कोरबा/पाली:-भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक आदरणीय जय प्रकाश चंद्रवंशी जी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंग जी के निर्देशानुसार भाजपा जिला विधि प्रकोष्ठ के संयोजक राजेन्द्र साहू के मार्गदर्शन में 23 जून से 6 जुलाई तक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम पूरे जिले में चल रहा है इसी कड़ी में आज भाजपा जिला विधि प्रकोष्ठ पाली मंडल द्वारा पाली स्थित मुक्तिधाम में फल दार एवं छाया दार वृक्षों का रोपण किया गया,इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री अजय जायसवाल,विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजेन्द्र साहू,जिला सह संयोजक रोहित जायसवाल,विधि प्रकोष्ठ…
Day: July 5, 2021
जमानत के बाद लालू का पहला इंटरव्यू
राजद की स्थापना के 25 वर्ष आज पूरे हो गए। लालू प्रसाद ने वर्ष 1997 में जनता दल से अलग होकर राजद बनाया था। विपक्ष के आरोपों और कोर्ट-कचहरियों का सामना करते-करते उन्होंने अपनी सरकार बनाई, बचाई और विपक्ष में रहने पर भी राजद की ताकत बनाए रखी। इस अवसर पर लालू के साथ सवाल जबाव सवाल: लालू-राबड़ी के 15 साल बनाम नीतीश के 15 साल को किस रूप में देखते हैं?जवाब: यह तुलना बिना पूर्वाग्रह के आने वाला इतिहास करेगा। 1990-2005 के शासन काल का सामाजिक-आर्थिक विश्लेषण करते हुए…
ऐसा क्या बोले की आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर उठाए गए सवाल
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के रविवार को दिए बयान ने एक बार फिर विपक्षियों को हमला बोलने का मौका दे दिया है। उन्होंने रविवार को कहा था कि सभी भारतीयों का डीएनए एक है, चाहे वे किसी भी धर्म के हों। उन्होंने लिंचिंग को लेकर कहा कि इसमें शामिल लोग हिंदुत्व के खिलाफ हैं और लोकतंत्र में हिंदुओं या मुसलमानों का प्रभुत्व नहीं हो सकता है। इस बयान को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आरएसएस प्रमुख पर निशाना…
शिवसेना-बीजेपी का फिर हो सकता है गठबंधन?
महाराष्ट्र की सियासत में उथल पुथल के संकेत मिल रहे हैं।हालांकि सरकार अभी महा विकास अघाड़ी की है, मगर बीजेपी और शिवसेना के करीब आने की भी चर्चा होने लगी है।अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी और पूर्व सहयोगी शिवसेना ‘‘दुश्मन नहीं’’ हैं, हालांकि उनके बीच कुछ मुद्दों पर मतभेद हैं और कहा कि राजनीति में कोई ‘किंतु परंतु’ नहीं होता। यह पूछे जाने पर कि क्या दो पूर्व सहयोगियों के फिर से एक साथ आने की संभावना है,…
बरेली-तेज रफ्तार बनी आफत ले गयी 3 की जान
बरेली/यूपी–मीरगंज थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल्ली से बरेली की ओर जा रही एक ऑल्टो कार पीछे से ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई जिसके चलते दो पुरुष सहित एक महिला की मौत हो गई औ किर 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए | बताया जा रहा है आल्टो सवार यह परिवार दिल्ली से शाहजहांपुर के रामपुर गांव में तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे | इसी दौरान मीरगंज थाना क्षेत्र में यह सड़क हादसा हो गया | घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगो…
पीलीभीत: वृक्षारोपण महाअभियान के तहत आज जनपद में 26 लाख पौधों का किया गया रोपण।।
पीलीभीत : वन महोत्सव अभियान 2021 के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में शासन से आये नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव पशुधन मत्स्य एवं डेरी श्री सुधीर गर्ग एवं जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे व पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिंह द्वारा ड्रमंड कॉलेज,नेहरू पार्क के पास शासकीय भूमि को स्मृति पवन व पूर्व माध्यमिक विद्यालय टाह पोटा में पौधा रोपण किया गया। इसके उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा राजघाट पर नव निर्मित पार्क में भी वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान नोडल अधिकारी एवं जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा माल श्री, कचनार, पीपल, सहजन, बरगद, आम सहित…
बरेली-देह व्यापार का खुला राज,पुलिस के हत्थे चढ़े
बरेली-/यूपी: थाना प्रेमनगर पुलिस ने देह व्यापार का किया भंडाफोड़ अशरफ खा चौकी क्षेत्र का मामला पुलिस ने एक महिला को भास्कर हॉस्पिटल के पास किया गिरफ्तार बाकी अन्य महिला 2 महिलाओं को गांधीपुरम के फेस 2 और 4 पुरुषों को हार्टमन स्कूल के पास से किया गिरफ्तार पुलिस ने आपत्तिजनक दो पैकेट किये बरामद थाना प्रेमनगर पुलिस पकड़ी गई महिलाओं पुरुषों से कर रही है पूछताछ
