रायबरेली:अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर हुई मौत

रायबरेली: गदा गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ी फाटक के पास ट्रेन के सामने आ जाने से अज्ञात युवक की मौत हो गई ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई। संवाददाता: नन्हे कुमार

बुलंदशहर: संतान न होने पर इंटर कालेज की अध्यापिका की हत्या कर शव गंगा में फेंका, पांच पर आरोप

जिले के नरौरा स्थित इंटर कॉलेज की अध्यापिका का शव नरोरा के गंगा पुल के नीचे मिला है। सूचना पर पहुंचे स्वजन ने पति व देवर सहित 5 लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है। उनका कहना है कि संतान न होने के कारण अध्‍यापिका की हत्‍या कर दी गई। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है पर अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की गई। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्‍टमार्टम…

पीलीभीत: मोबालाइजेशन करने और टीकाकरण लगाए जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

पीलीभीत: सूचना विभाग 29 जून 2021/ आज विकासखण्ड मरौरी व ललौरीखेडा में 01 जुलाई से प्रारम्भ हो रहे हैं टीकाकरण महाअभियान के उपलक्ष्य में उप जिलाधिकारी सदर ने ब्लाॅक क्षेत्रों के अन्तर्गत आने वाली आंगनबाडी कार्यकत्री, आशा व कोटेदार की दो चरणों में बैठक लेते हुये टीकाकरण के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। उन्होंने सभी को निर्देशित करते हुये कहा कि डोर टू डोर जाकर लोगों को मोबालाइजेशन करने और टीकाकरण लगाए जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत व एमओआईसी सहित अन्य उपस्थित…

बदायूं- भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी की हुयी समीक्षा मीटिंग

जिला बदायूं के बिसौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फैजगंज वेंहटा में हुई भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी की समीक्षा मीटिंग जिसमें भीम आर्मी के सभी पदाधिकारियों ने फैजगंज वेंहटा में पहुंचकर भगवान बौद्ध व बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर माल्यार्पण व पुष्पार्पण किये और वहां की भारी तादाद में पहुंची जनता को संबोधित किया जिसमें भीम आर्मी के सभी पदाधिकारियों ने पढ़ाई पर विशेष बल दिया और बहुजन समाज को एकत्रित व संगठित होने और संविधान पढ़ने के लिए जागरुक किया और लोगों की समस्याएं सुनी जहां फैजगंज बेहटा…

लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव मौर्य के आवास पर हंगामा

राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही है। यहां डिप्टी सीएम के सरकारी आवास पर तड़के सुबह 69000 शिक्षक भर्ती मामले में अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। अभ्यर्थी सड़क पर ही लेट गए। अभ्यर्थियों ने भर्ती में आरक्षण घोटाले का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार से पूरी भर्ती प्रक्रिया निरस्त करने की मांग की। हंगामा होता देख मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तुरंत प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों को घसीटकर वहां से हटाया। कईयों को लाठी फटकार भगाया। राजधानी लखनऊ की सड़कों पर और इको गार्डन में प्रदर्शन कर रहे ओबीसी- एससी अभ्यार्थियों…

पीलीभीत :राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

पीलीभीत : मा0 उच्चम न्यायालय इलाहाबाद व मा0 अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश जनपद पीलीभीत के आदेश के क्रम में दीवानी न्यायालय पीलीभीत के प्रागंण में दिनांक 10.07.2021 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमान अभिनव तिवारी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीलीभीत ने अवगत कराया कि कोविड-19 को ध्यान रखते हुए शारीरिक दूरी का पालन करते हुए दिनांक 10 जुलाई 2021 को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराया जायेगा। साथ ही मा0 राकेश वशिष्ट, विशेष न्यायाधीश एस0सी0एस0टी0एक्ट/अध्यक्ष, राष्ट्रीय लोक…

जौनपुर/ संभूगंज:जन अधिकार पार्टी ने मौर्य समाज के लोगो के साथ की बैठक

जौनपुर/संभूगंज:2022 का चुनाव नजदीक आते ही लगभग सभी पार्टियां मौर्य समाज का वोट अपने पाले में लाने के लिए जोर आजमाइश लगाना शुरू कर दी है।इसी क्रम में आज 29-06-21 को चक पटैला शम्भू गंज में जन अधिकार पार्टी के उपाध्यक्ष भूपेंद्र मौर्य ने अपने आवास पर जौनपुर में मौर्य समाज में काफी लोकप्रिय हो चुके मौर्य शाक्य सभा के अध्यक्ष प्रेम चन्द्र मौर्य,प्रियदर्शी अशोक मिशन के अध्यक्ष कमलाकांत मौर्य, राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय कुमार मौर्य के साथ मीटिंग कर जन अधिकार पार्टी का सपोर्ट करने की अपील की।मीटिंग में भूपेंद्र…

ब्राजील ने भारत से Covaxin की खरीद पर हंगामे के बीच फिलहाल रद किया सौदा, मुश्किल में फंसे राष्ट्रपति बोल्सोनारो

ब्राजील में भारत की वैक्सीन भारत बायोटेक(Bharat Biotech) की कोवैक्सीन(Covaxin)की खरीद को लेकर मचे तूफान के बीच वहां की सरकार ने कोवैक्सीन के साथ डील को स्थगित कर दिया है। राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के खिलाफ इस वैक्सीन डील में अनियमितताओं के आरोपों की जांच के बीच ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्री ने घोषणा की है कि उनका देश भारत बायोटेक की कोवैक्सिन की 2 करोड़ डोज खरीदने के लिए 324 मिलियन अमरीकी डॉलर के अनुबंध को निलंबित करने जा रहा है। संघीय नियंत्रक जनरल (सीजीयू) वैगनर रोसारियो के प्रमुख स्वास्थ्य मंत्री…

DATA STORY: दुनिया भर में इस माध्यम से रोजाना सफर करना चाहते हैं लोग, भारत में ट्रांसपोर्टेशन को लेकर लोगों की ये है राय

दुनिया भर में स्कूल, यूनिवर्सिटी और काम पर जाने के लिए लोग अलग-अलग ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं। कोई मेट्रो से जाना अधिक सुविधाजनक मानता है, कोई अपने वाहन से, कोई कैब या किसी तो कैब पसंद है। दुनिया के कुछ देशों में लोगों ने साइकिल से भी गंतव्य स्थल जाने को अपनी पसंद बताया। स्टेटिस्टा ने इस बावत दुनिया भर में एक सर्वे किया। जिसमें लोगों की ट्रेवल करने को लेकर अलग-अलग राय सामने आई। सर्वे के अनुसार नीदरलैंड में 38 फीसद लोगों का कहना है कि वह सफर…

T20 वर्ल्ड कप 2021 की तारीख का एलान किया आइसीसी ने, यूएई और ओमान में खेले जाएंगे मुकाबले

आइसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन अब भारत की जगह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान में किया जाएगा। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 17 अक्टूबर से होगी और फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन इस साल भारत में किया जाना था, लेकिन कोविड-19 महामारी की वजह से ये फैसला लिया गया। हालांकि इस इवेंट को होस्ट बीसीसीआइ ही करेगा और टूर्नामेंट के सभी मुकाबले दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, अबू धाबी के शेख जाएद स्टेडियम, शारजाह स्टेडियम और ओमान क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित किए जाएंगे।   टूर्नामेंट…

MS Dhoni क्यों नहीं खेल पाए फेयरवेल मैच, पूर्व भारतीय सेलेक्टर ने किया सबसे बड़ा खुलासा

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने 15 अगस्त 2020 के दिन इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा की थी। हालांकि हर भारतीय क्रिकेट फैंस की ये चाहत थी कि, इतने महान खिलाड़ी को फेयरवेल मैच मिलना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया था और इससे सबको काफी मायूसी हुई थी। हालांकि धौनी को फेयरवेल मैच क्यों नहीं मिल पाया इसके बारे में किसी ने जिक्र तक नहीं किया, लेकिन टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर व सेलेक्टर रह चुके सरनदीप सिंह ने धौनी को…

सिर्फ दो बल्लेबाजों के साथ वनडे मैच खेलने के लिए मजबूर हुई श्रीलंकाई टीम, मिली करारी हार

श्रीलंका की टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां तीन मैचों की टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप झेलने के बाद श्रीलंका की टीम से उम्मीद थी कि वनडे क्रिकेट में मेहमान टीम वापसी कर सकती है, लेकिन इससे पहले तीन खिलाड़ियों को श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने बायो-बबल से बाहर कर दिया। तीन खिलाड़ियों में कुसल मेंडिस, निरोशन डिकवेला और दनुष्का गुणाथिलका का नाम शामिल था, जिन्होंने बायो-बबल को तोड़ा था और उन्हें टीम से बाहर कर दिया। ऐसे में कप्तान कुसल परेरा के लिए प्लेइंग इलेवन का चुनाव…

Katrina Kaif ने किया मनोज बाजपेयी की Ray का रिव्यू, ‘राजनीति’ को-स्टार के लिए बोली यह बड़ी बात

नेटफ्लिक्स पर 25 जून को रिलीज़ हुई वेब सीरीज़ Ray ने सोशल मीडिया में वाकई हंगामा बरपाया हुआ है। यूं तो इस एंथोलॉजी सीरीज़ में चार मुख्तलिफ़ कहानियां हैं, मगर जिस कहानी की सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है, वो मनोज बाजपेयी और गजराज राव अभिनीत हंगामा है क्यों बरपा ही है। इस कहानी को अभिषेक चौबे ने निर्देशित किया है, जो इश्किया और उड़ता पंजाब जैसी फ़िल्मों के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने मनोज बाजपेयी और गजराज राव की परफॉर्मेंस को सराहा है। अब…

अपने टीन-एज के कपड़े अब भी पहनती हैं श्रद्धा कपूर, बोलीं- ‘क्यों खरीद रही हूं इस पर ध्यान देती हूं’

श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की स्टाइलिश अभिनेत्रियों में से एक हैं। श्रद्धा का फैशन सेंस उनके कई फैंस फॉलो करते हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में श्रद्धा कपूर ने अपना फैशन मंत्रा बताया है। श्रद्धा ने सिंपलीसिटी को अपना नया फैशन मंत्रा बताया है। साथ ही साथ उन्होंने ये भी कहा कि पेंडामिक के चलते उनकी फैशन को लेकर अप्रोच बदली है। श्रद्धा कपूर ने हाल ही में न्यूज एजेंसी IANS लाइफ के साथ खास बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने अपने फैशन सेंस और स्टाइल को लेकर बात…

Sanjay Dutt की कहानी के ‘संजू’ थे रणबीर कपूर, मगर ‘कमली’ विक्की कौशल ने किया था सही मायनों में Roar

संजय दत्त की ज़िंदगी के कुछ हिस्सों पर बनी बायोपिक फ़िल्म संजू की रिलीज़ को आज (29 जून) तीन साल पूरे हो गये। 2018 में रिलीज़ हुई राजकुमार हिरानी निर्देशित इस फ़िल्म में संजय दत्त का किरदार रणबीर कपूर ने निभाया था। रणबीर ने जिस तरह से संजय के हाव-भाव, चाल-ढाल और भाव प्रदर्शन को पर्दे पर उतारा था, वो अद्भुत था, मगर इस कहानी में जिस शख़्स ने Roaring परफॉर्मेंस दी, वो विक्की कौशल थे। संजय के अभिन्न मित्र कमलेश यानी कमली के किरदार में विक्की ने जो समां…

राष्ट्रपति ने क्‍या हाल है मास्टर जी…सुनते ही छलक पड़े खुशी के आंसू

करीब चार साल पहले राष्ट्रपति बनने पर शूट भेंट करने गए राजाजीपुरम निवासी टेलर नुरूल हक ने एक बार फिर कपड़ों के साथ राजभवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। नुरूल नेे बताया कि राष्‍ट्रपति ने जैसे ही मुझे देखा तो बोलेे, क्या हाल है मास्टर जी? उनका इतना कहना था कि मानों मुझे पूरे जहां का खजाना मिल गया। वह जैसे पहले थे वैसे ही नजर आए। मुझे पहचान लिए, यह मेरे लिए बड़ी बात है। राजाजीपुरम में अमर टेलर के नाम से दुकान चलाने वाले नुरूल हक…

बिहार में कोरोना से मौत पर परिवार को मिलेंगे चार लाख, सरकार ने जारी किया आदेश

कोरोना के कारण मृत लोगों के परिजनों को अनुग्रह अनुदान का भुगतान अब आपदा प्रबंधन विभाग करेगा। स्वास्थ्य विभाग की अधियाचना के बाद आपदा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। साथ ही, यह भी साफ कर दिया है कि बिहार से बाहर मरने वाले राज्यवासी के परिजन यह लाभ नहीं ले पाएंगे। राज्य सरकार ने यह व्यवस्था उन्हीं राज्यवासियों के लिए की है जिनकी मौत बिहार में हुई है। कोरोना से मौत के बाद अनुग्रह अनुदान के भुगतान को लेकर जिलों से मांगे गये निर्देश के अलोक में…

पंजाब कांग्रेस में कलह: नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला से पहुंचे थे दिल्ली, राहुल ने कहा- नहीं हुई कोई बैठक

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू मंगलवार को राहुल गांधी से मुलाकात के लिए पटियाला से दिल्ली पहुंचे थे। लेकिन अब राहुल गांधी के एक बयान ने सबको चौंका दिया है। उन्होंने कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू के साथ आज उनकी कोई बैठक नहीं हुई है। दरअसल पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि सिद्धू नाराज हैं। इसी वजह से वे राहुल गांधी से मुलाकात के लिए दिल्ली आए। परंतु राहुल और सिद्धू की मुलाकात नहीं होने…