मोदी कैबिनेट विस्तार में बेटे प्रवीण निषाद को जगह न मिलने पर निराश हुए निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने यू-टर्न ले लिया है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी और निषाद पार्टी में नैचुरल दोस्ती है और हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं. सभी मुद्दों और समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान हो जाएगा. संजय निषाद ने कहा, ”मछुआ समाज के सभी मुद्दे केंद्र और राज्य सरकार से सम्बंधित हैं, पीएम मोदी, सीएम योगी अभी तक जितना भी हो सका है 70 वर्षो में सभी सरकारो से…
Month: July 2021
केंद्रीय कृषि मंत्री की अपील- आंदोलन खत्म कर वार्ता शुरू करें किसान, राकेश टिकैत ने दिया ये जवाब
नए कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच जारी गतिरोध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्र सरकार किसान संगठनों को बातचीत के मंच पर आमंत्रित कर रही है लेकिन किसान संगठन नए कृषि कानूनों को खत्म करने की जिद पर अड़े हुए हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने गुरुवार को किसान संगठनों से प्रदर्शन खत्म और वार्ता शुरू करने की अपील की। वहीं भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि बातचीत शुरू करने की बात करना ठीक है…
मंत्रियों को क्यों हटाया गया, किसने फोन कर मांगा था इस्तीफा, मिल गया हर सवाल का जवाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मंत्रिपरिषद के नए सदस्यों को नसीहत दी है कि वे अपने पूर्ववर्ती मंत्रियों से कामकाज सीखे और बेवजह बयानबाजी से बचें। नवगठित केंद्रीय मंत्रिपरिषद की गुरुवार शाम हुई पहली बैठक में मोदी ने मंत्रियों से आने वाले संसद सत्र में पूरी तैयारी से आने और सदन में अधिक से अधिक समय रहने को भी कहा है। साथ ही पीएम मोदी ने नए मंत्रियों को पुराने मंत्रियों से कामकाज सीखने की सलाह दी। बुधवार शाम को हुए केंद्रीय मंत्रिपरिषद के विस्तार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
प्रयागराज : मा0 राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती अनीता सिंह ने स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करछना का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
मा0 सदस्या राज्य महिला आयोग उ0प्र0 श्रीमती अनीता सिंह ने बुधवार को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करछना तथा थाना करछना का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इसी तरह से उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करछना जाकर भी वहां की व्यवस्थाओं का जायला लिया तथा सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मा0 सदस्या द्वारा थाना करछना में बने महिला हेल्प डेस्क को देखा गया तथा महिला सम्बंधित अपराध रजिस्टर का निरीक्षण…
बरेली: यूपी-बरेली हुई शर्मशार जब पैट्रोल के खर्चे के लिए दुष्कर्म पीड़िता से दरोगा ने लिए 2500
बरेली : दुष्कर्म पीड़िता से महिला दारोगा ने दो हजार रुपये ले लिये। यही नहीं इसके बाद गाड़ी में पेट्रोल डलवाने के लिए भी पांच सौ रुपये लिए। बावजूद मामले में कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी। इसके बाद पीड़िता ने दारोगा से लेन-देन को लेकर हुई बातचीत का आडियो वायरल कर दिया। वायरल आडियो में पैसे की बात सामने आते ही दारोगा पीड़िता को तत्काल थाने आने की बात कहती है। पीड़िता ने मामले में एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी ने पीड़िता को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अरे साहब…
इटावा :चंबल पुल पर चल रहा चेकिंग अभियान
इटावा: उदी मध्य प्रदेश सीमा पर पुलिस कर रही चेकिंग वशिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा डॉ बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार पुलिस कर रही कड़ी मशक्कत चंबल पुल पर खनन माफियाओं के द्वारा ओवरलोड ट्रकों को पूरी तरह से रोकने के लिए धूप में भी पुलिस के जवान कर रहे चेकिंग जिसमें एक एक गाड़ी के कागजात एवं लोडिंग देखकर वाहनों को निकाला जा रहा है चेकिंग में थाना बढ़पुरा पुलिस एवं अन्य की पुलिस शामिल और गाड़ियों के कागज पूरे ना होने पर गाड़ियों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही…
अब कुछ इस अंदाज़ में नज़र आएंगी यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडिस,
हॉरर कॉमेडी फ़िल्म भूत पुलिस ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज़्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर रिलीज़ होगी। फ़िल्म में सैफ़ अली ख़ान, अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। सैफ़ और अर्जुन के किरदारों के बाद अब जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम के लुक रिवील कर दिये गये हैं। प्लेटफॉर्म ने 5 जुलाई को भूत पुलिस के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने की आधिकारिक घोषणा की थी। हालांकि, रिलीज़ डेट का खुलासा अभी नहीं किया गया है। फ़िल्म में यामी माया नाम का किरदार निभा रही हैं, जो…
सब कुछ होने के बावजूद क्यों ताउम्र बेचैन रहे गुरुदत्त
भारतीय सिनेमा में मिसाल बन चुके गुरुदत्त एक ऐसे कलाकार थे जिन्होंने अपने जीवन को सिनेमा का पर्दा समझा और उसमें ही अपना सब कुछ झोंक दिया। उनके अंदर एक अजीब सी बेचैनी थी। पर्दे पर कुछ अद्भुत और अद्वितीय रचने की बेचैनी। गुरुदत्त अपने आप में सिनेमा का महाविद्यालय थे। उनकी तीन क्लासिक फिल्में ‘साहिब बीवी और गुलाम’, ‘प्यासा’ और ‘कागज़ के फ़ूल’ को टेक्स्ट बुक का दर्जा प्राप्त है सिनेमा की गहरी समझ के साथ-साथ वह समय से काफी आगे की सोच रखने वाले फिल्मकार थे। कागज के…
बहन अलवीरा और सलमान खान को चंडीगढ़ पुलिस ने भेजा समन, धोखाधड़ी का लगा आरोप
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और उनकी बहन अलवीरा खान को चंडीगढ़ पुलिस ने कथित फ्रॉड मामले में समन भेजा है। आरोप है कि शोरूम खोलने के बाद सलमान की कंपनी दिल्ली से सामान नहीं भेज रही है और कंपनी की वेबसाइट भी बंद है। पुलिस ने सलमान और अलवीरा के अलावा 7 लोगों को नोटिस भेजा गया है जिनसे पूछताछ की जाएगी। चंडीगढ़ के एसपी केतन बंसल ने कहा- उन्हें 13 जुलाई तक जवाब देने का वक्त दिया गया है। अगर इसमें कुछ भी आपराधिक होगा तो कार्रवाई की जाएगी।शिकायत…
फाइनल में ब्राजील से होगा सामना,अर्जेटीना ने कोलंबिया को हराया,
अर्जेटीना ने सेमीफाइनल मुकाबले में कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर कोपा अमेरिका के फाइनल में जगह बनाई जहां उसका सामना ब्राजील से होगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जेटीना और कोलंबिया के बीच मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा था जिसके बाद फैसला पेनल्टी शूटआउट के जरिए हुआ जहां अर्जेटीना ने बाजी मारी। मैच के नायक अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज रहे जिन्होंने तीन पेनल्टी बचाई। इससे पहले, अर्जेटीना की ओर से लाउतारो मार्टिनेज ने सातवें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। उसने इस…
पाकिस्तान को पहले वनडे में दी इंग्लैंड की नई-नवेली टीम ने 9 विकेट से मात, ऐसा रहा मैच का हाल
कोरोना वायरस के अटैक के बीच इंग्लैंड क्रिकेट टीम अपने दूसरे दल के साथ मैदान में उतरी और मैदान में उतरने के साथ ही इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पहले वनडे मैच में बुरी तरह से रौंद डाला। इंग्लैंड की पूरी की पूरी टीम पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज से पहले बदलनी पड़ी। जिसके बाद एक नई टीम का चयन किया गया।पाकिस्तान के खिलाफ इस वनडे सीरीज में जिस तरह से इंग्लैंड की टीम तैयार की गई उससे तो पाकिस्तान के लिए वनडे सीरीज में अच्छा करने का बड़ा…
इस टीम के बैटिंग कोच हुए मैच से 5 दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव
भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ (India vs Sri Lanka) 13 जुलाई से लिमिटेड ओवरों की सीरीज खेलने की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच एक बड़ी खबर आई है। श्रीलंका के बैटिंग कोच ग्रांट फ्लावर COVID-19 पॉजिटिव पाए गए है। श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने गुरुवार को पुष्टि की कि बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। एसएलसी ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “हल्के लक्षणों के बाद जब फ्लावर का आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया, तो उन्हें सकारात्मक पाया गया।” संक्रमित होने के तुरंत बाद फ्लावर को टीम…
अफगानिस्तान से US आर्मी की वापसी 31 अगस्त तक हो जाएगी पूरी: जो बाइडेन
अफगानिस्तान (Afghanistan) से अमेरिकी सैनिकों (US Forces) की वापसी जारी है. इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने पुष्टि कर दी है कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी 31 अगस्त तक समाप्त हो जाएगी. बाइडन ने एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान इसका ऐलान किया. बाइडन ने कहा कि सैनिकों की वापसी सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से हो रही है. इस अभियान में नीतियों का पालन किया जा रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘अप्रैल में जब सेना की वापसी को लेकर घोषणा की गई थी, तो…
इमरान खान ने Covid-19 की चौथी लहर को लेकर किया आगाह, पाकिस्तान में फूटेगा ‘कोरोना बम’,
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को चेताया कि अगर घातक बीमारी कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लोगों ने नियमों का उल्लंघन किया तो पाकिस्तान में कोरोना वायरस की चौथी लहर आ सकती है। देश में इस महामारी से 22,000 से अधिक लोगों की जान चली गई है। इस सप्ताह कोविड-19 के नए मामलों की संख्या में अधिक वृद्धि होने के मद्देनजर खान ने लोगों के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड-19 का डेल्टा स्वरूप पाकिस्तान में अस्पताल में मरीजों के भर्ती…
बरेली-गोकुल अनुसन्धान विकास ट्रस्ट की तरफ से विवाह पुस्तिका का विमोचन
बरेली: आज आदरणीय संजीव अग्रवाल ( सह कोशाध्यक्ष भाजपा ) उत्तर प्रदेश के आनन्द आश्रम स्तिथ कार्यालय पर विवाह योग्य युवक / युवतियों के बॉयोडाटा डिजिटल परिणय पत्रिका ( परिणय बन्धन ) का विमोचन किया गया इस अवसर पर आदरणीय संजीव अग्रवाल जी ने बताया इस कॅरोना काल की परेशानियों को देखते हुए व अभिभावकों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए डिजिटल युग का प्रयोग करते हुए इस पत्रिका का सम्पादन किया गया है इस प्रथम पत्रिका में लगभग 70 बॉयोडाटा व समाज के जनप्रतिनिधियों के सन्देश प्रकाशित किया…
बरेली-शेरगढ़ ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख के लिए दावेदारी की भीड़
बरेली–ब्लॉक मुख्यालय शेरगढ़ में गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा से अरविंद गंगवार तथा समाजवादी पार्टी की ओर से पूर्व छात्र संघ नेता भूपेंद्र कुर्मी समेत पाचॅ नामांकन पत्र दाखिल किए गए समाजवादी पार्टी की ओर से जिला अध्यक्ष अगम मौर्य एवं पूर्व विधायक शहजिल इस्लाम वा बहेड़ी पूर्व विधायक अताउर रहमान मौजूद रहे एवं बीजेपी समर्पित उम्मीदवार अरविंद गंगवार अपने पूरे समर्थकों के साथ ब्लॉक मुख्यालय पर नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए आए जांच के उपरांत सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। नामांकन दाखिल करने के…
प्रयागराज: थाना मांडा पुलिस द्वारा 04 देशी अबैध सुतली बम व 400 ग्राम गांजा के सांथ कृष्णमुरारी बिंद गिरफ्तार
प्रयागराज: पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक यमुनापार के निर्देशन मे तथा क्षेत्राधिकारी मेजा के पर्यवेक्षण मे ब्लाक प्रमुख के नामांकन एवम चुनाव को शकुशल सपन्न कराने के दृष्टिगत प्रभरी निरीक्षक माण्डा अवन कुमार दीक्षित द्वारा गठित टीम उ 0नि0 आशीष कुमार राय चौकी प्रभारी भारतगंजभारतगंज, का0 रामबहाल प्रसाद, का0 गोपाल सिंह, चाहर, का0 श्रवण कुमार, का0 प्रमोद के सांथ मुखबीर की सूचना पर सघन चेकिंग के दौरान दि0 , 08/07/2021 को समय 06:45 am रानी के तालाब से सोन शाह दरगाह के बीच भारत गंज…
पीलीभीत: जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रमुख क्षेत्र पंचायत के निर्वाचन के दृष्टिगत विकासखण्ड ललौरीखेडा, मरौरी व अमरिया का निरीक्षण कर नामांकन प्रक्रिया का लिया गया जायजा।
पीलीभीत : प्रमुख क्षेत्र पंचायत चुनाव के दृष्टिगत आज जनपद के समस्त विकासखण्डों में नामांकन की प्रक्रिया प्रातः 11ः00 बजे से 3ः00 के मध्य सकुशल सम्पन्न की गई। इसके उपरान्त 3ः00 बजे से स्कूटनी का कार्य प्रारम्भ किया गया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान जिला मजिस्ट्रेट डांस/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिंह द्वारा आज विकासखण्ड ललौरीखेडा, मरौरी व अमरिया में पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया गया। इस दौरान सहायक रिटर्निंग अधिकारियों से नामांकन के संबंध में आवश्यक जानकारी हासिल करते हुये आवश्यक दिशा निर्देश…
बरेली – ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए राजनैतिक दलों के साथ उम्मीदवार पहुंचे अपना नामांकन कराने।
आँवला:- बुधवार को चार प्रत्याशियों द्वारा नौ प्रपत्र खरीदे गए थे। जिसमें बृहस्पतिवार को तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए राजनैतिक दलों के साथउम्मीदवार अपना नामांकन कराने पहुंचे।और अपनी अपनी जीत का दावा करते नजर आ रहे हैं।रामनगर ब्लॉक प्रमुख पद के बृहस्पतिवार को सर्वप्रथम विजेता सिंह पत्नी मित्रपाल सिंह(पूर्व सदस्य जिलापंचायत)ने स्थानीय भाजपा नेताओं की मौजूदगी में नामांकन कराया।भाजपा प्रत्याशी नेहा आर्य पत्नी ज्ञानवीर आर्य आंवला सांसद धर्मेन्द्र कश्यप,जिलाध्यक्ष आंवला वीरसिंह पाल व भाजपा के अन्य प्रमुख नेताओं के साथ नांमाकन कराने रामनगर पहुंचींं।नेहा…
सीतापुर: नैमिषारण्य अमावस्या मेला स्थगित, श्रद्धालु घर पर ही करें पूजा अर्चन
सीतापुर के नैमिषारण्य 88 हजार ऋषि-मुनियों की तपोभूमि नैमिषारण्य धर्म नगरी जहां प्रतिमाह अमावस्या का मेला होता है इस बार कोविड-19 व धारा 144 को देखते हुए प्रशासन ने अमावस्या मेला स्थगित कर दिया है, श्रद्धालुओं से अपील की है कि इस बार घर पर ही, पूजन अर्चन करें, साथ ही प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है और सुरक्षा की दृष्टि से घर पर ही रहने को कहा है,नैमिषारण्य धर्म नगरी वह नगरी है यहां पर देश-विदेश से श्रद्धालु गण पूजन अर्चन करने के लिए नैमिषारण्य तीर्थ आते…
