पीलीभीत पूरनपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अर्न्तगत भाजपा विधायक बाबूराम पासवान के निर्देशन में आज मुरादपुर,सुल्तानपुर,हरीपुर, तारकोठी, जाजीपुर में मेडिकल कैम्प लगाया गया। जिसमें अधिक से अधिक लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया एवं दवाएं वितरित की गईं। जिसमें विधायक पुत्र रितुराज पासवान, मंडल अध्यक्ष नितिन दीक्षित, उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, मंडल प्रभारी हंसराम राठौर, प्रमोद शुक्ला,सुरेन्द्र शर्मा,आईटी संयोजक अचल मोहन पान्डेय एवं कुर्रेया अस्पताल की टीम उपस्थित रही। विधायक बाबूराम पासवान के निर्देशन में चल रहे इस कार्यक्रम की गांवों में काफी सराहना हो…
Day: May 27, 2021
इटावा : सात फेरों से पहले दुल्हन की मौत, छोटी बहन से कराई शादी, विदाई के बाद हुआ अंतिम संस्कार
इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक अकल्पनीय घटना हुई. यहां आयोजित एक शादी समारोह में सात फेरे से ठीक पहले हार्ट अटैक से दुल्हन की मौत हो गई. दुख की इस घड़ी में वर और वधू पक्ष के लोगों ने थोड़े विचार-विमर्श के बाद दुल्हन की छोटी बहन से दूल्हे की शादी करा दी. शादी होने तक पहले वाली दुल्हन का शव घर में ही रखा रहा. यह मामला इटावा के भर्थना इलाके के समसपुर का है. सिंदूरदान भी हो चुका था समसपुर में नवाली के रहनेवाले मंजेश…
जौनपुर: मछलीसहर में बुद्ध पूर्णिमा के दिन सम्राट अशोक भवन का हुआ शिलान्यास
जौनपुर:जनपद जौनपुर के मछलीशहर तहशील मे आज 26 मई को सम्राट अशोक भवन का शिलान्यास प्रियदर्शी अशोक मिशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता माननीय संजय कुमार मौर्य द्वारा कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए किया गया।इस अवसर पर संजय कुमार मौर्य प्रवक्ता प्रियदर्शी अशोक मिशन, मौर्य बंधुत्व क्लब भारत, जिला शाक्य मौर्य सोसाइटी जौनपुर के अध्यक्ष माननीय प्रेमचन्द मौर्य, उपाध्यक्ष मंगला प्रसाद मौर्य व सम्राट अशोक समिति के अध्यक्ष व पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। पंचशील त्रिसरण व संघ की बंदना की गयी ततपश्चात भवन की नीव की आधारशिला रखी गयी ।बताते…
जौनपुर: कजगांव में समान उतरवाने को लेकर दो दुकानदारों में जमकर हुई मारपीट
जौनपुर-जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के कजगांव बाजार स्थित पानी टंकी बाजार के पास के दो दुकानदारों में दुकान का सामान उतारने को लेकर जमकर मारपीट हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उक्त दुकानदारों को हिरासत में लेकर थाने चली गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त बाजार में पानी टंकी के पास लालचन्द्र गुप्ता व दिलीप गुप्ता की बर्तन की दुकान है। बताया जाता है कि सुबह जैसे ही दोनों दुकानदार अपनी दुकानें खोल रहे थे कि उसी समय लालचन्द्र गुप्ता द्वारा पूर्व से दिये गए आर्डर के अनुसार उनके…
सीतापुर : भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार मौर्य की अगुवाई में किसान जागरूकता अभियान
जनपद सीतापुर के थाना कोतवाली महोली के क्षेत्र चौकी बड़ागांव के गांव मल्लपुर चौबे गांव का मामला सामने आया जहां आज 26 मई 2021 को भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार मौर्य की अगुवाई में किसान जागरूकता अभियान निकालना सुनिश्चित किया गया था जैसा कि इनके आला अधिकारी राकेश कुमार टिकैत व बॉर्डर पर जो रैली निकाल रहे वरिष्ठ पदाधिकारी के द्वारा गांव गांव किसानों की हक्की मांगे पूरी करने के लिए भारत सरकार के खिलाफ आवाज उठाने का कदम उठाया जाना सुनिश्चित किया गया व भारत सरकार…
सीतापुर: तिलक में शामिल होने आया था मासूम,नग्न हालत में मिली लाश
रिश्तेदारी को तिलक समारोह में शामिल होने आए बाराबंकी जिले के एक मासूम बच्चे की निर्मम हत्या कर उसकी लाश को थानगांव इलाके के भैंसी मजरा राजपुर गांव के पास गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। उसकी लाश नग्न थी। कपड़ों से हाथ पैर बंधे थे।मुंह में भी कपड़ा ठूंसा हुआ था। आशंका जताई जा रही है की कुकर्म के बाद बच्चे को मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक के परिवार वालों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम…
पीलीभीत :पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन पीलीभीत का आकस्मिक निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।
पीलीभीत आज दिनांक 27.05.21 को रिजर्व पुलिस लाइन पीलीभीत का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें ग्राउंड की साफ सफाई व अनावश्क बैरियर हटवाने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक महोदय पुलिस लाइन कैंटीन में पहुंचे जहां कैंटीन की सफाई व लाइट व्यवस्था को चेक किया गया तथा एक सर्वे रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए ताकि उच्च मांग की वस्तुओं को उचित मात्रा में मंगाया जा सके। इसी दौरान चिल्ड्रन पार्क के सौंदर्यीकरण व पार्क के बगल में स्थित प्राइमरी स्कूल की कंडम बिल्डिंग को हटाने का आदेश दिया व…
पीलीभीत :थाना पूरनपुरकी पुलिस ने 10 किलो गोवंश मास के साथ व्यक्ति को किया गिरफ्तार।
पीलीभीत थाना पूरनपुरकी पुलिस ने 10 किलो गोवंश मास के साथ व्यक्ति को किया गिरफ्तार। पीलीभीत थाना पूरनपुर उपनिरीक्षक श्री प्रमोद कुमार नेहवाल हमराही कांस्टेबल सुधीर कुमार कांस्टेबल जगमोहन कांस्टेबल मूलचन्द के द्वारा अभियुक्त शमशाद पुत्र झब्बू निवासी ग्राम गोपालपुर थाना पुरनपुर जनपद पीलीभीत को गिरफ्तार कर उसके पास से एक अदद प्लास्टिक के कट्टे में लगभग 10 किलोग्राम गोवंश मांस बरामद किया गया। जिसके संबंध में थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 329/2021 धारा 3/5 क/8 द रिपोर्ट फूलचंद राठौर पीलीभीत
पीलीभीत :विशेष टीकाकरण अभियान के तहत आज मंडल आयुक्त बरेली मंडल बरेली, जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा ललौरीखेड़ा ब्लाक के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के साथ जन जागरूकता हेतु बैठक की गई।
पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे, पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिंह राठौर, माननीय विधायक सदर श्री संजय गंगवार, , अपर निदेशक स्वास्थ्य बरेली मंडल, सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे । माननीय मंडल आयुक्त महोदय द्वारा ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी निगरानी समितियों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण हेतु जागरूक करें और इस महामारी जड़ से मिटाने हेतु अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण कराएं। उन्होंने कहा कि निगरानी समितियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिसिन किट उपलब्ध कराई गई हैं यदि आपके…
शहडोल – परिवार में जो भी 18 वर्ष के ऊपर हैं उनका टीकाकरण कराएं
शहडोल – आज जनपद पंचायत जयसिंहनगर के भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह तथा पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खन्नौधी हो रहे वैक्सीनेशन सत्र का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कोविड वैक्सीनेशन स्थल पर सभी व्यवस्थाएं चाक एवं चौबंद रखी जाए। इस दौरान कलेक्टर ने टीकाकरण कराने आए हुए व्यक्तियों से स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उन्हें समझाया कि उनके परिवार में जो भी 18 वर्ष के ऊपर हैं उनका टीकाकरण कराएं, तभी आप कोविड महामारी…
शहडोल – कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु टीकाकरण जो पूर्ण सुरक्षित है : जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह
शहडोल – आज जिले के भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह तथा पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी ने गोहपारू एवं खंन्नौधी में दोपहिया वाहनों से घूमते हुए लोगों को रोककर उन्हें कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु टीकाकरण कराने समझाइश देते हुए कहा कि खुद को सुरक्षित रखकर अपने परिवार सुरक्षित करें। कोरोना महामारी से बचाव के लिए कोविड-19 वैक्सीनेशन बहुत अधिक आवश्यक है। कलेक्टर ने बिना मास्क लगाए हुए लोगों को मास्क वितरित करते हुए कहा कि घर से बाहर निकलते वक्त मास्क का उपयोग,…
उमरिया : भारी बारिश की चेतावनी के दृष्टिगत स्कंध को शीघ्र परिवहन कर गोदाम में सुरक्षित रखने के दिए निर्देश
उमरिया 27 मई – प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति श्री फैज अहमद किदवई ने बताया कि 29 मई को भारी बारिश की चेतावनी के दृष्टिगत रीवा, शहडोल एवं जबलपुर संभाग के 15 जिलों में 27 और 28 मई को गेहूँ उपार्जन का काम स्थगित रखा जाएगा। इस संबंध में राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में स्कंध को परिवहन कर सुरक्षित गोदामों में रखे जाने के निर्देश भी संबंधित जिले के अधिकारियों को दिए गए हैं।आज 28 मई को उपार्जन के लिए आमंत्रित किसानों से अब 30 एवं 31 मई…
उमरिया : जिले में आज दिनांक तक 5638 मरीज हुए डिस्चार्ज
उमरिया 27 मई – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा आर के मेहरा ने बताया कि जिले में आज दिनांक तक 5638 मरीज डिस्चार्ज किए गए है। जिले में वर्तमान में विभिन्न सेंटरो में 136 व्यक्ति उपचाररत है। होम आइसोलेशन में 378 तथा वर्तमान में एक्टिव मरीजो की संख्या 514 है। जिले मे गत दिवस 8 कोरोना पाजीटिव मरीज चिन्हित किए गए है जिसमें शहरी क्षेत्र उमरिया में 2, विकासखण्ड , करकेली में 2 तथा मानपुर में 4 महिला पुरूष शामिल है। सवांददाता: कंचन साहू
उमरिया : खुसियो की दास्ता, सेवा कार्य का लगातार 15वे दिन भी जारी
उमरिया 27 मई – कलेक्टर और जिला प्रशासन उमरिया. और जन अभियान परिषद् के जिला समनवयक श्री शिव शंकर शर्मा नगर परिषद चँदिया के मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशी कपूर के कुसल मार्गदर्शन मे कॉरोना वालेनटियर प्रभात सिंह राजपूत. अमित साहु सुजल तिवारी सन्जय साहू आदि कार्य कर रहे है।कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पुरातन कालीन मन्दिर श्री राम जानकी मन्दिर, बड़े हनुमान मन्दिर, गान्धी चैराहा, काली दाई मन्दिर, अटल् द्वार ( सेनेटाइज किया गया ) और वार्ड क्रमांक 6 मे सेवा कार्य के तहत मास्क वितरण , दीवाल लेखन…
उमरिया : नेहरू युवा केंद्र ने चलाया अभियान
उमरिया 26 मई – नेहरू युवा केंद्र जिला उमरिया युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों द्वारा जिले के विभिन्न विकास खंडों पर विभिन्न प्रकार के अभियान चलाए जा रहे हैं । सभी स्वयंसेवकों द्वारा अपने-अपने ब्लॉक पर चलाए जा रहे हैं जिसके तहत आज उमरिया के ग्राम पंचायत पिपरिया में जाकर लोगों की थर्मल स्कैनिंग बीपी ब्लड प्रेशर हार्ट बीट पल्स सभी को चेक किया गया एवं डायरी पर मेंटेन किया गया और जिस की तबीयत अस्वस्थ लगी उसे अपने आस पास के अस्पताल में जाकर…
भारत में होने वाले 2024 के आम चुनाव में गड़बड़ी कर सकता है चीन
भारत में होने वाले 2024 के आम चुनाव में चीन की ओर से गड़बड़ी की आशंका पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा, चीन सीधे कुछ नहीं करता है। ये चर्चाएं दुनियाभर में चल रही हैं। भाजपा महासचिव ने कहा, चीन किसी को आगे नहीं बढ़ने देता है। इससे पहले मंगलवार को सामने आए एक वीडियो में विजयवर्गीय ने कथित तौर पर कहा था, ‘अभी कोविड-19 की जो दूसरी लहर आई है, यह लहर आई है कि भेजी गई है, यह चर्चा…
उमरिया : चंदिया में आपदा प्रबंधन की बैठक संपन्न
उमरिया 26 मई – चंदिया टाउन हाल में विधायक बांधवगढ शिवनारायण सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक् में बांधवगढ एसडीएम नीरज खरे, तहसीलदार चंद्रशेखर मिश्रा, राघवेंद्र तिवारी , मुख्य नगर पालिका अधिकारी एस के गडपाले , स्वस्थ विभाग से बीएम तिवारी , चंद्रप्रकाश द्विवेदी , रामनारायण पयासी , पंकज तिवारी, अखिल अग्रवाल, भरत अग्रवाल, नगर परिषद उपाध्यक्ष अनुपम चतुर्वेदी , मंजू कोल, संजय यादव, हेमंत कुशवाहा, गुरुदयाल रजक, मुनावर खान,भोलू रत्नाकर शर्मा, निलेश राज द्विवेदी ,सुजल तिवारी,जितेंद्र साहू,राघवेंद्र द्विवेदी,अमित साहू व अन्य समाज सेवी बंधु उपस्थित रहे। बैठक…
उमरिया :गरीब परिवार तक मदद पहुंचा रहे, भोजन मिलते ही खिले जरूरतमंदों के चेहरे
उमरिया 26 मई – जन अभियान परिषद मैं कोरोना वॉलेंटियर के कार्यकर्ताओं ने जिले में कोरोना कर्फु में फंसे लोगों के सामने भोजन की परेशानी उत्पन्न हो गई है। लगातार जनहित मानव विकास सेवा संस्थान के कार्यकर्ता उन्हें भोजन, राशन उपलब्ध करा रहे हैं, फंसे लोगोंध्प्रवासी मजदूर की मदद के लिए प्रतिनिधि लगातार काम कर रहे हैं। शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों के बीच भोजन और राहत सामग्री का वितरण किया गया। लगातार जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री उलपब्ध करा रहे हैं। उन्होंने पुराना पड़ाव, नैगमा टोला, मुहल्ले में…
उमरिया: गाँव – गाँव जाना है – कोरोना मुक्त बनाना है
उमरिया 26 मई – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा गाँव में जाकर संजीवनी टोली के द्वारा टेम्परेचर, ऑक्सीजन लेबल, एवं पल्स चेक किया गया, साथ ही वेक्सीन लगाने के लिए लोगों को जानकारी दी गई एवं जरूरत मन्दों को मास्क का वितरण किया गया सैनिटाइजररिंग करते हुए बताया गया। वैक्सिंग से पहले डॉक्टर की सलाह लेने के लिए कहां। बताया गया कि वैक्सीन बहुत प्रभावी है दोनों डोज आवश्यक रूप से लगाएं टेंपरेचर व ऑक्सीजन लेवल कम पाए जाने पर चिकित्सीय परामर्श लेने को कहा गया वही कार्यक्रम में नगर…
बीजेपी मंत्री बोले शवों पर सियासत करना कोई धरती के गिद्धों से सीखे
कोरोना महामारी के बीच सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी है। ताजा मामला राहुल गांधी के कोरोना संबंधी डेटा शेयर करने का है। राहुल के इस ट्वीट पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने पलटवार किया। उन्होंने कांग्रेस को नसीहत दी कि वह शवों पर राजनीति करना बंद करे। दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश में कोरोना से मौत के आंकड़ों से जुड़ा ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ का एक ग्राफिक साझा किया था, जिसके बाद भाजपा ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। हर्षवर्धन का कांग्रेस पर हमलाराहुल गांधी के…
