प्रयागराज- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन यमुनापार का कोरांव इकाई के सम्मान समारोह में ग्राम पंचायत खीरी के डाक बंगला मे किया गया आयोजन,

प्रयागराज- के तहसील कोरांव इकाई के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि अयोध्या प्रसाद केशरवानी जी एवम विशिष्ट अतिथि दिगम्बर प्रसाद त्रिपाठी जी एवम विशिष्ट अतिथि दिलीप केशरवानी जी सहित यमुनापार पत्रकार एसोसिएशन के सैकड़ो की संख्या मे मेजा, कोरांव, करछना, तथा बारा तहसील के पदाधिकारी सहित सैकड़ो की संख्या में पत्रकार सहित ग्रामीण व विशिष्ट जनों के साथ क्षेत्र के जन प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा कई गाँव के ग्राम प्रधान उपस्थित रहे और उपस्थित सभी बरिष्ठ पत्रकार साथियों ने अपने बीचारों से अवगत कराते हुए सभी…

बरेली:आँवला शिक्षा के अधिकार में निशुल्क अध्यनरत बच्चों की शुल्क प्रतिपूर्ति भुगतान हेतु ए डी बेसिक किर्यालय पर 07 दिसम्बर से धरना- जगदीश चन्द्र सक्सेना।

आँवला – शिक्षा के अधिकार के अन्तर्गत निःशुल्क पढ़ रहे बच्चों की शुल्क प्रतिपूर्ति स्कूल को तथा बच्चों की ड्रेस व पुस्तकें आदि के खर्च हेतु रु 5000=00 प्रतिवर्ष बच्चों के अभिभावक को विभाग भुगतान करता है।पिछले पांच छः वर्षों से उक्त धनराशि का भुगतान नहीं किया गया है। भुगतान की सारी प्रक्रिया आन लाइन होती है। कोरोना महामारी में स्कूल बन्दी के कारण स्कूल आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। धनराशि नहीं मिलने से स्कूल संचालक व अभिभावक दोनों आक्रोशित हैं।मान्यता प्राप्त स्कूलों के संगठन बेसिक शिक्षा समिति के…

केशव प्रसाद मौर्य के…जालीदार टोपी पहनने वाले नाराज हैं:बोले- टोपी तो आपके RSS वाले भी पहनते हैं

उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के जालीदार टोपी वाले बयान से एक तबका काफी नाराज है। दरअसल, शुक्रवार को प्रयागराज में केशव ने कहा था कि 2017 से पहले यूपी में लुंगी छाप और जालीदार टोपी पहने गुंडे ही घूमते थे। इन गुंडों से सबसे ज्यादा त्रस्त व्यापारी थे। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद इन सब से भाजपा सरकार ने ही निजात दिलाई। अब अब यह गुंडे ढूंढने से भी नहीं मिल रहे। 2022 का चुनाव आने वाला है। इसलिए हमें ध्यान रखना होगा कि…

एजाज पटेल को 10वां विकेट लेने से रोकने के लिए आखिर उनके मन में क्या चल रहा था, आइये जानते है

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज उस ऐतिहासिक रिकॉर्ड के गवाह बने, जब कीवी स्पिनर एजाज पटेल ने उन्हें आउट कर भारतीय पारी का रिकॉर्ड 10वां विकेट हासिल किया। सिराज ने अब उस समय की अपनी रणनीति का खुलासा किया है, जब कीवी स्पिनर 9 विकेट झटक चुका था और आखिरी विकेट के रूप में क्रीज पर उनकी और उमेश यादव की जोड़ी मौजूद थी। उन्होंने कहा, ”चूंकि एजाज ने इतनी अच्छी गेंदबाजी की थी, इसलिए मुझे भी थोड़ा दबाव महसूस हुआ। उन्होंने जिस तरह से गेंदबाजी की वह असाधारण थी।…

वीवीएस लक्ष्मण संभालेंगे बतौर एनसीए चीफ जिम्मेदारी

पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण 13 दिसंबर को क्रिकेट प्रमुख के रूप में एनसीए (नेशनल क्रिकेट अकैडमी) से जुड़ेंगे, क्योंकि अन्य कोचों के साथ उनकी नियुक्ति को बीसीसीआई की सालाना आम सभा (एजीएम) में मंजूरी दे दी गई है। कोलकाता में हुई बैठक में लक्ष्मण के साथ ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाजी कोच ट्रॉय कूली को नेशनल क्रिकेट अकैडमी के तेज गेंदबाजी कोच के रूप में नियुक्त करने पर सहमति दी गई। इस मामले की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ”लक्ष्मण…

लोकलुभावन घोषणाओं पर व्यापक बहस की है जरूरत : सभापति वेंकैया नायडू

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को कहा कि विकास की जरूरतों और कल्याणकारी दायित्वों का सामंजस्य बनाने के बीच लोकलुभावन घोषणाओं पर व्यापक बहस की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) से इस पहलू की जांच का भी अनुरोध किया।नायडू ने देश के सीमित संसाधनों के अधिकतम इस्तेमाल पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि संसद द्वारा स्वीकृत धन का बुद्धिमत्तापूर्ण और किफायती उपयोग होना चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि खर्च किया जाने वाला हर रपया सामाजिक-आर्थिक…

उत्‍तराखंड को पीएम मोदी ने दी 18 हजार करोड़ की सौगात, तेजी से होगा प्रदेश का विकास

उत्‍तराखंड समेत पांच राज्‍यों में विधानसभा चुनावों के प्रचार का बिगुल बज चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देहरादून में 18 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके बाद वह परेड मैदान में जनसभा को संबोधित भी किया। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री की इस रैली को खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसे ‘विजय संकल्प रैली’ नाम दिया गया है और इसे राज्‍य में चुनावी शंखनाद कहा जा रहा है। उत्‍तराखंड में पीएम मोदी के इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां काफी दिनों से शुरू…

छोटे दलों से सपा का गठबंधन नहीं रोक पाएगा भाजपा की प्रचंड जीत : शाह

उत्तर प्रदेश में भाजपा को चोटी पर पहुंचाने वाले रणनीतिकार व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समाजवादी पार्टी की छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन को ज्यादा तरजीह नहीं दे रहे हैं। शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता पहले भी वोट बैंक आधारित गठबंधन की राजनीति को नकार चुकी है और इस बार भी ऐसा ही होगा। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा किया। एक मीडिया हाउस के कार्यक्रम में भाजपा के पहले सहयोगी रहे दलों के साथ सपा के गठबंधन…

सुकेश का एक बड़ा बयान : अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को 52 लाख का घोड़ा और 9 लाख की फारसी बिल्ली तोहफे में दी

तिहाड़ जेल में बैठकर 200 करोड़ रुपए की वसूली करने वाले महाठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की चार्जशीट में चौंकाने वाले खुलासे हुए है। शनिवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में जमा की गई चार्जशीट में जांच एजेंसी ने बताया कि सुकेश ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को 52 लाख का घोड़ा और 9 लाख की फारसी बिल्ली तोहफे में दी थी। इतना ही नहीं चार्जशीट में नोरा फतेही को भी दिए करोड़ों के उपहारों का जिक्र किया गया है।प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपने आरोपपत्र में कहा है…

शमिता शेट्टी की सलमान खान की कड़वी बातें सुनकर भर आईं आंखें, जाने वजह

सलमान खान का होस्ट शो ‘बिग बॉस 15’ वाइल्ड कार्ड एंट्रीज के बाद लगातार जबरदस्त सुर्खियों में बना हुआ है। शो में एंट्री वीआईपी सदस्यों के रूप में घर कदम रखने वाले कंटेस्टेंट में राखी सावंत (Rakhi Sawant), रितेश (Ritesh), देवोलीना भट्टाजार्जी (Devoleena Bhattacharjee), रश्मि देसाई (Rashami Desai) और अभिजीत बिचुकले (Abhijit Bichukale) का नाम शामिल है। ये लोग हर रोज घरवालों को परेशान करने के नए-नए तरीकों की वजह से खबरों में हैं। वहीं उनकी हरकतों पर अवाज उठाने और उन्हें बार-बार टोकने की वजह से एक्ट्रेस शमिता शेट्टी…

मल्लिका दुआ पिता विनोद दुआ के निधन पर हुईं भावुक

67 वर्षीय मशहूर पत्रकार विनोद दुआ (Vinod Dua) का शनिवार को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। विनोद दुआ के निधन की पुष्टि उनकी बेटी व एक्ट्रेस- कॉमेडियन मल्लिका दुआ (Mallika Dua) ने की है। मल्लिका दुआ ने बताया कि उनके पिता का अंतिम संस्कार रविवार को दिल्ली के लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में किया जाएगा। इस साल की शुरुआत में कोविड के कारण विनोद को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और कोरोना वायरस से संक्रमित होने के चलते इसी साल जून में उन्होंने अपनी पत्नी,…

‘ओमिक्रोन’ तेजी से फ़ैल रहा है अमेरिका, कनाडा, नीदरलैंड्स में हुआ बुरा हाल

अमेरिका में ओमिक्रोन बहुत तेजी से फैल रहा है। तीन दिन के भीतर 11 राज्यों तक यह पहुंच गया है। कनाडा में भी इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कनाडा में अब तक ओमिक्रोन के 15 मामले मिल चुके हैं। सरकार पाबंदियां और सख्त करने पर विचार कर रही है। वहीं, नीदरलैंड्स में ओमिक्रोन को रोकने के लिए लगाई गई पाबंदियों के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। शनिवार को बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया।अमेरिका में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा…

अफगानिस्तान में अब खलने लगी भारत की कमी, होती रही है अनाज व हथियार की आपूर्ति

मानवीय समस्याओं का सामना कर रहे अफगानिस्तान की सत्ता में काबिज तालिबान के लिए भारत से दूरी नुकसानदेह साबित हो रही है। विश्लेषकों का मानना है कि अफगानिस्तान के विकास में भारत की कमी साफ दिखने लगी है। पिछले दो दशकों में भारत ने सेना से लेकर शिक्षा तक, हर क्षेत्र में अफगानिस्तान की बड़ी मदद की है।एशियन लाइट समाचार पत्र के अनुसार, भारत ने अफगानिस्तानी वायुसेना को वर्ष 2015 में चार एमआइ-25 लड़ाकू हेलीकाप्टरों की आपूर्ति की थी व आर्मी को 285 वाहन दिए थे। वर्ष 2009 में जब…