मुलायम सिंह यादव की भतीजी बनीं बीजेपी उम्मीदवार, सपा में फिर एक बार आयी दरार

उत्तर प्रदेश में दिग्गज राजनीतिक परिवार में एक बार फिर दरार देखने को मिल रही है|टाइम्स ऑफ़ इंडिया की ख़बर के मुताबिक उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की भतीजी संध्या यादव भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं|साथ ही बीजेपी ने उन्हें मैनपुरी में घिरूर के वार्ड संख्या 18 से पंचायत चुनाव का टिकट दिया है. संध्या ने बुधवार को यहाँ से अपना नामांकन भी भर दिया है|संध्या मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई अभय राम यादव की बेटी और बदायूं…

लखनऊ, वाराणसी और कानपुर के बाद अब इस शहर में लगा नाइट कर्फ्यू

यूपी में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए लखनऊ, वाराणसी और कानपुर में गुरुवार रात से नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी गई है। इसको देखते हुए प्रयागराज जिला प्रशासन ने शहर में नाइट कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है। रात 10 बजे से सुबह आठ बजे तक कर्फ्यू रहेगा। आवश्यक सेवाओं को प्रशासन ने रात में भी बहाल रखने का निर्णय लिया है। इस दौरान बेवजह किसी को घर से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कोरोना संक्रमण पूरे प्रदेश में बढ़ रहा है।…

जौनपुर:बाईक की आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल

खेतासराय: क्षेत्र के खेतासराय खुटहन मार्ग पर बड़नपुर गांव के निकट बुधवार को दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक महिला समेत दो घायल हो गए। घायलों में एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। जिला अस्पताल से उसे बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया।बताते हैं कि खेतासराय थाना क्षेत्र के यूनुसपुर गांव निवासी मो.जैद 23 पुत्र मो.आमिर अपने एक रिश्तेदार नुसरत 35 पत्नी खुर्शीद की दवा के लिए बाइक से खुटहन थाना क्षेत्र के गौसपुर जा रहा था। खेतासराय खुटहन थाना…

जौनपुर: ललई यादव के परिवार से तीन लोग निर्विरोध चुने गए B D C

शाहगंज(जौनपुर): पंचायत चुनाव में कई इलाकों में प्रदेश में पूर्व समाजवादी पार्टी की ताकत और हनक साफ देखने को मिल रही है. इसे पार्टी और विधायक की लोकप्रियता कहा जाए या फिर ताकत ललई यादव के परिवार के सदस्य निर्विरोध चुने जा रहे हैं।इसी कड़ी में शाहगंज के विधायक व पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई के परिवार के तीन क्षेत्र पंचायत सदस्य जौनपुर जनपद में सोंधी ब्लॉक से निर्विरोध चुने गए हैं. निवर्तमान प्रमुख समेत तीन लोग क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। सोंधी के ब्लॉक प्रमुख पद…

शहडोल:कलेक्टर ने एलआईसी कार्यालय न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी शहडोल में वैक्सीनेशन सेंटर का किया निरीक्षण

शहडोल: कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह ने आज जिला मुख्यालय के एलआईसी कार्यालय न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी शहडोल में बनाए गए कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एलआईसी ऑफिस के सभी कर्मचारियों को वैक्सीनेशन लगवाए जाने की जानकारी ली तथा उनके परिवार के लोगों को भी वैक्सीनेशन कराने के निर्देश दिए वरिष्ठ मंडल प्रबंधक को दिए। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन संबंधी जानकारियों से युक्त ब्राऊसर भी छपवाए तथा कार्यालय में आने वाले हितग्राहियों को उपलब्ध कराएं। उन्होंने कोरोना से बचाव संबंधी फ्लेक्स भी लगवाने के…

उमरिया:जिले की राजस्व सीमाओं में धारा 144 लागू

उमरिया: जिले में कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए साथ ही लगातार बढ़ रहे संक्रमण को नजर में रखते हुए जिले के कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संजीव श्रीवास्तव एकपक्षीय कार्यवाही करते हुए जिले में धारा 144 लागू किया. कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी को एक साथ सुन पाना संभव न होने के कारण एक पक्षीय फैसला लेना पड़ा. दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए जिले की राजस्व सीमाओं में धारा 144 लागू की गई है. कोरोना के लगातार बढ़ते हुए…

प्रयागराज – थाना मांडा पुलिस द्वारा 02 चोरी की बाइक, 01 देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस, सहित दो गिरफ्तार,

प्रयागराज – बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज द्वारा अपराध को रोकने के लिए चलाये जा रहे अभियान मे पुलिस अधीक्षक यमुनापर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी मेजा के पर्यवेक्षण में थाना मांडा प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में गठित टीम चौकी प्रभारी भारतगंज व उपनिरीक्षक आशीष कुमार राय अपने सहयोगी टीम द्वारा दि0, 07/02/2021 को सधन वाहन चेकिंग के दौरान मस्तान शाह बाबा तिराहा मोड़ ग्राम भरारी मांडा खास से समय करीब 03,30 बजे सुबह राज कुमार पुत्र दशवंत उम्र करीब 22 वर्ष, शिवाकांत पुत्र राम खेलवान उम्र करीब 26…

Katrina Kaif के कोविड पॉजिटिव होने के बाद भी नहीं रुकेगी ‘टाइगर 3’ की शूटिंग, ये है वजहv

एक्ट्रेस कटरीना कैफ कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में ख़ुद इस बात की जानकारी दी कि उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है जिसके बाद वो घर पर क्वारंटाइन हो गई हैं। कटरीना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग कर रही थीं। अब क्योंकि एक्ट्रेस कोविड का शिकार हो गई हैं तो माना जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग पर इसक असर पड़ सकता है। लेकिन फिल्म की शूटिंग को लेकर सामने आई ताज़ा रिपोर्ट तो कुछ और ही कहती…

जो बाइडन ने कहा, अमेरिका में 19 अप्रैल से हर वयस्क को लगेगा कोरोना टीका; अब तक 5.54 लाख लोगों ने तोड़ा दम

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (US President Joe Biden) ने कहा है कि उनके प्रशासन ने महज 75 दिन के भीतर रिकॉर्ड 15 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया है और देश में 19 अप्रैल से हर वयस्क टीकाकरण के लिए पात्र होगा. राष्ट्रपति ने मंगलवार को अपनी घोषणा की कि 19 अप्रैल से हर वयस्क टीका लगवा सकेगा और टीकाकरण अभियान का विस्तार होगा. बाइडन ने अपने प्रशासन के शुरुआती 100 दिन के भीतर 10 करोड़ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा था, लेकिन उन्होंने महज 75 दिन के भीतर…

क्वाड गठबंधन पर भारत ने दूर की रूस की चिंता, रूस-चीन के बीच सैन्य गठबंधन नहीं, लावरोव पहुंचे पाक

अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया के साथ मिल कर भारत के क्वाड संगठन बनाने को लेकर रूस की तरफ से बार-बार चिंता जताए जाने के बाद मंगलवार को भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के सामने अपना पक्ष पूरी साफगोई से रखा। दूसरी तरफ, लावरोव ने भारत को यह आश्वस्त किया है कि रूस और चीन के बीच किसी तरह का सैन्य गठबंधन नहीं हुआ है और इस बारे में सिर्फ कयास ही लगाए जा रहे हैं। दोनों देशों के बीच एस-400 सौदे को लेकर कोई चर्चा नहीं…

100 करोड़ की वसूली मामला: CBI ने अनिल देशमुख के खिलाफ दर्ज की FIR, जांच शुरू

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए मंगलवार को एक प्राथमिक जांच दर्ज की। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। केंद्रीय जांच एजेंसी की एक टीम मंगलवार दोपहर मुंबई पहुंची और सभी संबंधित दस्तावेज एकत्र किए। एजेंसी ने बांबे हाई कोर्ट (Bombay High Court) के आदेश के अनुपालन में प्राथमिक जांच शुरू कर दी। सीबीआइ के प्रवक्ता आर सी जोशी ने कहा कि  सीबीआइ ने 5 अप्रैल, 2021 के बांबे हाई कोर्ट के आदेश…

Anushka Sharma ने विराट कोहली को सबके सामने किया लिफ्ट, क्रिकेटर के मुंह से निकला ‘ओ तेरी..दोबारा करना’

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली लोगों के फेवरेट कपल में से एक हैं। अनुष्का-विराट की हर एक्टिविटी पर लोगों की ख़ास नज़र रहती है। यही वजह है कि अनुष्का-विराट के पोस्ट सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं। एक्ट्रेस भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस से इंटरेक्शन के लिए नए-नए पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अनुष्का ने फैंस के साथ अपना और विराट का एक मज़ेदार वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।…

IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स का पहला मुकाबला पंजाब किंग्स से, जानें टीम की ताकत और कमजोरी

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम नई विरासत तैयार करने के लक्ष्य के साथ आईपीएल 2021 उतरेगी. हालांकि कमजोर भारतीय दल और विदेशी खिलाड़ियों पर अधिक निर्भरता से पहले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टूर्नामेंट के विजेता की आगामी आईपीएल में संभावनाओं को नुकसान हो सकता है. पिछले सत्र में अंतिम स्थान पर रहे रॉयल्स ने नए सत्र के लिए प्रबंधन और टीम दोनों में बदलाव किए हैं. टीम से रिलीज किए गए स्टीव स्मिथ (Steve Smith) की जगह संजू सैमसन (Sanju Samson) को कप्तान बनाया गया है जबकि कोच एंड्रयू…

पीएम मोदी ने किया सावधान, कहा- अस्थिरता पैदा करने के लिए सीएए और कृषि कानूनों का सहारा ले रहा विपक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के खिलाफ पूरे देश में संयोजित तरीके से फैलाए जा रहे झूठ और दुष्प्रचार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं को सावधान किया है। पार्टी के 41वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष ने अस्थिरता पैदा करने के लिए नागरिकता संशोधन कानून (सीएए), कृषि सुधार कानूनों और श्रम कानूनों का सहारा लिया। सीएए को लेकर यह भ्रम फैलाया गया कि कुछ लोगों की नागरिकता चली जाएगी तो कृषि कानूनों को लेकर खेतों पर कारपोरेट के कब्जे का भ्रम फैलाया गया। …

Taapsee Pannu ने लॉकडाउन के चलते ग्राउंड में की ट्रेनिंग, कहा- ‘ट्रेनिंग के लिए कोई बहाना नहीं’

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इस दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘शाबाश मिट्ठू’ की तैयारियां शुरू कर दी हैं। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि अभिनेत्री ने देश में बढ़ते कोविड-19 के मामलों के चलते जिम  छोड़ कर खुले ग्राउंड में ट्रेनिंग में कर रही हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर दी। वहीं महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना वायरस के चलते नाइट कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है। एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वो ग्राउंड में खड़ी…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की बबीता जी ने जब शेयर की थीं यौन शोषण की दर्दनाक कहानी, बोलीं- उसका हाथ मेरे…v

टीवी पर आने वाला कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ बीते लंबे वक्त से अपने दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो की खास बात ये है कि शो के हर किरदार की अपनी एक अलग ही फैन फॉलोइंग है। वहीं शो में अपनी खूबसूरती के लिए चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता यानी ‘बबीताजी’ को लोग खूब पसंद करते हैं। मुनमुन एक्टिंग के अलावा सोशल प्लेटफॉर्म पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। यही नहीं वह अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। वो सोशल…

Sana khan के बाद अब इस टीवी एक्टर ने धर्म के लिए छोड़ी एक्टिंग, कहा- ‘अल्लाह के सामने आत्मसमर्पण कर रहा हूं’

बॉलीवुड और टीवी के बहुत से सितारे हैं जो अपने धर्म और निजी कारणों की वजह से अभिनय की दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। बीते साल बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान ने इस्लाम का हलावा देते हुए अभिनय की दुनिया को छोड़ दिया था। अब इस कड़ी में टीवी अभिनेता सकीब खान ने भी धर्म का हवाला देते हुए अभिनय की दुनिया को छोड़ने की घोषणा की है। सकीब खान रियलिटी शो रोडिज का हिस्सा रह चुके है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस…

कोरोना के चलते क्या भारत में नहीं हो पाएगा वर्ल्डकप, ICC ने कही बड़ी बात

आईसीसी के अंतरिम सीईओ ज्यॉफ एलार्डिस ने बुधवार को कहा कि इस साल के अंत में भारत में टी 20 विश्व कप के को लेकर बैकअप प्लाॅन बना लिया गया है। भारत में इस समय कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। ऐसे में क्या विश्वकप संभव हो पाएगा या नहीं, इस पर फैसला लेने के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। फिलहाल वर्ल्डकप को देश से बाहर ट्रांसफर करने का कोई विचार नहीं है। यह टूर्नामेंट भारत में अक्टूबर-नवंबर में आयोजित होने वाला है। एलार्डिस ने एक वर्चुअल मीटिंग के…

पूर्व फुटबॉलर श्याम थापा कोविड-19 पॉजीटिव, अस्पताल में भर्ती

भारत के पूर्व दिग्गज फारवर्ड और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की तकनीकी समिति के चेयरमैन श्याम थापा कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को पॉजिटिव नतीजे की रिपोर्ट आने के बाद 73 साल के थापा मंगलवार को यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गए।मर्डेका टूर्नामेंट और बैंकॉक एशियाई खेल 1970 में भारत को कांस्य पदक दिलाने में मदद करने वाले थापा ने बताया- मुझे किसी चीज का स्वाद नहीं आ रहा था और भूख भी कम लग रही थी। मेरे…

पाकिस्‍तान के वो बैंक जहां पर कस्‍टमर को शेयर करना पड़ता है अपना प्रॉफिट

पाकिस्‍तान के केंद्रीय बैंक, स्‍टेट बैंक ऑफ पाकिस्‍तान (एसबीपी) ने सोमवार को इस्‍लामिक बैंकिंग इंडस्‍ट्री के लिए पांच साल का एक रणनीतिक प्‍लान का ऐलान किया है. एसबीपी की तरफ से यह तीसरा प्‍लान है जो इस्‍लामिक बैंकिग से जुड़ा है. पाकिस्‍तान की मीडिया की तरफ से बताया गया है कि इस योजना का मकसद इस्‍लामिक बैंकों की संपत्ति के हिस्‍से को बढ़ाना और बैंकिंग इंडस्‍ट्री में डिपॉजिट्स को 30 फीसदी तक बढ़ाना है. अखबार डॉन की तरफ से बताया गया है कि साल 2021 से 2025 तक के लिए…