‘मुसलमानों के लिए भारत दुनिया में सर्वश्रेष्ठ’, बोले अभिनेता- जो ऐसा नहीं सोचते उन्होंने अन्य मुस्लिम देश नहीं देखे

केआरके ने लिखा- जब तक आपके पास भारतीय राष्ट्रीयता है, आप भारतीय हैं कमाल आर. खान ने कहा, सीरिया, इराक, मिस्र, लीबिया आदि के ज्यादातर लोग यूरोप में बसना चाहते हैं, मुस्लिम देशों में नहीं केआरके ने कहा, भारत मुसलमानों के लिए सर्वश्रेष्ठ देश है अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां के नागरिकों (मुसलमानों) को लेकर चिंता जताई जा रही है। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की महिला प्रकोष्ठ ने तालिबान का खुलकर विरोध किया है और बयान जारी कर कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान में बेक़सूरों पर जो जुल्म व शितम…

तालिबान को खुश करने में जुटा ‘ड्रैगन, चीनी नागरिकों को इस्लामिक ड्रेस कोड का पालन करने का आदेश

अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी से चीन अति प्रसन्न है और वह लगातार तालिबान को खुश करने में भी जुटा है। इसी कड़ी में काबुल में चीनी दूतावास ने अफगानिस्तान में अपने नागरिकों से इस्लामिक रीति-रिवाजों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया जिसमें ड्रैस कोड और सार्वजनिक रूप से भोजन करना शामिल है। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि सभी चीनी नागरिकों को जारी एक एडवाइजरी में दूतावास ने यह भी सुझाव दिया है कि वे काबुल के हामिद कारजेई इंटरनैशनल एयरपोर्ट और अन्य अराजक स्थलों…

सिंगापुर के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात कर एशिया की अपनी यात्रा शुरू करेंगी हैरिस

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस सिंगापुर की राष्ट्रपति और वहां के प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात कर दक्षिणपूर्व एशिया की अपनी यात्रा का आरंभ करेंगी। मुलाकात के दौरान क्षेत्र में प्रमुख सहयोगियों के साथ संबंधों को मजबूत करने तथा अफगानिस्तान से अमेरिकी बलों की वापसी से उत्पन्न चुनौतियों पर भी चर्चा की जाएगी। हैरिस सिंगापुर के बाद वियतनाम जाएंगी। इस यात्रा का उद्देश्य क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव का मुकाबला करने के लिए सिंगापुर और वियतनाम के साथ सहयोग बढ़ाना है। उपराष्ट्रपति सोमवार सुबह सिंगापुर की राष्ट्रपति हलीमा याकूब और सिंगापुर…

उमरिया- जिला मुख्यालय से महज सात किलोमीटर की दूर पर स्थित ग्राम कछरवार में रोड़ की हालत हुई जर्जर

उमरिया- जिला मुख्यालय से महज सात किलोमीटर की दूर पर स्थित ग्राम कछरवार में रोड़ की हालत जर्जर हो गया है गाँव में कई स्थानों जल भराव की समास्या लोगों को सता रहा है जिस कारण से मलेरिया डेंगू का खतरा बना हुआ है। एक तो दुनिया इस कोरोना की महामारी से उभरा है वहीं स्थानीय प्रशासन ऐसी स्थिति को देखकर भी अनदेखा कर रहा है! कई जगह तो रोड कम कीचड़ ज्यादा दिखाई दे रहा है और रास्ता कीचड़ से भरा हुआ है जिसके कारण ग्रामीण जनो को आवागमन…

पत्रकार जो 20 बार गिरफ्तार होने के बाद बना अपने देश का राष्ट्रपति

54 वर्षीय मोहम्मद नशीद काफी पढ़े-लिखे व्यक्ति हैं। शुरुआती पढ़ाई उन्होंने मालदीव के ही स्कूल से की, लेकिन उसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वह श्रीलंका के कोलंबो चले गए। फिर वहां से इंग्लैंड, फिर लीवरपुल, जहां उन्होंने अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद 1990 में वो मालदीव लौट आए और एक नई पत्रिका ‘सांगू’ के सहायक संपादक बने, जो तत्कालीन राष्ट्रपति मौमून अब्दुल गयूम की सरकार की आलोचना किया करता था। कुछ ही समय के बाद ‘सांगू’ को प्रतिबंधित कर दिया गया और मोहम्मद नशीद को हाउस अरेस्ट…

जातिगत जनगणना के लिए दबाव! आज PM मोदी से एक साथ मिलेंगे नीतीश और तेजस्वी

देश में जातिगत जनगणना को लेकर फिर विवाद खड़ा हो गया है. केंद्र पर लगातार दवाब बनाया जा रहा है. जोर देकर कहा जा रहा है कि अब देश में जातिगत जनगणना होनी चाहिए. विपक्ष के अलावा बीजेपी की सहयोगी पार्टियां भी ये मांग उठाने लगी हैं. अब इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अहम मुलाकात होने जा रही है. वे आज सुबह 11 बजे पीएम से मिलने जा रहे हैं. उनके साथ 10 दलों के नेता भी शामिल होंगे. जातिगत जनगणना पर…

आज होगा कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार, शामिल होंगे दिग्गज नेता

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार आज (सोमवार) बुलंदशहर जिले के नरौरा राज घाट पर होगा. उनके अंतिम संस्कार में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हाेंगे. कल्याण सिंह के बेटे और भारतीय जनता पार्टी से सांसद राजवीर सिंह ने यह जानकारी दी है. राजवीर सिंह ने आजतक से बातचीत में कहा है कि कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा में यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी और बीजेपी की दिग्गज नेता उमा भारती…

फर्रुखाबाद: मेधावी छात्रों का सम्मान व बुद्ध कथा समापन समारोह

फर्रुखाबाद थाना जहानगंज क्षेत्र के अंतर्गत हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम कोठी कोरीखेड़ा में आठ दिवसीय बुद्ध कथा समापन के शुभ अवसर पर आस-पास के गांव से मेधावी छात्र-छात्राओं को जिन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं उनको अखिल भारतीय शाक्य महासभा जहानगंज इकाई के अध्यक्ष और बुद्ध कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष अवधेश शाक्य (लालू) टेलर दिनेश चंद्र बौद्ध एवं समस्त कार्यकारिणी ने, तथागत गौतम बुद्ध के प्रतीक चिन्ह, डिक्शनरी, ट्रॉफी ,मेडल आदि से सम्मानित किया गया और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीरज…

जौनपुर: खुटहन जमीनी विवाद में हुआ खूनी संघर्ष चार महिलाएं सहित कई लोग हुए घायल

खुटहन/ जौनपुर: खुटहन थाना क्षेत्र के बड़सरा गांव में रविवार की सुबह विवादित भूमि पर निर्माण को लेकर हुई मारपीट में चार महिलाएं घायल हो गई और क ई लोगो को हल्की चोटे आयी हैं।। गंभीर रूप से घायल एक महिला को खुटहन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से जिला अस्पताल भेजा गया था लेकिन गम्भीर चोट के कारण जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। गांव निवासी राजन और जियावन के बीच जमीन का विवाद काफी दिनों से चल रहा है। कुछ दिन पहले दोनों पक्षों में आपसी समझौते से…

जौनपुर:प्रधान संघ अध्यक्ष के चुनाव में हुआ जमकर बवाल

जौनपुर /सुइथाकला – ब्लॉक सभागार में अखिल भारतीय प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर कुछ लोगों द्वारा उस समय जमकर बवाल किया गया जब संगठन के वाराणसी मंडल उपाध्यक्ष बालकृष्ण यादव तथा जिला अध्यक्ष राय साहब यादव ने संयुक्त रुप से सभी प्रधानों से सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के दावेदार प्रधान को ब्लॉक अध्यक्ष बनाने की बात कही तो इस पर कुछ ्ॅ असहमति जताते हुए बाहर चले गए। प्रधानों की कुल संख्या के आधे से अधिक प्रधानों की उपस्थिति में राजेंद्र प्रसाद यादव को ब्लॉक अध्यक्ष…