पीलीभीत :मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत आज दिनांक 07.10.2021 दिन गुरूवार को जनपद पीलीभीत के समस्त विकासखण्ड (अमरिया, मरौरी, ललौरीखेड़ा, बरखेड़ा, बीसलपुर, बिलसण्डा एवं पूरनपुर) जनपद पीलीभीत के परिसरों में सामूहिक विवाह का विधि विधान से आयोजन किया गया। आयोजन में बरखेड़ा में 21, बीसलपुर में 12, बिलसण्डा में 20, मरौरी में 11, ललौरीखेड़ा में 05, अमरिया में 08, पूरनपुर में 09 अर्थात कुल 86 जोड़ें परिणय सूत्र में बंधे इनमें 04 मुस्लिम जोडें बीसलपुर में भी शामिल रहे उपस्थित जनप्रतिनिधियों,(बीसलपुर में मा. विधायक बीसलपुर अगयश श्री रामसरन वर्मा…
Day: October 8, 2021
पीलीभीत: प्रदेश सरकार ने नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत सीवरेजट्रीटमेंट कर नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाया।
पीलीभीत: प्रदेश सरकार नमामि गंगे कार्यक्रम के अन्तर्गत नदियों को प्रदूषण मुक्त बना रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों के नालों के पानी का ट्रीटमेंट कर शुद्ध बनाया जा रहा है। कानपुर के 128 वर्ष पुराने सीसामऊ नाले के 140 एम0एल0डी0सीवेज को आई0 एण्ड डी0 द्वारा टैपकर 80 एम0एम0डी0 बिनगवां एस0टी0पी0 तथा 60 एम0एल0डी0जाजमऊ एस0टी0पी0 के माध्यम से शोधित किया जा रहा है। जिसके फलस्वरूप सीसामऊनाले से गंगा नदी में होने वाला प्रदूषण समाप्त हो गया और गंगा नदी के जल की गुणवत्ता में काफी सुधार परिलक्षित हुआ है। प्रदेश…
जौनपुर :कानपुर में हुए तिहरा हत्या काण्ड में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने को लेकर सरदार सेना द्वारा प्रशासनिक अधिकारी को दिया ज्ञापन
जौनपुर-जिले में सरदार सेना सामाजिक संगठन के द्वारा जिला मुख्यालय पर प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया इस दौरान जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बढ़ते जंगलराज के खिलाफ प्रदेश में फैले अराजकता व अपराध को देखते हुए आज सरदार सेना द्वारा मा.राज्यपाल को संबोधित प्रदेश व्यापी ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहाँ की प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं रह गया प्रतिदिन कही ना कही लूट,हत्या,बलात्कार जैसी जघन्य अपराध होती रहती हैं प्रदेश सरकार इस प्रकार की घटना रोकने में पुरी तरह…
जौनपुर: अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में दो घायल
शाहगंज(जौनपुर): अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। उपचार के लिए राजकीय पुरुष अस्पताल लाया गया। जहां एक को चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।क्षेत्र के छताई कलां गांव निवासी आकाश सिंह (26) पुत्र हरिश्चंद्र सिंह बुधवार की रात बाजार से घर लौट रहे थे। अक्खीपुर गांव के समीप पहुंचे जहां सामने से आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थानान्तर्गत बिलारमऊ निवासी मो. अनीस…
जौनपुर: मामूली विवाद में हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल
शाहगंज(जौनपुर): क्षेत्र अंतर्गत बडागांव में मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई उपचार के बाद कोतवाली पुलिस ने सभी का शान्ति भंग की धारा में चालान कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बडागांव निवासी मोहम्मद शाहिद पुत्र अहमद हसन, आजमगढ़ जनपद दीदारगंज थाना क्षेत्र के अजमल पुत्र तुफैल, अकील अब्बास पुत्र जफर अब्बास से जमीनी विवाद को लेकर बुधवार की रात कहा-सुनी के दौरान हुई…
Shah Rukh Khan ने गौरी को पाने के लिए बदला था अपना धर्म, तीन बार रचाई थी शादी
अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. गौरी भले ही इंडस्ट्री का हिस्सा न हो लेकिन उनका जलवा किसी बड़ी हीरोइन से कम नहीं है. मीडिया का अंटेशन भी उनको किसी बड़ी सुपरहिट एक्ट्रेस की तरह मिलता है और हो भी क्यों न आखिर वो बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख की पत्नी हैं. शाहरुख और गौरी की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प हैं. शाहरुख गौरी के प्यार में इतने पागल थे कि उनको पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार थे. यहां तक…
शमिता शेट्टी से करण कुंद्रा ने मांगी माफी , मतभेदों को सुलझाकर दोनों ने की लंबी बातचीत
बिग बॉस 15 के घर में रोज नए विवाद, टकराव और नई दोस्ती देखने को मिल रही है। हाल ही में बिग बॉस के एक एपिसोड में करण कुंद्रा ने शमिता शेट्टी को एक लड़ाई के बाद आंटी कहा था। ये सब तब हुआ था जब शमिता ने लड़ाई के बाद उन्हें गाली देते हुए और गुंडे कहा था। करण कुंद्रा को इस बात का बुरा लगा था और इसी के जवाब में ये प्रतिक्रिया दी थी जबकि क्लासलेस निशांत भट के शब्द थे।दरअसल यह बड़ी लड़ाई एक जंगल टास्क…
राम-प्रिया की शादी दो हफ्ते से नहीं हो पाई , नेटिजन्स ने कर दिया ट्रोल
टीवी शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ (Bade Achhe Lagte Hain 2) में इन दिनों प्रिया और राम की शादी सेरेमनी में होने वाले इवेंट को दिखाया जा रहा है. शो में प्रिया का किरदार दिशा परमार (Disha Parmar) और राम का किरदार नकुल मेहता निभा रहे हैं. दोनों की शादी की शुरुआत बेहद ही इंटरेस्टिंग तरीके से हुई थी और शादी अभी तक चल रही है. शो में पिछले दो हफ्ते से भी ज्यादा समय से शादी ही दिखाई जा रही है. ऑन-स्क्रीन शादी सितंबर के आखिरी में शुरू…
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में अंशु ने जीता रजत, सरिता को मिला कांस्य पदक
अंशु मलिक ने गुरुवार को विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनकर इतिहास रच दिया। 20 वर्षीय अंशु ने नॉर्वे के ओस्लो में विश्व चैंपियनशिप में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता हेलेन मारौलिस से अपना अंतिम मुकाबला 1-4 से गंवा दिया। इस बीच, एक अन्य भारतीय पहलवान सरिता मोर (59 किग्रा) ने भी देश के लिए कांस्य पदक जीता। अंशु ने बुधवार को महिलाओं के 57 किग्रा सेमीफाइनल में यूरोपीय रजत पदक विजेता यूक्रेन की सोलोमिया विन्निक को हराया था। कैडेट वल्र्ड चैंपियन जूनियर वल्र्ड…
टॉस से ही KKR का होगा बेड़ा पार? प्लेऑफ का गणित दिलचस्प, मुंबई को करना होगा चमत्कार,
इंडियन प्रीमियर लीग 2021 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गई है और हर किसी की नज़र प्लेऑफ पर टिकी है. गुरुवार को हुए मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने बड़े अंतर से राजस्थान रॉयल्स को मात दी, जिसके बाद प्लेऑफ में चौथी टीम के लिए बची एक जगह के लिए लड़ाई बहुत दिलचस्प हो गई है. अब शुक्रवार को होने वाले मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच के नतीजे का इंतज़ार करना होगा. क्या कोलकाता की जगह प्लेऑफ में पक्की हुई? राजस्थान रॉयल्स को कोलकाता ने जिस तरह…
खिलाडी जिसको 11 साल के लिए कर दिया गया टीम से बाहर, लौटा तो अजीबोगरीब स्टांस से जमाए सैकड़े पर सैकड़े
किसी भी खिलाड़ी का सपना होता है कि वह अपने डेब्यू इस तरह से करे कि सदियों तक वो लोगों को याद रहे और साथ ही उसकी टीम में जगह भी पक्की हो जाए. गेंदबाज हो तो ये सोचता है कि वह अपनी गेंदबाजी से टीम को जीत दिलाए. वहीं बल्लेबाज की कोशिश रहती है कि वह अपने पहले ही मैच में बड़ी पारी खेले. जो खिलाड़ी अपने डेब्यू में चमकते हैं वो अधिकतर समय तक टीम में टिकने की दावेदारी पेश कर देते हैं, लेकिन एक बल्लेबाज ऐसा रहा…
कोविशील्ड ले चुके भारतीय ब्रिटेन में नहीं होंगे क्वारंटीन
कोरोना वैक्सीन की मान्यता को लेकर भारत की जवाबी कार्रवाई के आगे ब्रिटेन को झुकना ही पड़ा. भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस (Alex Ellis) ने गुरुवार को कहा कि भारत में कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड (Covishield) की दोनों डोज ले चुके किसी भी भारतीय यात्री को 11 अक्टूबर से उनके देश में क्वारंटीन नहीं रहना होगा. हालांकि, भारत की कोविशील्ड को अब तक ब्रिटेन ने मान्यता नहीं दी थी. इस वजह से भारतीय छात्रों व अन्य भारतीयों को ब्रिटेन पहुंचने पर क्वारंटीन में रहना पड़ता था. भारत ने भी जवाबी…
6.1 तीव्रता का भूकंप आया जापान के टोक्यो में , सुनामी की चेतावनी नहीं
जापान के टोक्यो क्षेत्र में गुरुवार देर रात रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।भूकंप स्थानीय समय के अनुसार रात करीब 10.41 बजे आया। इसका केंद्र 35.6 डिग्री उत्तर अक्षांश 140.1 डिग्री पूर्व देशांतर पर 80 किलोमीटर की गहराई पर है। जापान के भूकंपीय तीव्रता पैमाने पर टोक्यो प्रांत में 5 सैतामा प्रांत के कुछ हिस्सों में 7 से अधिक आंका गया।उपयोगिता अधिकारियों के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार, रात लगभग 11.00 बजे आए भूकंप ने टोक्यो में लगभग 250 घरों…
गरबा-डांडिया के साथ गुजरात में होता है नवरात्रि का आगाज़, जानें और क्या है खास
हिंदू फेस्टिवल बिना नवरात्रि के अधूरा है। वैसे तो इसे उत्तर भारत के ज्यादातर जगहों पर मनाया जाता है लेकिन गुजरात में इसकी अलग ही धूम देखने को मिलती है। यहां इस उत्सव को डांडिया और गरबा के रूप में मनाया जाता है जो पूरे दुनियाभर में मशहूर है। इस उत्सव की खासियत का अंदाजा आपको इसमें शामिल होने के बाद ही लगेगा। वसंत और शरद ऋतु की शुरूआत देवी दुर्गा के पूजन के लिए बहुत ही खास होता है। नौ दिनों तक मनाए वाले इस उत्सव में देवी दुर्गा…
