लखीमपुर खीरी: ग्राम बनवीर पुर में पोषक आहार में बहुत बड़ा गोलमाल

नपद ,लखीमपुर, तहसील, निघासन ,के अंतर्गत ग्राम बनबीरपुर मैं ,गर्भवती महिलाएं वह बच्चे को पोषण आहार नहीं मिलता कई ऐसे परिवार है कि उन्हें पोषक आहार नहीं मिल रहा है जब वह आंगनवाड़ी कीर्ति के पास जाते हैं उन्हें अनुशासन मिलता है कि मेरे सर्वे में आपका नाम नहीं है कई बार यह भी बताया जाता है कई आप का सर्वे कर लिया गया है जब प्रशासन के द्वारा पोषण आहार नहीं आ रहा तो हम कहां से दें लाभार्थी इस योजना से वंचित रहते हैं जिससे ग्रामीणों में रोष…

4 साल बाद रविचंद्रन अश्विन की वनडे में होगी वापसी

साल 2021 में रेड बॉल से बल्लेबाजों के लिए काल साबित हो रहे भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को जल्द ही इसका इनाम मिलने वाला है। अश्विन इस साल टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और अब इस प्रदर्शन के बाद उनकी व्हाइट बॉल क्रिकेट में भी वापसी होने वाली है। अश्विन की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 19 जनवरी से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में वापसी होने की उम्मीद है। क्रिकबज की रिपोर्ट के…

क्या मौसम पहले दिन के खेल में धुलेगा?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज से सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया बॉक्सिंग डे टेस्ट जीतकर सीरीज में बढ़त लेने के इरादे से उतरेगी ताकि वो साउथ अफ्रीका में इतिहास रचने की तरफ कदम बढ़ा सके। हालांकि मौसम के लिहाज से मैच को लेकर अच्छी खबर नहीं है। सेंचुरियन में मैच शुरू होने से ठीक एक रात पहले तेज बारिश हो रही है। बारिश के कारण मैच का पहला दिन प्रभावित…

कानून वापस होने से सरकार निराश नहीं, किसान हित में कृषि सुधारों पर फिर आगे बढ़ेंगे : नरेंद्र तोमर

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को कहा कि कृषि क्षेत्र को देश में सबसे कम निजी निवेश मिला है। यहां एक समारोह में उन्होंने यह भी कहा कि कृषि सुधार कानूनों को निरस्त करने के बावजूद सरकार निराश नहीं है। किसानों के हित में कृषि कानून फिर लाएंगे। तोमर यहां कृषि उद्योग प्रदर्शनी एग्रोविजन के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे। कार्यक्रम में एग्रोविजन के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे। तोमर ने कहा कि हम किसानों के लिए कृषि संशोधन कानून लाए।…

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त बोले- लोग खुद वोटर कार्ड को आधार से कराना चाहते हैं लिंक

वोटर कार्ड को आधार से लिंक करने को लेकर विपक्षी दल विरोध कर रहे हैं लेकिन पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत के मुताबिक लोग अपने वोट को सुरक्षित करने के लिए खुद ही जागरूक हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में आयोग ने वोटर कार्ड को आधार से लिंक करने का कार्यक्रम चलाया था। उस समय छह महीने में 30 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने वोटर कार्ड को आधार से लिंक कराने के लिए स्वैच्छिक रूप से आगे आए थे। हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट के दखल के चलते…

सियासी दिग्‍गजों ने किशोरों के टीकाकरण की पीएम मोदी की घोषणा को सराहा

कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं और ओमि‍क्रोन के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एलान किया कि अगले साल तीन जनवरी से 15 से 18 साल के किशोरों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। यही नहीं 10 जनवरी से स्वास्थ्य व अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों और अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित 60 साल की उम्र से ऊपर के लोगों को चिकित्सकों की सलाह पर टीकों की एहतियाती खुराक देने की शुरुआत की जाएगी। प्रधानमंत्री के इस कदम की कई नेताओं ने सराहना की।…

गर्लफ्रेंड के घर पहुंचे अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा ने बेटे अरहान खान के साथ मनाया क्रिसमस,

क्रिसमस की धूम पूरे देश में देखने को मिल रही है, ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस त्योहार को धूमधाम से मनाया और खूब एन्जॉय किया। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। इस बीच अर्जुन और मलाइका ने भी साथ में इस त्योहार को सेलिब्रेट किया। इस खास दिन पर मलाइका अपने बेटे अरहान खान (Arhaan Khan) के साथ भी पैपराजी के कैमरों में कैद हुईं।…

आर्थिक दिक्कतों का ‘महाभारत’ के ‘भीम’ प्रवीण कुमार सोबती कर रहे सामना

बीआर चोपड़ा के लोकप्रिय सीरियल ‘महाभारत’ के हर एक किरदार ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था। सीरियल के कलाकार इतने मशहूर हो गए कि वह अपने असली नाम से नहीं बल्कि उस किरदार के नाम से पहचाने जाने लगे। ‘महाभारत’ में ऐसा ही एक किरदार था भीम का, जिसे अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती ने निभाया। प्रवीण ने फिल्मों और टीवी सीरियल में तो काम किया ही है, साथ ही वह एक खिलाड़ी भी रह चुके हैं। उन्होंने एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और ओलंपिक में हिस्सा लिया…

क्रिसमस सेलिब्रेशन में करीना-करिश्मा सहित लंच पर जुटा पूरा परिवार

कपूर खानदान की एक खास बात यह है कि कोई भी त्योहार हो पूरा परिवार एक साथ जुट जाता है। सभी साथ में सेलिब्रेशन करते हैं और उस पल को एंजॉय करते हैं। क्रिसमस के मौके पर शनिवार को मुंबई में कपूर परिवार के सदस्य लंच के लिए इकट्ठा हुए। सैफ अली खान, करीना कपूर, तैमूर, जेह, करिश्मा कपूर सहित अन्य लोगों को देखा गया। कोरोना से ठीक होने के बाद यह पहली बार है जब करीना कपूर सार्वजनिक रूप से नजर आई हैं। वह 14 दिन तक घर पर…

ताइवान के डिफेंस जोन में चाइना ने भेजे अपने लड़ाकू सैनिक

चीन ने शनिवार को क्रिसमस के दिन ताइवान के एयर डिफेंस आइडेंटीफिकेशन जोन (एडीआइजेड) में पनडुब्बी रोधी विमान भेजे हैं। ताइवान न्यूज ने देश के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय का हवाला देते हुए बताया, चीन ने ताइवान के एडीआइजेड में एक शानक्सी वाई-8 पनडुब्बी रोधी युद्ध (एएसडब्ल्यू) विमान भेजा है। ताइवान न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल अक्टूबर की शुरुआत में चीन की तरफ से सबसे ज्यादा घुसपैठ हुई, जिसमें 4 अक्टूबर को भेजे गए रिकार्ड 56 विमान शामिल हैं। बीजिंग ताइवान पर पूर्ण संप्रभुता का दावा करता है, चीन…

24 घंटे में मिले फ्रांस में रिकॉर्ड 1 लाख संक्रमित

कोरोना का संक्रमण एक बार फिर यूरोप के देशों पर तेजी से फैल रहा है। ब्रिटेन के बाद फ्रांस (France) में भी कोरोना की नई लहर देखने को मिल रही है। फ्रांस में शनिवार को एक दिन में रिकार्ड एक लाख चार हजार 6 सौ ग्यारह नए संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार को यहां कोरोना संक्रमण के 94,124 नए मामले सामने आए थे। कोरोना के चलते शनिवार को यहां 84 लोगों की मौत हुई।फ्रांस में कोरोना की नई लहर के लिए कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) को जिम्मेदार माना जा…

अजब गजब : युवती के सिर पर जुओं ने बना लिया पूरा का पूरा शहर! गले और माथे से भी चूस रही थीं खून, ऐसे हुआ इलाज

इंसानी शरीर किसी मशीन से कम नहीं है. जिस तरह मशीन को ठीक रखने के लिए उसकी देखरेख की जाती है, उसी तरह शरीर को भी स्व्स्थ रखने के लिए उसकी देखभाल करना जरूरी है. जब हम ऐसा नहीं करते तो हमें कई तरह के नुकसानों का सामना करना पड़ता है. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली जुओं की एक्सपर्ट ने एक युवती से जुड़ा ऐसा किस्सा सुनाया है जिसे जानकर लोग दंग हो जा रहे हैं और बालों को साफ रखने के लिए और जागरूक हो गए हैं.…

अजब गजब : अब टीवी पर दिख रहे खाने को घर बैठे कर पाएंगे टेस्ट, स्क्रीन को जीभ से चाट ले पाएंगे स्वाद

दुनिया में कई तरह के आविष्कार होते रहते हैं. कई-कई वैज्ञानिक, दुनिया के हर कोने में कुछ नया अविष्कार करने में जुटे रहते हैं. कभी काम की चीज का इन्वेंशन किया जाता है तो कभी कुछ उटपटांग चीज का अविष्कार हो जाता है. हालांकि, कई बार कुछ ऐसी चीजें भी इसी चक्कर में सामने आ जाती हैं, जिनपर यकीन ही नहीं होता. अब जरा जापान के आविष्कर्ताओं की एक अनोखे नए खोज को ही देख लीजिये. इन्होने ऐसी टीवी स्क्रीन बनाई है, जिसे चाटने पर आपको खाने का टेस्ट आएगा.…