संजय गोयल की अध्यक्षता एवं पुलिस महानिरीक्षक डॉ राकेश सिंह एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में मेला प्राधिकरण कार्यालय स्थित आई ट्रिपल सी सभागार में संपन्न हुई। बैठक में विभाग बार तैयारियों की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने प्रत्येक सेक्टर में बनाए जा रहे स्नान घाटों, वहां के सर्कुलेटिंग एरिया, शौचालयों, साइनेज तथा बैरिकेडिंग संबंधित जानकारी ली एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को…
