फर्रुखाबाद : 11 कालेजों में शिविर लगाकर किशोर किशोरियों का किया गया टीकाकरण

जनपद में सोमवार से 15 से 18 साल के बच्चों का टीकाकरण शुरू हो चुका है। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के साथ ही डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय, सिविल अस्पताल लिंजीगंज और जिले के ब्लॉक शमसाबाद में सूर्य कुमारी इंटर कालेज में 186 , नवावगंज में जय सिंह इंटर कालेज में 14, राजेन्द्र सिंह इंटर कालेज में 15, राजेपुर के गीता वी एम सिंह इंटर कालेज में 63 और शहरी क्षेत्र में रामानंद बालक में 50, रामानंद बालिका इंटर कालेज में 90, रस्तोगी इंटर कालेज में 80, नारायण आर्य कन्या पाठशाला…

बरेली – 126 विधानसभा आँवला मैं मेन चौराहा रामनगर में पंजाब के सीएम का बीजेपी समर्थकों ने फूका पुतला।

आँवला – आज आँवला विधानसभा मैं रामनगर मेन चौराहे पर पंजाब के सीएम का पुतला फूंकामंडल उपाध्यक्ष समाजसेवी मुकेश सक्सेना युवा भाजपा नेता ने साथ में विशेष सहयोग रहा सांसद प्रतिनिधि शिवदास वर्मा जी,और सभी समाज के लोगों ने मांग की भारत सरकार से कि पंजाब की सरकार को बर्खास्त करें और समाज के लोगों ने नारे लगाए पंजाब के सीएम मुर्दाबाद मुर्दाबाद,मंडल उपाध्यक्ष समाजसेवी मुकेश सक्सेना युवा भाजपा नेता,साथ में रहे सांसद प्रतिनिधि शिवदास जी,राम सिंह,चंद्रपाल वर्मा जी, नरेश पाल वर्मा जी,भगवान सिंह,सूरज पाली, छोटेलाल, इंद्रपाल,ज्ञान सिंह श्रीवास्तव, छत्रपाल…

फर्रुखाबाद :जिला जज ने पद और गोपनीयता की दिलाई शपथ

फर्रुखाबाद जिला जज शिवशंकर प्रसाद ने दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। उन्होंने कर्मचारियों के हित में बेहतर काम करने की शुभकामनाएं दीं।दीवानी न्यायालय परिसर स्थित मनोरंजन कक्ष में बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसमें दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के फर्रुखाबाद शाखा के अध्यक्ष ऋषि कुमार, सचिव दिनेश गुप्ता, उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार, नीरज कुमार, नरेंद्र सागर, राहुल सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव, संयुक्त सचिव आकृति कटियार, मनीष सिंह, संगठन सचिव शिवम साहू, सांस्कृतिक सचिव शरद यादव को जिला जज ने पद एवं गोपनीयता की शपथ…

बरेली- बहन के प्रेमी की भाइयों ने की गला रेत कर हत्या

बरेली : बरेली के एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने कहा कि जांच के दौरान पुलिस को फरीक के अफेयर के बारे में पता चला और उस लड़की के भाइयों ने घटनाक्रम से दो दिन पहले ही उससे बात की थी. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने कहा, “जांच के दौरान, हमने पाया कि लड़की के दोनों भाइयों, जिनमें से एक 17 साल की उम्र का है, ने फरीक का अपहरण कर लिया और रस्सी से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी.  उन्होंने शव को गन्ने के खेत में दफना…

बरेली-आवारा सांड बन गया बुजुर्ग की आफत

बरेली : जंगली जानवरों का आतंक इस कदर बढ़ता जा रहा है कि अब घने कोहरे में किसानों को खेतों पर जाने के बारे में भी सौ बार सोचना पड़ता है कारण है आवारा पशुओं की संख्या में बढ़ोतरी सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद भी आवारा पशुओं की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है ऐसा ही एक मामला आज बिशारतगंज के भिंडोरा गांव का है किसान रामबाबू अपने खेत पर जा रहे थे तभी आवारा सांड ने उन पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया मुश्किल…

बरेली- राजगार्डन में पूर्व राज्यपाल की मनाई गई जयंती

बरेली- आज राज गार्डन आंवला में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह की जयंती मनाई गई ।कार्यक्रम का आयोजन 126 आंवला विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के संभावित प्रत्याशी निहाल सिंह लोधी ने किया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोधी समाज के लोग मौजूद रहे।

प्रयागराज : जिलाधिकारी ने माघ मेला 2022 को सकुशल सम्पन्न कराने के सम्बंध में की बैठक

प्रयागराज : जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में माघ मेला-2022 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के संदर्भ में बैठक की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत पार्किंग, साइनेज, बैरिकेटिंग, टिकट काउण्टर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने एस0पी0 टैªफिक को दो दिनों के अंदर यातायात की प्लानिंग करने के निर्देश दिये है। उन्होंने रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक कर माघ मेला के दृष्टिगत की…

चेतेश्वर पुजारा ने सुनील गावस्कर की आलोचनाओं का दिया जवाब

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच जोहानिसबर्ग में खेला जा रहा है। खराब फॉर्म के लिए आलोचनाएं झेल रहे चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने मैच के तीसरे दिन हाफसेंचुरी जड़ी और टीम इंडिया को संकट से निकाला। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाकर टीम इंडिया की मैच में वापसी कराई। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद पुजारा ने अपनी और रहाणे की फॉर्म को लेकर खुलकर बात की।पुजारा और रहाणे के अर्धशतकों और दोनों के…

विजय दहिया को लखनऊ फ्रेंचाइजी ने बनाया असिस्टेंट कोच

आईपीएल 2022 में इस बार 10 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। आईपीएल 2022 में जुड़ने वाली एक नई टीम लखनऊ फ्रेंचाइजी ने टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज विजय दहिया को अपना असिस्टेंट कोच बनाया है। संजीव गोयनका के स्वामित्व वाली लखनऊ फ्रैंचाइजी ने जिम्बाब्वे के पूर्व बल्लेबाज एंडी फ्लॉवर को अपना हेड कोच और भारत के पू्र्व बल्लेबाज गौतम गंभीर को मेंटोर बनाने का ऐलान किया था। दहिया मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश को कोच हैं।लखनऊ फ्रैंचाइजी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से लिखा,’विजय दहिया लखनऊ में आपका स्वागत…

किन लोगों से छिन सकता है पेंशन लेने का अधिकार, फैमिली पेंशन पर बड़ा आदेश

केंद्र सरकार के रक्षा मंत्रालय की ओर से फैमिली पेंशन में एक बड़ा बदलाव किया गया है। रक्षा मंत्रालय के भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग ने पेंशन और पेंशनर कल्याण विभाग के सर्कुलर को लागू करने का आदेश जारी किया है।क्या है सर्कुलर: दरअसल, 16 जून 2021 को पेंशन और पेंशनर कल्याण विभाग (डीओपी एंड पीडब्लू) ने एक अहम शर्त का जिक्र करते हुए बताया था कि फैमिली पेंशन पाने वाले सदस्य से ये अधिकार छिना जा सकता है।इसके मुताबिक फैमिली पेंशन पाने वाले सदस्य पर सरकारी कर्मचारी की हत्या का…

महज 30 किलोमीटर था पीएम मोदी का जहां काफिला रुका वहां से पाक बार्डर, सामने आईं राजनीतिक प्रतिक्रियाएं

पंजाब में सियासी घमासान तेज हो गया क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिरोजपुर में होने वाली रैली को सुरक्षा कारणों से रद करना पड़ा। गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से जवाब मांगा है। वहीं भाजपा ने इस पर सीएम चन्नी का इस्तीफा मांगा है। पीएम का काफिला हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक से 30 किलोमीटर दूर था तब रास्ते को प्रदर्शनकारियों ने रोका हुआ था। उस फ्लाईओवर पर पीएम मोदी का काफिला 15-20 मिनट फंसा रहा। वहां से पाक बार्डर महज 30 किलोमीटर दूर है। इस एरिया में ब्लास्ट हो…

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक पर उठे सवाल, पहले भी दो प्रधानमंत्रियों और एक मुख्‍यमंत्री को गंवा चुका है देश

पंजाब के फिरोजपुर में रैली को संबोधित करने जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफि‍ले को रोके जाने की घटना को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुरक्षा में बड़ी चूक बताया है। जहां तक प्रधानमंत्री के दौरे का सवाल है तो ऐसे मामलों में सुरक्षा की बेहद कड़ी व्‍यवस्‍था होती है। ऐसे में जब देश पहले भी ऐसी सुरक्षा खामियों के चलते दो पूर्व प्रधानमंत्रियों (इंदिरा, राजीव गांधी) और एक पूर्व मुख्‍यमंत्री (बेअंत सिंह) को गंवा चुका है… बड़ा सवाल यही कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को पंजाब सरकार ने…

रणवीर सिंह ने लगे हाथ कर दिया ‘गहराइयां’ को प्रमोट, दीपिका पादुकोण ने समंदर में लगाई डुबकी,

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। जन्मदिन के खास मौके पर दीपिका पादुकोण ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गहराइयां’ (Gehraiyaan) की रिलीज डेट अनाउंस की है। ये फिल्म 11 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। बर्थडे के खास मौके पर दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म के कई पोस्टर भी रिलीज किए हैं। दीपिका पादुकोण की इस अनाउंसमेंट के साथ ही उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। इस बीच रणवीर सिंह ने दीपिका और उनकी इस फिल्म को लेकर अब…

आखिर कपिल ने नशे में क्या किया था ऐसा ट्वीट, मालदीव जाकर खर्च करने पड़े थे 9 लाख रुपये

जाने-माने कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का सेंस ऑफ ह्यूमर तो लाजवाब है ही और इसी वजह से कम समय में ही उन्होंने करोड़ों दिलों में खास जगह भी बना ली है। कपिल शर्मा जल्द ही अपना पहला स्टैंड अप कॉमेडी शो लेकर आने वाले हैं जोकि नेटफ्लिक्स पर रिलीज होना है। इस शो की पहली झलक सामने आ चुकी है। इस स्टैंडअप कॉमेडी शो के टीजर में कपिल अपने उस ट्वीट की बात कर रहे हैं जिन पर खूब बखेड़ा खड़ा हुआ था। कपिल शर्मा के इस शो की…

साईं बाबा के दर्शन करने पति राज कुंद्रा के साथ पहुंचीं शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पति राज कुंद्रा (Raj Kundra)के साथ एक वीडियो शेयर की हैं। इस वीडियो में दोनों महाराष्ट्र के शिरडी स्थित साईं बाबा मंदिर में दर्शन करते नजर आ रहे हैं। सामने आए वीडियो में यह कपल हाथ जोड़े साईं बाबा का आशीर्वाद लेते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान दोनों ने COVID 19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मास्क भी लगा रखा है और उचित दूरी भी बनाएं हुए हैं। फिरभी वीडियो वायरल होते ही शिल्पा सोशल मीडिया पर…

आखिर क्यों बताएँगे बाइडन 6 जनवरी के दंगे के पीछे ट्रंप को आरोपी – व्हाइट हाउस

व्हाइट हाउस ने बुधवार को जारी बयान में कहा, ‘पिछले साल 6 जनवरी को कैपिटल हिल पर हुए दंगे के लिए बाइडन एकमात्र ट्रंप को जिम्मेवार ठहराने वाले हैं।’ अमेरिका के संसद भवन ‘कैपिटल हिल’ पर हमले की पहली बरसी 6 जनवरी को है। व्हाइट हाउस के अनुसार कैपिटल हिल पर हमले की बरसी के मौके पर जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस देश के लोगों को संबोधित करेंगे। वहीं इस मौके पर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके सहयोगियों ने भी अपनी बात खुल कर कहने का इरादा जताया…

यूरोप में फ्रांस समेत कोरोना की सुनामी, जानें दुनिया के अन्य देशों का हाल

ओमिक्रोन वैरिएंट से पैदा हुई महामारी की लहर ने फ्रांस समेत पूरे यूरोप में कोरोना की सुनामी ला दी है। यूरोप के साथ ही ब्रिटेन में भी तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। बढ़ते मामलों के चलते स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। फ्रांस में तो राष्ट्रपति के एक बयान के बाद भारी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। फ्रांस में बुधवार को कोरोना संक्रमण के रिकार्ड 3.32 लाख नए मामले सामने आए हैं। सरकार संक्रमण के प्रसार पर रोक लगाने के लिए तमाम पाबंदियां लगाने के साथ ही टीकाकरण को…

अजब गजब : ‘सुंदर, संस्कारी, सुशील पत्नी की तलाश’, शादी के लिए बेताब शख्स ने लगवाईं चौराहे पर होर्डिंग

शादी की उम्र होने लगे तो हर कोई अपने लिए परफेक्ट मैच ढूंढने लगता है. इसके लिए कोई अखबार में तो कोई वेबसाइट पर विज्ञापन देता है. एक शख्स अपनी शादी के लिए इतना बेताब था कि उसने सीधा होर्डिंग पर शादी का विज्ञापन छपवाकर यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम शहर में जगह-जगह टंगवा दिया. अब पूरा शहर उसके लिए लड़की ढूंढेगा. इतना ही नहीं मोहम्मद मलिक नाम के इस शख्स को शादी की ऐसी बेताबी है कि उसने एक वेबसाइट भी सेटअप की है, जहां सिंगल लड़कियां उससे संपर्क बना…

अजब गजब : साथी की अंतिम यात्रा में जा रहा है मोर ! देखकर आ जाएंगे आंख में आंसू

चाहे इंसान हों या फिर जानवर, एक-दूसरे से बिछड़ने का दर्द सबका एक जैसा ही होता है. साथ-साथ रहने के बाद अगर दूर जाने का वक्त आता है, तो दिल टूट सा जाता है. इस वक्त इंटरनेट पर एक ऐसे ही मोर है, जो अपने साथी के इस दुनिया से जाने के बाद उसकी अंतिम यात्रा में पीछे-पीछे जा रहा है. जुदाई का दर्द इंसान भले ही कहानी-कविताओं में लिख देते हैं, लेकिन जानवरों को भी तकलीफ उतनी ही होती है. मोर का दर्द देखकर आपको ऐसा ही महसूस होगा.…