यूपी सरकार ने कोरोना से शिक्षकों की मौत को झुठलाया, शिक्षकों में आक्रोश

यूपी में कुछ दिनों पहले पंचायत चुनाव हुआ था, जिसमें शिक्षक संघ ने पंचायत चुनाव की ड्यूटी में संक्रमित होकर मरने वाले 1621 शिक्षकों की सूची जारी की है। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा है कि पंचायत चुनाव की ड्यूटी करते हुए अभी तक सिर्फ तीन ही शिक्षकों की मौत हुई है। जिलाधिकारियों ने राज्य निर्वाचन आयोग को तीन शिक्षकों की ही मौत की प्रामणिक सूचना भेजी है। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसचिव सत्य प्रकाश ने यह जानकारी दी है। बता दें कि पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग…

शहडोल: जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए समाजसेवी एवं युवा वर्ग आगे आया

शहडोल। लॉक डाउन होने के कारण लोगों का जीवन अस्त व्यस्त है जिससे रोजमर्रा की जिंदगी बड़ी कठिनाइयों से गुजर रही है। इस विषम परिस्थिति में सहयोग के लिए लोग बढ़कर कर हिस्सा ले रहे हैं। जबकि जनमानस एवं जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए समाजसेवी एवं युवा वर्ग आगे आया है और जरूरतमंदों की सेवा कर रहे हैं। धनपुरी नगर के लिए यह बड़े गर्व का विषय है कि सेवा के लिए अब महिला भी आगे आ रही हैं इसी क्रम में एक ऐसा भी नजारा देखने को मिला…

शहडोल: कोरोना संक्रमित आंकड़ों की गिरावट को सुन पढ़कर हम सभी लापरवाह ना हो-उर्मिला कटारे

शहडोल। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे ने सभी नगर वासियों से निवेदन किये है कि समाचार पत्रों मीडिया या सोशल मीडिया में कोरोना संक्रमित आंकड़ों की गिरावट को सुन पढ़कर हम सभी लापरवाह ना हो। शहडोल नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कटारे ने यह भी कहा कि अभी कोरोना हमसे दूर नहीं बल्कि हमें सजग रहने की जरूरत है ताकि यह बीमारी दुबारा ना आ सके इसलिए हम धीमे-धीमे सजग रहकर सावधानी बरतकर लगातार मास्क, सैनिटाइज, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही शासन द्वारा बनाई गई गाइडलाइन का पालन करे जिससे…

शहडोल: जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 सत्येंद्र सिंह ने पेश की दया की मिसाल

शहडोल। जिले के सहृदयता कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 सत्येंद्र सिंह ने आज तहसील जैतपुर भ्रमण के दौरान जैतपुर से पहले सड़क पर दुर्घटना ग्रस्त घायल श्रीमती राजकुमारी कहार को देखकर अपने वाहन को रूकवाया और वाहन से फर्स्ट ऐड बाॅक्स मगांकर पीड़ित राजकुमारी का प्राथमिक उपचार स्वयं करना शुरू कर दिया। काफिले के साथ भ्रमण पर जा रहे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.एमएस सागर ने तत्काल वाहन से उतरकर राजकुमारी को प्राथमिक उपचार में कलेक्टर का सहयोग किया] इस बीच अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर श्री धर्मेन्द्र मिश्रा ने…

कोविड से राहत के लिए राशन कार्ड धारकों को तीन महीने तक राशन मुफ्त, योगी सरकार का फैसला

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों के कारण गरीबों और जरूरतमंदों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिये सभी राशन कार्ड धारकों को 3 माह की अवधि तक राशन मुफ्त देने का फैसला लिया है. योगी सरकार ने फैसला लिया है कि जिन पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड नहीं बने हैं. अभियान चलाकर उनके भी राशन कार्ड बनाए जाएंगे और उन्हें तत्काल राशन उपलब्ध कराया जाएगा.उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव ने नई सूचना सभी जिलों के संबंधित अधिकारियों को भेज दी है. निर्णय के अनुपालन में सभी…

देश की 98 फीसदी लोगों को अब भी संक्रमण का खतरा

केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में दो फीसदी आबादी प्रभावित हुई है। यानी 98 फीसदी आबादी को अभी भी संक्रमण में आने का खतरा है इसलिए लोगों को सभी सावधानियां बरतनी चाहिए। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि अभी तक सामने आए संक्रमण की इतनी अधिक संख्या के बावजूद हम दो फीसदी से कम आबादी तक इसे सीमित रखने में सफल हुए हैं। अग्रवाल ने कहा कि पिछले 15 दिनों में उपचाराधीन मामलों की संख्या में लगातार कमी आ रही…

केजरीवाल के ट्वीट पर सिंगापुर का जवाब

सिंगापुर ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि सिंगापुर में पाया गया कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन भारत में संक्रमण की तीसरी लहर ला सकता है। सिंगापुर ने कहा है कि ‘B.1.617.2’वैरिएंट हाल में आए कोरोना के कई मामलों में पाया गया है और यह भारत में ही सबसे पहले मिला था। इससे पहले दिल्ली सीएम केजरीवाल ने केंद्र से अपील की थी कि वह सिंगापुर से आने वाली उड़ानों को तुरंत सस्पेंड करे। उन्होंने कहा था…

वैक्सीन अधिक से अधिक बने इस पर क्या बोले नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि भारत में और अधिक दवा कंपनियों को कोविड-19 वैक्सीन बनाने की अनुमति मिलनी चाहिए ताकि उत्पादन बढ़ सके। उन्होंने कहा, “1 कंपनी की बजाय 10 कंपनियां वैक्सीन बनाएं और मूल निर्माता को यह कंपनियां 10% रॉयल्टी दें।” बकौल गडकरी, “भारत का हर ज़िला मेडिकल ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर होना चाहिए।”

बरेली-दिनदहाड़े महिला के साथ लाखों की लूट को घण्टों दबाए बैठी रही शाही पुलिस

मीरगंज/बरेली-:- से वापस आ रही शेरगढ़ निवासी महिला राम श्री गंगवार शाही बस स्टैंड के पास एक बरात घर के सामने टेंपो से उतर कर पैदल चलने लगी इसी बीच दिनदहाड़े एक बाइक पर नकाबपोश दो बदमाशों ने महिला को अपना निशाना बना लिया और घटना को अंजाम देते हुए महिला के सोने के झाले और गले की सोने की चैन को लूट कर फरार हो गए मदद के लिए महिला ने काफी शोर मचाया जब तक बदमाश बाइक से भागने में सफल हो गए खास बात यह है घटना…

बरेली-रामगंगा किनारे बिना अनुमति नही की जाएगी अंत्येष्टि,

बरेली-रामगंगा किनारे पिछले कई दिनों से शवो को गंगा में बहते देखा जिसके चलते बरेली के मेयर उमेश गौतम ने गंगा के किनारों की निगरानी के लिए एक टीम गठित की है।जिसमे 2 अधिकारी और 11 पार्षद होंगे जो रोजाना की रिपोर्ट मेयर बरेली को सौंपेंगे।अगर कोई व्यक्ति कोविड संक्रमित शव लेकर आता है तो पहले उसे अंतिम संस्कार की अनुमति आवश्यक होगी उसके बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जा सकेगा,

पीलीभीत: थाना जहानाबाद पुलिस ने 30 पव्वे शराब वा खाम के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

पीलीभीत :थाना जहानाबाद पुलिस ने 30 पव्वे शराब वा खाम के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार। पीलीभीत थाना जहानाबाद पुलिस द्वारा अभियुक्त सूरज पुत्र जय सिंह निवासी ग्राम खेड़ा खरूआ रोड थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत के कब्जे से 30 पव्वे शराब खाम बरामद कर गिरफ्तार किया गया। जिसके संबंध में थाना जहानाबाद पर मुकदमा अपराध संख्या 173/21 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है। रिपोर्ट फूल चंद राठौर पीलीभीतपीलीभीत थाना जहानाबाद पुलिस द्वारा अभियुक्त सूरज पुत्र जय सिंह निवासी ग्राम खेड़ा खरूआ रोड थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत के…

पीलीभीत ;थाना अमरिया पुलिस टीम कांस्टेबल मोहित कुमार कोशिंदर कुमार द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।

पीलीभीत थाना अमरिया पुलिस टीम कांस्टेबल मोहित कुमार कोशिंदर कुमार द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई। पीलीभीत थाना अमरिया पुलिस टीम कांo मोहित कुमार, कोसिन्दर कुमार द्वारा अभियुक्त कर्मजीत सिंह को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। अभियुक्त का नाम करमजीत सिंह पुत्र विरयाम सिंह निवासी ग्राम बरादूंनवा थाना अमरिया जनपद पीलीभीत बरामदगी- अभियुक्त के कब्जे से 20 लीटर अवैध शराब बरामद होना अपराधिक इतिहास- 1. मुoअoसंo 114/2021 धारा- 60(१)आबकारी अधिनियम उपरोक्त अभियुक्त के संबंध में थाना हाजा पर मुoअoसंo 114/2021 धारा- 60(१)आबकारी अधिनियम…

BCCI की अहम बैठक होगी 29 मई को, टी-20 वर्ल्ड कप पर होनी है चर्चा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने 1 जून को होने वाली आईसीसी की बैठक को ध्यान में रखते हुए 29 मई को एक स्पेशल जनरल मीटिंग(एसजीएम) बुलाई है। वर्चुअली रूप से होने वाली इस बैठक में टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी को लेकर चर्चा होनी है। ‘एएनआई’ से बात करते हुए सूत्र ने कहा कि इस मीटिंग को बुलाने का विचार अक्टूबर-नवंबर में टी-20 विश्व कप की मेजबानी के साथ आगे के रास्ते पर चर्चा करना है।उन्होंने कहा कि, ‘आईसीसी की बैठक एक जून को होनी है तो ऐसे में हम…

ऑस्ट्रेलिया ने जारी किया एशेज ट्रॉफी 2021 का शेड्यूल, ब्रिस्बेन में खेला जाएगा पहला मुकाबला

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एशेज ट्रॉफी 2021 का शेड्यूल बुधवार को जारी कर दिया। ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाली एशेज सीरीज का पहला मुकाबला 8 दिसंबर को खेला जाएगा। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला ब्रिस्बेन में होगा। ऑस्ट्रेलिया अपने घर में सीरीज जीतने के लिए पूरा जोर लगाएगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम सभी फॉर्मेटों में होने वाली ऐशेज ट्रॉफी का एकमात्र टेस्ट 27 जनवरी से खेलेगी।सीरीज में देरी की वजह ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के भारत दौरे को बताया जा रहा है। भारत से लौटने के बाद…

मैक्सिको की एंड्रिया मेजा बनी विश्व सुंदरी, टॉप में रही भारत की Adline Castelino

मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीतने में भारतीय सुंदरी इस बार पिछड़ गई। विश्व सुंदरी का खिताब इस बार मैक्सिको की एंड्रिया मेजा ने जीत लिया है जबकि मिस इंडिया एडलिन कास्टलिनो टॉप-4 में ही जगह बना पाई थी। मिस यूनिवर्स का ताज भारतीय सुंदरी एडलाइन कैस्टेलिनो के ना जीतने से भारतीय फैंस का दिल टूट गया है। इस बार कैस्टेलिनो के प्रशंसकों को पूरी उम्मीद थी कि इस बार भारत को मिस यूनिवर्स का खिताब हासिल होगा। इस विश्व स्पर्धा में भारत की एडलाइन कैस्टेलिनो को तीसरी रनर-अप का…

दो महीनों में दूसरी बार आया नेपाल में भूकंप, 5.8 की तीव्रता से कांपी धरती

भारत का पड़ोसी देश नेपाल बुधवार सुबह भूकंप के झटकों से दहल गया. नेपाल में रिक्टर स्केल पर 5.8 की तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था. नेशनल अर्थक्वेक मॉनीटरिंग एंड रिसर्च सेंटर के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार यह घटना अल सुबह हुई. अच्छी खबर है कि इस घटना में अभी तक किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं है.भूकंप के झटके नेपाल के समयानुसार काठमांडू से उत्तर-पश्चिम में करीब 113 किमी दूर सुबह 5:42 बजे महसूस किए गए. एजेंसी से बातचीत में सीस्मोलॉजिस्ट डॉक्टर लोकवियजय अधिकारी ने बताया, ‘आज सुबह…

ऐसा है नवाजुद्दीन सिद्दीकी का फिल्मी सफर, आइये जानते है उनके जन्मदिन पर कुछ बिशेष

हिंदी सिनेमा का ऐसा नाम जिसने अपनी जिंदगी में न केवल काफी संघर्ष किया है, बल्कि बड़े पर्दे पर खास छाप भी छोड़ी है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी अब तक बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने अलग-अलग किरदार से दर्शकों के दिलों को जीत चुके हैं। उनके फैंस भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी का जन्म 19 मई 1974 में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के गांव बुढ़ाना में हुआ था। साल 1996 में नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपना घर छोड़कर दिल्ली आए और यहां आकर उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ…

The Family Man 2 का ट्रेलर लांच होते ही झूम गए सामंथा अक्कीनेनी के फैंस, बोले- ‘राजी’ तूफ़ान आ रहा है

मनोज बाजपेयी स्टारर वेब सीरीज़ द फैमिली मैन के दूसरे सीज़न में दक्षिण भारतीय फ़िल्मों की लोकप्रिय अदाकारा सामंथा अक्कीनेनी की एंट्री हुई है। सामंथा इस सीरीज़ में मुख्य विलेन राजी के किरदार में हैं। सामंथा का यह डिजिटल डेब्यू है और ट्रेलर के एलान के साथ ही उनकी दीवानगी ट्विटर पर सामंथा अक्कीनेनी को ट्रेंड करवा रही है। सामंथा के किरदार को लेकर आधिकारिक तौर पर इतना ही कहा गया है कि वो मनोज बाजपेयी के किरदार की नेमेसिस हैं यानी वो उनसे बदला लेते हुए नज़र आएंगी। यानी…

गीता कपूर ने बताया सिन्दूर की सच्चाई

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर 4’ की जज गीता कपूर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। गीता कपूर के चर्चा में रहने की वजह है उनकी शादी की अटकलें। गीता कपूर ने बीते दिनों अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जिनमें वो मांग में सिंदूर भरी हुई नजर आ रही थीं। इन तस्वीरों को देखकर कई लोगों ने उनकी शादी के कयास लगा लिए थे। वहीं अब गीता कपूर ने खुद लोगों के इन सवालों का जवाब दिया है। हाल ही में गीता कपूर ने…

फर्क करना मुश्किल है सलमान ख़ान के बॉडी डबल परवेज़ काज़ी से

सलमान ख़ान की फ़िल्म राधे- योर मोस्ट वॉन्टेड भाई 13 मई को रिलीज़ हो चुकी है। फ़िल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ ओवरसीज़ में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है। सलमान ख़ान की फ़िल्म लगातार चर्चा में है। कभी अपने बिज़नेस तो कभी पायरेसी को लेकर, राधे लगातार ख़बरों में बनी हुई है। अब राधे में सलमान के बॉडी डबल परवेज़ काज़ी की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। परवेज़ को हू-ब-हू सलमान के गेटअप में देखा जा सकता है। कुछ तस्वीरें तो ऐसी है, जिनमें फर्क करना मुश्किल हो…