पूरनपुर ।भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने बुधवार को घुघचाई मंडल के 3 सेक्टर कासगंज,जितौर टांडा और घुघचाई में पहुंचकर राष्ट्रीय आवाहन पर बैठकों को आयोजित कर ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में कोविड-19 की वैक्सीन लगाने का आह्वान किया और उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि कोरोना महामारी है, जिसको हमें मिलकर हराना है और देश को जिताना है, उसी में राष्ट्रहित है । इस दौरान मंडल अध्यक्ष एवं प्रधान कृपाशंकर, महामंत्री संजीव त्रिवेदी सेक्टर संयोजक , दिलावरपुर प्रधान रामनिवास, मटेना के प्रधान शिवकुमार, आदर्श शुक्ला ,शिव कुमार प्रजापति, राम…
Day: June 23, 2021
सीतापुर : बीजेपी में शामिल होने के बाद पहली बार नैमिषारण्य तीर्थ पहुंचे जितिन प्रसाद
भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद लाव लश्कर के साथ नैमिषारण्य तीर्थ पहुंचे कद्दावर नेता जितिन प्रसाद का कार्यकर्ताओं ने जोर-शोर से स्वागत किया। उनके साथ में जिले के क्षेत्रीय विधायक गण भी मौजूद रहे सबसे पहले चक्रतीर्थ में मार्जन करके पूजा अर्चना की जहां पर अमरनाथ शास्त्री ने उनको पूजन कराया और उसके बाद हनुमानगढ़ी और ललिता मंदिर जाकर पूजा अर्चना भी की। माननीय जितिन प्रसाद ने कहा नैमिष के विकास के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।और वहीं पर नगर मंडल के द्वारा स्मृति चिन्ह व अंग…
सीतापुर : सभी न्यायालय खुलेंगे
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर श्रीमती सुदेश कुमारी द्वारा बताया गया कि माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद व मा0 जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर के आदेश के अनुपालन में दिनांक 23.06.2021 से जनपद न्यायालय सीतापुर के सभी न्यायालय खुलेगें। सचिव महोदय द्वारा बताया गया कि अण्डर ट्रायल बन्दियों का रिमाण्ड सम्बन्धी कार्य वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से सम्पादित किया जायेगा। वहीं, नये वाद व प्रार्थना पत्र केन्द्रीयकृत कम्प्यूटर कक्ष में प्राप्त किये जाएंगे, जिसमें विद्वान अधिवक्ताओं को अपना पूर्ण विवरण मय मोबाईल नम्बर के अंकित करना होगा।…
पीलीभीत: पूरनपुर सरकारी क्रय केन्द्रों पर गेंहू खरीद 31 जुलाई तक करने की मांग
पीलीभीत पूरनपुर भारतीय कांग्रेस की महासचिव के आवाहन पर गेंहू खरीद की तारीख बढ़ाने को लेकर मंडी समिति में धरना-प्रदर्शन किया गया है कांग्रेसियों ने किसानों के हक में जेल भरेंगे की चेतावनी दी और हल्ला बोला। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राधे श्याम सागर ने मंडी समिति में धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों को धोखा दे रही है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के आवाह्रन पर जनपद में कांग्रेसियों ने किसानों के गेंहू खरीद की तिथि बढ़ाये जाने को लेकर मंडी समिति में एक दिवसीय धरना दिया। जिला…
शहडोल: 9 स्थानो पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही
शहडोल। थाना गोहपारु क्षेत्रांतर्गत दिनांक 21.06.21 को अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर गोहपारू पुलिस ने ग्राम सरिहर में दबिश देकर आरोपी जीवनलाल बैगा पिता नानदाउ बैगा निवासी सरिहर के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रुपये मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।6 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त, पुलिस ने कार्यवाहीथाना धनपुरी क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर धनपुरी पुलिस ने धनपुरी में दबिश देकर 01. आरोपिया रामदीन कोल की…
सीएम योगी-केशव मौर्य के बीच मिठास घोलने की कवायद
राजधानी में मंगलवार को तेजी से चले सियासी घटनाक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत संघ और भाजपा के दिग्गज नेताओं ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के घर पहुंचकर पार्टी में एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की। साढ़े चार साल में यह पहला मौका था जब सीएम योगी मौर्य के आवास पर गए। बहाना भले ही केशव मौर्य के पुत्र के विवाह के बाद भोज का था लेकिन जिस तरह से मौर्य के आवास पर सीएम योगी समेत संघ और भाजपा के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा हुआ उससे यह…
कानपुर में भिखारियों का पैसा भी खा गए अफसर
यूपी के कानपुर शहर के बीचों बीच समाज कल्याण विभाग का यह भिक्षु गृह 32 साल से है। शहर में भीख मांगने वाले भिखारियों को यहां शेल्टर देने के लिए इसे शुरू किया गया था लेकिन इतने सालों में यहां एक भी भिखारी नहीं आया। भिक्षु गृह की व्यवस्स्थाओं के नाम पर 22 सरकारी मुलाजिमों की ड्यूटी जरूर लगा दी गई। 19 कर्मचारी तो यहां ड्यूटी करके रिटायर भी हो गए। अब 3 कर्मचारी ड्यूटी कर रहे हैं। बिल्डिंग का प्लास्टर गिर रहा है लेकिन 14 हजार रुपए महीना किराया…
मोदी-शाह टटोलेंगे योगी सरकार की नब्ज
कोरोनाकाल में सरकारी व्यवस्थाओं से गुस्साए वोटर्स की नब्ज टटोलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह खुद मोर्चा संभाल रहे हैं। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा ने यूपी के 800 लोगों की सूची बनाई है, जिनसे मोदी-शाह फोन पर बात करेंगे। इसमें ज्यादातर वे लोग हैं जो भाजपा की विचारधारा को पसंद करते हैं। मोदी-शाह इन लोगों से पूछेंगे कि प्रदेश में भाजपा की सरकार कैसी चल रही है? कोरोना काल में सरकार से कहां चूक हुई? जनता कितनी संतुष्ट है। खामियों को कैसे सुधारा जा…
फ़िल्म इंडस्ट्री में लॉकडाउन खुलने के बाद हलचल, शुरू हुई रुकी हुई फ़िल्मों की शूटिंग
महाराष्ट्र में लॉकडाउन खुलने के साथ ही फ़िल्म इंडस्ट्री की हलचल तेज़ हो गयी है। फ़िल्म स्टूडियो में एक बार फिर लाइट्स, साउंड और एक्शन की आवाज़ें गूंजने लगी हैं। फ़िल्मों के सेट एक बार फिर सितारों की रौनक़ से जगमगाने लगे हैं। हालांकि, पहले जैसी आज़ादी नहीं है, क्योंकि हालात के मद्देनज़र शूटिंग निर्धारित गाइडलाइंस के तहत की जा रही हैं। अक्षय कुमार की कई फ़िल्में पाइपलाइन में हैं। बेलबॉटम और सूर्यवंशी रिलीज़ के लिए तैयार हैं। बेलबॉटम 27 जुलाई को रिलीज़ हो रही है। इधर, अक्षय रुकी हुई…
पीले जोड़े में सना सैय्यद नजर आईं बेहद खूबसूरत
अभिनेत्री सना सैय्यद जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। सना 25 जून को अपने कॉलेज के समय के दोस्त इमाद शम्सी के साथ निकाह करेंगी। अपनी शादी की सारी डिटेल्स सना ने खुद ही एक इंटरव्यू के दौरान दी। वहीं अब सना की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।सना की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें उनके दोस्त और अभिनेता अद्विक ने शेयर की है। अद्विक ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अपनी दोस्त…
एक अलग एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं राज बब्बर, शादी और राजनीतिक करियर को लेकर हमेशा रहे चर्चा में
राज बब्बर बॉलीवुड के ऐसे कलाकार रहे हैं, जो अपने अलग अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उनकी गंभीर पर्सनालिटी ही उनके अभिनय की खास पहचान रही है। राज बब्बर ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और लगन से हिंदी सिनेमा में अलग जगह बनाई। 23 जून 1952 को राज बब्बर का जन्म उत्तर प्रदेश के टुंडला में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई आगरा कॉलेज से की थी। उसके बाद राज बब्बर देश की राजधानी दिल्ली चले गए। दिल्ली में रहते हुए उनका रुझान रंगमंच की ओर हो गया और उसके बाद…
आकाश चोपड़ा ने बताया नाम, WTC Final में भारत को किस बॉलर की कमी खली,
बारिश के लगातार खेल बिगाड़ने के बीच भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल मैच जारी है। मैच रिजर्व डे यानी छठे दिन भी खिंच गया है, क्योंकि बारिश और खराब मौसम की वजह से दो दिन से ज्यादा का खेल बर्बाद हुआ। मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड की पकड़ मजबूत नजर आ रही थी, लेकिन पांचवें दिन मोहम्मद शमी की अगुवाई में भारत के तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और पहले सेशन में 135 रनों पर ही कीवी टीम…
टोक्यो ओलंपिक का खुमार, दम दिखाने को तैयार पश्चिम के होनहार
टोक्यो में 23 जुलाई से शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों में पश्चिमी यूपी के होनहार अपना दम दिखाने के लिए तैयार हैं। ओलंपिक में यूपी के 12 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, इनमें से 9 खिलाड़ी पश्चिमी यूपी से हैं। इनमें छह खिलाड़ी ओलंपिक और तीन पैरा ओलंपिक में खेलेंगे। खास बात यह है कि पउप्र के सभी खिलाड़ी ग्रामीण क्षेत्र व किसान परिवार से हैं। जो देश को पदक दिलाने के लिए बेताब हैं। मेरठ निवासी एथलीट अन्नु रानी व पारुल चौधरी के पास अभी ओलंपिक कोटा लेने का मौका है।…
बल्ले के धमाके से हिलाया कराची से इस्लामाबाद, टीम को किया आबाद
उम्र पूछेंगे तो बताऊंगा सिर्फ 23 साल. लेकिन, अगर कमाल की बात करेंगे तो कहूंगा बेमिसाल. जी हां, इतनी तारीफ काफी ही उसके बारे में जानने को. उम्र का कच्चा है पर काम का पक्का है. अभी 24 घंटे भी तो ठीक से नहीं बीते थे जब उसने 202 की स्ट्राइक रेट वाले धमाके से कराची को हिलाया था. और, अब इस्लामाबाद को भी नहीं छोड़ा. बिल्कुल वही तेवर. बल्ले से किए धमाके में वही फ्लेवर. कुछ नहीं बदला. धमाके का पावर बेशक थोड़ा कम रहा. मसलन स्ट्राइक रेट 200…
पाकिस्तान में अमेरिकी सैन्य ठिकानों की इजाजत नहीं देंगे : इमरान खान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने युद्धग्रस्त देश अफगानिस्तान में सैन्य कार्रवाई के लिए अपने देश के भीतर अमेरिकी सैन्य ठिकाने बनाने की इजाजत देने की संभावना को खारिज कर दिया। इसका कारण बताते हुए खान ने आशंका जताई कि इससे आतंकवादी बदला लेने के लिए देश पर हमले कर सकते हैं। द वॉशिंगटन पोस्ट अखबार में एक आलेख में उन्होंने यह विचार व्यक्त किए। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इस हफ्ते के अंत में व्हाइट हाउस में अफगान नेताओं के साथ बैठक करने वाले हैं। खान ने…
पाकिस्तान पर एस जयशंकर ने साधा निशाना, UNSC में बोले विदेश मंत्री- आतंकवाद के खिलाफ अपनाएं ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति
पाकिस्तान (Pakistan) पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए भारत ने मंगलवार को कहा कि अफगानिस्तान में स्थायी शांति की स्थापना के लिए आतंकवादियों की सुरक्षित पनाहगाहों को तुरंत खत्म कर देना चाहिए और उनकी सप्लाई तुरंत बंद कर देनी चाहिए. उन्होंने सीमा पार आतंकवाद (Terrorism) समेत आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की अपील की. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चर्चा के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत अफगानिस्तान में तत्काल हिंसा में कमी और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने…
