बरेली – मझगवां ब्लाक के गाँव राजपुर कला में कोविड-19 टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ।

आँवला – ब्लॉक मझगंवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ वैभव राठौर के निर्देश अनुसार ग्राम राजपुर कला में कोविड-19 का टीकाकरण का आयोजन किया गया कैम्प में 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगो को कोविड-19 का टीका लगाया गया मौके पर पहुंची एसडीएम आंवला पारुल तरार उन्होंने ग्राम प्रधान एवं ग्राम सचिव रोजगार सेवक कोटा डीलर एएनएम आदि लोगों से घर घर जाकर जागरूक करवाया और लोगों को टीकाकरण कराने के लिए कैंप में बुलाया डॉक्टरों की टीम द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों को समझाया की कोरोना काल…

बरेली – भारतीय जनता मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष बने समाज सेवी अकवर अली का आँवला चैयरमैन संजीव सक्सेना ने किया फूल मालाओं से जोरदार स्वागत।

आँवला – भारतीय जनता मजदूर संघ के जिला अध्यक्षबनने पर समाजसेवी अकबर अली को आँवला चेयरमैन संजीव सक्सेना ने आँवला में अपने ही आवास पर फूल मालाओं से स्वागत किया एवं मिष्ठान वितरण भी किया साथ ही संजीव सक्सेना ने बधाई दी और कहा इस को आप आँवला सर जमी पर लेकर आये हैं मै उम्मीद करता हूँ गरीब मजदूर जनता को आप ऊचाईयों तक लेकर जायेंगे तहसील आँवला में पहुँचाने के लिए मैं इस संगठन के पदाधिकारियों का भी धन्यवाद करता हूँभारतीय जनता मजदूर संघ देश का एक मात्र…

बरेली – यूटा मृतक परिवारों के घर पहुंच कर उनकी हर संभव करेगा मदद।

आँवला – यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन यूटा के प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर के आह्वान पर प्रत्येक जिले स्तर पर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में यूटा कार्यकारिणी मृतक शिक्षकों के घर घर जाकर व्यक्तिगत रूप से उनके परिजनों से मिलेंगे एवं दिवंगत हुए शिक्षकों की हर संभव मदद करेगा एवं सरकार द्वारा मृतक परिवार को दी जाने वाली सुविधाओं जैसे अनुग्रह राशि, पारिवारिक पेंशन एवं मृतक के स्थान पर परिवार की किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी हेतु समय से उनके आवश्यक कागजात पूर्ण कराने के लिए यूटा टीम तत्पर है।…

रायबरेली:जेठ के दूसरे बड़े मंगल पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन

लालगंज /रायबरेली । जेठ माह के दूसरे बड़े मंगल पर भंडारे का आयोजन मोदी सामुदायिक रसोई के तत्वाधान में कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार किया गया। यह कार्यक्रम लालगंज के बाजपेई होटल गांधी चैराहे पर किया गया। भंडारे का प्रारंभ भगवान बजरंगबली की पूजा अर्चना आरती के साथ धार्मिक विधि-विधान से किया गया कन्याओं को प्रसाद खिलाने के बाद भंडारा शुरू किया गया। भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया । गौरतलब है कि इस बार जेठ माह में 5 मंगल पड़ रहे हैं जिसे अद्भुत संयोग भी कह…

रायबरेली: दुर्घटना में घायल की दौरान इलाज मौत

लालगंज/ रायबरेली : लालगंज कोतवाली क्षेत्र के लोदीपुर उतरावा गांव का एक व्यक्ति की सरकारी अस्पताल में दौरान इलाज मौत हो गई है। लालगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोदीपुर उतरावा निवासी छेद्दू पुत्र मंगल बाइक से बाजार जा रहा था तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था ।दौरान इलाज अस्पताल में उसकी मौत हो गई है। छेद्दू की मौत से परिवार में मातम छा गया…

रायबरेली- गरीबों व किसानों की हितैषी प्रदेश सरकार है: दिलीप यादव

लालगंज/ रायबरेली । भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री दिलीप यादव और युवा मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री विजय यादव ने लालगंज पहुंचकर जिला पंचायत सदस्य पूर्व जिला महामंत्री सुनील गौतम को सम्मानित कर भाजपा कार्यकर्ता का गौरव बढ़ाया है। अपने सम्मान से अभिभूत सुनील गौतम ने कहा कि भाजपा में ही कार्यकर्ताओं का सम्मान है ।वही पत्रकारों से बोलते हुए भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री दिलीप यादव ने कहा कि योगी सरकार सबको शिक्षा का समान अवसर ,निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया से रोजगार दिलाने के साथ ही सबका साथ, सबका विकास…

रायबरेली: वार्ड नंबर 4 में स्थित शिव मंदिर के अंदर बनी नालियों में गंदगी का सम्राज्य

उत्तर प्रदेश रायबरेली के ऊंचाहार में नगर पंचायत खत्री मोहल्ला वार्ड नंबर 4 में स्थित शिव मंदिर के अंदर बनी नालियों में गंदी का सम्राज्य जोकि गंदे नाली के पानी से भरा रहता है मंदिर परिसर आखिर इस तरह की आबिवस्था कब तक बनी रहेगी इस तरह से जब कि योगी आदित्यनाथ महाराज मुख्यमंत्री होने के बावजूद योगीराज में आज इस तरह से हिन्दुओं कि आस्थाओं के साथ कुठारा घात किया जा रहा है यह कब तक चलता रहेगा इस तरह भेद भाव बाला बाता वरण नगर पंचायत के जिम्मेदार…

रायबरेली:शाहजहाँपुर बाल विकास विभाग में पौष्टिक आहार घोटाला

ऊचाहार/ रायबरेली : बाल विकास परियोजना शाहजहांपुर शहर क्षेत्र में लाभार्थियों को दिया जाने वाला पौष्टिक आहार भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है बीते माह खाद्यान्न सामग्री सभी केंद्रों पर वितरण की गई थी किंतु इस माह जून में बाटी जाने वाली खाद्य सामग्री नगर क्षेत्र के मात्र 26 केंद्रों पर ही उपलब्ध कराई गई जबकि नगर क्षेत्र में 300 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्र हैं बाकी केंद्रों पर अभी तक कोई भी सामग्री नहीं दी गई है जबकि लाभार्थी सामग्री पाने के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं…

रायबरेली: कर्मचारीे नेता की दबंगई को लेकर मेटल शाॅप कर्मचारियों में रोष

लालगंज-रायबरेली। रेलकोच कारखाना की कर्मचारी यूनियन मेंस कांग्रेस के एक बड़े नेता की दबगई को लेकर कर्मचारियों ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए उसे मेटल शाॅप से हटाने की मांग की है। कर्मचारियों ने कहा कि अपशब्दों का प्रयोग कर मारपीट करने वाला यह कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से फैक्ट्री के उच्चाधिकारियों से शिकायत की। लेकिन दबंगई करने वाला कर्मचारी युनियन का बड़ा नेता होने के कारण अधिकारी भी जांच के नाम पर खानापूरी कर रहे हैं। कर्मचारियों ने बताया कि अभी कुछ दिनों पहले ही ड्यूटी के दौरान ही…

रायबरेली: ऊँचाहार पुलिस ने 6 महीने पहिले की चोरी की बाइक को पकड़ा

ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के झालाबाग गांव के निकट शारदा सहायक नहर में मंगलवार की सुबह पुलिस ने छ महीने पूर्व चोरी की गई बाइक को बरामद किया है। गौरतलब है कि क्षेत्र के नरेंद्र नगर मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव निवासी रमेश कुमार पुत्र ननकू की यामहा बाइक छ महीने पूर्व दरवाजे पर से चोरी हो गई थी, जिसकी लिखित तहरीर भी पीड़ित द्वारा कोतवाली में दी गई थी। मंगलवार की सुबह क्षेत्र के झालाबाग गांव के निकट ग्रामीणों ने शारदा सहायक नहर में पानी के भीतर बाइक को देखा तो वहां…

रायबरेली: टेंपो की टक्कर से बुजुर्ग घायल

ऊंचाहार। कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयाग राज मार्ग पर बटोही रेस्टोरेंट के निकट टेम्पो की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे राहगीरों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मंगलवार की सुबह सलोन कोतवाली क्षेत्र के गोठिया तिवारीपुर गांव निवासी छेदीलाल 70 वर्ष पुत्र बाइक से अपने नाती के साथ परियावां गांव बेटी के यहां जा रहा था। तभी बटोही रेस्टोरेंट के निकट पीछे से आ रहे टेंपो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गिर कर…

रायबरेली:ज्येष्ठ माह के दूसरे मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया गया ,जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया

ऊंचाहार-क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ज्येष्ठ माह के दूसरे मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया गया ,जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंगलवार को नगर के थाना रोड, सीएचसी गेट, सवैया तिराहा, कबीर चौराहा, पचखरा स्थित हमामवीर बाबा,बाबूगंज, उमरन आदि स्थानों पर भक्तों द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सबसे पहले सुंदर कांड के पाठ के बाद प्रसाद वितरण का कार्य प्रारंभ हुआ जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर डॉ दिवाकर त्रिपाठी, डॉ शिव त्रिपाठी, ओमप्रकाश साहू, नागेश…

रायबरेली: बगैर अधिवक्ताओं को विश्वास में लिए एसडीएम द्वारा पुकार कराने पर नाराज हुए अधिवक्ता

महराजगंज/रायबरेली: कोविड-19 महामारी के दौरान कोर्ट में भीड़ जुटाकर मामले की सुनवाई करने के मामले को लेकर अधिवक्ताओं ने गहरा विरोध जताते हुए न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया। बाद में आक्रोशित वकीलों का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम के चेंबर में पहुंचा, और उनसे न्यायिक मामलों के लिए कई मुद्दों पर बातचीत की और घोषणा की है कि, तहसील महराजगंज के सभी अधिवक्ता पहले की तरह जून माह में ग्रीष्मकालीन अवकाश मनाते हुए न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। आपको बता दें कि, कोविड-19 आंशिक लॉकडाउन के चलते विगत 2 महीनों से न्यायालयों में…

रायबरेली: 35 वर्षीय महिला को कुल्हाड़ी से काट डाला

महराजगंज/रायबरेली: सोमवार को देर रात कोतवाली क्षेत्र के गांव ककरहिया मजरे दौतरा में बलात्कार के मामले में जमानत पर जेल से छूटकर आए अभियुक्त ने आरोप लगाने वाली 35 वर्षीय महिला को कुल्हाड़ी से काट डाला। महिला के चिल्लाने पर लोग दौड़े, तो आरोपी भाग निकला था। गंभीर दशा में महिला को चिकित्सालय लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया के मामले की जानकारी होते ही महराजगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, और कड़ी मशक्कत के बाद 4 घंटे के अंदर ही पुलिस ने…

प्रयागराज : स्वरूपरानी हास्पिटल के आपरेशन कक्ष में डाक्टरों द्वारा गैंगरेप की शिकार युवती ने तोड़ा दम,

प्रयागराज स्वरूपरानी नेहरू हॉस्पिटल में 31 मई की रात एक युवती को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। उसकी आंत का ऑपरेशन हुआ था।और उसके सांथ आपरेशन थियेटर में डाक्टरों द्वारा सामूहिक बलात्कार किया गया था गैंगरेप की शिकार हुई युवती ने डॉक्टर्स पर गंभीर आरोप लगाए थे उसकी मौत हो गई पीड़िता की मौत एक बड़ी साजिश है। एक हफ्ते बाद भी पुलिस ने इस मामले में एफआईआर नहीं दर्ज की। ये बेटी के साथ अन्याय है। पीड़िता ने लिखकर बताया था कि डॉक्टर अच्छे नहीं हैं, मेरे…

रायबरेली: गरीबों के मुख से निवाला छीन कर हक हजम कर रहा कोटेदार

खीरों /रायबरेली: योगी सरकार भले ही गरीब असहाय लोगों को निशुल्क राशन उपलब्ध करा रही है। लेकिन कोटेदार की दबंगई के चलते गरीब जनता अपना हक भी नहीं मांग पा रही है। गरीबों के मुंह से निवाला छीन कर उनका हक हजम करने वाला यह कोटेदार खीरों ब्लॉक के अपसरी का है। इस कोटेदार को ना तो जनता से कोई हमदर्दी और न अधिकारियों का भय है। गौरतलब है कि संपूर्ण भारत कोरोना वायरस से जूझ रहा है। और कोटेदार अपनी तिजोरी भरने में लगा हुआ है। इस महामारी का…

फर्रुखाबाद :तालाब में मृत छात्र का शव मिलने से मचा हड़कंप

मोहम्मदाबाद छात्र योगेश यादव का शव तालाब में मिलने से परिवार में हाहाकार मच गया। योगेशकोतवाली क्षेत्र के गांव पीरजाद मुडगांव निवासी योगेश रामदास यादव का 20 वर्षीय पुत्र था योगेश का शव घर से 25 मीटर दूर देवी मंदिर के तालाब में मिला।योगश 6 जून की रात 8 बजे शौच के लिए गया था जब वह काफी समय तक बापस नही आया। तब परिजनो ने योगेश को खेतों में ढूंढा लेकिन कहीं भी योगेश का पता नहीं चला। 7 जून को थाने में योगेश की गुमशुदगी दर्ज करायी गई।…

रायबरेली -13 ग्राम पंचायत के 18 वार्डो में सदस्यों का 12 जून को चुनाव होना तय

डलमऊ /रायबरेली: डलमऊ तहसील क्षेत्र के पंचायत उपचुनाव की तैयारियां चल रही हैं 83 बूथों पर होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन ने तैयारियां कर ली है त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के पश्चात विकासखंड डलमऊ की 76 ग्राम पंचायतों में से 314 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त रह गए थे जहां पर किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया था वही डलमऊ प्रथम से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य की मृत्यु के बाद पद रिक्त हो गया था जिनके उपचुनाव में नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है…

रायबरेली -बिजली के पोल से टकराया बाइक सवार मौत ।

डलमऊ रायबरेली – डलमऊ तहसील क्षेत्र के लोदीपुर उतरावा के पास एक बाइक सवार युवक तेज रफ्तार से बिजली के खंभे से टकरा गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को आसपास के लोगों ने आनन फानन उसे इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया जहां जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई , प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक छेददू पुत्र मंगल उम्र 28 वर्ष निवासी लोदीपुर उतरावा तेज रफ्तार बाइक से जा रहा था तभी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के…

प्रयागराज : माटीकला के कारीगरों/शिल्पियों को निःशुल्क विद्युत चालित चाक प्राप्त करने का सुनहरा मौका

श्री राम औतार यादव, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी प्रयागराज द्वारा अवगत कराया गया है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा माटीकला एवं माटी कला शिल्प को बढावा देने के लिये उ0प्र0 माटी कला बोर्ड का गठन किया गया है। मिटटी के बर्तन, खिलौने , मूर्तियां इत्यादि बनाकर जीविकोपार्जन करने वाले ऐसे कुम्हारों को निःशुल्क विद्युत चालित चाक उपलब्ध कराया जायेगा। वित्तीय वर्ष-2021-22 में जनपद प्रयागराज को कुम्हारी कला के अन्र्तगत मिटटी कला से सम्बन्धित कार्य करने वाले प्रजापति समाज के कारीगर एवं शिल्पियों को निःशुल्क विद्युत चालित चाक उपलब्ध कराये जाने का…