पीलीभीत वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2021-22 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति ( कक्षा 09 व 10) तथा दशमोत्तर (कक्षा 11 व 12) छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं से सम्बन्धित छात्रों को छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति तथा अन्य कार्यों हेतु संशोधित समय सारिणी निर्गत की गयी है। छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन कक्षा 11-12 दिनांक 29 अक्टूबर से 30 नवम्बर 2021, कक्षा 9-10 हेतु 29.10.2021 से 19.11.2021 तक, आवेदन में हुई त्रुटियों को छात्र के लॉगिन पर प्रदर्शित किया जाना छात्र/छात्रा द्वारा ऑनलाइन आवेदन पूर्ण करने तथा फाइनल प्रिंट आउट निकालने से पूर्व…
Month: October 2021
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी ने लिया बड़ा निर्णय, ब्रज क्षेत्र के सूकर व सोरों को तीर्थ स्थल घोषित किया गया
लखनऊ: यूपी सरकार ने ब्रज क्षेत्र के सूकर व सोरों को तीर्थ स्थल घोषित कर दिया है। प्रदेश सरकार ने बयान जारी कर कहा कि इस निर्णय से तीर्थ की ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित किया जा सकेगा और विकास के साथ-साथ स्थानीय निवासियों को रोजगार के नए साधन भी उपलब्ध होंगे।यह दोनों स्थल जनपद कासगंज में स्थित हैं। यह निर्णय यूपी के चुनाव को देखते हुए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद से अयोध्या में भव्य दीपावली मनाई जा रही है। वहीं, मथुरा…
कासगंज-पेंशन बहाली की मांग हुई तेज, कलेक्ट्रेट पर हुआ जबरदस्त प्रदर्शन
कासगंज- पुरानी पेंशन बहाली सहित बिभिन्न लम्बित मांगों को लेकर अधिकारी एवं कर्मचारी संगठन सहित जनपद के तमाम संगठनों ने कलेक्ट्रेट कासगंज पर एकत्र होकर धरना प्रदर्शन किया,सभी संगठनों ने एक राय होकर मांग की है कि 1 अप्रैल 2005 से बंद हुई पुरानी पेंशन कर्मचारियों को दी जाए जिससे वह अपने रिटायरमेंट होने के बाद की जिंदगी आसानी से जी सकें ,कर्मचारी ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि जब नेतागण पुरानी पेंशन ले रहे हैं तो अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ भेदभाव क्यों, जब कर्मचारी…
कासगंज:अवैध रूप से संचालित विद्यालय को कराया बंद
कासगंज/पटियाली। विकास क्षेत्र पटियाली के गांव नदी रनैठी में अवैध रूप से चल रहे पी0एल0आर0 पब्लिक स्कूल को खंड शिक्षा अधिकारी ने आखिर बंद करा ही दिया, आपको बता दें बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों की जनपद में बाढ़ सी आ गई है ,खंड शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पटेल को बार-बार सूचना मिल रही थी कि अवैध रूप से संचालित विद्यालय जनता के साथ खिलवाड़ कर रहा है तथा अवैध रूप से धन की उगाही कर नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है, समय निकालकर खंड शिक्षा अधिकारी ने…
कासगंज: अवैध शराब के विरुद्ध कासगंज पुलिस का अभियान जारी
पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री रोहन प्रमोद बोत्रे के कुशल निर्देशन में जनपद के सभी थानों में अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनाँक 28.10.2021 को थाना पटियाली के ग्राम नगला हीरा से मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त नरेंद्र पुत्र गंगा सहाय निवासी नगला हीरा थाना पटियाली जनपद कासगंज को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से कुल 110 पाउच अवैध देशी शराब व 1 पोनिया 12 बोर मय जिंदा कारतूस के बरामद किये गए हैं…
कासगंज: समाजवादी पार्टी 31 अक्टूबर को मनाऐगी लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयंती
कासगंज: समाजवादी पार्टी 31अक्टूबर 2021को सुबह 10 बजे ठाकुर दास लोधी (फौजी भईया) के- एल. आर. एम. डी. पब्लिक स्कूल खुशकरी चौराहा, नगला कटीला, ब्लाक- अमांपुर (कासगंज) पर भव्य आयोजन कर देश के प्रथम गृहमंत्री व उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद कुं देवेंद्रसिंह यादव की अध्यक्षता मे मनाऐगी ।इस जयंती समारोह को संबोधित करने के लिए मुख्य वक्ता के रूप मे पूर्व एम एल सी असीम यादव जी व पूर्व जिलाध्यक्ष खुमानसिंह वर्मा जी मौजूद रहेंगे ।जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद…
हरदोई :ट्रेन से सिपाही के कटे हाँथ -पैर।
हरदोई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर सिपाही बिपिन त्रिपाठी ,लखनऊ के आलमबाग निवासी के कटे हाँथ और पैर। सहरसा आनंद बिहार एक्सप्रेस पर चढ़ने के दौरान हुआ हादसा।
गुस्से में फोटोग्राफर ने दूल्हे के सामने ही डिलीट कर दीं शादी की सारी तस्वीरें
भूख बड़ी चीज है, भूख लगने पर गुस्सा आ जाता है. ऐसा कई लोगों के साथ होता है जब भूख के कारण उनका दिमाग काम नहीं करता. ऐसे में जब सभी लोग शादी में बने विभिन्न-विभिन्न पकवान का लुफ्त उठाएंगे और आप उस वक्त अपने फोटोग्राफर को खाने से रोकेंगे तो उसे गुस्सा तो आएगा ही. खासकर अगर आपने अपने फोटोग्राफर से पंगा लिया तो वो आपकी शादी की यादों को फीका कर सकता है. ऐसा ही इस फोटोग्राफर ने किया है. दरअसल, हम जिस मामले की बात कर रहे…
इन साहब ने कुकर से ही शादी कर ली ये देखने से पहले सोशल मीडिया क्यों नहीं छोड़ दिया!
आपने अब तक जितनी भी अजीब शादियां देखी होंगी ये शादी उनमें सबसे अलग है. इस शादी ने हमारे दिल और दिमाग दोनों को हिला कर रख दिया है. कोरोना काल में भले ही शादियां करने का तरीका बदला था. उस वक्त हमने ऑनलाइन शादी पर हैरानी जताई थी, अकेले साइकिल पर बारात लेकर जाने वाले दूल्हे ने वाहवाही बटोरी थी. लेकिन इस लड़के ने तो सारी हदें और सरहदें दोनों ही पार कर दी.प्यार अंधा हो सकता है, बहरा और गूंगा भी हो सकता लेकिन ऐसा तो नहीं होता…
डिप्टी सीएम केशव मौर्य के नाम का शिलापट तोड़ा, भाजपा नेताओं में भारी रोष’
गौतमबुद्ध नगर में कुछ दिनों बाद उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या आने वाले हैं। केशव प्रसाद मौर्य जेवर में सिकंदराबाद दनकौर मार्ग से डेरी गुजरान मार्ग पर विशेष लेपन कार्य करने आने वाले है। उससे पहले ही जिले के लोगों ने लोकार्पण पत्थर को तोड़ दिया है। दनकौर में केशव प्रसाद मौर्य के हाथों से जिस विकास कार्य का लोकार्पण होना है। उस शिलापट को कुछ अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया हैं। इस मामले के बाद जिले में भाजपा नेताओं में भारी रोष है। दनकौर कोतवाली प्रभारी…
रायपुर:- तहसील कार्यालय के सामने ही अवैध कब्जा और खुलेआम निर्माण
तिल्दा-नेवरा:-नगर पालिका तथा पंचायत कोहका की सिमा पर लगने वाली सरकारी जमीन इनदिनों अतिक्रमणकरियो की नजर में चढ़ी हुई हैं. राजनीति से जुड़े लोग किस तरह सत्ता पाकर सरकारी जमीन कब्जा लेतेहैं, यह इसका उदाहरण भी है, तत्कालीन कलेक्टर रायपुर के आदेश पर सन 2013 में तिल्दा नेवरा के तत्कालीन तहसील नवीन ठाकुर के नेतृत्व एक टिम गठित की गई थी. जिसके तहत तिल्दा नेवरा के लकड़ी टाल में10000स्क्वेयर फिट पर भू माफिया द्वारा दुकान बनाकर अवैध अतिक्रमण किया गया था. उक्त टीम द्वारा पुलिस फोर्स की सहायता से अवैध…
प्रयागराज-कई पुलिस अधिकारियों का तवादल कर अन्यत्र सौपा गया कार्य भार
प्रयागराज-पुलिस उपमहानिरीक्षाक / बरिष्ठ अधीक्षक जनपद प्रयागराज द्वारा उ0नि0 शिवदेव सिंह बधेल को थाना खीरी से ब0उ0नि0 थाना फाफामऊ , उ0नि0 नंदकिशोर सिंह यादव को यू0पी0 112 से विवेचना सेल अपराध शाखा व उ 0नि0 सत्य प्रकाश द्विवेदी को थाना कौन्धियारा से विवेचना सेल अपराध शाखा तथा उ0नि0 लक्ष्मण पाल को एयर पोर्ट सुरक्षा विवेचना सेल अपराध शाखा बनाया गया सभी उ0नि0 गणों को तत्काल प्रभाव से उनके नाम के सामने अंकित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है lद दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
प्रयागराज-जिलाधिकारी ने कौंधियारा ब्लाक के कुल्हड़िया ग्राम पंचायत में बनाये गये अस्थाई गोसंरक्षण केन्द्र का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री बुधवार को करछना तहसील के कौंधियारा ब्लाक के अन्तर्गत कुल्हड़िया ग्राम पंचायत में बनाये गये अस्थाई गो संरक्षण केन्द्र का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये है। जिलाधिकारी ने अस्थाई गोसंरक्षण केन्द्र के लिए संरक्षित भूमि का चिन्हाॅकन करते हुए चारों तरफ बाउंड्रीवाॅल बनाये जाने का निर्देश उपजिलाधिकारी करछना तथा खण्ड विकास अधिकारी कौंधियारा को दिया है। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि यदि कोई भी गोसंरक्षण केन्द्र की जमीन पर अवैध कब्जा करता है, तो उसके विरूद्ध तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाये। जिलाधिकारी…
अब रणधीर कपूर ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर कहीं यह बात
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैl यह खबर आ रही है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस वर्ष दिसंबर में शादी कर सकते हैंl हालांकि इस बारे में जब रणबीर कपूर के चाचा रणधीर कपूर से बात कही गई, तब उन्होंने कहा कि उन्होंने इस प्रकार की कोई भी खबर नहीं सुनी हैl इससे पहले खबरें आई थी कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दिसंबर में शादी कर सकता हैl हालांकि दोनों ने अभी तक इस…
अगर आज और कल में नहीं मिली शाहरुख खान के बेटे आर्यन को बेल, तो जेल में बितानी होंगी 16 रात
बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले एक्टर शाहरुख खान इन दिनों अपने बेटे को लेकर तनाव में हैं। उनका बेटा जेल की काल कोठरी में बंद हैं, ऐसे में 200 करोड़ की कीमत वाले आलीशान मन्नत में शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी को चैन की नीद कहां आ सकती है। लाख कोशिश के बाद भी आर्यन खान जेल से बाहर नहीं आ सके। उनकी जमानत याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई शुरू हुई और बुधवार को भी जारी रही। अब फिर गुरुवार को दो बजे के बाद…
टीवी अभिनेत्री काम्या पंजाबी हुईं कांग्रेस में शामिल
मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप चरण सिंह सपरा जैसे अन्य नेताओं ने पार्टी में पंजाबी का स्वागत किया। रियलिटी शो बिग बॉस-7 (2013) में अपनी उपस्थिति के साथ सुर्खियां बटोरने वाली पंजाबी दो दशकों से अधिक समय से मनोरंजन उद्योग में काम कर रही है उन्होंने राजनीति में शामिल होने जनता की सेवा करने की इच्छा व्यक्त की थी। कांग्रेस कार्यकर्ता नीरज भाटिया अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया पर उनके पार्टी में शामिल होने की तस्वीरें साझा कीं। 42 वषीर्या काम्या ने बनूं मैं तेरी दुल्हन, मयार्दा: लेकिन कब तक,…
3 दिवसीय गुजरात दौरे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंदआज तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर रवाना होंगे. राष्ट्रपति भवन की प्रेस रिलीज के मुताबिक राष्ट्रपति 28 अक्टूबर को गुजरात का दौरा करेंगे और 30 अक्टूबर तक वहां रहेंगे. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक राष्ट्रपति कोविंद गुजरात हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के साथ शाम को ‘हाई टी’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. राष्ट्रपति कोविंद 29 अक्टूबर को भावनगर जिले में समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए एक आवास योजना परियोजना का उद्घाटन भी करेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रपति इसके बाद एक निजी हेलीकॉप्टर के जरिए…
जानिए खेल रत्न, अर्जुन, द्रोणाचार्य पुरस्कार में अंतर,Neeraj-Mithali को मिलेगा खेल रत्न,
पुरस्कार में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न (major dhyanchand khel ratna) , अर्जुन पुरस्कार (arjuna award) द्रोणाचार्य पुरस्कार शामिल हैं. ये पुरस्कार राष्ट्रपति की तरफ से दिया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सभी पुरस्कार की शुरुआत कब हुई थी, पुरस्कार के साथ कितनी राशी दी जाती है. तो चलिए आज आपको बताते हैं इसके बारे में. जैसा आप जानते हैं कि इस साल प्रधानमंत्री मोदी ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया था. मेजर ध्यानचंद खेल रत्न (major dhyanchand…
सपा-सुभासपा गठबंधन पर बोले अखिलेश: प्रदेश की खुशहाली और बदलाव के लिए आए साथ, भाजपा का पूरी तरह से होगा सफाया
उत्तर प्रदश के मऊ जिले में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के गठबंधन की घोषणा के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर ने प्रदेश में भाजपा के लिए सत्ता का दरवाजा खोला था और अब वही दरवाजा उन्होंने ही बंद कर दिया है। ऐसे में आगामी चुनाव में भाजपा का प्रदेश से पूरी तरह से सफाया हो जाएगा। सुभासपा और सपा के बीच हुआ गठबंधन प्रदेश के खुशहाली व बदलाव के लिए है।…
लगातार दूसरे दिन भी तैराक कुशाग्र और नटराज ने बनाए नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड
शीर्ष तैराक श्रीहरि नटराज और दिल्ली के कुशाग्र रावत ने सीनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में लगातार दूसरे दिन राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए। पंजाब की चाहत अरोड़ा ने भी रिकॉर्ड बनाया। नटराज ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में 49.94 सेकंड का समय निकाला और दिन में हीट के 50.17 सेकंड के समय को बेहतर किया। उन्होंने वीरधवल खाडे (50.53 सेकंड, 2012 पुणे) का नौ साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। कुशाग्र ने 800 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में 8:09.47 सेकंड के समय के साथ 2019 में 8:08.32 सेकंड से बनाए अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड…
