रायपुर : केसदा में अवैध तरीके से मुरूम खन्ना करते गांव के सरपंच

तिल्दा नेवरा :- ग्राम पंचायत केसदा में सरपंच जनता को धमकी बाजी देते।सरपंच किरण ध्रुव की मनमानी इतनी अधिक की ग्राम केसदा के नया तालाब से मुरूम को अवैध रूप से खनन कार्य करवाया जा रहा था जिस प्रकार ग्रामीण को इसकी जानकारी मिली तो मौके पर नया तालाब पहुंच कर इसकी जानकारी ली और JCB और ट्रैक को बंद करवा कर ट्रांसपोर्टर से पूछा गया की किसके आदेश से यह से मुरूम ले जाया जा रहा है? और परमिट कहा है? कहा ले जा रहा है? क्या इसकी जानकारी…

जौनपुर: कैंडल मार्च निकाल कर सरदार सेना के कार्यकर्ताओं ने शहीद किसानों को दी श्रद्धांजलि

जौनपुर-सिरकोनी विकास क्षेत्र के कजगांव बाजार में सरदार सेना सामाजिक संगठन के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर लखीमपुर किसान नरसंहार में शहीद हुये किसानों को श्रद्धांजलि दिया गया!इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकार का किसानों के साथ किए गए निर्मम हत्या से देश के किसानों को झकझोर कर रख दिया है लखीमपुर में किसानों के ऊपर सत्तासीन लोगों के द्वारा वाहन चढ़ाकर कई किसानों का निर्मम हत्या कर दिया गया जिसकी हम सभी लोग घोर निंदा करते हैं तथा जिलाध्यक्ष ने कहा कि…

कोरबा -:कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ कोरबा -:उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसक घटना के विरोध में कॉंग्रेसियों ने आज कोरबा में कलेक्ट्रेट का घेराव कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के बर्खास्तगी की मांग को लेकर जमकर हल्ला बोला. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कृषि कानून के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों को वाहनों से रौंदकर उनकी निर्मम हत्या की गई. इतना ही नहीं शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देने के लिए लखीमपुर खीरी जा रही एआईसीसी के महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी…

रायपुर : मिल की गंदे पानी से बढ़ रहे मच्छर, ग्रामीण परेशान

तिल्दा नेवरा :- क्षेत्र में प्रदूषण का अंबार एक ओर राइस मिल का राखड़ भूसा व निकलने वाले गंदे पानी तो दूसरी ओर धूल भरे रोड बीमारी को बढ़ावा दे रहे हैं वही राइस मिल से निकलने वाले गंदे पानी लंबे समय से एक जगह इक्कठा भरा हुवा हैं जिसमें मच्छरों का अंबार हैं शाम होते ही लोग मच्छर व मिल से उड़ने वाले राखड़ भूसा से परेशान रहते हैं इन राइस मिलरों द्वारा प्रदूषण तो करते हैं लेकिन पर्यावरण का जरा भी ध्यान नही रखते इन राइस मिलरों द्वारा…

पीएम मोदी बोले- भारत सबसे युवा देश, नौजवानों की ऊर्जा सही क्षेत्र में लगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब भी मैं नए भारत को जाति व्यवस्था के बंधन से मुक्त करने की बात करता हूं, तो मुझे उस दौरान युवाओं पर अटूट भरोसा होता है। उन्होंने कहा कि आज का युवा बाबासाहेब के सपनों को पूरा करने की ताकत रखता है। पीएम ने कहा कि पिछले 5-6 वर्षों से भारत में खेलों को बढ़ावा देने और भाग लेने के लिए ईमानदारी से प्रयास किए जा रहे हैं। प्रतिभा की पहचान, प्रशिक्षण या चयन प्रक्रिया में हर जगह पारदर्शिता को बढ़ावा दिया जा…

प्रियंका के समर्थन में आए कपिल सिब्बल

उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा लखीमपुर खीरी जाने से रोकने हिरासत में लिए जाने के बाद सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के समर्थन में उतर आए हैं।सिब्बल ने ट्वीट किया, प्रियंका गांधी की नजरबंदी अवैध है। ऐसे राज्य में जहां अराजकता आदर्श है; जहां यह धारणा है कि ऐसी स्थितियों में व्यक्तिगत स्वतंत्रता के उल्लंघन की गारंटी है। उन्होंने आगे कहा, जिम्मेदारों पर मुकदमा चलाने के बजाय, आप न्याय चाहने वालों को हिरासत में लेते हैं। उन्होंने इससे पहले रविवार को लखीमपुर खीरी…

रायपुर- दूर्गात्सव के लिए बड़ी मूर्तिया तैयार

तिल्दा /नेवरा: 7 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो रहा है । रायपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में मूर्तियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. तुता रायपुर रिथत मुर्तिकार पिलुराम साहू ने अंतिम रूप दे दिया है। प्रशासन ने इस वर्ष 8 फिट तक उची प्रतीमा स्थापिता करने की अनुमति दे दी है ।

हरीश रावत का कैप्टन पर तीखा हमला, कहा- बीजेपी के दबाव में हैं, जवाबदेही से बचना चाहते थे, इसलिए दिया इस्तीफा

पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर तीखा हमला बोला है. आज तक से खास बातचीत में हरीश रावत ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह अप्रत्यक्ष तौर पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की मदद कर रहे हैं. वो उनके दवाब में हैं. उन्होंने कहा कि विधायक दल की मीटिंग में कैप्टन पंजाब के मुद्दों के अलावा बादलों से साठगांठ पर जवाबदेही से बचना चाहते थे. इसलिए वो मीटिंग में नहीं आए और उससे पहले इस्तीफा दे दिया. कैप्टन अमरिंदर ने सोनिया को अपने फैसले के बारे…

शो पांड्या स्टोर में अपने किरदार धरा पांड्या से शाइनी ने सबका दिल

शाइनी दोशी के पांव आज कल जमीन पर टिक नहीं रहे हैं, ऐसा होना जायज भी है, क्योंकि शाइनी ने शो पांड्या स्टोर में अपने किरदार धरा पांड्या से सबका दिल जीत लिया है। इस डेली सोप ने हाल ही में 200 एपिसोड पूरे किए हैं। शो अपने किरदार को लेकर उन्होंने कहा कि यह आश्चर्यजनक लगता है। एक ऐसे शो का हिस्सा बनना अद्भुत है जो अभी मेरे दिल के बेहद करीब है। लोगों ने शो के सभी पात्रों को पसंद किया है। यात्रा सुंदर रही है। हमें एहसास…

NCB की कस्टडी में 7 अक्टूबर तक रहेंगे तीनों आरोपी, ड्रग्स केस में बढ़ीं आर्यन की मुश्किलें ,

क्रूज ड्रग्स मामले में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. आर्यन खान समेत तीनों आरोपियों को जमानत नहीं मिली है. एक दिन की रिमांड खत्म होने के बाद एनसीबी ने सोमवार को फिर आर्यन, अरबाज मुनमुन को किला कोर्ट में पेश किया. इस दौरान एनसीबी ने कोर्ट में दावा कि क्रूज ड्रग्स केस में कई जानकारियां जुटाने के लिए तीनों आरोपियों की कस्टडी जरूरी है. एनसीबी ने तीनों आरोपियों की कस्टडी 11 अक्टूबर तक मांगी थी,…

नहीं रहे ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में नट्टू काका का किरदार निभा रहे अभिनेता घनश्याम नायक, निधन की खबर से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है.

सब टीवी के फेमस कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में नट्टू काका (Nattu Kaka) का किरदार निभा रहे अभिनेता घनश्याम नायक (Ghanshyam Nayak) के निधन की खबर से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है. घनश्याम नायक बीते काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे. घनश्याम नायक (Ghanshyam Nayak) के निधन के बाद से सोशल मीडिया पर फैंस सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद कर रहे हैं. इस शो में बबीता जी का किरदार निभाने वालीं मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) ने…

ब्रिटेन के 40 शहरों में हिंदू अल्पसंख्यकों पर अत्याचारों के खिलाफ प्रदर्शन

भारतीय प्रवासी (Indian diaspora) समूह ने पाकिस्तान (Pakistan) में अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न के खिलाफ विरोध दर्ज करने के लिए ब्रिटेन में 40 स्थानों पर शांतिपूर्वक जुलूस निकाला. इनसाइट यूके (Insight UK) ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस (International Non-Violence Day) के रूप में मनाए जाने वाले गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) के अवसर पर शनिवार शाम को जुलूस का आयोजन किया गया था. पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय पर होने वाले अत्याचारों को लेकर दुनियाभर में आवाज उठती रही हैं. खुद पाकिस्तानी मूल के लोगों ने भी इस संबंध में आवाज उठाई…

संयुक्त राष्ट्र में आतंकवाद के मुद्दे पर भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को खरी-खोटी सुनाई

निरस्त्रीकरण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर सामान्य बहस के दौरान संयुक्त राष्ट्र (United Nations) में भारत ने एक बार फिर अपने राइट टू रिप्लाई का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान (Pakistan) को खरी-खोटी सुनाई है. भारत ने कहा, पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि यहां तो शांति और सुरक्षा की बात करते हैं, लेकिन उनके प्रधानमंत्री ओसामा बिन लादेन (Terrorist Osama Bin Laden) जैसे वैश्विक आतंकवादियों को महिमामंडित करते हैं और शहीद बताते हैं. भारत ने कहा, पाकिस्तान वैश्विक आतंकवाद का केंद्र बिंदु हैं. पाकिस्तान लगातार अपने पड़ोसियों के खिलाफ सीमा पार आतंकवाद…

हार के बावजूद धोनी ने अपने गेंदबाजों को सराहा, टॉप से उतरी CSK…

आईपीएल के 14वें सीजन के 50वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के हाथों हार झेलनी पड़ी. रोमांचक मैच में तीन विकेट से हार के बावजूद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने गेंदबाजों के प्रयासों को सराहा, जिन्होंने कम स्कोर वाले मैच को आखिरी ओवर तक खींच दिया.जीत के लिए 137 रनों के लक्ष्य के जवाब में दिल्ली ने दो गेंदें बाकी रहते तीन विकेट से जीत दर्ज की. धोनी ने हार के बाद कहा, ‘हमें 150 रनों के करीब बनाना चाहिए थे, लेकिन विकेट गिरते…

पांच दिनों का कर देना चाहिए महिला टेस्ट: मॉट्स

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के बीच खेला गया एकमात्र टेस्ट मैच ड्रा पर खत्म हुआ। भारतीय टीम का इस मैच में शानदार प्रदर्शन रहा। इसी बीच अब एक बहस छिड़ गई है कि क्या महिला टीमों के बीच खेले जाने वाले टेस्ट को चार दिन से बढ़ाकर पांच दिनों का कर देना चाहिए। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच मैथ्यू मॉट्स ने रविवार को मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, मुझे लगता है कि टेस्ट मैच पांच दिनों का होना चाहिए। टेस्ट में हमने क्रिकेट का एक पूरा…

टॉस जीतकर दिल्ली ने किया गेंदबाजी का फैसला

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने यहां दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2021 के 50वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएके) के खिलाफ टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। ये दोनों टीमें पहले से ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। दोनो टीमों के बीच खेले गए 34 मैचों में सीएके का पलड़ा भारी रहा है। सीएके ने 21 मैच जीते हैं जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 13 में जीत मिली है। दोनो टीमें अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है। सीएसके…