ग़ाज़ीपुर: बुद्ध पूर्णिमा पर किया गया सम्मानित

ग़ाज़ीपुर शिव वाटिका मैरेज हाल ग़ाज़ीपुर घाट पर बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर पुष्प अर्पित कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।जिसके मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कुशवाहा महा सभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुशवाहा जी ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर तथागत बुद्ध के बिचारो साझा किया ।तथागत बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डालते हुए।कहा कि बुद्ध के विचार विश्व विख्यात हैं बुद्ध किसी परिचय के मोहताज नहीं है।बुद्ध के द्वारा बताए गए मार्ग पर चल कर ही कामयाबी मिल सकती है।बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर विधानसभा स्तरीय सम्मान…

बीजेपी विधायक के पति व 4 बार सपा विधायक रहे दिलीप वर्मा बीजेपी से दोबारा सपा में आए

बहराइच (उत्तर प्रदेश) की नानपारा विधानसभा से वर्तमान बीजेपी विधायक माधुरी वर्मा के पति और 4-बार सपा विधायक रहे दिलीप वर्मा मंगलवार को बीजेपी से दोबारा सपा में शामिल हो गए। दरअसल, वर्मा ने अपनी बेटी को बीजेपी समर्थित प्रत्याशी के खिलाफ ज़िला पंचायत सदस्य चुनाव लड़वाया था जिस पर उन्हें पार्टी से 6-साल के लिए निष्कासित किया गया था।

यूपी में सियासी चर्चा हुई तेज, हो सकता है फेरबदल

लखनऊ: यूपी बीजेपी संगठन और सरकार में बदलाव की सुगबुगाहट के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्रात्रेय होसबोले मंगलवार को लखनऊ पहुंच गए। उन्होंने संघ के बड़े नेताओं से बैठक की और यूपी की गतिविधियों का फीडबैक लिया। दिल्ली में हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद अचानक उनके लखनऊ पहुंचने के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि यह उनका सामान्य दौरा है, चूंकि उनका केंद्र लखनऊ है, इस वजह से वह राजधानी आते-जाते रहते हैं। शुरू हुई राजनीतिक सुगबुगाहटदत्रात्रेय होसबोले…

बुद्ध पूर्णिमा पर पीएम का संबोधन: कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को बदल कर रख दिया, भारतीय वैज्ञानिकों पर गर्व

आज बु्द्ध पूर्णिमा है। बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक समारोह को संबोधित कर रहे हैं। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वेसाक वैश्विक समारोह को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वर्चुअली संबोधित कर रहे हैंं। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कोरोना को लेकर बात की। उन्होंने कोरोना को मानवता पर सबसे बड़ा खतरा बताया। उन्होंने कहा कि कोरोना मानवता पर सबसे बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है। बुद्ध पूर्णिमा पर वर्चुअल वेसाक वैश्विक समारोह के…

जौनपुर: गांव की बन गयी सरकार, सेक्टर मजिस्ट्रेट ने दिलाई शपथ

शाहगंज/खेतासराय(जौनपुर): कोविड के बढ़ते खतरे को देखते हुए अफसरों ने ब्लॉक मुख्यालय में सार्वजनिक कार्यक्रम न करके गांव के पंचायत भवन पहुँचकर नवनिर्वाचित प्रधानों,सदस्यों को शपथ दिलाई।सपथ ग्रहण में सेक्रेटरी, सेक्टर मजिस्ट्रेट ही इस नई सरकार के गवाह बने।सेक्टर मजिस्ट्रेट ने नवनिर्वाचित प्रधानों से कोविड प्रोटोकॉल को पालने करने की अपील की। यहां कुल 113 ग्राम पंचायत है,जिस में दो दिन के शिफ़्ट मंगलवार और बुधवार को सपथ ग्रहण होना है।मंगलवार को 32 गांवों के प्रधानों को शपथ दिलाई गई।अर्गुपुरकलां, कोपा, पूरासवन, गोल्हागौर, बड़ागांव, बड़ौना, रसूलपुर, भादी, सुरिस, कौड़िया, समैसा,…

पीलीभीत :थाना गजरौला पुलिस ने पांच अभियुक्तों को कोविड-19 का उल्लंघन करने पर बिना मास्क का उपयोग करते हुए सार्वजनिक स्थान पर हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए किया गिरफ्तार।

पीलीभीत: थाना गजरौला पुलिस ने पांच अभियुक्तों को कोविड-19 का उल्लंघन करने पर बिना मास्क का उपयोग करते हुए सार्वजनिक स्थान पर हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए किया गिरफ्तार। पीलीभीत थाना गजरौला पुलिस के द्वारा अभियुकत 1. राम भरोसे पुत्र प्रीतम राम 2. टोडी लाल पुत्र होरीलाल 3. हरीश चंद पुत्र होरीलाल 4. तेजराम पुत्र ईश्वरी प्रसाद 5. हरेंद्र कुमार पुत्र चुन्नीलाल निवासी गण ग्राम बगुलाई गोटिया थाना गजरौला जनपद पीलीभीत को आंशिक कोविड कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर, बिना मास्क का उपयोग करते हुए सार्वजनिक स्थान…

इटावा: विकासखंड भरथना में ग्राम पंचायत प्रधानों को दिलाई शपथ

इटावा/भरथना : भरथना विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत 21 ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व सदस्यगणों को कोरोना प्रोटोकॉल के तहत वर्चुअल शपथ ग्रहण कराई गई। मंगलवार को खंड विकास अधिकारी राजेंश कुमार मिश्रा ने कार्यालय में लेपटॉप,मोबाइल व इंटरनेट की मदद से एडीओ इम्तियाज अतहर की मौजूदगी में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाकर कर्तव्य बोध कराया गया वही दूसरी ओर शासन से निर्धारित कोविड 19 के नियम निर्देशो के तहत 21 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधान व सदस्यों ने ग्राम सचिव की मौजूदगी में ऑनलाइन शपथ ग्रहण की…

उमरिया : युवाओं ने पाली एसडीओपी कार्यालय में किया गया वृक्षारोपण

उमरिया 25 मई – युवाओं द्वारा अंकुर कार्यक्रम के तहत पाली एसडीओपी कार्यालय में पाली एसडीओपी डॉ जितेंद्र सिंह जाट के साथ मिलकर नीम वृक्ष वृक्षारोपण किया गया। ज्ञातव्य हो कि सरकार ने अंकुरयोजना की शुरुआत की है। योजना के तहत जो लोग भी वृक्षारोपण के इस अभियान में हिस्सा लेंगे, उन्हें राज्य सरकार की तरफ से अवार्ड भी दिया जाएगा। पाली एसडीपीओ डॉ जितेंद्र सिंह जाट का कहना है कि पेड़ प्राकृतिक ऑक्सीजन देते हैं. कोई भी ऑक्सीजन प्लांट पेड़ से बड़ा नहीं होता. इस मानसून वृक्षारोपण के लिए…

शहडोल: कलेक्टर ने एपीसी की तैयारी बैठक लेकर की समीक्षा

शहडोल। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार मंे बैठक लेकर आगामी दिनों होने वाली एपीसी की बैठक संबंधी तैयारिंयों की विभिन्न विभागो के कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने गेंहू उपार्जन, बीज वितरण सहित रबी एवं खरीफ की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उप संचालक कृषि को निर्देशित किया कि, ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि विभाग के आर.ए.ई.ओ. अपने कार्यों में लापरवाही बरतते है। जिलें में पदस्थ 27 आएईओ यदि 2-2 गांव का प्रतिदिन भ्रमण करे तो 15 दिवस के अंदर जिले के…

शहडोल: कलेक्टर ने पड़मानिया खुर्द के पाॅजिटिव व्यक्तियो के घर जाकर उनके स्वास्थ्य बारे में की पूछतांछ

शहडोल। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने आज जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम पड़मानियां खुर्द के भ्रमण के दौरान गांव के कोविड-19 संक्रमित व्यक्तियों से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछतांछ की तथा दवाईयों के नियमित सेवन की सलाह देते हुए स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा उनसे दूरभाष पर सम्पर्क करनें, दवाईयां उपलब्ध कराने आदि की भी जानकारी ली। कलेक्टर को श्रीमती यशोधा चैरासियां ने बताया कि, कोविड पाॅजिटिव होने के बाद मै घर मंे आइसोलेट हंू तथा मुझे एएनएम द्वारा सभी दवाईयां घर में उपलब्ध करा दी…

शहडोल-ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 के एक्टिव संख्या के आधार पर बनेंगे जोनःकलेक्टर

शहडोल। स्वास्थ्य आयुक्त सह सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में एक्टिव के संयुक्त ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में कोरोना हॉटस्पॉट चिन्हित कर उनमें कोरोना समाप्त करने हेतु किल कोरोना अभियान-4, 31 मई 2021 तक संचालित किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने कोरोना संक्रमण को पूर्ण रूप से समाप्त करने हेतु पूर्ण रूप से समाप्त करने हेतु पुनः कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग की कार्यवाही सुनिश्चित की है तथा किल कोरोना अभियान की प्राथमिकता औषधियों के वितरण के साथ…

कोरोना संकट से निपटने के लिए अमेरिका की एक एनजीओ ने भारत में 100 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र लगाने की घोषणा की

25 मई एक भारतीय-अमेरिकी गैर-सरकारी संगठन ने मंगलवार को कोविड-19 संकट से निपटने में सहायता के मद्देनजर भारत में 100 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र लगाने की योजना का ऐलान किया। ‘सेवा इंटरनेशनल यूएसए’ ने कहा कि पहले 15 संयंत्र लगाने के लिए ऑर्डर दिए जा चुके हैं जोकि अगले 90 दिनों में स्थापित किए जाएंगे और इसमें करीब 16 लाख डॉलर का खर्च आएगा। एनजीओ ने भारत में कोविड-19 संबंधी सहायता के लिए करीब दो करोड़ डॉलर से अधिक राशि जुटाई है। सेवा इंटरनेशनल के अध्यक्ष अरुण कनकानी ने कहा कि…

विवेक ओबेरॉय ने बताया दिलचस्प क़िस्सा

शूटआउट एट लोखंडवाला विवेक ओबेरॉय के करियर की एक अहम फ़िल्म है। इस फ़िल्म में उन्होंने माया डोलास नाम का नेगेटिव किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। इस फ़िल्म में विवेक ने पहली बार संजय दत्त के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था और यह उनके लिए बेहद ख़ास मौक़ा था। संजय दत्त की वजह से विवेक अपने स्कूल के दिनों में लड़कियों के सामने हीरो बन गये थे।विवेक ने हाल ही में एक इंटरव्यू यह क़िस्सा बयां किया। एक्टर ने बताया कि वो…

कविता कौशिक की बिकनी फोटो शूट पर यूज़र ने चुटकी लेते हुए कहा- कोई FIR कर दो इन पर

छोटे पर्दे पर FIR शो में इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला का बिंदास किरदार निभाकर लोकप्रिय हुईं कविता कौशिक रियल लाइफ़ में भी काफ़ी बेबाक और बेख़ौफ़ हैं। कविता की बेबाकी की झलक दर्शक बिग बॉस 14 में देख चुके हैं, जहां एक्ट्रेस ने पूरी दबंगई के साथ अपना खेल खेला और यही दबंगई उनकी सोशल मीडिया में भी नज़र आती है, जहां कविता पूरी ठसक के साथ अपनी बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करती हैं। उनके अंदाज़ को ख़ूब पसंद किया जाता है और फैंस भी तस्वीरों पर मज़ेदार कमेंट्स करके कविता की…

स्कॉटलैंड महिला टीम ने आयरलैंड को 11 रनों से हराया, कैटी मैकगिल ने झटके 3 विकेट

कैटी मैकगिल (3/18) के नेतृत्व में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत स्कॉटलैंड की महिला टीम ने यहां सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले गए पहले टी 20 मुकाबले में आयरलैंड को 11 रनों से हराकर चार मैचों की टी 20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। स्कॉटलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर मात्र 87 रन बनाए। कम स्कोर के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की पूरी टीम 19.3 ओवर में 76 रन पर ढेर हो गई। आयरलैंड…

1,700 टिकट यूएफा ने चैंपियन्स लीग फाइनल के बिक्री के लिए रखे

पुर्तगाल में चैंपियन्स लीग फाइनल के आयोजन में जब सिर्फ चार दिन का समय बचा है तब यूरोपीय फुटबॉल की संचालन संस्था यूएफा ने मैनचेस्टर सिटी और चेल्सी के बीच होने वाले मुकाबले के मंगलवार को दुनिया भर के दर्शकों के लिए 1700 टिकट बिक्री के लिए रखे। यूएफा ने कहा कि ये टिकट 70 से 600 यूरो (78 से 670 डॉलर) तक के होंगे। इन टिकटों को मंगलवार को ग्रीनविच मानक समयानुसार दोपहर 12 बजे से यूएफा की वेबसाइट के जरिए बेचा जाएगा। पोर्टो में एस्टेडियो डो ड्रेगाओ में…

बांग्लादेश सुपर लीग के प्वॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंचा ,श्री लंका को हराया

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच ढाका के शेर ए बंग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले को अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर बांग्लादेश की टीम ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत 103 रन के अंतर से जीत लिया. बता दें, कि पहला वनडे भी बांग्लादेश की टीम ने 33 रन के अंतर से जीत लिया था.बांग्लादेश की टीम ने इस मैच का टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम 48.1…

16 जून को जिनेवा में पहली बार होगी जो बाइडेन और व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात, रिश्तों में सुधार की उम्मीद

अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद जो बाइडेन जिनेवा में पहली बार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने वाले हैं। व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, जो बाइडेन अगले महीने जेनेवा में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शिखर वार्ता करेंगे। बाइडन प्रशासन के शुरुआती महीनों में अमेरिका और रूस के बीच बढ़ते तनाव के बीच दोनों नेता आमने-सामने मुलाकात करेंगे। दोनों नेता 16 जून को मुलाकात करेंगे।व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने जानकारी देते हुए कहा कि दोनों देशों के शीर्ष नेता व्यापक मुद्दों…

एक बार फिर ‘टाइगर’ बनकर एंट्री करेंगे सलमान ख़ान,

हॉलीवुड में यूनिवर्स फ़िल्मों और वेब सीरीज़ का काफ़ी रिवाज़ है। इन फ़िल्मों और वेब सीरीज़ की ख़ासियत यह होती है कि एक फ़िल्म या सीरीज़ के किरदार दूसरी फ़िल्म या सीरीज़ में एंट्री करते रहते हैं और मुख्य किरदार की मदद करते हैं। दर्शकों के लिए भी यह एक सुखद दृश्य होता है। भारतीय सिनेमा में भी अब यह चलन आ रहा है। मसलन, रोहित शेट्टी की फ़िल्म सूर्यवंशी में मुख्य किरदार अक्षय कुमार निभा रहे हैं, मगर सिंघम के किरदार में अजय देवगन और सिम्बा के रूप में…

उमरिया: गांधी चौराहा पर रोको टोको के अभियान

उमरिया: गांधी चौराहा पर रोको टोको के अभियान शासन की समझाइसो के बावजूदलोग कोरोंना कर्फ्यू का उल्लंघन करते व कुछ तो बिना मार्क्स के पकड़े गए.इसके अलावा कुछ अनावश्यक घूमते पाए गए .ऐसे करीब एक दर्जन लोगो को पकड़ा गया और खुली जेल भेजा गया. सवांददाता: कंचन साहू