सीतापुर: ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना ने दी दस्तक,स्वास्थ्य महकमा हुआ अलर्ट

मिश्रिख /सीतापुर: जिले में एक बार फिर कोरोना का प्रकोप बढ़ना शुरू हो गया है। और ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना ने अपने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रिख के इस्लामनगर मजरा अहमदनगर सहित देवगवाँ, जसरथपुर, में एक एक लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएचसी चिकित्सा अधीक्षक आशीष कुमार सिंह ने भी कोरोना संक्रमित हुए लोगों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चिकित्सा टीम गांव पर जाकर उनके परिवार के अन्य लोगों की भी जांच कर रही है। जांच टीम में शामिल डॉ एमपी…

रायबरेली:चुनावी तैयारियों को लेकर एसडीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ की बैठक

डलमऊ/ रायबरेली,, विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उपजिलाधिकारी डलमऊ ने तहसील सभागार में एक बैठक की बैठक के दौरान उपस्थित सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट से विधानसभा सरेनी के अंतर्गत सभी मतदान स्थल के विषय में जानकारी ली साथ ही संवेदनशील व अतिसंवेदनशील भूतों का निरीक्षण करते हुए वहां पर आवश्यक जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं। साथी विगत विधानसभा के चुनाव में वहां के हालात एवं स्थितियों का भी निरीक्षण करने की हिदायत दी गई है। मंगलवार को एसडीएम ने तहसील सभागार डलमऊ में तहसीलदार डलमऊ अभिनव पाठक एवं समस्त…

रायबरेली:अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से युवक की मौत

बछरावां /रायबरेली। बीते सोमवार की रात थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर हसनगंज के पास प्रधान ढाबे के सामने एक ट्रैक्टर और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। विदित हो कि स्थानीय थाना क्षेत्र के जीगो गांव निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र जानकी प्रसाद शुक्ला अपनी सुपर स्प्लेंडर बाइक से लखनऊ से अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में प्रधान ढाबे के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली से उनकी टक्कर हो गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा घायल जितेंद्र को…

रायबरेली:तिलेंडा मे धान खरीद केंद्रों पर नहीं हो रही खरीद, किसान परेशान

बछरावां रायबरेली। एक तरफ केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का दंभ भर रही है। वहीं दूसरी तरफ बछरावां विकास खंड के सभी धान खरीद केंद्रों पर ऑनलाइन बोरी न होने से खरीद पूरी तरीके से बंद है। वही नेफेड खरीद सेंटर का आलम तो यह है कि केंद्र प्रभारी हर्षित श्रीवास्तव कि कमीशन खोरी का तो आलम यह है कि 600 कुंतल प्रतिदिन खरीद का लक्ष्य है जिसमें प्रतिदिन 100 कुंटल से कम भी किसानों की खरीद नहीं की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ बछरावां…

रायबरेली:बस परिचालक से मारपीट करने वाले का पुलिस ने किया चालान

लालगंज रायबरेली। कोतवाली लालगंज पुलिस ने सोमवार को फतेहपुर डिपो की बस के कंडक्टर के साथ मारपीट करने वाले लालगंज निवासी प्रवीण साहू पुत्र सच्चे लाल साहू को पकड़कर विधिक कार्यवाही की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लूट की घटना झूठ पाई गई है। मामला मारपीट का था ।मामले में बाईपास निवासी प्रवीण साहू का चालान धारा 151 के तहत किया गया है।

रायबरेली:सरेनी विधानसभा क्षेत्र में अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए बनी योजना

लालगंज /रायबरेली। मतदाता स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जीत लाल सैनी ने सरेनी विधानसभा क्षेत्र के बाबत लालगंज तहसील सभागार में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल सम्पन्न कराने में महिला टोलियों की महत्वपूर्ण भूमिका है, वह अपनी भूमिका का निर्वहन करें। अपने-अपने क्षेत्रों मे महिला टोलियों द्वारा 70 प्रतिशत से अधिक मतदान कराने वाली टीमों को जनपद स्तर पर प्रथम पुरस्कार के रूपये में 5100 व द्वितीय 3100 तथा तृतीय पुरस्कार 2100 रूपये के साथ ही सम्मान पत्र देकर…

रायबरेली:शॉर्ट सर्किट से लगी आग लाखों का सामान जलकर हुआ स्वाहा

लालगंज /रायबरेली। कोतवाली लालगंज क्षेत्र के बहाई गांव में अब्दुल सत्तार उर्फ बबलू पुत्र मोहम्मद शमी के घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई जिससे घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर स्वाहा हो गया। मामले की जानकारी देते हुए अब्दुल सत्तार ने बताया कि करीब 5लाख रुपए का नुकसान हुआ है। अग्निकांड की घटना में सोने चांदी के जेवरात सहित खाने पीने का सामान और कीमती कपड़े आदि सब कुछ जल गया है। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल ने घटना स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया है।

रायबरेली:कंबल की आस में तहसील के चक्कर लगा रही है गरीब महिलाए

डलमऊ /रायबरेली: पिछले 1 सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की से निजात पाने के लिए तहसील प्रशासन द्वारा सभी गांव में कंबल बांटे जाने का दावा किया जा रहा है। लेकिन गांव की गरीब महिलाएं अभी भी कंबल की आस में तहसील के चक्कर लगा रहे हैं। मंगलवार को सुबह से ही कंबल की आस में बैठी हुई महिलाएं इंतजार करती रही लेकिन उन्हें बैरंग वापस जाना पड़ा मलियापुर से आई रामदुलारी पत्नी रामेश्वर ने बताया कि लेखपाल को उन्होंने शुक्रवार को आधार कार्ड की कॉपी दिया था तब से…

रायबरेली: गौशाला में छुट्टा मवेशी लेकर पहुंचे किसान प्रभारी ने भगाया

छुट्टा मवेशी किसानों की फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। क्षेत्रीय प्रशासन सभी मवेशियों को गौशाला में पहुंचाने का दावा कर रहा है। लेकिन रात दिन रखवाली कर रहे किसान मवेशियों से आज मंगलवार को बड़ी संख्या में मवेशियों को लेकर कान्हा गौशाला पहुंचे लेकिन वहां पर प्रभारी के द्वारा गौशाला में मवेशियों को रखने से मना कर दिया गया मंगलवार को सुरजूपुर गांव से कई दर्जन छुट्टा मवेशियों को लेकर किसान कान्हा गौशाला डलमऊ पहुंचे वहां पर प्रभारी से इन मवेशियों को गौशाला में रखने को कहा लेकिन…

फर्रुखाबाद डा. सूर्यकान्त आईएमए के नेशलन अवार्ड से सम्मानित

फर्रुखाबाद 18 जनवरी । किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सूर्यकान्त को 96वाँ आल इण्डियन मेडिकल कांफ्रेंस, पटना में आईएमए-एएमएस डा. सत्यपाल अग्रवाल मेमोरियल एनुअल अवार्ड से सम्मानित किया गया है । यह अवार्ड आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. जे.ए. जयालाल तथा राष्ट्रीय सचिव डा. जयेश लेले द्वारा प्रदान किया गया । इस अवार्ड की शुरूआत वर्ष 1978 में की गयी थी ।ज्ञात रहे कि डा. सूर्यकान्त केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में 16 वर्ष से प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं एवं 10 वर्ष…

पीलीभीत: जिले में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू।

पीलीभीत :स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाताआें को जागरूक करने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा स्टाम्प (मोहर) का भी विमोचन किया गया। जो समस्त सरकारी कार्यालयों से निर्गत होने वाले पत्रावलियों पर लगाकर मतदाताओं को जागरूक किया जायेगा। तहसीलों में खतौनी, खसरा, राशनकार्ड व अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों पर मोहर लगाकर लोगों को 23 फरवरी को मतदान करने हेतु जागरूक किया जायेगा। इसके साथ ही साथ जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदाता जागरूकता से सम्बन्धित लोगो चस्पा…

पीलीभीत : नामित नोडल अधिकारी द्वारा अपने बूथों का भ्रमण कर मतदान का प्रतिशत बढ़ाने हेतु मतदाताओं को किया जायेगा जागरूक।

पीलीभीत : जिला निर्वाचन अधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के ऐसे बूथ, जिनमें विगत निर्चाचन में सबसे कम मतदान हुआ हो, के नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। मतदाता जागरूकता हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत जनपद के प्रत्येक विधानसभा से 20 ऐसे बूथ जहां विगत चुनाव में सबसे कम मतदान प्रतिशत रहा है, ऐसे बूथों पर मतदान प्रतिशत बढाने हेतु लोगों को जागरूक करने व उनके वोट का महत्व एवं भारतीय नागरिक होने के नाते मताधिकार का प्रयोग के…

पीलीभीत: मतदाता जागरूकता हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्टाम्प ( मोहर ) का किया विमोचन दैनिक सरकारी अभिलेखों पर लगाई जाएगी मोहर ।

पीलीभीत :स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाताओं को जागरूक करने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी पुलकित खरे द्वारा स्टाम्प (मोहर) का भी विमोचन किया गया। जो समस्त सरकारी कार्यालयों से निर्गत होने वाले पत्रावलियों पर लगाकर मतदाताओं को जागरूक किया जायेगा। तहसीलों में खतौनी, खसरा, राशनकार्ड व अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों पर मोहर लगाकर लोगों को 23 फरवरी को मतदान करने हेतु जागरूक किया जायेगा। इसके साथ ही साथ जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदाता जागरूकता से सम्बन्धित लोगो चस्पा कर…

फर्रुखाबाद :घर पर ही सही देखभाल से कोरोना को दें मात

घर पर ही सही देखभाल से कोरोना को दें मातफर्रुखाबाद 18 जनवरी -2022 कोविड-19 के मामले बढ़ जरूर रहें हैं लेकिन पहली दो लहर जैसी गंभीर स्थिति संक्रमितों में इस बार नहीं देखी जा रही है । बहुत से लोगों में तो कोई खास लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं, फिर भी उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आ रही है । ऐसी स्थिति में घर पर ही रहकर कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए और स्वास्थ्य महानिदेशालय से जारी दवाओं का सेवन करते हुए कोरोना को आसानी से मात दिया जा सकता…

पीलीभीत: जिलानिर्वाचन अधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता हेतु 100टीमें गठित।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता के सम्बन्ध में सुपर 100 टीचरों की मीटिंग/मतदाता जागरूकता कैप वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। जनपद में शैक्षिक गुणवत्ता की सुधार हेतु गठित 100 टीम के साथ बैठक करते 100 टीम के गठन एवं उसके उद्देश्य के सम्बन्ध में बताते हुऐ कहा कि आप सभी का चयन पूर्व में शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार हेतु आपके द्वारा विद्यालयों में किये गये विभिन्न नवाचार, सैट परीक्षा परिणाम, शिक्षण कार्य सहित विभिन्न विशेषताओं को ध्यान में रखते…

छत्तीसगढ़ /रायपुर:- बहेसर में नेहरू युवा केंद्र रायपुर द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन

तिल्दा नेवरा:समीप ग्राम बहेसर में नेहरू युवा केंद्र रायपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी अर्पित तिवारी के निर्देशन में विकासखंड तिल्दा के ग्राम बहेसर में जिला स्तरीय युवा सम्मेलन, जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा जल संरक्षण के उपर नुक्कड़ नाटक का आयोजन नेशनल यूथ वॉलिंटियर भारती साहू के द्वारा किया गया। विभिन्न प्रकार के एकल एवं सामूहिक नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के छत्तीसगढी लोकनृत्यो का प्रदर्शन किया गया और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वर्षा जल का संग्रहण…

फर्रुखाबाद: रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने को आजमाएं आयुर्वेदिक नुस्खे : डॉ. आदित्य

कोरोना के नए वैरिएन्ट ओमिक्रोन के बढ़ते संक्रमण और सर्दी जनित बीमारियों से बचने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बहुत आवश्यक है | इसके लिए आयुर्वेदिक नुस्खे काफी सहायक सिद्ध हो सकते हैं | यह कहना है राजकीय आयुर्वैदिक चिकित्सालय फतेहगढ़ में तैनात प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ आदित्य किशोर का।उन्होंने बताया – आसानी से उपलब्ध होने वाली हल्दी ,अदरक ,तुलसी ,दालचीनी काली मिर्च , लौंग आदि का सही मात्रा में सेवन करने से संक्रमण में तो निजात मिलती ही है साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती…

पीलीभीत :पुलिस क्षेत्राधिकारी व कोतवाल ने कई गांव में किया भ्रमण।

पीलीभीत /पूरनपुर।विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र विक्रम सिंह ने कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कला,पजावा,मोहल्ला चौक,ढका सहित कई गांव पहुंचकर एसएसबी के साथ संयुक्त रुप से फ्लैगमार्च निकाल कर लोगो को जागरुक कर आचार संहिता का पाठ पढाया। उन्होंने लोगों को बुलाकर विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए सहयोग देने की बात कही। उन्होंने कहा कि आचार संहिता चल रही है कोई भी इसका उल्लंघन न करें नही तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।कोई भी शरारती तत्व किसी को परेशान करता है,दबाव डालता है तो सूचना तत्काल…

गाजीपुर : कॉलेज जा रही छात्रा का अज्ञात लोगों ने गला रेता, वाराणसी रेफर

गाजीपुर जिले के सैदपुर थाना क्षेत्र के गैबीपुर की रहने वाली एक युवती पर जानलेवा हमला करने के बाद हमलावर उसे छोड़कर भाग गए। राहगीरों ने जब घायल लड़की को देखा तो उसके घर वालो को लड़की के बारे में सूचना दी। मामला सैदपुर थाने के गैबीपुर गांव का है। परिजन की तहरीर पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। सोमवार को गैबीपुर की रहने वाली सोनम मौर्या घर से कॉलेज के लिए निकली थी। कुछ अज्ञात लोगों ने रजवारी हवाई पट्टी के करीब युवती का गला रेतने…

प्रयागराज : मुख्य विकास अधिकारी ने कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों एवं एएनएम तथा आशाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि ने सोमवार को संगम सभागार में कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम में ब्लाकवार उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों एवं एएनएम तथा आशाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य विकास अधिकारी ने मऊआइमा ब्लाक के ग्राम पंचायत गधिना के ग्राम प्रधान इकबाल अहमद एवं आशा रंजना देवी, मऊआइमा ब्लाक के ग्राम पंचायत रामनगर उमरी के ग्राम प्रधान रामजी एवं आशा गीता देवी, होलागढ़ ब्लाक के ग्राम पंचायत बरई हरख की आशा सरिता देवी, होलागढ़ ब्लाक के ग्राम पंचायत दहियावा की ग्राम प्रधान आशा देवी एवं…