पीलीभीत : प्रमुख सचिव, उ0प्र0 शासन द्वारा वर्ष 2021 के लिये ‘‘गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार’’ दिये जाने से सम्बन्धित योजना के क्रियान्वयन हेतु निर्देश दिये गये हैं उक्त प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिला विकास अधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जनपद के पात्र व्यक्तियों से आवेदन प्राप्त करते हुये जो कि ‘‘गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार’’ ऐसे व्यक्ति जिनके द्वारा मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय एवं राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में सर्वोकृष्ट कार्य किये गये हों तथा इसके लिये पूर्णत5 समर्पित रहे…
Month: September 2021
हिंदी मीडियम एक्ट्रेस, पाक स्टार्स सबा कमर, बिलाल सईद के खिलाफ वारंट जारी
लाहौर में ऐतिहासिक वजीर खान मस्जिद में एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के मामले में अभिनेत्री सबा कमर गायक बिलाल सईद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। जियो डॉट टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा अदालत के सामने पेश नहीं होने पर वारंट जारी किया गया है। अगस्त में अकबरी गेट पुलिस ने वकील फरहत मंजूर की शिकायत पर सबा बिलाल के खिलाफ मामला दर्ज किया था। प्राथमिकी पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 295 (जानबूझकर दुर्भावनापूर्ण कृत्यों का उद्देश्य किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाओं…
यामी गौतम : हिमाचली होने पर मुझे गर्व है
अभिनेत्री यामी गौतम को अपनी नवीनतम फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग के दौरान अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश घूमने का मौका मिला। इस क्षेत्र में पैदा होने पहाड़ों के साथ लगातार रोमांस करने के कारण, अभिनेत्री ने खुलासा किया कि कैसे फिल्म की शूटिंग के अनुभव ने उनमें पहाड़ों के साथ अपनेपन की भावना को फिर से स्थापित किया। यामी ने आईएएनएस को बताया, हम कठिन मौसम की स्थिति में शूटिंग कर रहे थे क्योंकि काफी ठंड थी। बहुत सारे बाहरी ²श्य थे रोशनी मौसम को ध्यान में रखते हुए,…
करण आनंद अगली फिल्म इट्स ओवर में निभा रहे बॉलीवुड निर्देशक की भूमिका
गुंडे किक जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता करण आनंद अगली बार फिल्म इट्स ओवर में नजर आएंगे। इट्स ओवर में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, इट्स ओवर एक ऐसी फिल्म है, जिसमें बहुत सारे आश्चर्यजनक बदलाव हैं। मैं इसे निभा रहा हूं। मेरे जीवन में पहली बार इस तरह का किरदार आया है मैं इसे निभाने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैं बॉलीवुड फिल्म उद्योग के एक प्रसिद्ध निर्देशक की भूमिका निभा रहा हूं, जिसका पारिवारिक जीवन बहुत परेशानी में…
धोनी की नियुक्ति अनुभव और दबाव झेलने की मानसिकता के कारण हुई : गंभीर
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी की टी20 विश्व कप टीम में मेंटर के तौर पर नियुक्ति उनके अनुभव दबाव झेलने की मानसिकता के कारण हुई है। उन्होंने साथ ही कहा कि टीम के युवा खिलाड़ियों को धोनी के अनुभव का फायदा मिलेगा क्योंकि वह दबाव भरी स्थिति को संभालना जानते हैं। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने बुधवार को धोनी को टी20 विश्व कप के लिए भारत का मेंटर नियुक्त किया था। गंभीर ने कहा, मुझे यकीन है कि धोनी की…
टीम इंडिया का कोरोना टेस्ट नेगेटिव के आने के बाद 5वें टेस्ट का होना तय, मैनचेस्टर के रिकॉर्ड पर एक नजर
भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच मैनचेस्टर (Manchester) में खेला जाने वाला 5वां टेस्ट अपने शेड्यूल के मुताबिक ही होगा. दरअसल, टीम के दूसरे फीजियो योगेश परमार का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद आखिरी टेस्ट पर संशय के बादल मंडराने लगे थे. टीम इंडिया ने इसकी वजह से गुरुवार को अपना ट्रेनिंग सेशन भी रद्द कर दिया था. लेकिन, इसके बाद कराए टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है. जिसके बाद अच्छी बात ये है कि 5वां टेस्ट मैच शेड्यूल के मुताबिक ही…
धोनी की नियुक्ति अच्छी खबर, उम्मीद करता हूं शास्त्री से टकराव नहीं होगा : गावस्कर
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने पूर्व खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के इस साल होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया के मेंटर बनाए जाने पर खुशी जाहिर की है। हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है धोनी का रणनीति टीम चयन को लेकर टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री के साथ टकराव नहीं होगा। भारत ने टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है। इस दौरान उन्होंने इस टूर्नामेंट के लिए धोनी को मेंटर बनाने की भी घोषणा की। गावस्कर ने…
ब्रिटेन की संसद ने सरकार के नए स्वास्थ्य और सामाजिक देखभाल शुल्क का किया समर्थन
ब्रिटेन की संसद ने अपनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) वयस्क सामाजिक देखभाल सेवाओं के लिए सरकार की नई कर योजना को मंजूरी दे दी है। सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हाउस ऑफ कॉमन्स ने स्वास्थ्य सामाजिक देखभाल लेवी का समर्थन करने के लिए 319 से 248 तक मतदान किया, देश भर में श्रमिकों नियोक्ताओं पर एक नया 1.25 प्रतिशत कर, लाभांश दरों में समान राशि की वृद्धि के साथ, अगले अप्रैल से प्रभावी होगा। कर शुरू में राष्ट्रीय बीमा में 1.25 प्रतिशत की वृद्धि होगी 2023 से यह एक अलग…
पाकिस्तान को तालिबान से रिश्ते पड़ रहे भारी, 31 फीसद कम हुआ FDI
अफगानिस्तान में जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच पाकिस्तान में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) धीमा पड़ रहा है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार जुलाई में नए वित्तीय वर्ष के पहले महीने में पाकिस्तान (Pakistan) में एफडीआई प्रवाह 8.99 लाख डॉलर रहा, जो 2020 में इसी महीने की तुलना में 31 प्रतिशत कम है. पाकिस्तान स्थित थिंक टैंक तबलाब ने सुझाव दिया कि 2008 से शुरू होकर 2019 तक एफएटीएफ की ग्रे-लिस्टिंग के नतीजतन लगभग 38 अरब डॉलर का वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद का नुकसान हो सकता है. विशेषज्ञों का मानना है कि अफगानिस्तान में अस्थिरता पाकिस्तान की…
पीलीभीत : ब्लॉक मरौरी के ग्राम खाग में हुआ वैक्सीनेशन
पीलीभीत के ग्राम खाग के जूनियर हाई स्कूल में वैक्सीनशन का कार्यक्रम हुआ जिसमें आज आसपास के गांव के लोग यहां पर काफी संख्या में वैक्सीन लगवाने आए और लगभग 200 लोगों को वैक्सीन का लाभ मिला लेकिन काफी संख्या में लोग वैक्सीन से बंचित रह गए वैक्सीन खत्म होने से काफी लोग बिन वैक्सीन के ही घर वापस लौट गए उन्हें अगली बार वैक्सीन लगने का आश्वासन दिया गया ।वैक्सीनेशन करते हुए एएनएम निशा पटेल सहयोग ,करते हुए आंगनवाड़ी कार्यकत्री विद्यावती ,आशा प्रमिला देवी, आशा शकुंतला देवी ग्राम कैच…
सीतापुर:ग्राम पंचायत बहुती के प्राथमिक विद्यालय में वर्ल्ड विजन संस्था द्वारा बच्चों एवं नागरिकों को स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक ।
मिश्रित सीतापुर / विकासखंड मिश्रित की ग्राम पंचायत बहुती में वर्ल्ड विजन इंडिया संस्था की स्कूल कोआर्डिनेटर प्रतिमा वर्मा द्वारा विद्यालय में वास अप कक्षा का संचालन किया गया । जिसके अंतर्गत बच्चों को जल स्वच्छता एवं साफ सफाई की जानकारी देते हुए दैनिक दिनचर्या में साफ सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया । वर्ल्ड विजन इंडिया के सीनियर मैनेजर वाच गोल्डेन नायक द्वारा बताया गया कि स्कूल के साथ-साथ नागरिकों के लिए वासअप कक्षाऐं चलाई जाएंगी । जिसमें बच्चों के साथ साथ अन्य नागरिकों को भी जल स्वच्छता…
सीतापुर: उपजिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया
मिश्रिख सीतापुर / विकासखंड मिश्रित ग्राम पंचायत इंडलवल ग्रंट के मजरा गनेशपुर निवासी प्रदीप सिंह पुत्र राम प्रताप सिंह ने उपजिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है । कि वह ग्राम पंचायत में मनरेगा मजदूरी का कार्य करता है । बीते 7 दिनों की मजदूरी का पैसा 1428 रुपए आर्यावर्त बैंक शाखा मड़ेरुवा के खाता सं. 613350700000043 पर आया था । परन्तु बैंक शाखा में कार्यरत बैंक मित्र सूरज पुत्र कप्तान सिंह ने 500 रुपए सुविधा शुल्क के रूप में लेकर पेमेंट किया । अब दूसरी बार पीड़ित…
आजमगढ़: बैठक में कई प्रधानाध्यापक रहे अनुपस्थित, कटेगा वेतन
आजमगढ़।। सगड़ी तहसील के अंतर्गत बीआरसी केंद्र अजमतगढ़ पर बुधवार को ब्लॉक के सभी परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक दो पालियों में खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दो दर्जन से अधिक प्रधानाध्यापकों के अनुपस्थित रहने पर खंड शिक्षा अधिकारीने सभी का वेतन काटने का निर्देश दिया। खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी ने बताया स्वच्छता पखवाड़ा चल रहा है जिसमें स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही शासन के मंशा के अनुरूप कोरोना काल के दौरान बंद चल रहे, समयावधि का…
आजमगढ़: बेलहिया पुल न बनने से नाराज छात्रों ने नाव पर किया प्रदर्शन
आजमगढ़: लाटघाट सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में कमी का क्रम निरंतर जारी है। जिससे गांवों और खेतों में जमा पानी अब निकलने लगा है। लेकिन नदी की कटान कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को स्कूल जाने वाले छात्रों ने बेलहिया पुल के न बनने पर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया।घाघरा नदी का जलस्तर लगातार कई दिनों से घट रहा है। घटाव से नदी अपने तटवर्ती क्षेत्रों में पड़ने वाले गांव के पास कटान कर रही है। आबादी के…
जौनपुर: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश प्रशांत पांडेय ढेर
शाहगंज/सरपतहां/जौनपुर: थाना क्षेत्र के गैरवांह गांव स्थित झोखरिया बाग में हुई मुठभेड़। कई जनपदों में आतंक का पर्याय बना था एक लाख का इनामी बदमाश प्रशांत पांडेय उर्फ कल्लू पंडित सुल्तानपुर के कादीपुर थानांतर्गत अमरथू डढ़िया निवासी था बदमाश। बदमाश के ऊपर सुलतानपुर में 50 हजार, अंबेडकरनगर तथा जौनपुर जिले में 25-25 हजार रुपये इनाम था घोषित। सरपतहां, शाहगंज, खेतासराय पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच से रात में उसका हुआ सामना। क्रॉस फायरिंग में गंभीर रूप से हुआ घायल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकलां में चिकित्सकों ने मृत किया घोषित।
प्रयागराज :NDRF की टीम ने शास्त्री ब्रिज के पास गंगा में डूबे व्यक्ति को खोज निकाला
दिन हो या रात एनडीआरएफ की टीम हमेशा राहत और बचाव का कार्य करती रहती हैl एनडीआरएफ की टीम बाढ़ में फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री पहुंचाती है एवं दुर्घटना बस पानी में डूब जाने पर अत्याधुनिक उपकरणों की सहायता से कड़ी मेहनत के साथ विक्टिम को खोज निकालती हैl इसी कड़ी में वाराणसी से श्री मनोज कुमार शर्मा कमांडेंट के नेतृत्व में 25 सदस्य टीम प्रयागराज में बाढ़ में फंसे हुए लोगों को राहत एवं बचाव के लिए आई…
बहराइच: नेपाल द्वारा 2.500 किलो चरस के साथ भारत सीमा परशास्त्र सीमा बल ने तस्कर को किया गिरफ्तार
प्रेस नोट समय 17:30 बजे श्री स्वर्ण जीत शर्मा कार्यवाहक कमांडेड 59 बी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नानपारा के मार्गदर्शन में सीमा चौकी बलाई गांव और थाना मोतीपुर पुलिस की टीम द्वारा संयुक्त प्रचलन को अंजाम दिया गया । गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी की कोई व्यक्ति चरस लेकर नेपाल से भारत आने वाला है। इस पर कार्यवाही करते हुए शास्त्र सीमा बल 59 वी वाहिनी और थाना मोतीपुर पुलिस द्वारा संयुक्त प्रचलन को अंजाम दिया गया। जिसमें एक व्यक्ति विकास थारू , पुत्र श्री सेवकराम थारू, उम्र 18…
पीलीभीत : आत्मा कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के किसानों को नई तकनीकी से जोड़ा जाये
पीलीभीत :जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन एण्ड टेक्नोलॉजी के सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन (एस0एम0ए0ई) योजनान्तर्गत के आत्मा शासी निकाय की बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने मत्स्य, रेशम, उद्यान, पशुपालन, कृषि व गन्ना विभाग को निर्देशित करते हुये कहा कि आत्मा कार्यक्रम के अन्तर्गत किसानों को नवीन तकनीकी व प्रशिक्षणों के सम्बन्ध में जानकारी देने हेतु सम्मिलित किया जाये। उन्होंने कहा कि समस्त विभाग सुनिश्चित करें कि ऐसी संस्थाओं से किसानों को जोडे़ नवीन तकनीकी के द्वारा…
पीलीभीत: डे-टू-डे माइक्रोप्लान तैयार कर, सीमित समय में पूर्ण किये गये पार्कों के कार्य
पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे के निर्देशन में ज्वाइंड मजिस्ट्रेट के द्वारा नगरीय क्षेत्र में स्थिति पार्कों में कराये गये कार्यों व माँ गोमती उद्गम स्थल के सम्बन्ध में उप जिलाधिकारी कलीनगर द्वारा पीपीटी के माध्यम से कराये गये कार्यों के माध्यम से प्रस्तुति की गई। ज्वाइंड मजिस्ट्रेट ने जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अन्तर्गत शहर के छह पार्कों के सौन्दर्यीकरण हेतु 03 अगस्त से कार्य प्रारम्भ कराया गया, ज्वाइंड मजिस्ट्रेट ने छह पार्कों के सौन्दर्यीकरण हेतु प्रत्येक पार्क के नोडल अधिकारी नामित करते हुये कार्य अपने निर्देशन में…
पीलीभीत :स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादो की बिक्री करने हेतु विकास भवन में उपलब्ध कराया जायेगा स्टाल
पीलीभीत :जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा विकास भवन स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भ्रमण कर समूहों द्वारा उत्पादित विभिन्न प्रकार के गाय के गोबर अवशेष से निर्मित उत्पादों का जायजा लेते हुये जानकारी ली गई। जिलाधिकारी की पहल से जनपद की गौशालाओं से स्वयं सहायता समूहों को जोड़ने का कार्य किया गया है। इसके उपरान्त स्वयं सहायता समूहों को गाय के गोबर से गमले, दीपक, धूपवती, जैविक खाद विभिन्न प्रकार की मूर्तियां बनाने सम्बन्धी प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के उपरान्त विभिन्न समूहों द्वारा गाय…
