बरेली/यूपी: कोरोना और ओमिक्रोन के खतरे को भांपते हुए सरकार ने पूर्णिमा पर गंगा स्नान पर रोक लगाने की बात कहते हुए हिदायत दी है,बरेली में बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए गंगा स्नान पर प्रतिबंध लगाया है, कहा कि अगर गंगा में डुबकी लगाई तो कोरोना का खतरा पैदा हो सकता है
Day: January 11, 2022
बरेली-करणी सेना ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन
बरेली : संजय नगर स्थित जिला कार्यालय में करणी सेना बरेली के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सूरज पाल अंबू जी का जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया, करणी सेना के जिलाध्यक्ष ठाकुर राहुल सिंह जी ने मीडिया को जानकारी दी कि हमारी करणी सेना बरेली का दिन प्रतिदिन नए आयाम हासिल कर रही है हम हर सामाजिक कार्य मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं साथ ही युवाओं व वरिष्ठ नागरिकों की मदद को हमेशा तैयार रहते हैं करणी सेना मातृ शक्ति शुरू से ही महिलाओं को लेकर…
34 चौके, 2 छक्के उड़ाते हुए इस कप्तान ने जमाया दोहरा शतक, बना डाला बड़ा रिकार्ड
न्यूजीलैंड के कप्तान टाम लेथम ने बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही दो मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में धमाकेदार दोहरा शतक जमाया। इस पारी के दम पर टीम ने 6 विकेट पर 521 रन पर बनाकर पहली पारी घोषित की। कीवी कप्तान ने हेडिंग्ले ओवल में 252 रन की पारी खेलकर इस मैदान पर सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर का रिकार्ड बनाया। सोमवार को न्यूजीलैंड की टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दूसरे दिन पकड़ मजबूत कर ली। दमदार दोहरे शतक के बाद मेजबान टीम ने पहली पारी…
बरेली- डीएम और एसपी ने किया मतदेय स्थलों का निरीक्षण
बरेली : जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह / जिला निर्वाचन अधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने निर्देश दिये कि मतदान के दिन प्रत्येक मतदेय स्थल पर मतदाताओं के आवागमन के लिए इमरजेंसी गेट की सुविधा भी रखी जाए।जिलाधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण के साथ विधानसभा फरीदपुर, विधानसभा भोजीपुरा, विधानसभा नवाबगंज में 6 बूथों से अधिक बूथों वाले मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और कहा कि कोविड के दृष्टिगत हर केंद्र पर आवागमन के लिए दो से तीन गेट रखे जाएं ताकि भीड़ इकट्ठी न होने पाए।…
केपटाउन टेस्ट में प्लेइंग XI के साथ उतर सकती है टीम इंडिया, आइये जाने
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा और निर्णायक टेस्ट मैच मंगलवार यानि के आज से केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेला जाना है। टीम इंडिया ने सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट को जीतकर सीरीज में बढ़त बना ली थी। लेकिन दूसरे टेस्ट में उसे मेजबान टीम के हाथों 7 विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। भारत के पास तीसरा टेस्ट जीतकर दक्षिण अफ्रीका में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने का…
प्रत्याशी चयन में परिवारवाद और आपराधिक छवि वालों से परहेज, खराब प्रदर्शन वाले विधायकों का कटेगा टिकट,
भाजपा खराब प्रदर्शन करने वाले विधायकों को टिकट नहीं देगी। परिवारवाद और आपराधिक छवि वालों से भी पार्टी परहेज करेगी। पार्टी की पहली प्राथमिकता ऐसे चेहरे हैं, जो सामाजिक समीकरण में फिट बैठने के साथ निष्ठावान और जिताऊ हों। प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर पार्टी का संसदीय दल लगाएगा। इसे लेकर मंगलवार से दिल्ली में तीन दिनी मंथन होगा।प्रदेश की ओर से प्रत्याशियों के नाम संसदीय बोर्ड को भेजने के लिए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को अधिकृत किया गया। इन तमाम बिंदुओं पर सोमवार को पार्टी की प्रदेश चुनाव…
गोवा के प्रवीण ने भी छोड़ी भाजपा
गोवा की सत्ताधारी पार्टी भाजपा के लिए मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। एक-एक कर पार्टी के कई नेता अपना पाला बदल रहे हैं। सोमवार सुबह कैबिनेट मंत्री माइकल लोबो के बाद अब एक और विधायक ने भाजपा को अलविदा कह दिया है। मायमे (Maem) विधानसभा सीट से विधायक प्रवीण (Pravin Zantye) ने कमल का साथ छोड़ दिया हैभाजपा से इस्तीफा देने के बाद प्रवीण ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के वचन और आश्वासन पर मैं जिस पार्टी में शामिल हुआ था, आज वो पार्टी नहीं है। प्रवीण…
गोवा में भाजपा के माइकल लोबो ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा, विधायकी भी छोड़ी
गोवा में सत्ताधारी पार्टी भाजपा को एक और झटका लगा है। भाजपा सरकार में मंत्री माइकल लोबो ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मंत्री पद के अलावा माइकल लोबो ने विधायकी से भी इस्तीफा दे दिया है। अपने पद से इस्तीफा देने के बाद माइकल लोबो ने भाजपा को खरी-खोटी भी सुनाई। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की कोई अहमियत नहीं है। उन्होंने ये साफ नहीं किया कि वो किस पार्टी में जा रहे हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि मैं अन्य राजनीतिक दलों के साथ बातचीत कर…
अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा द राइज’ का इंतजार खत्म! प्राइम वीडियो पर जल्द आ रही है ये मूवी
पिछले हफ्ते जब अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा- द राइज प्राइम वीडियो पर तेलुगु, तमिल और अन्य दक्षिण भारतीय भाषाओं में रिलीज हुई थी तो इस बात से हिंदी भाषी दर्शकों को जबरदस्त शॉक लगा था कि फिल्म हिंदी बेल्ट में इतना अच्छा कारोबार कर चुकी है, फिर भी इसे हिंदी में रिलीज नहीं किया गया और ना ही हिंदी में सबटाइल्स दिये गये। मगर, अब यह शिकायत दूर होने जा रही है, क्योंकि पुष्पा- द राइज इस हफ्ते हिंदी में भी स्ट्रीम कर दी जाएगी।अक्षय कुमार की सूर्यवंशी के…
कोविड-19 का खतरा लगातार जारी, खुशी कपूर का टेस्ट पॉजिटिव, जाह्नवी और बोनी कपूर भी घर पर हुए क्वारंटीन
अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर हाल ही में कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने बताया था कि वे घर पर क्वारंटीन में हैं। दोनों ने कोरोना को मात दे दी है लेकिन इस बीच अब बोनी कपूर और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। खुशी को कोरोना होने के साथ ही बोनी और जाह्नवी कपूर घर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि जाह्नवी और बोनी का टेस्ट निगेटिव है या…
किसी अमीर लड़के के बजाए कॉमेडियन से शादी के बारे में कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ ने किया खुलासा,
द कपिल शर्मा जैसे बेहद लोकप्रिय कॉमेडी शो के जरिए मनोरंजन करने वाले कपिल शर्मा अब अपनी डिजिटल पारी शुरू करने जा रहे हैं। कपिल का डिजिटल डेब्यू नेटफ्लिक्स के शो कपिल शर्मा- आई एम नॉट डन येट से होगा, जिसमें वो अपने स्टैंड-अप कॉमेडी एक्ट से एंटरटेन करने वाले हैं। शो में कपिल कुछ-कुछ उसी अंदाज में नजर आएंगे, जैसे द कपिल शर्मा शो में दिखते हैं। कुछ वो अपनी खिंचाई करेंगे तो कुछ दूसरे उनकी खिंचाई करते दिखेंगे। अहम बात यह है कि इस शो में कपिल की…
‘भारत में अल्पसंख्यकों को निशाना बना रहे चरमपंथी समूह’ : पाक पीएम इमरान खान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारत में अल्पसंख्यकों को चरमपंथी समूहों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है और चेतावनी दी है कि इस तरह का एजेंडा क्षेत्रीय शांति के लिए “एक वास्तविक और वर्तमान खतरा” है। दिसंबर में उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित एक कार्यक्रम में मुसलमानों के खिलाफ कथित भड़काऊ भाषणों के मद्देनजर इमरान खान ने ट्वीट कर भारत पर हमला बोला। अपने ट्विटर हैंडल पर, खान ने सवाल किया कि क्या भाजपा सरकार भारत में अल्पसंख्यकों, विशेषकर 200 मिलियन मुस्लिम समुदाय के…
अमेरिका के सर्जनों ने इंसान के शरीर में सफलतापूर्वक लगाया सूअर का दिल
अमेरिका के सर्जनों ने एक 57 वर्षीय शख्स में जेनेटिकली मॉडिफाइड सूअर का दिल सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट किया है। मेडिकल इतिहास में यह पहली बार हुआ है और इससे आने वाले समय में अंगदान करने वालों की भारी कमी से निपटा जा सकता है। यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड मेडिकल स्कूल ने बयान जारी कर बताया कि यह ऐतिहासिक ट्रांसप्लांट शुक्रवार को किया गया।हालांकि, इस ट्रांसप्लांट के बाद भी मरीज की बीमारी का इलाज फिलहाल निश्चित नहीं है लेकिन यह सर्जरी जानवरों से इंसानों में ट्रांसप्लांट को लेकर मील के पत्थर से कम…
प्रयागराज:निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष/कंट्रोल रूम व कॉलसेन्टर मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय में किया गया स्थापित टोलफ्री टेलीफोन नम्बर 0532-2250640 पर किसी भी दल/प्रत्याशी द्वारा निर्वाचन व्यय से सम्बंधित दर्ज करायी जा सकती है शिकायत
नोडल अधिकारी व्यय अनुवीक्षण/मुख्य कोषाधिकारी श्री विवेक कुमार सिंह ने बताया है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के सम्बंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिनांक 08.01.2022 को निर्वाचन की घोषणा के उपरान्त उड़नदस्तों को निर्वाचन कार्य के उपयोगार्थ अभिलेख/वाहन/वीडियोग्राफर के साथ आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालनार्थ प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में सक्रिय कर दिया गया है। निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण *शिकायत नियंत्रण कक्ष व 24×7 कालसेन्टर* को कलेक्ट्रेट कोषागार परिसर में सक्रिय कर दिया गया है, जिसमें *टोलफ्री टेलीफोन नम्बर- 0532- 2250640* पर किसी भी राजनैतिक दल/प्रत्याशी द्वारा…
फर्रुखाबाद :एक महिला को भी भारतीय जनता पार्टी की टिकट मिलने की संभावना जताई गई
फर्रुखाबाद इतने सारे दावेदारो से जिले के सभी विधायक परेशान हैं आवास विकास कॉलोनी निवासी भाजपा की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती सरिता शाक्य ने अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांगी है इसी सीट से पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार ने भी दावा ठोक दिया है *भाजपा विधायक सुशील शाक्य अपने बेटे संदीप शाक्य को टिकट दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक मेजर सुनील द्विवेदी *ने पुनः चुनाव लड़ने की पूरी दमखम के साथ तैयारी की है। इसी सीट से मेजर के परिवारी प्रांशुदत्त द्विवेदी, भास्कर द्विवेदी…
अजब गजब : ये है दुनिया की इकलौती जमीन जिसपर इंसान ही क्या, देश भी अपना दावा नहीं करना चाहते! जानें क्या है कारण
आपने अक्सर अपने आसपास देखा होगा कि लोग जमीन को लेकर एक दूसरे से लड़ते रहते हैं. सालों साल तक जमीन के केस चलते रहते हैं मगर नतीजे नहीं निकलते. सिर्फ शहरों में ही नहीं, छोटी से छोटी जमीन के लिए तो दो देश भी आपस में भिड़ जाते हैं. इसके भी कई उदाहरण आपके सामने हैं. मगर क्या आपने कभी सुना है कि 2060 वर्ग किलोमीटर तक की विशाल जमीन पर कोई भी देश, इंसान या कोई संगठन दावा नहीं करना चाहता. अफ्रीका में एक ऐसी ही जमीन है…
अजब गजब:खूंटे से बंधे-बंधे दुनिया की सैर कर लेगी गाय, वैज्ञानिकों ने कर दिखाया चमत्कार
चाहे इंसान हों या जानवर, दोनों को ही एक जगह पर कैद रखा जाए तो उनकी खुशी खत्म हो जाती है और स्वभावत: दुखी रहने लगते हैं. इसका असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ता है. वैज्ञानिकों ने इसका तोड़ निकालते हुए एक ऐसी तकनीक तैयार की है, जिससे गायें खूंटे पर बंधे-बंधे ही हरे-भरे मैदानों की सैर कर आएंगी. रुस की राजधानी मॉस्को के वैज्ञानिकों ने गायों के लिए एक चमत्कारी हेडसेट तैयार कर लिया है, जिससे वे बाड़ में बंधे-बंधे ही बाहर घूमने की खुशी हासिल कर सकेंगी. हेडसेट पहनते…
