बेवर/मैनपुरी : चुनाव प्रचार के अन्तिम दिन प्रत्याशियो ने झोंकी ताकत

नबीगंज/मैनपुरी।  पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के अन्तिम दिन शनिवार को प्रत्याशियो ने चुनाव प्रचार मे पूरी ताकत झोक दी। प्रत्याशियो ने मतदाताओ से हर बादा करने के साथ साथ जिन्दगी भर साथ देने का भरोसा भी दिया। ज्ञात हो कि जनपद में दूसरे चरण मे पचायंत चुनाव होना है जिसमे शनिवार को चुनाव प्रचार करने का अन्तिम दिन था जिस पर प्रातः सुबह से ही चुनाव लडने वालेग्राम प्रधान प्रत्याशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियो ने अपने – अपने समर्थकों केें साथ मतदाताओ के घरो…

बेवर/मैनपुरी : साड़ी के बदले वोट खरीदने वाले व्यक्ति को रंगेहाथ पकड़ा

बेवर/मैनपुरी : जिला पंचायत सदस्य चुनाव प्रचार के साथ वितरण के लिए लाई गई थी. बेवर पुलिस ने छापेमारी कर एक मकान से मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर साड़ियों सहित युवक को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी मिली है. जिला पंचायत सदस्य बार्ड नम्बर 5 के प्रत्याशी द्वारा साड़ियां चुनाव में वितरण के लिए लाई गई थी . जिसकी मुखबरी की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर मौके से साड़ियों सहित युवक को किया गिरफ्तार किया. ये पूरा मामला जनपद मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के सभागार का है.

उमरिया:कोरोना वालेंटियरों ने टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए अलख जगाई

उमरिया: राज्य सरकार ने लोगों के बीच कोविड-19 के टीके को लेकर फैली भ्रांतियों के खिलाफ कोरोना वलेंटियरो की नियुक्ति की है, ये कोरोना वालेंटियर लोगों के बीच जाकर उनके मन मे फैली टीकाकरण से संबंधित गलत भ्रांतियों का निदान लर रहे हैं उन्हें टीकाकरण के लिए जागरूक कर रहे हैं एवं अति दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य केन्द्र तक पहुंचा भी रहे हैं. उमरिया जिले के तहसील चंदिया के अंतर्गत कौड़िया सलैया में भी दो कोरोना वालेंटियर रत्नदीप त्रिपाठी और यशदीप त्रिपाठी भी…

उमरिया :प्रशासन की लाख चेतावनी के बाद भी लोग कर रहे हैं अपनी जिंदगी से खिलवाड़

उमरिया : कोविड-19 से कोई भी अब अनजान नहीं. सब जान रहे हैं कि कोरोनावायरस प्राणघातक लाइलाज बीमारी है. जिसका इलाज खुद से सुरक्षा तक सीमित हो गया है. इसके बावजूद प्रशासन के लाख समझाइश के बाद भी नहीं समझ रहे हैं. बिना सुरक्षा व्यवस्था की लोग आपको बेवजह घूमते भी गली चौराहों में दिख जाएंगे. मुख्यालय में कई जगह जैसे सब्जी मंडी, नए बस स्टैंड के पास सुबह के वक्त काफी भीड़ बिना मास्क के घूमती हुई नजर आती है. यातायात थाने के पास भी सब्जी मंडी लग रही…

रायबरेली:कोविड-19 के गाइडलाइन की उड़ाई जा रही है धज्जियां

डलमऊ/ रायबरेली: कोरोना वायरस के चलते जहां एक और देश एवं प्रदेश स्थिति लगातार बिगड़ती चली जा रही है. शासन जितनी सावधानियां बरतने की अपील कर रहा है. वही लोग उतनी ही और असावधानिया दिखा रहे हैं. कोरोना वायरस के चलतेउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी कोविड-19 की गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं.वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ रहे कोरोनावायरस से जहां देश विदेश में लोगों की मौतें हो रही हैं. वहीं डलमऊ क्षेत्र में कोरोना वायरस से बेखौफ लोग बगैर मास्क के बाइक पर सवार…

रायबरेली: विजय कुमार ने लॉकडाउन को लेकर कड़ाई से पालन कराने के दिये सख्त निर्देश

डलमऊ /रायबरेली: जनपद में बढ़ रहे कोरोनावायरस की संख्या को देखते हुए प्रदेश सरकार के निर्देश पर डलमऊ तहसील क्षेत्र में 35 घंटे का लॉकडाउन घोषित किया गया है। जिसमें इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर बेवजह घर से बाहर निकलने वालों पर कार्रवाई होगी साथ ही बिना मास्क के मिलने पर जुर्माना वसूला जाएगा। उप जिलाधिकारी डलमऊ विजय कुमार ने समस्त क्षेत्रवासियों के लिए निर्देश जारी किया गया है कि शासन की मंशा के अनुरूप शनिवार शाम 8:00 बजे से कर्फ्यू घोषित किया गया है वहीं रविवार पूरे दिन लाक डाउन…

मैनपुरी : डीएम व एसपी जनता को कोरोना से बचाने को कर रहे हैं हर सम्भव कोशिश

मैनपुरी। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय ने शहर के मुख्य बाजारों का पैदल भ्रमण कर राहगीरों, दुकानदारों से संवाद करते हुए कहा कि कोरोना के दृष्टिगत जिला प्रशासन निरंतर लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने, सामाजिक दूरी का पालन करने, मास्क के प्रयोग के लिए जागरूक कर रहा है, कोरोना प्रोटोकॉल का पालन न करने वाले तमाम व्यक्तियों, दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया है बावजूद इसके अभी भी कुछ लोग, दुकानदार कोरोना संक्रमण को लेकर संवेदनशील नहीं है। बार-बार आग्रह के बावजूद न तो मास्क का प्रयोग किया…

नवीगंज /मैनपुरी – पुलिस के हटने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग व मास्‍क लगाना भूल जाते हैं कस्बावासी

कोबिड 19 वायरस जिसने दुनियां भर में कोहराम मचा है। जिसके कारण लाखों लोग जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहे हैं उस कोरोना से कस्बा नवीगंज के लोग जरा भी खौप नहीं खा रहे हैं।कोई भी दुकानदार ना तो मास्क लगाता है और नाही सोशल डिस्टेंनसिंग का पालन करते हैं उन्हैं तो केवल पुलिस का खोफ है यदि पुलिस जरा भी सुस्त होती है तो लोग भूल जाते है कि देश भयानक महामारी कोरोना से जूझ रहा है।लोग बैंकों में इस प्रकार धावा बोल रहे है जैसे बैंक एक…

फर्रुखाबाद :ब्लॉक बढ़पुर में ग्राम पंचायत प्रत्याशियों की लगी लंबी कतारें

फर्रुखाबाद: ब्लाक बढ़पुर में प्रत्याशियों की लंबी-लंबी कतारें लगी प्रशासन ने कोविड-19 के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की कोशिश की और मास्क का विशेष ध्यान रखा गया .लेकिन लंबी कतारें लगने से प्रशासन भी व्यवस्था बनाने में असमर्थ दिखा है.

उमरिया:कोरोना का असर , बढ़ रहे हैं मरीज, रहें सतर्क

मध्यप्रदेश का उमरिया जिला भले ही क्षेत्रफल की दृष्टि से छोटे जिलों में सुमार है लेकिन बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच उमरिया नए एक्टिव मामलों को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। वहीं चंदिया नगर मे लाकडाउन का असर भी दिख रहा है ।व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं, सडकों मे सन्नाटा पसरा रहा है ।थाना प्रभारी राघवेंद्र तिवारी अपने स्टाफ के साथ लगातार बेवजह लोगों को घरों से बाहर न निकलने की बात कह रहे हैं एवं कोविड 19 के नियम का पालन करने व लाकडाउन मे सहयोग करने की अपील…

बंगाल: कोरोना का कहर, एक और उम्मीदवार की मौत, टीएमसी-भाजपा के पांच प्रत्याशी संक्रमित

बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिवॉल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के उम्मीदवार प्रदीप कुमार नंदी की कोरोना संक्रमण के चलते एक अस्पताल में मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 73 वर्षीय प्रदीप कुमार नंदी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार थे। बता दें कि एक दिन पहले मुर्शिदाबाद जिले के ही शमशेरगंज से कांग्रेस प्रत्याशी रेजाउल हक की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई थी। कोरोना से राज्य में अबतक दो…

पश्चिम बंगाल: केंद्रीय बलों के घेराव वाले बयान पर ममता के खिलाफ एफआईआर

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का आधा सफर खत्म हो चुका है। इसबीच, कूचबिहार के माथाभांग पुलिस स्टेशन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने सुरक्षा बलों के घेराव के लिए ग्रामीणों को अपनी चुनावी रैली के दौरान उकसाया था। भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, कूचबिहार के जिला अध्यक्ष सिद्दिक अली मिया ने कहा, बाणेश्वर में आयोजित रैली के दौरान उनके उकसावे वाले बयान के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज कराया गया है। उन्होंने दावा किया कि उनके इस बयान के कारण ही…

ग़ाज़ीपुर:माँ शारदा चिल्ड्रेन स्कूल जलालाबाद गाजीपुर के प्रवन्धक श्री नरेन्द्र मौर्या जी का निधन

ग़ाज़ीपुर : माँ शारदा चिल्ड्रेन स्कूल जलालाबाद गाजीपुर के प्रवन्धक श्री नरेन्द्र मौर्या जी का दिनांक 16/04/2021 को निधन हो गया ।उनकी अचानक मृत्यु की सूचना जंगल की आग की तरह फैल गई। उनके पैतृक निवास पर लोगो का हुजूम लगा रहा ।

बोल्ड दिखने वाली ,मलाइका अरोड़ा ने ब्लैक नाइटसूट में तस्वीर की शेयर, और फैंस को दिया कुछ ख़ास टिप्स

कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद मलाइका अरोड़ा घर पर ही हैं। इस दौरान वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और लगातार पोस्ट कर रही हैं। कोविड 19 पर बन रहे कई मीम्स वो साझा कर चुकी हैं। इस बार मलाइका ने अपनी एक तस्वीर के साथ एक मैसेज भी दिया।मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी तस्वीर साझा की। तस्वीर में वो सेल्फी ले रही हैं। नाइटसूट पहने मलाइका बिना मेकअप के भी उतनी ही खूबसूरत दिख रही हैं। उन्हें देखकर लग रहा कि वो सोने की तैयारी में…

‘वासेपुर में गोली मारी थी, अब गोली भिजवाई है’ पंकज त्रिपाठी ने की विनीत सिंह की मदद,

अभिनेता विनीत ने ट्विटर पर लिखा, ‘मैं बनारस में हूं। बाजार में दवा (FabiFlu) नहीं मिल रही है। निजी लैब कोविड टेस्ट करने में पांच दिन से असमर्थ हैं। बीमार को क्या दूं? आपके वादे या आपके अपार भीड़ वाली रैली की वीडियोज? जो आप लोग लगातार पोस्ट कर रहे हैं? धिक्कार है। स्वार्थ अंधा बना देता है। जागें,आम आदमी दम तोड़ रहा है।’विनीत के इस ट्वीट पर कई लोगों ने मदद की पेशकश की। वहीं कुछ देर बार विनीत ने एक और ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी…

मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा हुए कोरोना पॉजिटिव , खुद को किया आइसोलेट

कोरोना संक्रमण के मामले हर दिन के साथ बढ़ते जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में बॉलीवुड के कई सितारे कोविड 19 की चपेट आ चुके हैं। अब फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने बताया कि उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। फिलहाल मनीष ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है।मनीष ने एक तस्वीर साझा की जिस पर प्लस का साइन है। उन्होंने लिखा- ‘मेरा कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैंने खुद को तुरंत आइसोलेट कर लिया और…

200वां मैच खेलने के बाद बोले धोनी- ‘ऐसा लगता है जैसे बूढ़ा हो रहा हूं’

वानखेड़े स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए आईपीएल-14 के अपने दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का ये चेन्नई के लिए 200वां मैच था और टीम ने मैच में जीत के साथ उन्हें बेहतरीन तोहफा दिया. मैच के बाद जब धोनी से इस उपलब्धि के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “चेन्नई के लिए 200 मैच खेलने के बाद खुद को काफी बूढ़ा महसूस कर रहा हूं.” भारत के लिए साल 2011 में…

BCCI ने जारी किया ,बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट को चेतावनी पत्र, कानूनी टीम भी भेजेगा,

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुक्रवार को अपनी सर्वोच्च परिषद की बैठक में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की प्रशासनिक गतिविधियों पर गौर करने के लिए एक कानूनी टीम भेजने का फैसला किया. साथ ही प्रेसिडेंट को भी एक चेतावनी पत्र जारी किया. बिहार में बीसीसीआई के आदेश के खिलाफ जाकर टी-20 टूर्नामेंट का आयोजन किया था. इस संबंध में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष को एक पत्र जारी किया गया था और उनसे इस टूर्नामेंट के आयोजन के बारे में पूछताछ की गई थी. बता दें कि टी-20 टूर्नामेंट 20 से…

ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने प्रत्यर्पण को मंजूरी दी,अब जल्द भारत आएगा भगोड़ा कारोबारी नीरव मोदी,

नीरव मोदी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)से करीब 13 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में भारत में वांछित है। यह फैसला वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत के न्यायाधीश सैम गूजी के फरवरी में आए निर्णय के बाद आया है, जिसमें कहा गया था कि मोदी को भारतीय अदालत के समक्ष जवाब देना है और ब्रिटिश कानून के तहत प्रत्यर्पण पर रोक उनके मामले में लागू नहीं होता है।इस समय दक्षिण-पश्चिम लंदन की वांड्सवर्थ जेल में बंद 50 वर्षीय नीरव मोदी के पास गृह मंत्री के आदेश को लंदन के उच्च…

इमरान खान को पाकिस्तानी HC की फटकार- कुलभूषण जाधव मामले में भारत को स्थिति स्पष्ट करें

पाकिस्तान के इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने कहा है कि कुलभूषण जाधव केस की सुनवाई न्यायिक क्षेत्राधिकार का मामला नहीं है। हाई कोर्ट ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से इस संबंध में भारत के समक्ष स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।पाकिस्तान की जेल में बंद भारत के पूर्व नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव पर वहां की सैन्य अदालत ने जासूसी का आरोप लगाते हुए मौत की सजा सुनाई थी। इसके खिलाफ भारत ने हेग में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आइसीजे) में अपील की थी। जुलाई, 2019 में आइसीजे अपने फैसले…