जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ‘गिरफ्तार’, लॉकडाउन के नियमों को तोड़ने का है आरोप

पटना: जाप सुप्रीमो पप्पू यादव के पटना के उत्तरी मंदिरी स्थित आवास पर मंगलवार की सुबह बुद्धा कॉलोनी थाना की पुलिस पहुंची. लगातार लॉकडाउन के नियमों की अनदेखी कर रहे पप्पू यादव को पुलिस ने नियमों का पालन करने को लेकर चेतावनी दी. इधर, पूरे राज्य में ये बात आग की तरह फैल गई कि जाप सुप्रीमो को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है.हालांकि, हंगामा बढ़ता देख पुलिस पुलिस ने उन्हें और उनके कुछ सहयोगियों को हिरासत में ले लिया है. पुलिस उन्हें गांधी मैदान थाने लेकर जा रही है. इस…

जौनपुर:सांस लेने में दिक्कत हो तो फौरन पहुंचे हास्पिटल- एसडीएम

शाहगंज(जौनपुर): उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि देखने में आ रहा है कि अधिकांश लोग सांस लेने की दिक्कत आने पर घर पर ही घरेलू नुस्खे आजमा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में खांसी और सांस लेने में तकलीफ होने पर घर में ही रहकर आक्सीजन आदि की व्यवस्था कर घर पर ही उपचार कर रहे हैं और तबियत ज्यादा बिगड़ने पर हास्पिटल की ओर दौड़ रहे हैं। जो खतरनाक साबित हो रहा है और लोग काल के गाल में समा रहे हैं।एसडीएम श्री वर्मा ने आम जनमानस से…

जौनपुर:राज्यमंत्री ने किया कोविड अस्पताल का किया निरीक्षण

शाहगंज(जौनपुर): नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव सोमवार की शाम स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने 40 बेड के कोविड अस्पताल एल-1 का निरीक्षण किया। जहां पर कोरोना संक्रमित मरीज की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके उपरांत कोविड अस्पताल बने आरके हॉस्पिटल पुरानी बाजार का भी निरीक्षण किया।श्री यादव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने कोविड का निरीक्षण कर उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा व चिकित्सालय के डॉक्टर अमित सिंह से कोविड अस्पताल एल-1 की व्यवस्था पर बातचीत की। साथ…

नए पीएम आवास व सेंट्रल विस्टा की लागत वैक्सीन की 62 करोड़ डोज़ के बराबर है: प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कोविड-19 महामारी के बीच सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। प्रियंका ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री के नए आवास और सेंट्रल विस्टा की लागत ₹20,000 करोड़ है जो वैक्सीन की 62 करोड़ डोज़ के बराबर है।” उन्होंने आगे लिखा कि यह लागत रेमडेसिविर की 22 करोड़ शीशियों के भी बराबर है।

अपनी बोल्डनेस अंदाज की वजह से फिल्मो में खूब चर्चा में रही हैं पूजा बेदी, जानिए पूजा बेदी के जन्मदिन पर ख़ास

बॉलीवुड की खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्री पूजा बेदी अपना जन्मदिन 11 मई को मनाती हैं। वह अपनी फिल्मों के अलावा बोल्डनेस की वजह से भी सुर्खियों में रह चुकी हैं। इसके अलावा पूजा बेदी कई मुद्दों पर बेबाकी से बयानबाजी करने के लिए भी जानी जाती हैं। पूजा बेदी 90 के दशक की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातों से रूबरू करवाते हैं।पुजा बेदी का जन्म 11 मई साल 1970 को बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता कबीर बेदी के घर…

‘तांडव’ के बाद सीरीज़ से सुनील ग्रोवर का अगला लुक हुआ लांच , सनफ्लॉवर में अगला लुक मचाएगा तहलका

अमेज़न प्राइम की सीरीज़ तांडव के बाद सुनील ग्रोवर अब ज़ी5 की वेब सीरीज़ सनफ्लॉवर में नज़र आने वाले हैं। सीरीज़ से उनका फ़र्स्ट लुक सोमवार को रिवील कर दिया गया, जिसे सुनील ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स से साझा किया। शो 11 जून से ज़ी5 प्रीमियम पर स्ट्रीम किया जाएगा।सनफ्लॉवर एक मर्डर मिस्ट्री है, जो डार्क ह्यूमर में लिपटी हुई है। सनफ्लॉवर एक सोसाइटी का नाम है। सुनील इस सोसाइटी के निवासी बने हैं और उनके किरदार का नाम सोनू है। सीरीज़ का निर्देशन विकास बहल और राहुल सेनगुप्ता…

हुमा कुरैशी ने दिल्ली में शुरू की 100 बेड का अस्थायी अस्पताल बनाने की मुहिम, हुमा इस काम में सेव द चिल्ड्रेन एनजीओ की ले रही हैं मदद

कोरोना वायरस पैनडेमिक के ख़िलाफ़ लड़ाई में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ अपने-अपने ढंग से साथ दे रहे हैं। अब एक्ट्रेस हुमा कुरैशी इस महामारी का मुक़ाबला करने के लिए दिल्ली में 100 बेड का अस्थायी अस्पताल बनाने की मुहिम शुरू की है। हुमा इस काम में सेव द चिल्ड्रेन एनजीओ की मदद ले रही हैं। उन्होंने इसके लिए एक फंड रेज़िंग केम्पेन शुरू किया है। हुमा ने ट्विटर पर इसका एलान किया और लोगों से इसमें जुड़ने की अपील की। हुमा ने बताया कि इस अस्पताल में 100 बेड्स के साथ एक…

कोरोना चपेट में आयी अभिनेता सलमान खान की दोनों बहने

कोरोना वायरस की दूसरी लहर लोगों के लिए काफी घातक साबित हो रही है। दूसरी लहर में संक्रमण की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। हालांकि इससे बचाव की कोशिशें भी लगातार की जा रही हैं। लेकिन फिर भी ये संक्रमण आए दिन पैर पसार रहा है। बॉलीवुड भी कोरोना से अछूता नहीं रहा है। अमिताभ बच्चन, सोनू सूद जैसे कई अभिनेता इसकी चपेट में आए। वहीं अब सलमान खान के घर भी इस संक्रमण ने आमद दे दी है। दरअसल सलमान खान…

इंडिया और श्रीलंका के बीच खेल को लेकर सीमित ओवरों की सीरीज की तारीखें आई सामने

भारतीय टीम जुलाई में श्रीलंका का दौरा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. श्रीलंका में भारत को तीन वनडे मैच और तीन टी-20 मैच खेलने हैं. वनडे मैच 13, 16 और 19 जुलाई को होंगे और टी20 मैच 22, 24, 27 जुलाई को होंगे. सीरीज का वेन्यू अभीतयहोना बाकी है.आपको बता दें कि जो खिलाड़ी भारत से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में खेलेंगे वो श्रीलंका नहीं जाएंगे. विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बड़े नाम श्रीलंका बनाम भारत की सीरीज में नहीं होंगे.बीसीसीआई…

19 मई को बायो बबल में जाएगी टीम इंडिया : BCCI

BCCI ने विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय क्रिकेट टीम जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने इंग्लैंड जाने वाली है, उनको 19 मई को बायो बबल में जाने को कहा है. ये मैचा साउथंप्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जाएगा. ये आठ दिन बब बबल मुंबई में बनाया जाएगा. उसके बाद 18 जून से शुरू होने वाले फाइनल के लिए भारतीय टीम इंग्लैंड जाएगी.भारतीय स्क्वॉड के एक खिलाड़ी ने InsideSport को बताया, “19 मई को हमें मुंबई बुलाया गया है और बायो बबल में जाने को कहा गया है.…

जून-जुलाई में भी मिलेगी सभी घरेलू खिलाड़ियों को सैलरी : सौरभ गांगुली

बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि कोविड -19 की दूसरी लहर के कारण घरेलू कैलेंडर बुरी तरह प्रभावित हुआ है. सभी घरेलू और जूनियर क्रिकेटरों को विधिवत मुआवजा दिया जाएगा.गांगुली ने कहा, “उम्मीद है कि अक्टूबर तक चीजें शांत हो जाएंगी. कोविड ने खेल और जीवन को बर्बाद कर दिया है. हम जून-जुलाई में सभी घरेलू खिलाड़ियों की भरपाई करेंगे. जूनियर खिलाड़ियों, अंपायरों और स्कोरर सभी को उनकी फीस मिलेगी.”2020-21 में रणजी ट्रॉफी नहीं थी, लेकिन बीसीसीआई ने पुरुषों और महिलाओं के लिए घरेलू 50 ओवर के…

बिल गेट्स और मेलिंडा के बीच तलाक को लेकर आया एक चीनी महिला का नाम

दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल बिल गेट्स (Bill Gates) ने बीते दिनों तलाक की घोषणा करके सभी को चौंका दिया. उन्होंने ऐलान किया कि वो अपनी पत्नी मेलिंडा गेट्स (Melinda Gates) को तलाक दे देंगे. इस खबर के बाद से ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे कि आखिर बिल गेट्स के तलाक की वजह क्या है. इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी तो हासिल नहीं हुई है लेकिन बिल गेट्स और मेलिंडा के बीच तलाक (Divorce) को लेकर एक महिला का नाम…

दिसंबर तक वैक्‍सीन पेटेंट का हल निकलने की संभावना बताया WTO ने

भारत समेत पूरी दूनिया इस समय कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus in India) से जूझ रही है. कई देशों ने वैक्‍सीनेशन (Corona vaccine) के चलते इस महामारी पर नियंत्रण कर लिया है. लेकिन भारत समेत कुछ देश अभी भी इसकी दूसरी लहर का सामना कर रहे हैं. इस बीच विश्‍व व्‍यापार संगठन (WTO) ने वैक्‍सीन के पेटेंट को लेकर प्रतिक्रिया दी है. डब्‍ल्‍यूटीओ का कहना है कि ऐसी संभावना है कि वो दिसंबर तक वैक्‍सीन के पेटेंट को लेकर कोई हल निकाल लेगा. डब्‍ल्‍यूटीओ की प्रमुख जोजी कोंजो इजिएला ने सोमवार…

रायबरेली: पति पत्नी के झगड़े में सालों ने छोड़ी खोपड़ी, बहनोई तड़पता रहा साले हुए रफूचक्कर

सतांव- (रायबरेली) ! सतांव क्षेत्र के ग्राम पुरे मोती का पुरवा, हाजीपुर के पुत्ती लाल पुत्र राजकिशोर के पति पत्नी के झगड़े में पत्नी के भाई संदीप, गुड्डी, भैया सिंह एक व अज्ञात व्यक्ति ग्राम बड़ा पूरा थाना हरचंदपुर अपने बहन के घर आकर अपने बहनोई को बुरी तरह से मारा पीटा बहनोई पुती किसी तरह जान बचाकर भागा तो फिर मोती का पुरवा में दौड़ा-दौड़ा कर फिर महाराज और सर फोड़ दिया। जिससे पुत्ती लाल को गंभीर चोटें आई और बेहोश हो गया, गांव के लोगों ने पुलिस को…

रायबरेली: उपमुख्यमंत्री ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

ऊंचाहार/रायबरेली: प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया इस दौरान उपस्थिति रजिस्टर व अन्य अभिलेखों को देखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।इस दौरान सीएचसी के औचक निरीक्षण से स्टाफ के बीच हड़कंप मचा रहा।सोमवार की शाम उपमुख्यमंत्री का काफिला अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा उनकी गाड़ी के रुकते ही सीएचसी स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सीधे अधीक्षक के कक्ष में पहचे। पहुंचते ही उपस्थिति रजिस्टर मांगा हर कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी ली। इसके बाद औषधि भंडार का निरीक्षण…

बाराबंकी: ग्राहकों से करते है बदसलूकी,बैंक कर्मियों की कार्यशैली उपभोक्ता खिन्न

बैंक ऑफ इंडिया की शाखा भीखरपुर(देवीगंज) बैंक कर्मियों की लापरवाही से उपभोक्ता परेशान है। बैंक कर्मचारी इतना मन बढ़ है कि महिला, बुजर्ग,दिव्यांग उपभोक्ताओं से बदसलूकी करने में माहिर है ताजा ही मामला चेक विड्राल फाड़ने व बदसलूकी करने का मामला प्रकाश में आया है,जो कि निंदनीय है।बैंक परिसर में सोशल डिस्टेंसिग की धज्जियां उड़ाई जा रही थी, बैंक परिसर में किसी भी प्रकार का हैंडवास सेनेटाइजर या सोशल डिस्टेंसिग के लिए गोले निर्माण कराया गया,कभी कभी बैंक में पर्याप्त कैश नहीं रहने से ग्राहकों को बैरंग लौटना पड़ रहा…

छत्तीसगढ़ में पत्रकारों और वकीलों को फ्रंटलाइन वॉरियर्स की मान्यता, परिवारों को भी लगेगा टीका

देश भर में COVID -19 संक्रमणों के बीच, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के पत्रकारों और वकीलों और उनके परिवारों को फ्रंट लाइन वर्कर्स के रूप में टीकाकरण करने की घोषणा की है। राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि वकीलों व उनके परिवारों को प्रमुखता से वैक्सीन लगाई जाएगी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “विभिन्न श्रेणियों से संबंधित लोगों को फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में टीकाकरण करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के पत्रकारों और वकीलों और उनके…

रायबरेली: कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आरएसएस संघ सामने आया

लालगंज-रायबरेली। कोरोना से पीड़ितों व उनके परिवारों की मदद के लिए राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ सामने आया है। गंगाराम बरातीलाल बाल विद्या मंदिर में कोरंटाइन सेंटर व अवध रसोई शुरू की है। बताया गया है कि कोरोना से आंशिक रूप से पीड़ितों को इस संेंटर में रख कर उन्हे दवाएं व काड़ा के साथ भोजन आदि की व्यवस्था करने की योजना के तहत कार्य शुरू हो गया है। अवध रसोई एलटू अस्पताल से लेकर लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व अन्य सार्वजनिक स्थानो पर खाना के पैकेट पहुंचाएं जाएंगे।

रायबरेली: सब्जी बाजार अब केवल सुबह 7 से 11 ही लगेंगी

लालगंज-रायबरेली। कोतवाली परिसर लालगंज में उप जिलाधिकारी विनय मिश्रा की अध्यक्षता में लालगंज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक आहूत हुई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सब्जी बाजारें केवल सुबह 7 से 11 बजे तक ही लगेंगी। ’खुलने वाली दुकानें किराना फल सब्जी बेकरी दूध इनके अलावा कोई दुकान नहीं खुलेगी’ जबकि मेडिकल स्टोर 24 घंटे खुलेंगे। यह नियम तहसील क्षेत्र की सभी सेमरी खीरो गुरबक्श गंज महारानी गंज सरेनी भोजपुर बेनी माधवगंज गेगासो गंगागंज जनता बाजार दो सड़का आदि बाजारों पर लागू होगा। बैठक में लालगंज…

रायबरेली: युवक ने गले में फांसी का फंदा डाल की आत्महत्या

ऊंचाहार। क्षेत्र के ब्रह्मजीत पुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने गले में फांसी का फंदा डालकर अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।गांव निवासी संजय 20 वर्ष पुत्र रामकुमार ने सोमवार की सुबह छत में लगे पंखे के हुक से चारपाई के कपड़े के पट्टे को बांधकर गले में फांसी का फंदा डालकर उससे झूल गया। परिजनों के खोजबीन के बाद कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। जिसके बाद अनहोनी की…