पीलीभीत: पुलिस ने अवैधअसलहा के साथ किया गिफ्तार।

चौकी प्रभारी रमनगरा उ0नि0 रोहित कुमार मय हमराह द्वारा शारदा सागर डैम किनारे टीन झाले के पास से इसरार उर्फ हदुआ पुत्र अतीक निवासी ग्राम डगा थाना माधौटाडा जिला पीलीभीत को एक अदद तमंचा 315 बोर मय एक जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके संबंध में थाना माधौटाडा पर दिनांक 19.01.2022 को मु0अ0सं0 66/2022, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट दर्ज कराकर अभियुक्त को मा0 न्यायालय पीलीभीत के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया है।

फर्रुखाबाद :कोरोना पर काबू पाने को प्रशासन ने झोंकी ताकत – स्वास्थ्य कर्मी मेला रामनगरिया में भी कोविड टीकाकरण में जुटे

स्वास्थ्य कर्मी मेला रामनगरिया में भी कोविड टीकाकरण में जुटेफर्रुखाबाद, 19 जनवरी 2022 जनपद में कोविड टीकाकरण का ग्राफ बढ़ाने के निरंतर प्रयास जारी हैं। इसी क्रम में स्कूलों में शिविर लगाए जा रहे हैं तो युवाओं के बीच कोविड टीके के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र, युवक मंगल, बाल सुधार गृह और चाइल्ड लाइन जैसे संस्थानों से मदद ली जा रही हैं। इसी बीच मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश चंद्रा ने बुधवार को अपील की है कि युवा वर्ग निःसंकोच टीकाकरण के लिए आगे…

पीलीभीत: तहसील सदर के कई गावों से आई कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट।

जनपद पीलीभीत के मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि,तहसील सदर पीलीभीत के क्षेत्र अंतर्गत व्यक्तियों की 14 जनवरी 2022 तक कोरोना परीक्षण उपरांत रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है कोविड-19 से संक्रमित रोगियों के पाए जाने के कारण संबंधित क्षेत्र को शासनादेश के अनुसार कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किए जाने की संस्तुति की गई है दिनांक 15जनवरी 2022 के आधार पर तहसील सदर विकासखंड मरौरी के ग्राम पिपरिया अगरू मंगतपुर, मेवातपुर विकासखंड ललौरीखेड़ा के बालपुर पट्टी, रूपपुर कमालू के व्यक्तियों कोविड 19 से संक्रमित पाया गया है। संक्रमित व्यक्तियों के…

फर्रुखाबाद : पैरामिलिट्री फोर्स के साथ अतिसंवेदनशील ग्रामों का किया फ्लैग मार्च

फर्रुखाबाद : अग्रगामी चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पैरामिलिट्री फोर्स के साथ अति संवेदनशील ग्रामों में फ्लैग मार्च किया गया तथा फ्लैग मार्च के दौरान ग्राम पपियापुर में हिस्ट्रीशीटर व टॉप टेन अपराधी व असामाजिक तत्व को चेक किया गया तथा ग्राम वासियों को निर्भीक होकर मतदान हेतु बताया गया तथा क्षेत्राधिकारी महोदय व प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला द्वारा चुनाव को शांतिपूर्वक कराने हेतु दिशा निर्देश दिए गए

रायबरेली:ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन का प्रथम रेंडमाइजेशन हुआ सम्पन्न

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद रायबरेली में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से सम्पन्न कराने की दिशा में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के नेतृत्व में समस्त कार्यवाही पूर्ण पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित की जा रही है। इस श्रृंखला में ईवीएम मशीन एवं वीवीपैट मशीन का कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में प्रथम रेंडमाइजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। यहां पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। कंप्यूटर के माध्यम से प्रथम रेंडमाइजेशन करने के उपरांत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों…

रायबरेली: महिला टोली ने ठाना है जनपद का मतदान प्रतिशत है बढ़ाना

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में जनपद रायबरेली का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के दिशा निर्देश पर पूरे जनपद में महिला टोली के माध्यम से आम जनमानस को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। महिला टोली को सशक्त एवं जागरूक बनाने के लिए तहसील सभागार लालगंज एवं ब्लाक सभागार सरेनी में एसडीएम न्यायिक/प्रभारी विधानसभा सरेनी जीतलाल की अध्यक्षता में महिला टोली के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई जिसमें उनके उन्मुखीकरण हेतु महत्वपूर्ण जानकारी दी गई एसडीएम ने कहा कि प्रत्येक…

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल हुईं

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को तगड़ा झटका लगा है और मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव बीजेपी में शामिल हो गई हैं. अपर्णा को दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी की सदस्यता दिलाई. अपर्णा यादव ने साल 2017 में लखनऊ की कैंट सीट से विधान सभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें भाजपा प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी से हार का सामना करना पड़ा था. साल 2017 के…

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका का पहला वनडे मैच आज,

पिछले हफ्ते टेस्ट सीरीज में 2-1 से हार के बाद टीम इंडिया का लक्ष्य आज 19 जनवरी से पार्ल में शुरू होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय में जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका दौरे को अंत करने का होगा। विराच कोहली के कप्तानी से हटन के बाद रोहित शर्मा को वनडे टीम टीम की कमान मिली, लेकिन चोट के कारण वह दौरे से बाहर हैं। ऐसे में केएल राहुल टीम की अगुवाई करेंगे, जबकि जसप्रीत बुमराह उपकप्तान होंगे। बता दें कि 2018 में भारत के दक्षिण अफ्रीका के पिछले दौरे…

स्वामी प्रसाद मौर्य के आने से सपा में गड़बड़ाया सियासी समीकरण

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के बीच पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीजेपी छोड़कर सपा की साइकिल पर सवार हो गए हैं. स्वामी प्रसाद के साथ तमाम विधायक और पूर्व विधायक ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है. स्वामी के आने से भले ही सूबे की कई सीटों पर सपा को सियासी फायदे की उम्मीद दिख रही हो, पर कई सीटों पर सियासी समीकरण बिगड़ गए हैं. सपा के कई मौजूदा विधायकों की सीटों पर संकट गहरा गया है तो कई सीटों पर चुनाव लड़ने…

लीलावती अस्पताल के बाहर गुमसुम नजर आए वरुण धवन

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) पर आज दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वरुण धवन के ड्राइवर मनोज साहू ने आज अंतिम सांस ली है। मनोज साहू काफी लम्बे समय से वरुण धवन के लिए काम कर रहे थे और उनके साथ वरुण एक दोस्त के रूप में ही पेश आते थे। खबरें आ रही हैं कि आज दिन में ही मनोज साहू वरुण धवन को एक एड फिल्म की शूटिंग के लिए महबूब स्टूडियो के बाहर ड्रॉप करने निकले थे। तभी अचानक उन्हें सीने में दर्द हुआ और…

प्रद्युमन को नहीं मिल रहा है काम, सीआईडी के एक्टर है प्रद्युमन

बॉलीवुड और टीवी के मशहूर अभिनेता शिवाजी साटम को दर्शक आज उनके असली नाम से नहीं बल्कि एसीपी प्रद्युमन के नाम से भी जानते हैं। उन्होंने 23 साल तक टीवी सीरियल ‘सीआईडी’ CID में एसीपी प्रद्युमन का किरदार निभाकर अपने फैंस के दिलों पर राज किया है। CID के अलावा शिवाजी साटम ने कई हिट फिल्मों जैसे ‘वास्तव’, ‘नायक’, ‘सूर्यवंशम’ में अपनी जबरदस्त एक्टिंग के से दर्शकों को हैरान किया है। लेकिन सही मायने में उन्हें पहचान मिली एसीपी प्रद्युमन के किरदार से। लेकिन आज ACP प्रद्युमन यानी शिवाजी साटम…

चंद्रशेखर का अखिलेश यादव पर हमला, बोले ‘जो पलटते हैं, वो धोखा करते हैं’

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने सोमवार को आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद पर हमला बोला था। उनका कहना था कि वह किसी साजिश का शिकार हुए हैं और दो सीटों पर राजी होकर पलट गए। अब चंद्रशेखर आजाद ने अखिलेश यादव पर बिना नाम लिए ही हमला बोलते हुए धोखे का आरोप लगाया है। चंद्रशेखर आजाद ने नोएडा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, ‘आप जब अपनी बात से पलटते हैं तो धोखा करते हैं। मेरे साथ उनकी 25 सीटों को लेकर बात हुई थी। यूपी में…

लंदन स्थित आलीशान घर को खाली करने का आदेश मिला विजय माल्या को

भगोड़े व्यवसायी विजय माल्या की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। माल्या को लंदन की कोर्ट में बड़ा झटका लगा है और लंदन स्थित अपने आलीशान बंगले को अब विजय माल्या को खाली करना होगा। यूबीएस बैंक ने माल्या के खिलाफ केस जीत लिया है और कोर्ट ने बंगले का को बैंक को सौंपने का आदेश दे दिया है। इसी आलीशान बंगले में माल्या के साथ उसका बेटा और उसकी मां भी रहती हैं। दरअसल, व्यवसायी विजय माल्या ने अपने बंगले को यूबीएस बैंक के पास गिरवी…

इंडोनेशिया डूबते जकार्ता को छोड़कर बनाने जा रहा है नयी राजधानी

इंडोनेशिया ने नई राजधानी बनाने को मंजूरी दे दी है. नई राजधानी जकार्ता से 2,000 किलोमीटर दूर बोर्नियो द्वीप पर कालीमंतान के जंगलों में बनाई जाएगी.इंडोनेशिया की संसद ने मंगलवार को उस बिल को पास कर दिया है जिसके तहत नई राजधानी बनाने की प्रक्रिया को मंजूरी मिल गई है. देश डूबते और प्रदूषित हो चुके जकार्ता से राजधानी को दूर ले जाना चाहता है. देश की मौजूदा राजधानी जकार्ता एक भीड़-भाड़ भरा, तंग और प्रदूषित शहर हो चुका है. यहां बार-बार बाढ़ आती है और शहर अक्सर डूब जाता…

गोवा के लिए केजरीवाल कल सीएम के चेहरे का करेंगे एलान

कांग्रेस ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को तीसरी सूची जारी की। इस सूची में भाजपा एवं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से आए नेताओं के भी नाम शामिल हैं। राज्य विधानसभा की 40 सीटों के लिए एक ही चरण में 14 फरवरी को मतदान कराया जाएगा और 10 मार्च को मतगणना होगी। मुख्य विपक्षी पार्टी ने अभी तक 24 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। हाल ही में कांग्रेस का हाथ थामने वाले भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके माइकल लोबो के अलावा ममता बनर्जी की अगुआई वाली…

भाजपा ने हाइब्रिड रैलियों के जरिए माहौल बनाने का किया प्लान

कोरोना संक्रमण के चलते चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। ऐसे में भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए नई रणनीति तैयार की है। सूत्रों ने बताया कि भाजपा चुनावी राज्यों में डिजिटल तरीके से रैली करेगी। इन रैलियों के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जुड़ने की कोशिश की जाएगी।पार्टी सूत्रों ने बताया कि कोविड गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए नई रणनीति तैयार की है। भाजपा सोशल मीडिया…

अजब गजब : कोविड ने बढ़ा दी मां के दूध की पौष्टिकता, अब बच्चों संग मां ने भी पिया ब्रेस्ट मिल्क

कोविड पॉज़िटिव होने वाले लोगों में शायद ही कोई होगा जिसके कुछ अच्छे अनुभव होंगे या फिर उसे शारीरिक तौर पर कुछ बेहतर मुनाफा हुआ हो. मगर एक महिला ने अपने कोरोना पॉज़िटिव होने के दौरान का अलग ही अनुभव साझा किया है. ऐसा अनुभव शायद ही पहले सुनने को मिला रहा हो. 2 बच्चों की मां अश्मिरी का कहना है की जब वो अपने बच्चों के साथ इस महामारी के जूझ रही थी उस दौरान बच्चों की सेहत को लेकर वो खासी चिंतित थीं. लेकिन उनकी ये चिंता तब…

अजब गजब : कुत्तों के लिए काल है रहस्यमयी पुल ! यहां पहुंचते ही कूदकर कर लेते हैं आत्महत्या

तनाव, डिप्रेशन और इसके बाद आत्महत्या. दुनिया में अगर कोई अदृश्य महमारी धीरे-धीरे लोगों को चपेट में ले रही है, तो उसमें ये शुमार है. अब इंसानों की आत्महत्या की वजहें तो ढूंढी भी जा सकती हैं, लेकिन जानवर अगर खुद पुल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर लें, ऐसा ही एक रहस्य समेटे है स्कॉटलैंड का एक पुल, जहां आते ही कुत्ते संदिग्ध तरीके से आत्महत्या कर लेते हैं. सुनने में ये बेहद अजीब लग रहा होगा, लेकिन ये सच है कि स्कॉटलैंड में एक ऐसा पुल है, जो कुत्तों…