रायबरेली: बीजेपी को घेरने साइकिल पर निकले श्यामसुंदर भारती, सत्ता पक्ष हुआ पसीना पसीना

महराजगंज/रायबरेली: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 करीब आने के साथ ही सियासी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। एक बार फिर समाजवादी पार्टी साइकिल यात्रा के जरिए यूपी के सिंहासन पर काबिज होने की तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी जनेश्रर मिश्र की जयंती पर आज यानि गुरुवार को पूरे प्रदेश समेत यहां रायबरेली के बछरावां विधानसभा के महराजगंज में विधानसभा अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महाराज के नेतृत्व में पूर्व विधायक श्यामसुंदर भारती और उनके लगभग एक हजार समर्थकों द्वारा साइकिल यात्रा निकाल…

रायबरेली: मुफ्त राशन किट बांटने को लेकर रायबरेली जनपद पहुंचे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा

रायबरेली। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त राशन किट बांटने को लेकर रायबरेली जनपद पहुंचे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने जहां एक तरफ जिले के विकास और विकास की योजनाओं पर अधिकारियों से चर्चा की तो वहीं सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों की खूब बखान की। इसके पूर्व कलेक्ट्रेट के बचत भवन में आयोजित डिप्टी सीएम की प्रेस वार्ता के दौरान अव्यवस्थाओं को लेकर पत्रकारों ने कान्फ्रेंस का बहिष्कार कर बाहर चबूतरे पर बैठ गए थोड़ी देर बाद जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के हस्तक्षेप पर कुछ पत्रकार डिप्टी सीएम…

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले अखिलेश जी चेक करा लें, ‘साइकिल’ में हवा बची भी है या नहीं

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश अब चाहे साइकिल यात्रा करें या कोई भी यात्रा, उनको पता होना चाहिए कि साइकिल पंचर हो चुकी है. वहीं उन्होंने ये भी कहा कि अयोध्या को त्रेतायुग की तरह बनायेगे और राम न सिर्फ हिंदुओ के पूर्वज है बल्कि हर भारतीय के पूर्वज है. वहीं, प्रियंका के कानून व्यवस्था पर ट्वीट पर कहा कि आज यूपी में कानून व्यवस्था बेहतर हम कर रहे हैं. प्रियंका राजस्थान छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र में देख लें, उससे अच्छी कानून व्यवस्था है और…

संसद में पेगासस कांड को लेकर 13वें दिन भी जारी रहा हंगामा

पेगासस जासूसी कांड पर संसद में जारी घमासान को विपक्ष ने जायज ठहराते हुए इस पर दोनों सदनों में चर्चा कराए जाने की अपनी मांग से कोई समझौता नहीं करने का एक बार फिर साफ संदेश दे दिया है। विपक्ष के तेवरों के चलते संसद में लगातार 13वें दिन गतिरोध बना रहा तो सरकार ने आर्थिक सुधार समेत कुछ बड़े विधेयकों को पेश कर इन्हें पारित कराने की गति बढ़ा दी है। जासूसी कांड पर मचे संग्राम की अनदेखी कर अहम विधेयकों को पारित कराए जाने के सरकार के इस…

पाकिस्तान के उकसावे में कश्मीर पर जहर उगल रहा था इस्लामी सहयोग संगठन, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तान के उकसावे में आकर अक्सर कश्मीर के मसले पर दखले देने वाले इस्लामी सहयोग संगठन (ओआईसी) ने एक बार फिर से जगर उगला है। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म किए जाने की दूसरी वर्षगांठ पर इस्लामी सहयोग संगठन ने 5 अगस्त 2019 को कश्मीर में उठाए गए कदमों को एकतरफा करार दिया और पाक के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि भारत सरकार को आर्टिकल 370 पर लिए फैसले को बदलना चाहिए। हालांकि, इस्लामी सहयोग संगठन के इस बयान पर भारत सरकार ने पलटवार किया है और उसे…

बहराइच : ग्राम सभा निधिनगर ब्लॉक मे रुपईडीह जिला गोंडा में अन्न महोत्सव मनाया गया

ग्राम सभा निधिनगर ब्लॉक मे रुपईडीह जिला गोंडा में अन्न महोत्सव मनाया गया ।जिसमे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामशंकर राजभर मुख्य अतिथि के मौजूदगी में समस्त राशन कार्ड धारकों को निः शुल्क राशन वितरण किया गया । पत्रकार: कृष्ण कन्हैया मौर्य

रायबरेली: कोतवाली प्रभारी की सक्रियता के चलते पीड़ित महिला को मिला न्याय , दर्ज हुआ मुकदमा

महराजगंज /रायबरेली: तहसील क्षेत्र के कलुई खेड़ा गांव निवासी एक 19 वर्षीय युवती ने तीन लोगों पर जबरन दुराचार व बलात्कार करने का आरोप लगाया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए तेजतर्रार कोतवाली प्रभारी रेखा सिंह पीड़िता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ दुराचार सहित गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया है।बताते चलें की तहसील क्षेत्र के कलूई खेड़ा निवासी एक 19 वर्षीय लड़की ने कोतवाली पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि गांव के ही अमूल सिंह पुत्र रज्जन सिंह धोखे में रख कर…

जौनपुर: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना द्वारा अन्न वितरण।

जौनपुर/ उत्तर प्रदेश- शाहगंज तहसील के गांव में भी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न वितरण योजना का कार्यक्रम जोर शोर से चलाया गया। कल दिनांक 5 अगस्त को यह कार्यक्रम एक उत्सव के रूप में मनाया गया। द दस्तक की टीम ने आज ग्रामीण क्षेत्रों में कई कोटे के दुकानों का दौरा किया। जैसे ताखा पश्चिम, ताखा पूरब, भादी, रसूलपुर, गोडीला, मदरहा, पट्टी चकेसर आदि। जहां पर दुकानों को सजाया गया और प्रधानमंत्री की फोटो छपे झोले के साथ अनाज वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में अधिकारी, कर्मचारी, ग्राम प्रधान, कोटेदार,व…

रायबरेली : डलमऊ गदागंज छेत्र के कुरौली बुधकर में ग्राम सभा पंपापुर मेंअन्न महोत्सव

रायबरेली /डलमऊ: गदागंज छेत्र के कुरौली बुधकर मे ग्राम सभा पंपापुर मे. अन्न महोत्सव. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना समस्त रासन कार्ड लाभार्थियों को निशुल्क रासन वितरण प्रति लाभार्थी 05 किलो ग्राम प्रति माह सुशील कुमार. कोटेदार और उत्कृष्ट मौर्य. अशोक पूर्व प्रत्याशी 183 विधानसभा ऊंचाहार रायबरेली एवं,श्री मती. सविता मौर्या, ब्लॉक प्रमुख. विकास खण्ड दीनशाह गौरा से आज दिनाँक 5अगस्त 2021को अन्न महोस्तव और निशुल्क राशन वितरण किया गयाlसंवाददाता: नन्हे कुमार

Origin of Coronavirus: कोरोना की उत्पत्ति पर अमेरिकी रिपब्लिकन पार्टी की रिपोर्ट को चीन ने किया खारिज

कोरोना वायरस की उत्पत्ति को लेकर चीन एक बार फिर से चर्चा में हैं। लेकिन चीन ने एक बार फिर से कोरोना वायरस की उत्पत्ति को लेकर किए गए अमेरिका के दावे को खारिज कर दिया है। चीन ने अमेरिकी रिपब्लिकन पार्टी की उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है जिसमें चीन में कोरोना की उत्पत्ति का दावा किया गया है। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने रिपब्लिकन सांसदों की उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया जिसमें बीजिंग पर COVID-19 की उत्पत्ति पर ‘मानव इतिहास में सबसे बड़ा…

चीन में मौजूदा स्थिति को लेकर चिंता बढ़ी, एक दिन में सबसे अधिक कोरोना वायरस के मामले हुए दर्ज

चीन में पिछले कई दिनों कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। यह मामले हजारों में नहीं है, लेकिन शून्य से दोबारा बढ़ोतरी चिंता का विषय है और देश में मौजूदा स्थिति यानी कि आए दिन रिपोर्ट हो रहे मामलों में बीते दिन ने रिकॉर्ड तोड़ दिए और सबसे अधिक मामलों की संख्या दर्ज की गई। बताया गया कि शुक्रवार को चीन की ओर से नए कोरोना वायरस के मामलों में उच्चतम दैनिक संख्या की जानकारी दी गई, जो स्थानीय रूप से प्रसारित संक्रमणों में वृद्धि के कारण…

इंग्लैंड को जोरदार झटका, पूरे साल नहीं खेल पाएंगे गेंदबाज जोफ्रा आर्चर टी20 विश्व कप से भी बाहर

भारत के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम को एक बड़ा झटका लगा है। चोट से जूझ रहे इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने को बेकरार इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की वापसी टल गई है। चोट की वजह से अब वह भारत के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक उनकी वापसी में लंबा वक्त लगने वाला है। इस पूरे साल वह किसी भी टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे। बयान में बताया गया है कि आर्चर इस पूरे साल क्रिकेट…

Ind vs Eng: बारिश ने दूसरे दिन का खेल बिगाड़ा, भारत ने 125 रन पर गंवाए 4 विकेट

 भारत व इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला नॉटिंघम, ट्रेंट ब्रिज में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जो रूट का ये फैसला टीम के हक में नहीं रहा और भारतीय गेंदबाजों के सामने इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 183 रन पर धराशाई हो गई। इस मैच में दूसरे दिन का खेल बारिश की वजह से रद कर दिया गया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 4 विकेट…

विराट कोहली भारतीय टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले कप्तान बने, Dhoni का तोड़ दिया रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बेहद निराश किया। उम्मीद की जा रही थी कि, विराट कोहली पहली पारी में कुछ खास करेंगे, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ। उन्हें जेम्स एंडरसन ने क्रीज पर ठीक से पांव भी नहीं टिकाने दिया और वो अपनी पारी की पहली ही गेंद पर आउट हो गए। एंडरसन की गेंद पर विराट कोहली को जोस बटलर ने विकेट के पीछे लपक लिया और वो गोल्डन डक का शिकार होकर पवेलियन वापस लौटे। इस टेस्ट सीरीज में विराट…

Raj Kundra ने ज़मानत को लेकर मजिस्ट्रेट कोर्ट के फ़ैसले को दी चुनौती, पुलिस को जारी हुए नोटिस

 बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिज़नेसमैन राज कुंद्रा और साथी रायन थोर्पे ने मजिस्ट्रेट कोर्ट के फ़ैसले को चुनौती दी है, जिसमें अदालत ने राज और रायन को ज़मानत देने से इनकार कर दिया था। ज़मानत याचिका को लेकर पुलिस को भी नोटिस जारी किये गये हैं। इस पर सुनवाई 10 अगस्त को होनी है। राज ने 28 जुलाई को मजिस्ट्रेट कोर्ट में ज़मानत की अर्ज़ी दाख़िल की थी, जिसे कोर्ट ने नामंजूर कर दिया था। अदालत ने इसके पीछे अपराध की गंभीरता का हवाला दिया है। साथ…

फिल्म निर्माता विभु अग्रवाल पर लगा यौन शोषण का आरोप, महिला ने दर्ज कराया केस

फिल्म प्रोड्यूसर विभु अग्रवाल के खिलाफ मुंबई पुलिस ने केस दर्ज किया है। विभु पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 के तहत यह केस दर्ज किया है। एएनआई के मुताबिक कंपनी की कंट्री हेड अंजलि रैना के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। 4 अगस्त 2021 को दोनों आरोपितों के खिलाफ अंबोली थाने में अपराधिक मामला दर्ज किया गया है। उल्लू डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के नाम से विभु की अपनी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी है। यह कंपनी एडल्ट कंटेंट बनाने…

घास की गठरी सिर पर उठाये घूमती दिखीं नवाब खानदान की बेटी सारा अली ख़ान, सादगी पर फ़िदा हुए फैंस

सैफ़ अली ख़ान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली ख़ान का अंदाज़ दूसरी एक्ट्रेसेज़ से बिल्कुल जुदा है। बिंदास सारा कई बार ऐसे काम भी कर बैठती हैं, जिसे देखकर हैरानी होती है। आम तौर पर स्टार किड्स या एक्ट्रेसेज़ को रियल लाइफ़ इस अंदाज़ में कम ही देखा जाता है। सारा का अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो घास की गठरी सिर पर उठाये घूमती नज़र आ रही हैं। सारा ने वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है।  दरअसल, यह वीडियो सारा की देशभर…

बहराइच: भाजपा के जिला महामंत्री भाजयुमो ने अन्न महोत्सव कार्यक्रम को किया प्रारंभ

सुजौली बहराइच जिले में मिहीपुरवा ब्लॉक के अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायतों के कोटेदारों के यहां बृहद अन्य महोत्सव के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रत्येक कोटेदारों ने गरीबों को निशुल्क अन्य महोत्सव कार्यक्रम के दौरान 100 कार्डधारकों को खाद्यान्न का वितरण किया इस कार्यक्रम की शुरुआत भाजयुमो जिला महामंत्री/ व प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य अरुणेंद्र सिंह अंकित के द्वारा चफरिया के कोटेदार दुर्गेश के यहां से शुरुआत की गई जिसमें 100 कार्ड धारकों को निशुल्क को राशन बैग और खाद्यान्न वितरण किया गया इस मौके पर तरुण तिवारी ,…

मैनपुरी : जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन पर समाजवादियों ने निकाली साइकिल यात्रा

रिपोर्ट अर्पित शर्मा मैनपुरी समाजवादी गढ़ जिला मैनपुरी में समाजवादियों द्वारा निकाली गई साइकिल यात्रा भोगाव मे मनोज यादव जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में समाजवादी युवा जोश के साथ 2022 का आगाज करते हुए साइकिल रैली में सम्मिलित हुए। । गांव गांव गली गली खेत खलिहान में साइकिल यात्रा पहुंची। बेरोजगारी बढ़ते पेट्रोल डीजल के दाम पर मनोज यादव ने उठाए सवाल। । कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट रही- मनोज यादव 2022 में अखिलेश सरकार आ रही है – मनोज यादवइस दौरान लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष रावल सिंह…

मैनपुरी: कस्बा भोगांव में डाक्टर आलोक कुमार शाक्य के नेतृत्व में युवाओं ने निकाला कैंडल मार्च

ब्यूरो रिपोर्ट अर्पित शर्मा मैनपुरी दिल्ली में नाबालिक बच्ची के साथ हुई बलात्कार की घटना के विरोध में युवाओं ने निकाला कैंडल मार्च । जो कस्बा भोगांव की पुरानी आलू मंडी से शुरू होकर शहीद पथ परनवालिग बेटी को श्रद्धांजलि देकर खत्म हुआ। इस मौके पर डाक्टर आलोक शाक्य इमरान मास्टर दीपू यादव ,आदि योग शामिल हुए।