पीलीभीत : मिट्टी के दीपकों से सजकर अयोध्या बनी अमरैया कलां

पीलीभीत : दीपावली के मौके पर मिट्टी के दीपकों को जलाकर पूरनपुर ब्लॉक के अमरैया कलां में स्थित लाल बाबा आश्रम को अयोध्या की तरह सजाया गया। गांव में इक्कीस सौ दीपक जलाकर दीपावली मनाई गई।तहसील केन्द्र पूरनपुर से करीब छः किलोमीटर दूरी पर गांव अमरैया कलां में प्रसिद्ध व प्राचीन लाल बाबा आश्रम स्थित है। पाश्चात्य संस्कृति के हावी होने के बावजूद अभी भी लोगों में देवी देवताओं के प्रति अगाध श्रद्धा कायम है। करीब तीन सौ ग्यारह वर्ष पुराने सन्त रामदास ऊर्फ लाल बाबा मन्दिर से कोई खाली…

रायपुर:-दीपावली पर्व मे शराब के कीमत से भी जादा दर पर बेची जा रही है शराब

तिल्दा नेवरा :- टंडवा ( बैकुंठ ) में शराब की दुकान जहाँ हो रही मनमानी, दिपावली के पर्व पर शराब को सरकारी रेट पर न बेच कर ओवर रेट बेचा जा रहा है। गौरतलब है कि देशी और अंग्रेजी शराब सभी में प्रिंट रेट से दस से बीस रुपए अधिक दर पर बेची जा रही है। वहीं शराब प्रेमियों का कहना है कि अधिक रेट पर शराब बेच रहे सेल्समेन या सुपरवाईजर की मिली भगत के चलते अधिक रेट पर शराब बेचीं जा रही है । जब रेट ज्यादा लगाने…

बरेली – बीजेपी ने कार्यकर्ताओं के लिए भेजा दीपावली का तोहफा।

आँवला – भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ताओं को दीपावली का तोहफा भेजा है. जिसमें तोरण द्वार और दीपक शामिल हैं. बीजेपी रामनगर मण्डल उपाध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने कहा कि दीपावली का पावन त्योहार हम अपने कार्यकर्ताओं के साथ मनाएंगे। इन सभी को ‘तोरण द्वार’ और कमल के आकार में दीपक युक्त गिफ्ट बॉक्स भेजा गया हैं, जिसे पाकर सभी बेहद खुश हैं. उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं और उनकी खुशियों का ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा दीपावली का मौका है, ऐसे में उन्हें यह…

प्रयागराज :केदारनाथ धाम में मा0 प्रधानमंत्री जी के द्वारा आदि शंकराचार्य जी के मूर्ति अनावरण सहित अन्य कार्यक्रमों का जनपद के पांच शिवालयों में किया गया सजीव प्रसारण

मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के शुक्रवार को केदारनाथ धाम में आयोजित आदि शंकराचार्य जी की मूर्ति अनावरण सहित अन्य कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण किया गया। मा0 प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का जनपद के चिन्हित पांच शिवालयों मनकामेश्वर मंदिर निकट सरस्वती घाट, दशासुमेघ महादेव मंदिर दारांगज, पाण्ड़ेश्वर महादेव मंदिर पड़िला, सुमेश्वर महादेव मंदिर अरैल नैनी एवं पंचमुखी महादेव मंदिर मुट्ठीगंज में सजीव प्रसारण किया गया, इसके साथ ही साथ चिन्हित मंदिरों में रूद्राभिषेक तथा भजन-कीर्तन मण्डलियों के द्वारा भजन कीर्तन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।इस अवसर पर मा0…

बरेली – निराश्रित वृद्धजनों के बीच पहुंचकर सांसद धर्मेंद्र कश्यप की बेटी कीर्ति ने मनाई दीपावली।

आँवला – दिवाली की पूर्व संध्या पर आँवला संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद धर्मेंद्र कश्यप की बेटी एडवोकेट कीर्ति कश्यप ने वृद्धजनों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने कहा यह खुशी किसी से कम नहीं है। लाल फाटक रोड स्थित वृद्धाश्रम जाकर कीर्ति ने निराश्रित वृद्धजनों को शॉल पहनाकर मिठाई पटाखे वितरित किए। उन्होंने वृद्धों से कुशलक्षेम पूछा और घंटो साथ बैठकर उनके दर्द को साझा किया। सांसद की बेटी ने उनके साथ दीपक जलाए, फुलझड़ी जलाई और हल्के पटाखे दगाए। खुद वृद्ध जनों ने भी फुलझड़ी जलईं।…

पीलीभीत : इलाज के अभाव से जिंदगी की जंग हार गया किशोर

पीलीभीत पूरनपुर अमरैयाकलां। बगैर मां बाप के इलाज के अभाव में गम्भीर बीमारी में जिंदगी मौत के बीच झूल रहे एक किशोर की मौत हो गई। कुछ लोग बच्चे के अंतिम संस्कार के लिए पिता की पीलीभीत जमानत कराने गए। मगर अवकाश के चलते जमानत नहीं हो सकी। किस्मत के खेल ने नन्हीं उम्र के बच्चे ने अपने बड़े भाई को जैसे ही मुखाग्नि दी। हर एक व्यक्ति के आंखों में आंसू रोके नहीं रुके।कोतवाली पूरनपुर के गांव अमरैयाकलां निवासी रमेशचन्द्र कुशवाहा के दो बेटे जिसमें बड़ा सत्रह वर्षीय आलोक…

रायपुर-: घर -घर में किया गया मां लक्ष्मी जी का पूजा

सौरभ सिंह यादव तिल्दा- नेवरा: रायपुर जिला ग्राम बहेसर सहित आस पास क्षेत्रो मे किया गया घर घर मां लक्ष्मी का पूजा एवं चौक में विराजमान मां लक्ष्मी दिवाली का पर्व आज कार्तिक महीने की अमावस्या के दिन पूरे देश में मनाया जा रहा है. मान्यता है कि आज के दिन भगवान राम चौदह साल के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे. अपने प्रभु राम, माता सीता और प्रभु लक्ष्मण के अयोध्या वापसी की खुशी में लोगों ने चारों तरफ दीप जलाकर उनका स्वागत किया था. मान्याताओं के अनुसार, इसी…

वेस्टइंडीज को नहीं दिला पाए हेटमायर जीत, श्रीलंका ने 20 रन से जीता मैच

आइसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप के 35वें मैच में आज वेस्टइंडीज को श्रीलंका ने 20 रनों से हरा दिया। अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए मैच में 190 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 8 विकेट खोकर 169 रन बना पाई। शिमरोन हेटमायर ने टीम की तरफ से नाबाद 81 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से बिनुरा फर्नांडो, वानिंदु हसरंगा और चमिका करुणारत्ने ने 2-2 विकेट लिए। इससे पहले टॉस हारकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 189…

विराट कोहली ने बल्लेबाजी और कप्तानी का मनवाया लोहा, गवाह हैं ये रिकॉर्ड्स

विराट कोहली ने भले ही अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं दिलाई है, लेकिन उनके रिकॉर्ड्स इस बात की गवाही देने के लिए काफी हैं कि वह दुनिया के बेस्ट बल्लेबाजों के साथ-साथ बेस्ट कप्तानों में भी शामिल किए जाने चाहिए। विराट की कप्तानी में टीम इंडिया टेस्ट में नंबर-1 टीम बनी, आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमों को उसकी जमीं पर हराया। विराट का जन्म 15 नवंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था। अपने 33वें जन्मदिन…

T20 World Cup से बाहर हुई मौजूदा चैंपियन टीम , अब तक इन 4 टीमों का सफर हुआ समाप्त

ICC T20 World Cup 2021 का 35वां मैच में वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच अबूधाबी में खेला गया। इस मैच को श्रीलंका ने 20 रन से जीता और इसी के साथ मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम वेस्टइंडीज का सफर इस टूर्नामेंट से समाप्त हो गया है। वेस्टइंडीज की चार मैचों में ये तीसरी हार है और इसी हार के कारण कैरेबियाई टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। वेस्टइंडीज का इस टी20 विश्व कप में प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। आइसीसी टी20 विश्व कप 2021 में किरोन…

एयरपोर्ट पर पति और बेटी आराध्या संग स्पॉट हुईं ऐश्वर्या राय, हाथ में चोट को लेकर अभिषेक बच्चन हुए ट्रोल

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इंडस्ट्री में न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। ऐश्वर्या राय आज भले ही सिल्वर स्क्रीन पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। लेकिन वह सोशल मीडिया पर भी किसी न किसी वजह से चर्चा में बनीं रहती हैं। ऐश्वर्या सोशल मीडिया पर रेगुलर तो नहीं लेकिन हां कभी न कभी किसी खास मौकों पर तस्वीरें पोस्ट कर फैंस से जुड़ी रहती हैं। वहीं इन दिनों ऐश्वर्या अपने बड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं। इसी बीच ऐश्वर्या राय, ​पति अभिषेक बच्चन और…

जब जितेंद्र ने एकता कपूर को लगाई थी फटकार ‘ये कोई टाइम है घर आने का?’ , मम्मी को करना पड़ा था बचाव!

टीवी इंडस्ट्री की क्वीन और जानी मानी निर्देशक एकता कपूर इस हफ्ते अपने पिता जितेंद्र के साथ कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में शिरकरत करने वाली हैं। एकता दिवाली के मौके पर कपिल के शो में पहुंचेंगी। एपिसोड टेलीकास्ट होने से पहले सोनी टीवी ने एकता और जीतेंद्र के कुछ वीडियोज़ अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं जो काफी मज़ेदार हैं। इन वीडियोज़ में से एक वीडियो में तो एकता ने ख़ुद को पड़ी उस डांट के बारे में भी खुलासा किया है जो उनके पिता ने…

दिवाली पर नुसरत जहां यश दासगुप्ता के साथ शेयर की कंप्लीट फैमिली फोटो,नुसरत जहां ने दिखाई बेटे यिशान की पहली झलक,

टीएमसी सांसद और एक्ट्रेस नुसरत जहां हर फेस्टिवल को इजॉय करती हैं। साथ ही अपनी लेटेस्ट तस्वीरों से सोशल मीडिया को भी गुलजार किए रहतीं हैं। हाल ही में अपने 2 महीने के बेटे यिशान को छोड़ कश्मीर की वादियों में शूटिंग के लिए रवाना होने वाली नुसरत ने अब कुछ नई तस्वीरें पोस्ट की हैं। दिवाली के मौके पर ली गई इन तस्वीरों में नुसरत ने पहली बार अपने बेटे यिशान की झलक भी दिखाई दरअसल, जब से नुसरत मां बनी हैं फैंस उनसे बच्चे का चेहरा दिखाने की…

चीन तेजी से बढ़ा रहा परमाणु ताकत,पेंटागन ने किया खुलासा

पेंटागन ने अपने वार्षिक रिपोर्ट में चीन को लेकर बड़ा खुलासा किया है. अपनी रिपोर्ट में पेंटागन ने चीन की परमाणु शक्ति के निर्माण के बारे में बात करते हुए कहा कि अमेरिका के अधिकारियों ने एक साल पहले जो अनुमान लगाया था, चीन उससे कहीं अधिक तेजी से अपनी परमाणु शक्ति में वृद्धि कर रहा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन जिस तेजी से परमाणु संख्या में वृद्धि कर रहा है उससे बीजिंग को सदी के मध्य तक अमेरिकी वैश्विक शक्ति से मेल खाने या उससे आगे…

अमेरिका,पाकिस्तान, दुबई, ब्रिटेन,समेत दुनियाभर में कुछ ऐसे दिखी दिवाली की रौनक

ब्रिटेन के लेस्टर शहर में भी दिवाली की रौनक देखने को मिली. यहां पांच दिनों के फेस्टिवल का आयोजन किया गया. फेस्टिवल में लाइट शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. फेस्टिवल में कार्यक्रम कम होने के कारण भी लोगों की बेलग्रेव रोड पर फेस्टिवल के लिए भीड़ देखने को मिली.पिछले साल कोरोना महामारी के चलते इसका आयोजन नहीं किया गया था. फेस्टिवल का मुख्य आकर्षण ‘ग्लोबल रेनबो’ लाइट थी जिसे 60 किलोमीटर तक देखा जा सकता है.

ईंधन की कीमतों में ₹50 की कमी लाने के लिए बीजेपी को पूरी तरह से हराना होगा: संजय राउत

केंद्र द्वारा पेट्रोल पर ₹5/लीटर और डीज़ल पर ₹10/लीटर उत्पाद शुल्क कटौती के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने गुरुवार को कहा कि ईंधन की कीमतों में ₹50 की कमी लाने के लिए बीजेपी को पूरी तरह से हराना होगा। बकौल राउत, ईंधन की कीमत ₹100 से ऊपर बढ़ाने के लिए किसी को बहुत कठोर होना पड़ता है।

बीजेपी सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल कर फिर सत्ता पर काबिज़ हो सकती है: राकेश टिकैत

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि जनता बीजेपी को वोट नहीं देगी लेकिन इसके बावजूद बीजेपी जीतेगी। बकौल टिकैत, चुनावों में बीजेपी सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल कर फिर सत्ता पर काबिज़ हो सकती है वे दूसरे दलों के प्रत्याशियों को पर्चा दाखिल करने से भी रोकेगी।

दिवाली पर अखिलेश यादव बोले गरीबों, किसानों के लिए संघर्ष करें सपा कार्यकर्ता, चाचा से भी मिले

समाजवादी पार्टी के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को भी सैफई स्थित अपने आवास पर सुबह प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले। सैफई स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में सभी कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए मुंह मीठा कराया।प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ बेहद मुखर अखिलेश यादव हमला करने का कोई मौका नहीं चूकते हैं। आज भी उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे गरीबों एवं किसानों के बीच जाएं और उनकी मदद करें। उन्होंने कहा कि भाजपा में गरीबों किसानों…

पीलीभीत :दीपावली की पूर्व संध्या पर अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत व क्षेत्राधिकारी पूरनपुर, क्षेत्राधिकारी बीसलपुर एवं प्रभारी निरीक्षक बरखेड़ा द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के गरीब एवं असहाय परिवार एवं बच्चों के बीच जाकर मिठाई, फल, मोमबत्ती, दिए, इत्यादि वितरित किए गए।

पीलीभीत आज दिनांक 03.11.2021 को रूप चतुर्दशी के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 श्री पवित्र मोहन त्रिपाठी द्वारा गरीब बच्चों को मिठाई, मोमबत्ती, फल आदि बांटकर दीपावली की शुभकामनाएं दी, क्षेत्राधिकारी पूरनपुर श्री वीरेंद्र विक्रम सिंह द्वारा गरीब बस्तियों में जाकर बच्चों, वृद्धों, दिव्यांगों को मिठाई फल मोमबत्ती वितरित की तथा क्षेत्राधिकारी बीसलपुर श्री प्रशांत सिंह द्वारा वृद्ध आश्रम जाकर वृद्धों को मिठाई, फल तथा वृद्ध आश्रम में मोमबत्ती जलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी एवं प्रभारी निरीक्षक बरखेड़ा श्री धीरज सिंह सोलंकी द्वारा चौकीदारों व ग्राम प्रहरीयों को मिठाई,…

पीलीभीत : गांव का एक भूमिहीन सत्रह वर्षीय युवक इलाज के अभाव में जिंदगी मौत के बीच झूल रहा है। उसके पिता पिछले एक केस में पिछले तीन वर्षों से जेल में बन्द है।

पीलीभीत: पूरनपुरअमरैयाकलां निवासी रमेशचन्द्र कुशवाहा के दो पुत्र आलोक कुमार सत्रह वर्ष और प्रिंस कुशवाहा चौदह वर्ष के है। बच्चों की मां उनको छोटे पर ही पिता के पास छोड़कर कहीं चली गई। बच्चे अपने पापा के साथ कुछ वर्ष ही साथ में रह सके और पढ़ाई कर रहे थे। बच्चों के पिता पिछले करीब तीन वर्षों से एक केस में सजा होने से जेल में बंद है। बच्चों के पिता भूमिहीन होने के कारण मजदूरी कर गुजारा करते थे। दोनों बच्चे अपना पेट पालने के लिए इधर उधर काम…