बरेली: मंगलवार शाम करगैना चौकी के पास खाली प्लॉट में कुछ बच्चे खेल रहे थे तो उन्होंने वहां एक नवजात बच्ची का शव पड़ा देखा। कुछ ही देर में वहां भीड़ लग गई। करगैना चौकी इंचार्ज विष्णु दत्ता भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आसपास के लोगों से शव के बारे में जानकारी की लेकिन कुछ पता न चलने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, शिवम कश्यप की ओर से इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पोस्टमार्टम में बच्ची की जन्म…
Day: January 20, 2022
बरेली-जमीनी विवाद ने बना डाला हाईवोल्टेज ड्रामा,कचरे को लेकर विवाद
बरेली/यूपी: उत्तर प्रदेश के बरेली में आज जमीनी विवाद को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. जहां एक पड़ोसी ने जब दूसरे पड़ोसी को कचरा फेंकने से मना किया. जिसके बाद दूसरा पड़ोसी मना करने वाले लोगों के घर में घुस गया और जमकर तोड़फोड़ करने लगा. इस दौरान बीच बचाव के दौरान बुजुर्ग को चाकू भी लगा है. जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. बारादरी थाना पुलिस ने मामले में पीड़ित का मेडिकल भी कराया है.
बरेली-पुलिस ने 7 जुआरियों को किया गिरफ्तार
बरेली/यूपी: पुलिस ने जुआ खेलते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 30 हजार की नकदी बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। सुभाषनगर थाना इंस्पेक्टर सतेन्द्र भड़ाना ने बताया कि एसआई विजय सिंह और एसआई किरणपाल टीम के साथ मंगलवार को क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली की कुछ लोग रेलवे ग्राउंड के पास जुआ खेल रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।
बरेली-फेसबुक दोस्त की अश्लिल वीडियो बना कर रहा ब्लैकमेल
बरेली/यूपी: फेसबुक पर दोस्त बनी युवती ने वीडियो कॉल कर युवक की अश्लील क्लिप बना ली। अब क्लिप यू-ट्यूब पर वायरल करने के नाम पर युवक को ब्लैकमेल किया जा रहा है। क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बताकर युवक से रकम मांगी जा रही है। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। इज्जतनगर थानाक्षेत्र के रहने वाले युवक ने बताया कि वह निजी कंपनी में काम करता है। कुछ दिनों पहले उसकी फेसबुक पर एक युवती से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत का…
रायबरेली:बदहाल मार्ग से मतदान करने पहुंचेंगे मतदाता
डलमऊ/ रायबरेली: आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों से चल रही है मतदान स्थल तक पहुंचने के लिए संपर्क मार्ग दुरुस्त हो इसके लिए शासन स्तर से प्रयास किए जा रहे हैं मतदान केंद्र की बाउंड्री वाल शौचालय बिजली की व्यवस्था सहित सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराए जाने के लिए प्रशासन प्रयास कर रहा है। मतदान स्थल तक पहुंचने में मतदाताओं को कोई समस्या ना हो इसके लिए समय से पूर्व मार्ग को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं जिससे मतदाताओं के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियां भी मतदान…
प्रयागराज :राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आॅनलाइन मतदाता शपथ ग्रहण समारोह 25 जनवरी को
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने बताया है कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी, 2022 को आॅनलाइन मतदाता शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जायेगा। आॅनलाइन शपथ ग्रहण समारोह का लिंक https://meet.google.com/zya-vyzv-gsu है, जो https://prayagraj.nic.in/deoportal/ पर उपलब्ध रहेगा। 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयुक्त, प्रयागराज मण्डल प्रयागराज द्वारा पूर्वान्ह 11ः00 बजे से 11ः10 बजे तक संगम सभागार में आॅनलाइन मतदाता शपथ ग्रहण एवं सम्बोधन का कार्यक्रम होगा। तत्पश्चात 11ः10 बजे से 11ः20 बजे तक जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रयागराज द्वारा मतदाता शपथग्रहण एवं सम्बोधन का…
प्रयागराज :सोशल मीडिया का दुरूपयोग करने वालों के लिए प्रयागराज पुलिस की चेतावनी
प्रायः यह देखा जा रहा है कि कुछ व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया जैसे- ह्वाट्सऐप, फ़ेसबुक, ट्विटर आदि का प्रयोग भ्रामक, अपुष्ट, मनगढंत और सनसनीख़ेज़ फ़ोटो, वीडियो या मेसेज फैलाने में किया जा रहा है। ऐसा करने वाले लोग या तो नासमझ हैं; या फिर बेहद शातिर क़िस्म के आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं जिनका उद्देश्य किसी विशेष व्यक्ति, जाति, समुदाय या धर्म को अपमानित करके सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का रहता है। किसी भी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया का दुरूपयोग करना गम्भीर अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे लोगों के…
मैनपुरीं:चुनावी रंजिश में गोली लगने से युवक घायल,पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया
यूपी के मैनपुरीं में चुनाबी रंजिस अब एक ख़ूनी संघर्ष का रूप लेती नजर आ रही है। जिसका जीता जागता उदाहरण मैनपुरीं के थानां करहेल क्षेत्र में देखने को मिला है।।यहां का रहने बाला एक युवक गोली लगने व मारपीट के कारण आज एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां जिंदगी औऱ मौत की जंग लड़ रहा है।उसका व उसके परिजनों का आरोप है कि पहले से चली आ रही चुनाबी रंजिस के चलते विरोधियो ने उनका यह हाल किया है।हालाँकि पुलिस ने संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर…
अजब गजब : भरी जवानी में कमर दर्द से परेशान हो गई महिला, 3 महीने बाद CT स्कैन से खुला खौफनाक राज!
आमतौर पर साधारण सर्दी-खांसी या शरीर में थोड़ा सा दर्द होने पर डॉक्टर्स के पास जाना अवॉयड करते हैं. खासकर अभी कोविड के कारण लोग कम से कम अस्पताल के चक्कर लगाने की कोशिश में हैं. हम खुद ही दवाइयां खाकर समस्या को कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं. ऐसी ही एक कोशिश की थी पलिस्तीन में रहने वाली एक महिला ने. इस महिला को पिछले तीन महीने से रीढ़ की हड्डी में दर्द था. महिला को लगा कि शायद सोने के क्रम में किसी तरह उसकी नस खींच गई…
अजब गजब : यहां पालतू जानवरों को चूमने पर है पाबंदी, अधिकारी चुन-चुनकर मार रहे हैं चूहे !
कोरोनावायरस के हमारी ज़िंदगी में आने के बाद इंसानों के बीच सोशल डिस्टन्सिंग की प्रैक्टिस बन ही चुकी है, लेकिन अब हॉन्ग कॉन्ग की सरकार लोगों को अपने पालतू जानवरों से भी उचित दूरी बनाए रखने की सलाह दे रही है. यहां पेट्स को किस करने पर पाबंदी लगाई गई है. इतना ही नहीं इस देश में करीब 2000 चूहों को मारने के लिए बाकायदा सरकारी संस्थाओं को लक्ष्य दिया गया है. अथॉरिटीज़ इस काम में कोई कोताही नहीं बरत रहे हैं, क्योंकि ये मामला सरकारी आदेश से जुड़ा हुआ…
