शहडोल-sandeep Sahu वर्तमान परिस्थितियों में कोरोना महामारी के दृष्टिगत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(ABVP) शहडोल के कार्यकर्ता निरंतर कोरोना मरीजों, उनके परिवारों व समस्त सामाजिक लोगों की विभिन्न प्रकार से सहायता व सेवा में जुटे हुए हैं।इसी क्रम में एबीव्हीपी शहड़ोल द्वारा हेल्पलाइन नंबर पर फ़ोन आने पर कोरोना मरीजों के घरों को सैनिटाइज करने का कार्य निरंतर जारी है जिसमें ऐसे परिवार जिनके घर पर कोई भी व्यक्ति कोरोना पॉसिटीव है या हाल ही में कोरोना से ठीक होकर घर आएं है, उन सभी लोगों के घर जाकर कार्यकर्ता उनके…
Day: May 9, 2021
बाराबंकी: ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगवाने के लिए बीजेपी विधायक सतीश चंद्र शर्मा ने विधायक निधि से दिए 25 लाख रुपये
बाराबंकी:जनपद बाराबंकी में बढ़ते कोरोना के प्रकोप के कारण अस्पतालों में हो रही ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए दरियाबाद विधानसभा से भाजपा विधायक सतीश चंद्र शर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखकर अपनी विधायक निधि से बाराबंकी में 25 लाख रुपये की लागत से ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगवाने के लिए कहा है. जिससे कि बाराबंकी जनपद के लोगों को आसानी से ऑक्सीजन उपलब्ध हो सके.दरियाबाद विधायक सतीश चंद्र शर्मा का कहना है कि कोविड-19 महामारी ने पूरे देश में कोहराम मचा रखा है. ऐसे में लोग ऑक्सीजन की…
मैनपुरी: वृक्ष लगाकर प्रकृति को हरा भरा रखने का लिया संकल्प
ग्राम पूरनपुर में युवाओं ने मातृ दिवस के शुभ अवसर पर एक सुंदर प्रतिभा दिखाते हुए ,निज निवास ग्राम पूरनपुर में घर-घर जाकर पौधा वितरण किया. और बताया कि पौधे लगाने से ऑक्सीजन की कमी को कई हद तक कम किया जा सकता है. और बताया की धरती पर जितने वृक्ष लगाये जाए उतना कम ही है!साथ ही साथ उन्होंने कहा की इस दुनिया मे माँ जन्म देती है तो प्रकृति हम लोगो को पालती है इसी लिए हमे प्रकृति को हमेसा सुंदर रखना है और सुद्रन बनाना है।।इस अवसर…
उमरिया: प्रशासन की समझाईश के बाद रूका विवाह
उमरिया 9 मई – कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने वर्तमान में कोविड 19 कोरोना वायरस को दृष्टिगत रखते हुए विवाह कार्यक्रम आयोजित नही करने के निर्देश दिए है। इसके बावजदू भी हो रही शादियों को प्रशासन समझाईश देकर रूकवाया जा रहा है। गत दिवस ग्राम सेमडारी में छक्के लाल कोल पिता बबुआ कोल ग्राम पंचायत अमरपुर में लड़की के विवाह समारोह रोका गया। इसी तरह मनोहर चैधरी पिता कंछेदी चैधरी के यहां हो रहे विवाह समारोह तथा मोहन कुशवाहा निवासी ग्राम पड़वार के बेटी की शादी रूकवाई गई।बारात लौटाई गई पंचनामा…
उमरिया : जिले में दिखा कोरोना कर्फूय का असर
उमरिया 9 मई – कोरोना संक्रमण की चैन को तोडने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सजीवं श्रीवास्तव के द्वारा संपूर्ण जिले में रविवार को संपूर्ण कोरोना कर्फूयघोषित किया गया था, जिसका असर देखने को मिला। इस दौरान जरूरत मंद दुकानों को छोडकर अन्य शेष दुकाने बंद रही। जिले के चंदिया,उमरिया ,मानपुर ,करकेली,नौरौजाबाद ,पाली ,मंगठार,घुनघुटी से मिले संपूर्ण कोरोना कर्फूय पूर्णतया सफल रहा है सड़कों पर आवागमन न के बराबर है । जिले के चंदिया में कोरोना कर्फूय का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेखा ंिसह द्वारा जायजा लिया गया।पुलिस अधीक्षक विकास…
उमरिया :दुकानदार चंद पैसे कमाने के लोभ लालच में खुलेआम मानव जिंदगी के साथ कर रहा खिलवाड़
प्रशासन द्वारा लगातार कार्यवाही करने के साथ-साथ दुकानदारों को समझाइश दी जा रही है,इसके बावजूद जाने क्यों शहर के यह हालात बने हुये है। -कही सामने से ताला लगाकर तो कही पीछे के दरवाजे से -: धड़ल्ले से चल रहा है व्यापार सुबह 8 बजे से लेकर रात्रि 8 बजे तक ग्राहकों को दुकान के अंदर कर अपने कर्मचारी से बाहर शटर या चैनल गेट पर ताला डलवा कर धड़ल्ले से व्यापार कर तेज रेट पर माल बेचकर अंधाधुंध कमाई करने में लगे व्यापारी.. -अधिकांश दुकानदार शासन के आदेशों की…
यूपी में 17 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, लागू रहेगी पाबंदियां
उत्तर प्रदेश में बढ़ गया है लॉक डाउन , गांवों में तेज हुई कोरोना की रफ्तारपंचायत चुनाव में हुई रैलियों और सभाओं के कारण कोरोना का रुख गांवों की तरफ तेजी से हो गया है यूपी में पिछले दो दिनों में कोरोना मरीजों की संख्या में आई कमी के बाद प्रदेश सरकार कोई मौका नहीं लेना चाहती। यह देखते हुए सरकार ने प्रदेश में 17 मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। कोरोना संक्रमण चेन तोड़ने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लॉकडाउन को 17 मई…
देश में लगातार चौथे दिन आए कोरोना के चार लाख से अधिक मामले, 4 हजार लोगों की मौत हुई
देश में कोरोना महामारी का कहर तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू होती जा रही है। भारत में लगातार चौथे दिन कोरोना के एक दिन में चार लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। इस दौरान 4 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 4 लाख 3 हजार 738 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 4,092 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है। बीते 24…
केंद्रीय मंत्री ने खोली यूपी की कलई, सीएम योगी को लिखा-पत्र
बरेली जिले के अफसर कोविड को लेकर व्यवस्था बेहतर बता रहे हैं लेकिन केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने मुख्यमंत्री को दिए पत्र में इसकी कलई खोल दी है। अपने पत्र में केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट लिखा है कि स्वास्थ्य विभाग के कुछ महत्वपूर्ण अधिकारी फोन तक नहीं उठाते हैं और रेफरल के नाम पर मरीज एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में भटकते रहते हैं। केंद्रीय मंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि मध्य प्रदेश में एमएसएमई के अंतर्गत ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए अस्पतालों को सरकार द्वारा पचास प्रतिशत…
पीलीभीत :गांव में विकास की लहर लाएगी पूजा देवी की प्रधानी।
पीलीभीत ब्लाक पूरनपुर से पूजा देवी पत्नी धर्मपाल वर्मा ग्राम प्रधान टांडा ग्रामवासियों के प्रति हमेशा समर्पित उम्मीदवार ने दिग्गजों को पछाड़कर बाजी मारी . जिन्होंने ग्राम पंचायत की जनता ने अधिक पसंद किया और यह बता दिया कि समाज सेवा करने वाले समाजसेवी भी दमखम रखते हैं और जनता जनार्दन कुछ भी कर सकती . नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने बताया सबका साथ सबका विकास के वादे पर ही मैं ग्राम पंचायत में चौमुखी विकास कार्य कराएंगी. यह हमारे दिल की इच्छा है कि शासन की योजनाओं का लाभ हर…
किसान आंदोलन को नहीं रोकना चाहते, लेकिन लॉकडाउन का उल्लंघन ना हो: अमरिंदर सिंह
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा है कि किसान आंदोलन को रोकने का कोई सवाल ही नहीं है लेकिन वीकेंड लॉकडाउन के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, “किसानों की ज़िंदगी दांव पर है और उन्हें बचाना हमारी ज़िम्मेदारी है।” गौरतलब है कि शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा ने वीकेंड लॉकडाउन के विरोध का आह्वान किया था।
पीलीभीत: सबका साथ सबका विकास के नारे पुरुषोत्तम कुशवाह की प्रधानी।
पीलीभीत ब्लाक पूरनपुर से पुरुषोत्तम कुशवाह ग्राम प्रधान मकरंदपुर त पिपरिया दुलई ग्रामवासियों के प्रति हमेशा समर्पित उम्मीदवार ने दिग्गजों को पछाड़कर बाजी मारी .जिन्होंने ग्राम पंचायत की जनता ने अधिक पसंद किया और यह बता दिया कि समाज सेवा करने वाले समाजसेवी भी दमखम रखते हैं और जनता जनार्दन कुछ भी कर सकती . नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने बताया सबका साथ सबका विकास के वादे पर ही मैं ग्राम पंचायत में चौमुखी विकास कार्य कराऊंगा. यह हमारे दिल की इच्छा है कि शासन की योजनाओं का लाभ हर नागरिक…
ट्रांसफॉर्मेशन फोटो शूट कर सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर की अपनी बात , बोलीं- ‘घर पर रहना अब हॉबी बन गया है’
सलमान खान के साथ अपना फिल्मी सफर शुरू करने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोनाक्षी अक्सर कई फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनकी तस्वीरों को काफी पसंद भी किया जाता है। तो कभी वो ट्रोल भी हो जाती हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ और तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी हॉबी के बारे में बताया है।सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में ट्रांसफॉर्मेशन साफ नजर आ रहा है।…
सारा अली खान ने कोरोना पीड़ितों की मदद का उठाया कदम तो सोनू सूद ने कह दिया हीरो
देश में कोविड-19 के मामलों में करीब करीब हर दिन उछाल देखने को मिल रहा है। कोविड के खिलाफ कई बॉलीवुड सेलेब्स भी मैदान में उतर चुके हैं। इन सितारों में एक नाम सारा अली खान का भी है, जो अपने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंस का उपयोग कोविड राहत प्रदान करने के लिए कर रही हैं। जिसके बाद अब सारा अली खान ने सोनू सूद की मदद की है। दरअसल सारा अली खान ने कोविड के खिलाफ अपने समर्थन को और आगे बढ़ाते हुए जरूरतमंदों के लिए अधिक ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदने…
सुशांत सिंह राजपूत मर्डर मामले में एनसीबी ने ड्रग पेडलर हेमल शाह को किया गिरफ्तार
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में एनसीबी ने ड्रग पेडलर हेमल शाह को गोवा में ट्रैप लगाकर गिरफ्तार किया है। सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने घर पर मृत पाए गए थे। इसके बाद उनके पिता ने रिया चक्रवर्ती और परिवार के खिलाफ आरोप लगाते हुए एफआईआर करवाई थीl सीबीआई की जांच में ड्रग्स एंगेल सामने आने के बाद एनसीबी ने भी मामले को हाथ में ले लिया थाl तब से यह जांच अभी तक जांच जारी है।एनसीबी ने ड्रग मामले में छापामारी…
आखिर कोरोना ने बढ़ाया संभावना सेठ पर दुखों का बोझ , पिता का हुआ निधन
कोविड 19 की दूसरी लहर जानलेवा साबित हो रही है। हर दिन कोरोना की वजह से काफी लोगों का निधन हो रहा है। वहीं सितारे और उनके परिवार भी कोविड की चपेट से बचे नहीं है। बीते कुछ वक्त में एक ओर जहां कुछ सितारें ने दुनिया को अलविदा कहा तो वहीं सेलेब्स के परिजन भी इस दुनिया को छोड़ कर गए। ऐसे में अब अभिनेत्री संभावना सेठ के पिता के निधन की बुरी खबर सामने आई है।संभावना सेठ के पिता का हुआ निधनअभिनेत्री संभावना सेठ के पिता का निधन…
चेन्नई सुपर किंग्स ने तमिलनाडु सरकार को दान में दिए 450 ऑक्सीजन सिलेंडर
चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड ने राज्य में 450 ऑक्सीजन सिलेंडर के वितरण की व्यवस्था करके बढ़ती COVID-19 दूसरी लहर के खिलाफ लड़ाई में तमिलनाडु के लोगों का समर्थन बढ़ाया है.सुपर किंग्स “मास्क पोडू” (पहनें मास्क) अभियान के माध्यम से जागरूकता फैला रहे हैं और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के सीजन के दौरान अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से जरुरी जानकारी मुहैया कराते हैं. इस सप्ताह के शुरू में कोविड मामलों के बढ़ने के कारण टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया था.चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड के निदेशक…
कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए विराट अनुष्का ने एक ही दिन में जुटा लिए 3.6 करोड़
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मिलकर कोरोनावायरस के खिलाफ जंग क्या छेड़ी, उनको लोगों का भारी समर्थन मिला है. दरअसल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने मिलकर एक खास मुहीम शुरू की थी, दोनों ने मिलकर कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में फंड जुटाने के लिए कार्य शुरू किया था, जिससे कोरोना वायरस के विरुद्ध लोगों की मदद में इस्तमाल किया जाएगा. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने Ketto से लिंक जेनेरेट किया था, इसमें अपने फैंस और लोगों से मदद करने…
900 से ज्यादा विकेट लेने वाले 6 गेंदबाज हैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फिर भी लिस्ट में 1 भारतीय शामिल, आइये जाने
जब गेंदबाज आउट ऑफ फॉर्म जाते हैं, तो उनके लिए रूट पर वापस आना मुश्किल होता है. गेंदबाजों के पास टारगेट करने के लिए सिर्फ दस विकेट हैं, और अगर वे योगदान करने में विफल रहते हैं, तो प्रदर्शन बेकार हो जाता हैं. बेशक, टी20 में और एकदिवसीय मैचों में एक हद तक, इकॉनोमी दर की अहमियत होती हैं, लेकिन विकेटों की संख्या सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं. इसलिए, यदि आप सभी प्रारूपों में लगातार विकेट ले सकते हैं, तो इसका मतलब है कि आप एक अच्छे गेंदबाज हैं. आज इस…
कोरोना से लड़ाई में WHO ने दी चीनी वैक्सीन को मंजूरी
विश्व के कई देश कोरोना महामारी की चपेट में हैं हर रोज संक्रमितों मृतकों की संख्या की बढ़ रही है. एक साल से अधिक वक्त होने के बाद भी महामारी को काबू में नहीं किया जा सका है. स्वास्थ्य विशेषज्ञ वायरस के खात्मे के लिए जल्द से जल्द टीकाकरण करने पर जोर दे रहे हैं. अब इस दिशा में चीन की भूमिका अहम होने जा रही है. क्योंकि विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ) ने साइनोफार्म वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की इजाजत दे दी है. इस तरह साइनोफार्म विश्व की प्रमुख स्वास्थ्य एजेंसी…
