पीलीभीत तहसील कलीनगर शारदा नदी ने स्पर के पास घरों को निशाने पर लिया पीलीभीत कलीनगर तहसील में माधौटांडा क्षेत्र के गांव नलडेंगा, नगरिया खुर्द कलां, रमनगरा और बुझिया में नदी ने काफी तबाही मचाई है। डेढ़ माह से नदी लगातार भू-कटान कर रही है। जलस्तर बढ़ने-घटने के कारण नदी अलग समय पर अलग-अलग स्थानों पर कटान कर रही है। अब नदी ने दो दिन से नगरिया खुर्द कलां के स्पर नंबर 30 के पास भू-कटान करना प्रारंभ कर दिया है। स्थिति यह है कि नदी के निशाने पर दो…
Day: August 7, 2021
इटावा : पानी में डूबे गांव बालों को सदर विधायक जी ने बांटा भोजन
इटावा : विकास खण्ड बढ़पुरा के ग्राम पंचायत पछायगाव की मड़ैया में सदर विधायक सरिता भदौरिया जी ने बाटे भोजन के पैकेट और विधायक जी ने कहा है कि जो लोगो के घरों में चबल नदी का पानी भर गया है उनको सरकार मदद दिलाने को कहा है और कहा है कि लोगों ग्राम पंचायत द्वारा द्वारा को संतुष्ट किया
पीलीभीत :प्रदेश सरकार की भूगर्भ जल संरक्षण नीति से कृषि, पेयजल हेतु मिलेगा स्वच्छ जल।
पीलीभीत प्रदेश में गिरते हुए भूजल स्तर तथा भूजल गुणवत्ता के स्थायी समाधान के लिए अब प्रदेश में भूजल संसाधनों की सुरक्षा, संरक्षण, प्रबन्धन एवं नियमन किये जाने की तत्काल आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश में पहली बार ’’उत्तर प्रदेश ग्राउण्ड वाटर (मैनेजमेन्ट एण्ड रेगुलेशन) एक्ट-2019’’ प्रख्यापित किया गया है। इसमें प्राविधान किया गया है कि संकटग्रस्त क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए उनके भूजल प्रबन्धन के प्राविधान किए गए हैं, साथ ही यह भी प्राविधान किया गया है कि कोई भी व्यक्ति अथवा संस्था किसी भी प्रकार से भूजल…
पीलीभीत :व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग, उ0प्र0 युवाओं के सपनों को कर रहा है साकार।
पीलीभीत प्रत्येक युवा का यह सपना होता है कि वह रोजगार के माध्यम से घर-परिवार की जिम्मेदारी संभाले। इस योग्य बने कि अपनी आजीविका प्राप्त कर सके तथा माता-पिता एवं अन्य परिवारजनों की देखभाल हेतु आय अर्जित कर सके। युवाओं के ऐसे ही सपने को साकार करने के लिए प्रदेश का व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग, उन्हें आई0टी0आई0 के विभिन्न पाठ्यक्रमों के माध्यम से रोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध करा रहा है।आई0टी0आई0 का पूरा नाम है ’इंडस्ट्रियल ट्रेनिंगइंस्टीट्यूट’। हिन्दी में इन्हें औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के नाम से जाना जाता…
पीलीभीत :सम्पूर्ण समाधान दिवस में 50 प्रतिशत से अधिक शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर कराया निस्तारण।
पीलीभीत शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में आज जनपद की समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुये आयोजित किया गया। जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में तहसील सदर का तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सभागार में सम्पन्न हुआ। जन शिकायतों की सुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुये जिलाधिकारी द्वारा आज मौके पर ही 50 प्रतिशत से अधिक शिकायतों का निस्तारण सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों से कराया गया। इसके साथ ही साथ राजस्व, पुलिस, विद्युत की कई शिकायतों का भी…
पीलीभीत :शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त शिकायत का निस्तारण कराते हुये जिलाधिकारी द्वारा बच्चों को सम्बन्धित विद्यालय में तत्काल दिलाया गया प्रवेश।
पीलीभीत आज सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता खातिब अहमद व मो0 इकबाल नि0 आवास विकास कालोनी ने बेनहर पब्लिक स्कूल के द्वारा शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत जारी सूची में नाम होने के उपरान्त भी प्रवेश न लिए जाने की शिकायत का संज्ञान लेते हुये जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुये तत्काल सम्बन्धित विद्यालय के प्रबन्धक को बुलाकर प्रवेश दिलाने के निर्देश दिये गये। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्राप्त निर्देशानुसार त्वारित कार्यवाही करते हुये बेनहर पब्लिक स्कूल के…
पीलीभीत :ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत अवशेष कार्यों को शीघ्र करायें पूर्ण-जिलाधिकारी।
पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत ब्लाक अमरिया व बीसलपुर के अवशेष कार्यों को पूर्ण कराने के दृष्टिगत समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। ब्लाक अमरिया समीक्षा की दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि विकास खण्ड में अवशेष 80 पैरामीटर पूर्ण किये जाने है। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी व सम्बन्धित स्कूल के ग्राम पंचायत अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि सभी को अवशेष पैरामीटरों की सूची उपलब्ध कराई गई है। आगामी 04 दिनों के अन्दर…
पीलीभीत : जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक ने टीजीटी परीक्षा 2021 के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिंह राठौर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 07-08-2021 को जनपद पीलीभीत में टीजीटी परीक्षा 2021 सकुशल सम्पन्न की जा रही है। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा टीजीटी परीक्षा 2021 के परीक्षा केंद्रों ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज पीलीभीत एवं वीरांगना अवंतीबाई जि0 पं0 बा0 इ0 का0 पीलीभीत पर लगे पुलिसकर्मियों की ड्यूटी को चेक किया गया। परीक्षा केंद्रों में किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए कहा गया तथा सतर्कता के साथ ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया…
पीलीभीत :जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं व परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र व पहचान पत्र की जांच की गई।
पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे ने आज जनपद में सम्पन्न कराई जा रही टी0जी0टी0 परीक्षा के परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा प्रथम पाली में राजकीय बालिका इण्टर कालेज तथा द्वितीय पाली में ड्रमण्ड राजकीय इण्टर व वीरांगना अवन्ती बाई इण्टर कॉलेज परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया गया, उनके प्रवेश पत्र, पहचान पत्र की जांच करते हुये पहचान पत्र से मिलान किया गया साथ ही साथ कक्ष निरीक्षकों की…
इटावा: भरथना में तीन साल बाद लगने जा रही नुमाइश
इटावा/भरथना- खजला की मिठास के साथ नगर व क्षेत्रवासी करीब एक महीने के लिए लगने वाली नुमाइश में घर गृहस्थी के सामान के साथ खेल-खिलौने आदि का लुत्फ उठा सकेगें। करीब तीन साल बाद लगने वाली नुमाइश (मेला) लोगों में आकर्षण का मुख्य केन्द्र रहेगी।कस्वा के जवाहर रोड स्थित प्रकाश इण्टरमीडिएट कालेज जाने वाली सडक के समीप स्थित एक मिल के प्रांगण में लगने वाली नुमाइश में दुकानें तैयार करने में कारीगर व दुकानदार लगे हुए हैं। जिसमें घर गृहस्थी का सामान, खेल-खिलौने, खानपान, श्रृंगार सामग्री, कपडे आदि प्रकार की…
बरेली-चौकीदार की चाकुओं से गोद कर बेरहमी से हत्या
बरेली: चौकीदार की चाकू से गोदकर हत्या शाही थाना क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर में एक चौकीदार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। चौकीदार का शव फार्म हाउस के बरामदे में मिला है। पुलिस ने पूछताछ के लिये फार्म हाऊस के मालिक समेत कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।ग्राम फिरोजपुर में आदित्य चौधरी का फार्म हाऊस है।
रायबरेली: अधेड़ को अकारण पीटने के मामले में सिपाही लाइन हाजिर
ऊंचाहार – मामूली शिकायत पर डायल 112 के सिपाही द्वारा अधेड़ की अकारण पीटने के बाद पीड़ित द्वारा जहर खा लेने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने आरोपित सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है । साथ ही मामले की जांच सी ओ डलमऊ को सौंपी गई है ।घटना तीन दिन पहले की है । क्षेत्र के गांव गोपापुर निवासी चौबेलाल का पड़ोस की महिला से मामूली विवाद हो गया था । महिला की शिकायत पर मौके पर पहुंची डायल 112 पीआरबी संख्या 1737 के सिपाही शोभन लाल ने चौबेलाल…
रायबरेली: शनिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे होने वाले तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भीड़ उमडी
ऊंचाहार। शनिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे होने वाले तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भीड़ उमडी। लेकिन शिकायतों के निपटारे मे सिर्फ खानापूर्ति ही की गयी। इससे फरियादी मायूस नजर आये।तहसील का संपूर्ण समाधान दिवस मे कुल 139 शिकायते आयीं। आयोजित समाधान दिवस जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता मे होना था। लेकिन वो किन्हीं कारणों से उपस्थित नहीं हो सके।उनकी गैर मौजूदगी मे अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम अभिलाष ने समाधान दिवस मे शिकायते सुनी।वहीं जिलाधिकारी के आने की खबर से तहसील मे फरियादियों की भीड़ लग गयी। लोग…
रायबरेली: 66 शिकायतों में सिर्फ 3 का मौके पर निस्तारण
मंगलवार को आयोजित होने वाला संपूर्ण समाधान दिवस शासन के निर्देशानुसार अब शनिवार को आयोजित हो रहा है इसी के तहत महराजगंज तहसील सभागार मे तहसीलदार रिचा सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस जिसमें कुल 66 शिकायती पत्र आए। जिसमें सर्वाधिक मामले राजस्व विभाग से संबंधित आए जिनमें वरासत एवं भूमि से सबाधित अधिक शिकायते आई । सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 66 शिकायते आई। जिसमें राजस्व 49, पुलिस 14, आपूर्ति 1, अन्य 2, शिकायती पत्र आए।मौके पर सिर्फ 3 का ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों…
रायबरेली: पंचायत चुनाव की तनातनी इस कदर बढ़ी कोटेदार और ग्राम प्रधान के समर्थक तहसील परिसर में ही आपस मे भिड़ गए
महाराजगंज /रायबरेली : पंचायत चुनाव के बीत जाने के बाद भी पक्ष और विपक्ष के बीच वाद-विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा राघवपुर ग्राम प्रधान एवं कोटेदार समर्थकों के बीच तनातनी बढ़ गई प्रशासन के समझाने बुझाने के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ ।बता दे राघवपुर कोटेदार के खिलाफ ग्राम प्रधान प्रीति यादव एवं उनके पति राजेश यादव अपने समर्थकों के साथ संपूर्ण समाधान दिवस में सैकड़ों लोगों के साथ पहुंचकर कोटेदार के खिलाफ ज्ञापन दिया इसी बीच कोटेदार भी अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए और तहसील…
रायबरेली: तहसील दिवस मे अपर जिलाधिकारी ने समस्याओं को सुनकर निस्तारण का दिया भरोसा
लालगंज /रायबरेली। योगी सरकार के निर्देस पर माह के प्रथम शनिवार को तहसील दिवस के रूप मे सम्पूर्ण समाधान दिवस चालू हो गये है।तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुये अपर जिलाधिकारी प्रेम प्रकास उपाध्याय ने लोगों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण का भरोसा दिलाया।तहसीलदार ज्ञान प्रताप ने भी लोगों की समस्याओं का निराकरण किया।तहसील दिवस मे समस्या लेकर पहुंचे मुबारकपुर के ग्राम पंचायत सदस्य श्रीपाल ने अधिकारियों को बताया कि गांव मे खाद के गड्ढे सुरक्षित किये गये थे जिनमे वे लोग घूरा डाल रहे थे।वर्तमान मे कुछ अराजक तत्व…
रायबरेली: अवैद्य शराब रखने के आरोप मे हुयी कार्यवाही
लालगंज रायबरेली।लालगंज कोतवाली के एसआई दीपक पटेल ने एक महिला को अवैद्य शराब के साथ पकडा है।पकडी गयी महिला रानी पत्नी संतोष निवासी पूरे पासिन की बतायी जाती है।उसके पास से पुलिस ने दस लीटर अवैद्य कच्ची शराब बरामद की है।पुलिस ने महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की है। सवांददाता: सर्वोदय मौर्य
रायबरेली: बाइक चोरी का मामला पंजीकृत
लालगंज रायबरेली।बाबा बाल्हेस्वर मन्दिर गेट के पास से चोरी गयी बाइक का मामला लालगंज पुलिस ने दर्ज कर लिया है।उल्लेखनीय है कि ऐहार निवासी घनस्याम माली की अपाची बाइक नम्बर यूपी 33 एजे 4353 चोरी चली गयी थी।खोजबीन करने के बावजूद बाइक का पता नही चल सका था।पीडित की तहरीर पर मामले मे पुलिस ने धारा 379 के तहत मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। सवांददाता: सर्वोदय मौर्य
रायबरेली: अंतर्जनपदीय लुटेरों के बड़े गैंग का खुलासा , तीन गिरफ्तार
ऊंचाहार – पुलिस को एक बड़े अंतर्जनपदीय गिरोह को पकड़ने में सफलता मिली है । इस गिरोह ने ऊंचाहार में लूट की तीन घटनाओं का खुलासा किया है । गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार किए गए है जबकि एक फरार हो गया है ।कोतवाल विनोद सिंह ने बताया कि बीते दिनों क्षेत्र में हुई लूट की तीन घंटनाओ को लेकर पुलिस टीम सक्रिय थी । क्षेत्र के रामसांडा गांव निवासी दवा व्यवसाई से लूट , व पुरनशाहपुर गांव निवासी युवक से मोबाइल व रुपए की लूट के मामले में पुलिस…
कोरबा: स्वतंत्रता दिवस समारोह के संबंध में जारी किए गए दिशा-निर्देश…
कोरबा: हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जिले में 15 अगस्त 2021 को गरिमामय तरीके से स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत भारत सरकार के गृहमंत्रालय एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा कोविड-19 से बचाव हेतु सभी आवश्यक निर्देशों का पालन एवं उपाए सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जारी निर्देशानुसार जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह सुबह नौ बजे शुरू होगा। जिले के सभी शासकीय…
