गोंडा: एक वर्ष से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे पीड़ित अन्नदाताओं की सुधि नहीं ले रहा शासन-प्रशासन*

(गोंडा जनपद के कटराबाजार क्षेत्र अन्तर्गत परसा गोंडरी में तमाम किसानों की भूमि अवैध रुप से अधिग्रहण कर जबरन नहर खुदाई के विरोध एवं उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं प्रभावित किसान,जिम्मेदार मौन ) —————————————- *गोंडा।* देश में एक तरफ जहां मोदी और योगी सरकार द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने और उनके हितैषी होने के दावे किए जा रहे हैं वहीं उसके विपरीत धरातल पर असली तस्वीर सरकार के दावों की हकीकत बयां कर रही है।जिसका जीता जागता उदाहरण जनपद गोंडा के क्षेत्र कटराबाजार अन्तर्गत ग्राम परसा गोंडरी…

गोंडा : मौजूदा बीजेपी सरकार की कल्याणकारी योजनायें गरीबों का उड़ा रही मजाक- पूर्व मंत्री योगेश प्रताप

कर्नलगंज, गोंडा । विधानसभा क्षेत्र कर्नलगंज में समाजवादी पार्टी की विजय मशाल लेकर निकले पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने मंगलवार को अपनी सत्तरहवीं विजय चौपाल कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र के कटरा शहबाजपुर न्याय पंचायत अन्तर्गत ग्राम पँचायत मलौली में लगायी। विदित हो कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी का परचम लहराने के लिये पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह दिन-रात एक किये हुये हैं, वह अब तक विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत अधिकतम न्याय पंचायतों में पहुँचकर जनता से रूबरू हो चुके हैं। इसी क्रम में पूर्व मंत्री योगेश प्रताप…

प्रयागराज : नगर निगम द्वारा संचालित बसवार प्लांट में आज सी0एण्ड डी0 वेस्ट प्लान्ट का हुआ शुभारंभ

सी0एण्ड डी0 वेस्ट प्लान्ट प्रारंभ करने वाला प्रयागराज प्रदेश का पहला नगर निगम है। 5 करोड़ 63 लाख की लागत से बने इस प्लान्ट की क्षमता 100 मी0टन प्रतिदिन की है। इसमें स्मार्ट सिटी से 4.13 करोड़ एवं नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम से 1.5 करोड़ लगाए गए हैं। मलबे को रिसाइकल कर ईट, कर्ब स्टोन, टाइल्स एवं स्लैब कवर तैयार किया जा सकेगा जिसका उपयोग सड़क पटरी निर्माण एवं इण्टरलाॅकिंग बनाने में किया जाएगा। लगभग 15000 मेट्रिक टन कंस्ट्रक्शन एवं डिमोलिशन वेस्ट अभी तक इकट्ठा किया जा चुका है जिससे…

बरेली – किसान दुर्घटना बीमा की पत्रावली गायब विधवा महिला को किया जा रहा है परेशा।।

आँवला – विधवा महिला ने लेखपाल पर लगाया आरोप l जिसमें महिला ने बताया उसके पति की मृत्यु किसी वाहन के टकराने से हो गई है। और महिला ने यह भी बताया की उसके पति का किसान दुर्घटना बीमा है।जिसको वह निकलवाना चाहती है । जिसको उसने लेखपाल से कहा था लेकिन विधवा महिला ने बताया कि लेखपाल कई दिनों से घुमा रहे हैं। और ₹32000 रुपए की डिमांड कर रहे हैं। और महिला ने बताया कि उसकी फाइल भी गायब कर दी गई हैं।महिला ने यह भी बताया कि…

बरेली – अज्ञात वाहन की टक्कर से, जीजा की मौत साला गंभीर रूप से घायल।

पुलिस ने रामपुर उपचार के लिये भेज दिया है घटना से कोहराम मच गया ।जानकारी के मुताबिक सिरौली के ग्राम अन्जनी के लोकमन 43 अपने साले गंगा के साथ बीती रात रामपुर इलाके से वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे । तभी रात्रि 12 बजे शाहबाद के ग्राम सुहाबा में किसी बाहन ने बाइक में जवर्दस्त टक्कर मार दी । जिसमे जीजा लोकमन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साला गंगा बुरी तरह से घायल हो गया। हेलमेट लगा होता…

प्रयागराज – प्रेस विज्ञप्ति कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद ,

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 17.12. 2021 को महिला अधिकार महिला उत्पीड़न से संबंधित विषय पर हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कॉलेज नैनी में समय 11:30 बजे से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद के तत्वाधान में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें महिला अधिकारों व महिलाओं से संबंधित कानून के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी यह जानकारी प्रज्ञा सिंह- द्वितीय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद द्वारा प्रदान की गई,द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

सुनील गावस्कर ने कहा, सौरव गांगुली को दूर करना चाहिए कन्फ्यूजन

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने विराट कोहली के प्रेस कॉन्फ्रेंस पर किए गए खुलासों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि सिलेक्शन मीटिंग के दौरान ही उन्हें वनडे की कप्तानी से हटाने की बात पता चली थी। गावस्कर ने कहा कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली सबसे अच्छे व्यक्ति हैं जो सभी भ्रम को दूर कर सकते हैं। कोहली ने खुलासा किया कि बीसीसीआई ने कभी भी उनसे टी-20 की कप्तानी नहीं छोड़ने के लिए नहीं किया था। इसके उलट गांगुली ने कहा था कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से…

कपिल देव प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्यों विराट कोहली से नाराज हुए, आइये जानें

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रवाना होने से पहले भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली व्हाइट बॉल क्रिकेट में अपनी कप्तानी खोने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए। कोहली को कप्तानी से हटाने के तरीके पर जमकर विवाद हो रहा है और यह मामला कोहली की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी खूब छाया रहा। कोहली ने बुधवार कहा कि कप्तानी से हटाने से पहले उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने साथ ही कहा कि टी20 की कप्तानी छोड़ने का फैसला करते समय उन्हें किसी ने नहीं रोका था और…

सोनिया गांधी ने बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के 50 साल पूरे होने पर इंदिरा गांधी को किया याद

बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्‍य में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद किया। सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी के बांग्‍लादेश के मुक्ति संग्राम में उसके साथ खड़ा होने के फैसले की तारीफ करते हुए कहा कि 50 साल पहले बांग्लादेश के साहसी लोगों ने खुद को एक नया भविष्य दिया था। भारत उनके साथ खड़ा रहा और एक करोड़ शरणार्थियों को घर दिया। हमें बांग्लादेश के उन स्वतंत्रता सेनानियों को याद करना चाहिए।कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी…

कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों से आहत गोवा सरकार के कैबिनेट में मंत्री मिलिंद नाइक ने दिया इस्तीफा

गोवा के समाज कल्याण और शहरी विकास मंत्री मिलिंद नाइक ने इस्तीफा दिया। कांग्रेस ने मंत्री पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, मिलिंद नाइक ने स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए गोवा सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसे स्वीकार कर राज्यपाल को भेज दिया गया है।उल्लेखनीय है कि गोवा कांग्रेस के अध्यक्ष गिरीश चोडनकर ने आरोप लगाया कि मिलिंद नाइक एक स्कैंडल में शामिल थे। मिलिंद नाइक पर आरोप था कि उन्होंने कथित रूप से…

युवाओं के लिए बड़ी पहल, मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड को सरकार ने जोड़ने की शुरू की तैयारी

चुनाव सुधारों के लिए लंबे समय से उठ रही मांगों को देखते हुए सरकार एक बार फिर से सक्रिय हुई है। समझा जा रहा है कि चुनाव सुधारों से जुड़े विधेयक को सरकार ने हरी झंडी दे दी है। चुनाव सुधार के जिन अहम बिंदुओं पर तेजी से काम चल रहा है, उनमें फर्जी मतदान और वोटर लिस्ट में दोहराव रोकने के लिए मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से जोड़ने, देश में एक ही मतदाता सूची तैयार करने, जिसका इस्तेमाल लोकसभा और विधानसभा चुनावों से लेकर पंचायत चुनावों तक…

पत्नी द्वारा लगाए कई गंभीर आरोप से मराठी फिल्म प्रोड्यूसर विक्रम धाकतोडे को किया पुलिस ने गिरफ्तार,

मराठी इंडस्ट्री की मच-अवेटेड फिल्म टर्री (Tarri) के प्रोड्यूसर विक्रम धाकतोडे (Vikram Dhaktode) को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। प्रोड्यूसर विक्रम धाकतोडे को मुंबई पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक विक्रम की पत्नी रूपाली धाकतोडे ने उनके खिलाफ मुंबई के पनवेल थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस के मुताबिक विक्रम धाकतोडे की पत्नी ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत विक्रम को गिरफ्तार कर लिया है।विक्रम धाकतोडे की पत्नी रूपाली ने…

फिर से दिखने लगा कोरोना का कहर, संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर भी हुईं कोरोना पॉजिटिव

v बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर के कोविड पॉजिटिव आने के बाद अब उनकी बेटी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) कोविड पॉजिटिव पाई गई हैं। शनाया कोविड पॉजिटिव आने के जानकारी खुद उन्होंने ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी है। शनाया के पोस्ट करते हुए सोशल मीडिया सहित बॉलीवुड में हड़कंप मच गया है क्योंकि एक के बाद एक लोग कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं। हालांकि शनाया ने अपने पोस्ट में ये बताया है कि 4 दिन पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, लेकिन एहतियात के…

क्यों सारा अली खान विकी कौशल के संग काम करना सौभाग्य मानती हैं, आइये जानते है

सारा अली खान (Sara Ali Khan) जल्द ही आनंद एल राय (Anand L Rai) के निर्देशन में बनी फिल्म ‘अतरंगी रे’ (Atrangi Re) में नजर आने वाली हैं। 24 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली इस फिल्म के प्रमोशन में सारा काफी बिजी हैं। सारा के साथ इस अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और साउथ एक्टर धनुष भी उनके साथ दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म के प्रमोशन में सारा जहां बिजी हैं वही वह एक्टर विकी कौशल के साथ एक रोमांटिक कॉमेडी में भी काम करने के…

बड़ा खुलासा,काबुल पर कब्जे के ल‍िए हामिद करजई ने भेजा था तालिबान को बुलावा

तालिबान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर अपनी मर्जी से कब्जा नहीं किया बल्कि उसे इसके लिए आमंत्रित किया गया था। तालिबान सरकार को अपदस्थ करके अमेरिका की मदद से अफगानिस्तान के 13 साल राष्ट्रपति रहे हामिद करजई ने ही तालिबान को काबुल पर काबिज होने का न्योता दिया था। पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने राष्ट्रपति अशरफ गनी की अफगानिस्तान से गुप्त एवं आकस्मिक रवानगी के बारे में रहस्योद्घाटन किय उन्होंने बताया कि उन्होंने ‘लोगों की रक्षा की खातिर’ तालिबान को शहर में आने का न्योता दिया था ‘ताकि देश…

78 हजार केस ब्रिटेन में मिले , यूरोप में तेजी से फैल रहा ओमिक्रोन

78 हजार केस ब्रिटेन में मिले , यूरोप में तेजी से फैल रहा ओमिक्रोन ब्रिटेन और 27 देशों के समूह यूरोपीय संघ में कोरोना का ओमिक्रोन वैरिएंट तेजी से फैल रहा है। इस क्षेत्र में डेल्टा वैरिएंट पहले से ही कहर ढा रहा है। इसके परिणाम स्वरूप ब्रिटेन में बुधवार को कोरोना संक्रमण के रिकार्ड 78,610 नए मामले सामने आए। इससे पहले आठ जनवरी को सबसे ज्यादा 68,053 केस मिले थे। फ्रांस में भी 65,713 नए मामले मिले हैं। यहां पिछले एक हफ्ते के दौरान प्रतिदिन औसतन 50 हजार से…

अजब गजब : सेब को तलकर बना दिया पकौड़ा, देखकर इंटरनेट पर भड़क गए लोग

देश-दुनिया की कुछ सबसे पॉपुलर डिशेज़ में से एक है पकौड़े. कोई इसे भजिया कहता है तो कोई इसे फ्राइज़ कहता है, लेकिन स्वाद तो वही डीप फ्राइड आइटम्स का ही होता है. हालांकि पकौड़े बनाने के भी कुछ नियम-कानून होते हैं, जो ताक पर रखकर एक फूड ब्लॉगर ने बना डाले हैं सेब के गर्मागर्म पकौड़े. जी हां, आपने बिल्कुल ठीक सुना -मीठे सेबों के डीप फ्रायड पकौड़े. अब आप मान चुके होंगे कि दुनिया में ज़रूर अजीबोगरीब रेसिपीज़ का कॉम्पिटिशन चल रहा है. फैंटा मैगी, कुल्हड़ मोमोज और…