बिहार में 7 जुलाई से खुल जाएंगे शिक्षण संस्थान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अभी -अभी कर दिया है ऐलान; रेस्टोरेंट भी खुलेंगे

पटना: बिहार में अनलॉक-4 की हो गई घोषणा. इसकी घोषणा अभी-अभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी घोषणा कर दी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सोमवार की दोपहर में ट्वीट कर कहा कि 50 परसेंट के साथ हायर एजुकेशन के सभी संस्थान खोले जाएंगे.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा- ‘कोरोना स्थिति की समीक्षा के बाद सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालय को सामान्य रूप से खोलने का निर्णय लिया गया है. टीका प्राप्त आगंतुक कार्यालय में प्रवेश पा सकेंगे.’उन्होंने यह भी कहा- ‘विश्वविद्यालय, सभी कॉलेज, तकनीकि शिक्षण संस्थान, सरकारी प्रशिक्षण संस्थान,…

बिहारशरीफ:घर के बगल में था होटल, युवक ने झूठ बोलकर बुक कराया होटल में कमरा, फिर किया ऐसा कि इलाके में फैल गयी सनसनी

बिहारशरीफ: बिहार थाना क्षेत्र के अम्बेर मोहल्ला स्थित एक होटल में 25 साल के युवक ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। युवक की दो माह पहले ही शादी हुई थी।मिली खबर के अनुसार महारानी गली के निवासी अर्जुन प्रसाद के पुत्र सूरज ने अपने घर के बगल में ही स्थित एक होटल में यह कह कर रूम बुक कराया कि उसके घर में काफी मेहमान आने वाले हैं। सोने में दिक्कत होगी इसलिए एक कमरा बुक कर दो। इसके बाद वह कमरे…

बिहार में बाढ़ ने रोकी ट्रेनों की रफ़्तार, कई ट्रेनें रद्द, दर्जनों गाड़ियों का रूट चेंज

बिहार में लगातार हो रही बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. सूबे में बाढ़ ने ट्रेनों की रफ़्तार पर ब्रेक लगा दिया है. राज्य के समस्तीपुर रेलवे डिवीजन के सगौली-मझौलिया मार्ग पर बाढ़ का पानी पुल के करीब आ जाने की वजह से रेल परिचालन बंद कर दिया गया है. कई रेलगाड़ियों का रूट भी बदल दिया गया है.समस्तीपुर मंडल के मुजफ्फरपुर-पनियहवा रेलखंड पर सगौली-मझौलिया स्टेशन के बीच पुल संख्या 248 के नजदीक बाढ़ का पानी आने के कारण इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बंद कर…

पटना: STET अभ्यर्थी पहुंचे RJD कार्यालय, अब तेजस्वी से है उम्मीद

पटना में हुए लाठीचार्ज के बाद शारीरिक शिक्षक एवं स्वास्थ्य अनुदेशक अभ्यर्थी तेजस्वी यादव से मिलने आरजेडी कार्यालय पहुंचे। अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्हें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी से बड़ी उम्मीद हैं कि वे हमारी समस्याएं सुनेंगेदरअसल आज शिक्षा मंत्री से मिलने पहुंचे शारीरिक शिक्षक एवं अनुदेशक संघ पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थी पटना के इको पार्क पहुंचे थे। और शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी से मिलने जा रहे थे तभी पुलिस ने उन्हे आगे बढ़ने से रोक दिया। जब अभ्यर्थी नहीं माने तब…

सीतापुर :न्यू चरक डायग्नोस्टिक सेंटर का हुआ भव्य उद्घाटन

सीतापुर: भाजपा सांसद अशोक कुमार रावत जिला अध्यक्ष आचिन मल्होत्रा ,क्षेत्रीय विधायक रामकृष्ण भार्गव, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामकिंकर पांडे के नेतृत्व में किया गया, संस्थापक राजकुमार सोनी ने पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण करते हुए उनका स्वागत किया जिला अध्यक्ष सचिन मेहरोत्रा ने कहा क्षेत्र के निवासियों को अल्ट्रासाउंड एक्सरे व अन्य  जांचों के लिए सीतापुर व लखनऊ जाना पड़ता था लेकिन अब उनको  मिश्रिख क्षेत्र में ही सुविधाएं उपलब्ध हो जायगी सीएचसी मिश्रिख में भी डिजिटल x-ray मशीन उपलब्ध हो गई है व कुतुब नगर रोड पर न्यू चरक डायग्नोस्टिक सेंटर…

सीतापुर: वाणिज्य कर नोडल अधिकारी, वृक्षारोपण समिति के साथ बैठक की

सीतापुर/सिधौली: आयुक्त वाणिज्य कर/नोडल अधिकारी श्रीमती मिनीस्ती एस0 ने शनिवार को तहसील सभागार सिधौली में जिला वृक्षारोपण समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर वृक्षारोपण के महाभियान के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। वृक्षारोपण महाभियान के संबंध में तैयारियों की समीक्षा कर सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवश्यक कार्य समय से पूर्ण करें तथा विभागवार निर्धारित लक्ष्य पूर्ण किया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि वृक्षारोपण महाभियान को महोत्सव के रूप में मनाया जाये तथा निर्धारित प्रारूप पर उसकी सूचनाएं प्रेषित करें। जनप्रतिनिधियों व आम जनमानस को भी आयोजन से…

रायबरेली: उप मुख्यमंत्री व रायबरेली जनपद के प्रभारी मंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने रविवार के दिन पहुचे बछरावां

केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जमीनी हकीकत का औचक निरीक्षण करने निकले सूबे के उप मुख्यमंत्री व रायबरेली जनपद के प्रभारी मंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने रविवार के दिन बछरावां पहुंचकर सबसे पहले नगर पंचायत कार्यालय वा विकास खंड कार्यालय के अतिरिक्त स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैं पहुंच कर सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठकर बड़ी बारीकी के साथ स्थलीय निरीक्षण कर हकीकत को परखा। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा का काफिला लगभग दोपहर 12:00 बजे बछरावां के सिंह द्वार पर स्थित…

रायबरेली: दहेज के लिए प्रताड़ित व मारपीट करने का लगाया आरोप

ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के पूरे घासीराम मजरे उसरैना निवासी विवाहिता ने पति समेत अन्य ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।दरअसल उन्नाव जनपद के अभई सागर मोहल्ला मजरे हिलौली निवासी स्वाती की शादी दो वर्ष पूर्व क्षेत्र के पूरे घासीराम मजरे उसरैना निवासी राजेंद्र कुमार से हुई थी।विवाहिता का आरोप है कि शादी के छः महीने बाद उसके पिता सुरेश कुमार की मृत्यु हो गई जबकि शादी के समय तय हुआ सारा दहेज का…

मिर्जापुर: राष्ट्रीय समानता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मोती लाल कुशवाहा का 68 वां जन्म दिन समानता दिवस के रूप में मनाया गया

राष्ट्रीय समानता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मोती लाल कुशवाहा का 68 वां जन्म दिन समानता दिवस के रूप में ग्राम अतरैला में बाबू राम उजागर सिंह महाविद्यालय पर मनाया गया. जन्म दिवस समरोह को प्रदेश महासचिव अरूण सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय समानता दल के विचारों को जन जन तक पहुचाने की आवश्यकता है. राष्ट्रीय अध्यक्ष के अच्छे स्वास्थ्य जीवन की कामना है. इस आयोजन में जिला अध्यक्ष शिव राम मोर्या, जिला प्रभारी कमलेश सिंह, नगर उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, राम उजागर सिंह, ताणकेसवर मोर्या, राजा राम बिंद, राम सेवक…

पीलीभीत: खनन माफियाओं के ऊपर चला पुलिस का डंडा

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक किरीट सिंह राठौर और अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी के आदेशानुसार पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर सुनील दत्त के दिशा निर्देशन में अपराध को नियंत्रण रखने एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित करने के उद्देश्य से अपराधियों की धरपकड़ अभियान के चलते कोतवाली जहानाबाद पुलिस के द्वारा समय-समय पर अभियान चलाया जा रहा है।वही अभियान के अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर जहानाबाद पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भानदांडी ने बरात घर का नवनिर्माण करने के लिए बिना परमिशन के अवैध मिट्टी खनन करते हुए दो ट्रैक्टर ट्राली…

इटावा: पर्यावरण संरक्षण हेतु ,विभिन्न जगहों पर किया गया वृक्षारोपण

विकास खण्ड ‌ बढपुरा के ग्राम पंचायत भाऊपुरा मे पौधे लगाए गए ग्राम प्रधान द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षा के प्रति ग्रामीणों के साथ जाकर सड़क के किनारे लगाएं पौधे और उनके द्वारा तालाब के आसपास वृक्षारोपण किया।ग्राम प्रधान शिवप्रकाश (पप्पू )के द्वारा पंचायत एवं क्षेत्र को स्वच्छ और सुन्दर बनाने का लक्ष्य को निर्धारित करते हुए आज ग्राम पंचायत के समस्त ग्राम वासियों के साथ पौधे लगाए लोगों का पर्यावरण के प्रति कहते हुए अपने अपने घर एवं खाली स्थानों पर पौधे लगाने का निवेदन किया और कुछ लोगों…

पीलीभीत :ऑपरेशन कायाकल्प के अवशेष कार्यों को तत्काल पूर्ण कराया जाए

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना एवं आॅपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत विकासखण्ड ललौरीखेडा के अवशेष कार्यों को पूर्ण कराने के दृष्टिगत समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि योजना के अन्तर्गत स्वीकृत की गई वीडीपी के तहत निर्धारित कार्यों हेतु जिन ग्रामांे के लिए धनराशि प्राप्त हो गई है, वहां कार्य प्रारम्भ कराना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि योजना में स्वीकृति कार्यों के…

इलाहाबाद: राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वादों के निस्तारण हेतु बैठक

माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 10-07- 2021 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वादों के निस्तारण हेतु निशा झा नोडल अधिकारी लोक अदालत/एडीजे की अध्यक्षता में व प्रज्ञा सिंह द्वितीय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद के निर्देशन में जनपद इलाहाबाद के समस्त तहसीलदारों की बैठक सभागार जनपद न्यायालय इलाहाबाद में आयोजित की गई इस बैठक में राजस्व से संबंधित वादों के निस्तारण हेतु तहसीलदारों से विचार-विमर्श किया गया और समझौते के आधार पर निस्तारित होने वाले…

रायबरेली: बेहतरीन काम के लिए थानाध्यक्ष संतोष कुमारी को व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिशंकर गुप्ता उर्फ (लाला गुप्ता) ने किया सम्मानित !

सतांव- (रायबरेली) ! मिशन शक्ति अभियान के तहत गुरुबक्शगंज की थाना प्रभारी संतोष कुमारी के कार्य को प्रदेश स्तर पर सराहा गया है, यही कारण है कि पुलिस महकमे द्वारा रायबरेली जिले में तैनात उप निरीक्षक संतोष कुमारी को सम्मान देने के लिए चुना गया है, संतोष कुमारी ने ना सिर्फ अभियान के तहत जागरूकता बढ़ाई, बल्कि महिलाओं को साथ छींटाकशी करने वालों पर शिकंजा भी कसा, पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर से ताल्लुक रखने वाली संतोष कुमारी इस समय रायबरेली के गुरुबक्शगंज थाने में तैनात है। इससे पूर्व वह शहर के…

रायबरेली: चौहान फिलिंग स्टेशन मुबारकपुर लालगंज का उद्घाटन बीपीसीएल के सेल्स ऑफिसर आयुष कुमार जैन ने किया फीता काटकर

लालगंज रायबरेली। लालगंज उन्नाव मार्ग पर स्थित यह पेट्रोल पंप ग्रामीणों व क्षेत्रीय जनता के लिए वरदान साबित होगा, लालगंज सेमरी के बीच यह पहला पेट्रोल पंप है जो उच्च गुणवत्ता से युक्त डीजल एवं पेट्रोल जनता को सुलभ कराएगा, उक्त बीपी सीएल के अधिकारी श्री जैन ने सैकड़ों लोगों के समक्ष कही है।फिलिंग स्टेशन के प्रोपराइटर शिवेंद्र सिंह चौहान द्वारा उपस्थित लोगों को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को परोसा गया। इस अवसर पर अमरेंद्र सिंह चौहान रामपाल सिंह चौहान राम बहादुर सिंह राम लखन सिंह राकेश सिंह महेश सिंह…

रायबरेली: कट पेस्ट कर फर्जी आडियो वायरल कर केवल बदनाम करने की साजिश-कोतवाल

लालगज-रायबरेली। लालगंज के कोतवाली प्रभारी अरूण सिंह का किसी मामले में 10 हजार नहीं 50 हजार की धनराशि मांगने का वायरल हुआ आडियो चर्चा का विषय बना रहा। सच्चाई क्या है यह तो आडियो वायरल करने वाला ही जाने लेकिन इस आडियो में पैसे की मांग की गयी है। जबकि कोतवाली प्रभारी अरूण कुमार सिंह का कहना है कि उन्हे बदनाम करने के लिए इस आडियो को कट पेस्ट कर वायरल किया गया है। कोतवाली परिसर में स्थापित आगन्तुक कक्ष के निर्माण के दौरान समाजसेवियों एवं दानदाताओं से मांगे गये…

रायबरेली: चेकिंग के दौरान गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के मनीरामपुर पुल पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया जिसके पास से तलाशी के दौरान गांजा बरामद हुआ, जिसे मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।सोमवार की भोर में एनटीपीसी चौकी इंचार्ज लक्ष्मीनारायण द्विवेदी ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर लिया,जिसके पास से 1100 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।जिसे कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया है।पकड़ा गया युवक क्षेत्र के परसीपुर गांव निवासी अखिलेश कुमार पुत्र मैकूलाल बताया जा रहा है।कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने…

रायबरेली:एयरफोर्स नायक आकास बाजपेयी का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

लालगंज /रायबरेली।जम्मू कश्मीर मे सडक हादसे मे शहीद हुये अम्बारा पश्चिम निवासी आकास बाजपेयी का पार्थिव शरीर गांव पहुचते ही घरवाले ही क्या आस पास के लोग भी बिलख पडे।लोगों के समझाने बुझाने के बाद पार्थिव शरीर को गंगा घाट गेगासो ले जाया गया जहां परिजनों के द्वारा अन्तिम संस्कार कर दिया गया।इसके पूर्व करीब साढे चार बजे बन्थरा मेमोरा एयरफोर्स स्टेसन के सरकारी वाहन से मास्टर वारंट आफिसर रामकिसन यादव आकास बाजपेयी के पार्थिव शरीर को लेकर अम्बारा पष्चिम गांव पहुंचे जहां आकास बाजपेयी के ताबूत को विधायक सहित…

रायबरेली: कमलेश सोनी ने एनटीपीसी ऊंचाहार परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला

कमलेश सोनी ने एनटीपीसी ऊंचाहार के समूह महाप्रबंधक का पद भार ग्रहण किया l अभी तक श्री कमलेश सोनी एनटीपीसी मेजा महाप्रबंधक ,अनुरक्षण एवं प्रचालन विभाग के प्रमुख थे l कमलेश सोनी ने इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग तक की पढाई जोधपुर विश्वविद्यालय से पूरी की है l अपनी पढाई पूरी करने के बाद 1987 में एनटीपीसी में अभियंता प्रशिक्षु के रूप से कैरियर की पारी की शुरुआत की और इनकी बदरपुर प्रोजेक्ट पहली तैनाती हुई l कमलेश सोनी जी ने बिजली संयंत्र के प्रचालन , यांत्रिक अनुरक्षण तथा दक्षता के क्षेत्र में…

पीलीभीत: कवि सतीश मिश्र की चौथी पुस्तक ‘अचूकवाणी’ हुई प्रकाशित, मिल रहीं बधाइयां, अगले सप्ताह होगा विमोचन

पीलीभीत। कवि व पत्रकार सतीश मिश्र ‘अचूक’ की चौथी पुस्तक ‘अचूकवाणी’ छपकर आ गई है। इसका विमोचन अगले सप्ताह कराया जाएगा। इस पुस्तक में लोगों को 114 रचनाएं विभिन्न विषयों पर पढ़ने को मिलेंगी।पत्रकार व कवि सतीश मिश्र की तीन पुस्तकें अब तक प्रकाशित हुई थी। जिनमें मातेश्वरी गूंगा देवी, कलियुग के भगवान और लाक डाउन के शॉक लोगों द्वारा सराही जा रही हैं। अब उनकी चौथी पुस्तक अचूकवाणी का प्रकाशन हुआ है। यह पुस्तक इस बार दिल्ली के शब्दांकुर प्रकाशन द्वारा छापी गई है। प्रकाशक द्वारा आमेजॉन सहित कई…