रायबरेली: एनटीपीसी ने मिशन शक्ति के अंतर्गत आयोजित की माहवारी स्वच्छता कार्यशाला

रायबरेली /ऊंचाहार: एनटीपीसी ऊंचाहार ने नैगम सामाजिक दायित्व के सौजन्य से मिशन शक्ति के तहत स्थानीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय उमरन में माहवारी स्वच्छता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य माहवारी के दौरान स्वच्छता से जुड़ी जटिलताओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यशाला के दौरान एनटीपीसी के जीवन ज्योति अस्पताल की अत्तिरिक्त मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संगीता शर्मा ने विद्यालय की छात्राओं को माहवारी क्या है, माहवारी के दौरान क्या सावधानियां बरतनी चाहिए इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा उनकी शंकाओं एवं दुविधाओं को दूर…

रायबरेली: जगतपुर में सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंग वस्त्र देकर किया गया सम्मानित

जगतपुर (रायबरेली) – रविवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय जगतपुर में सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सेवानिवृत्त शिक्षकों ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया कार्यक्रम के आयोजक ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंग वस्त्र व गीता भेंट कर सम्मानित किया।रविवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय जगतपुर में सेवानिवृत्त शिक्षक संघ के अध्यक्ष शिव कुमार मिश्रा तथा अन्य कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया गया जिसमें केएन सिंह राममिलन राम नरेश वर्मा को जिला अध्यक्ष विक्रमाजीत द्वारा अंग वस्त्र व गीता भेंट कर सम्मानित किया…

पीलीभीत पुलिस का एक और सराहनीय कदम नहीं सोने देंगे किसी को भूखा।

पीलीभीत/ थाना माधोटांडा क्षेत्र की चौकी रमनगरा के उप निरीक्षक रोहित कुमार ने शारदा नदी के किनारे बसे गांव में बाढ़ में फंसे लोगों की मदद के अलावा भोजन की व्यवस्था करके यह बात साबित कर दी की जन सहयोग में पुलिस प्रशासन कभी पीछे नहीं है। रामनगरा चौकी प्रभारी रोहित कुमार ने गांव ढकिया ता0 महाराजपुर ,नगरिया खुर्द कलां,गुनहान, रमनगरा आदि गांव में भोजन वितरित करके एक सराहनीय कार्य किया।

बरेली – आँवला नगर में चल रहे फर्जी स्टार अल्ट्रासाउंड सेंटर को एसडीएम आँवला ने कराया सील।

आँवला – आँवला तहसील क्षेत्र में फर्जी अल्ट्रासाउंड सेंटरों की भरमार है। हालांकि शिकायत पर इन पर कार्रवाई भी होती है लेकिन सांठगांठ के चलते ही कुछ ही दिनों में सेंटर फिर अपना धंधा चरम पर चलाने लगते हैं। पी सी एन टी एक्ट की अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर लगातार धज्जियां उड़ाई जा रही है। एक्ट के अनुपालन को लेकर कई शिकायतें मिलने के बाद एसडीएम आंवला पारुल तरार ने चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंवला डॉ० इंतजार हुसैन के साथ स्टार अल्ट्रासाउंड सेंटर मोहल्ला किला बजरिया नगर आंवला का निरीक्षण…

बरेली – नर्सिंग होम सील की कार्रवाई पर अड़े परिजनों को एसडीएम व सीओ आँवला ने समझा-बुझाकर किया शांत, कड़ी कार्रवाई की बात कही।

फिजियोथैरेपिस्ट ने डॉक्टर बन एक बच्चे की जान ली। आँवला – आँवला क्षेत्र में फर्जी नर्सिंग होम की बाढ़ आई हुई है। मुश्किल यह है कि सरकारी अस्पताल में सुविधाएं ना मिल पाने के कारण क्षेत्र में बड़े-बड़े साइन बोर्ड लगा कर खुले नर्सिंग होम पर मरीज आकर्षित होते हैं और जब चिकित्सीय सुविधा ठीक ना मिल पाने पर कोई अनहोनी होती है। तो थका हारा मरीज शिकायत के लिए भागता है, तब जाकर स्वास्थ्य विभाग की नींद खुलती है। ऐसा ही एक मामला नगर आंवला में फिजियोथेरेपिस्ट का सामने…

रायपुर:- बढ़ती मँहगाई के विरोध में शिवसैनिको ने केंद्रीय मंत्री का फूंका पुतला

सिमगा ब्लाक इकाई के शिवसैनिको ने प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के आदेशानुसार, जिलाध्यक्ष संतोष यदु के निर्देशन पर लगातार पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल एवं अन्य जरूरी सामानो की बढ़ती मँगाई के विरोध में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन कर, केन्द्र सरकार होस में आओ, महंगाई कम करना होगा, आम आदमी को राहत देना होगा के नारे लगाते हुए प्रदर्शन करते हुए मँहगाई पर जल्द लगाम लगाने और आमजनो को राहत देने की मांग किया गया।जिला सचिव ईश्वर प्रसाद निषाद ने केन्द्र व राज्य सरकार पर महंगाई…

अनन्या पांडे से क्रूज ड्रग्स मामले में आज तीसरी बार होगी पूछताछ, एनसीबी ने किया समन

अभिनेत्री अनन्या पांडे से आज यानी 25 अक्टूबर को तीसरी बार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) पूछताछ करेगी। मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में अनन्या से पहले ही दो बार पूछताछ हो चुकी है। इस मामले में गिरफ्तार आर्यन खान और अनन्या के बीच कुछ व्हाट्सएप चैट्स एनसीबी को मिले हैं जिसके आधार पर अभिनेत्री को समन किया गया है। शुक्रवार को वह एनसीबी के ऑफिस पहुंची थीं जहां चार घंटे तक उनसे सवाल-जवाब हुए।हमारे सहयोगी से बातचीत में एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अनन्या ने…

59 की उम्र में जेम्स माइकल टाइलर का निधन, टीवी शो ‘फ्रेंड्स’ में निभाया था गंथर का किरदार

हॉलीवुड के 90 के दशक के मशहूर टीवी शो फ्रेंड्स में गंथर का किरदार निभाने वाले अभिनेता जेम्स माइकल टाइलर का बीती रात निधन हो गया। जेम्स ने 59 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। साल 2018 में जेम्स को चौथे स्टेज के प्रोस्टेट कैंसर की जानकारी मिली थी। उन्होंने जून में बताया था कि वो कीमोथैरेपी करवा रहे हैं। इस साल हुए फ्रेंड्स रीयूनियन में जेम्स जूम के जरिए जुड़े थे। ब्राइट ने ट्वीट किया, ‘जेम्स माइकल टाइलर यानि कि हमारे गंथर का कल रात निधन…

29 साल का विजय अभियान थमा ,पाकिस्तान के इन तीन खिलाड़ियों से हार गई टीम इंडिया,

टॉप ऑर्डर और लॉअर ऑर्डर की नाकामी और फ्लॉप गेंदबाजी की वजह से टीम इंडिया को यूएई और ओमान में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप में रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी। टीम की यह वनडे और टी-20 फॉर्मेट में मिलाकर वर्ल्ड कप इतिहास की पहली हार थी और इसके साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ पिछले 29 सालों से चला आ रहा विजय अभियान भी थम गया। भारत ने वर्ल्ड कप में 1992 के बाद इस मैच से पहले तक सभी…

धोनी का पाकिस्तान के TV Show में बना तमाशा!

T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2021) में पाकिस्तान पर भारत की जीत का रिकॉर्ड टूट गया. साल 2007 से चला आ रहा सिलसिला 2021 में आकर थम गया. पाकिस्तान ने T20 वर्ल्ड कप 2021 में अपने अभियान का आगाज ही भारत को 10 विकेट से हराकर किया है. इसी के साथ विराट कोहली (Virat Kohli) पहले कप्तान बने जिनकी अगुवाई में भारत को वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के हाथों हार मिली तो बाबर आजम (Babar Azam) पहले ऐसे कप्तान हुए, जिन्होंने वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान का नया…

बैंगलुरू में जीता रोहतक की बेटी ने रजत पदक

रोहतक की बेटी बैडमिटन खिलाड़ी उन्नति हुड्डा ने छोटी उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बैंगलुरू में हुए इन्फोसिस फाउंडेशन इंडिया इंटरनेशनल चैलेंज टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता है। महज 14 साल की उन्नति ने सीनियर वर्ग में खेलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया है। उन्नति की इस उपलब्धि से स्वजन, कोच व खिलाड़ियों में खुशी ही लहर है। उन्नति के पिता डा. उपकार हुड्डा ने बताया कि इस टूर्नामेंट में दुनियार भर से महिला वर्ग की 355 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस टूर्नामेंट…

भारत संग चीन का बढ़ेगा विवाद ,LAC पर तनातनी के बीच चीन ने बदला सीमा कानून

सीमा विवाद (Border Dispute) के बीच विद्यमान तनाव को कम करने के प्रयासों के बीच चीन कोई न कोई ऐसा कदम उठा रहा है, जो दिल्ली-बीजिंग के रिश्तों को सामान्य नहीं होने दे रहा है. इस कड़ी में अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) उत्तराखंड (Uttarakhand) में घुसपैठ जैसी उकसावेपूर्ण कदमों के बीच चीन अपने भूमि सीमाई क्षेत्र के संरक्षण शोषण पर एक नया कानून लेकर आया है. इस कानून का मकसद सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे अन्य विकास कार्यों को प्रोत्साहित करते हुए देश की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा पर जोर…

अमेरिका समेत 10 देशों के ख़िलाफ़ तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोआन का बड़ा फ़ैसला

तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने अमेरिका, जर्मनी और फ़्रांस समेत कुल 10 देशों के राजदूतों “अस्वीकार्य” घोषित कर दिया है. यानी तुर्की इन राजदूतों को रखने के लिए अब तैयार नहीं है.इन राजदूतों को अब तुर्की छोड़ना पड़ सकता है. अर्दोआन का यह फ़ैसला राजदूतों के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने तुर्की के एक्टिविस्ट ओस्मान कवाला की तत्काल रिहाई की माँग की थी. कवाला पिछले चार साल से ज़्यादा समय से जेल में हैं. उन पर विरोध-प्रदर्शन के समर्थन और तख़्तापलट की कोशिश के आरोप…