बहराइच : मनाई गई बाबासाहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती

भारतीय संविधान निर्माता, विश्वरत्न, बोधिसत्व, परमपूज्य बाबासाहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी के 130 वीं जयन्ती को कोविंद 19 के गाइड लाइन के अनुसार प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद की जिला यूनिट ने तेजवापुर के ग्राम पंचायत मिर्ज़ापुर में समानता दिवस के रूप में मस्त राम गौतम की अध्यक्षता मनाया गया| जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिनाम कुशवाहा व विशिष्ट अतिथि देवी पाटन मंडल अध्यक्ष अजय मौर्य व मंडल प्रभारी संतोष कुमार मौर्य रहे |कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आशीष कुमार मौर्य ने कहा कि बाबा साहब के अनुयायी पूरे विश्व…

कोरबा:कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल लॉकडाउन के दौरान एक्शन में

छत्तीसगढ़/कोरबा : पिछले 2 दिन से कोरबा लॉकडाउन पर है संपूर्ण लॉक डाउन होने पर प्रशासन काफी सख्त है. इस दौरान कोरबा कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल जी लगातार कोरबा क्षेत्र में टीम के साथ निरीक्षण कर रही हैं. कल किरण कौशल जी की अगुवाई में कुमार पेट्रोल पंप को सील किया गया था. आज बालको क्षेत्र में बालको प्लांट के सामने एक पिकअप को जप्त किया गया और 2 ऑटो वालों पर जुर्माना लगाया गया.

बनारस : रोहनिया स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर मनाई गई अंबेडकर जयंती

बनारस/रोहनिया: रोहनिया स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर मनाई गई अंबेडकर जयंती. अंबेडकर जयंती पर रोहनिया स्थित भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र कार्यालय पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया. यहां कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा व काशी क्षेत्र के महामंत्री अशोक चौरसिया तथा अन्य विशिष्ट अतिथि गण उपस्थित रहे. पत्रकार: रामलखन

मैनपुरी : नाहिली विद्यालय में मनायी गयी डॉ भीम राव अम्बेडकर जयंती

मैनपुरी: आज प्राथमिक विद्यालय नाहिली द्वितीय घिरोर में भारत रत्न , सविधान शिल्पी डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती शिक्षित बनो- शिक्षित करो की थीम पर मनाई गई ।विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सरिता सिंह ,अध्यापिका भावना यादव , दीपिका रानी ने सर्वप्रथम भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की चित्र पर पुष्पमाल्या अर्पित की व महेंद्र प्रताप सिंह , उपस्थित ग्रामवासी धर्मेंद्र सिंह व पवन दीप तथा उपस्थित बच्चों ने कोविड 19 के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए क्रम से चित्र पर पुष्प अर्पित किए ।तदोपरांत महेंद्र प्रताप सिंह ने बाबा…

मैनपुरी: धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती

मैनपुरी: ग्राम गोपालपुर हतपऊ एलाऊ मैनपुरी में अम्बेडकर जयंती मनाई गई । उनके आदर्श वचनों पर चलने की शपथ ली गयी। ग्राम के भूत पूर्व शिक्षक रामस्वरूप ने कहा जब भारत अपना बिखरा था तो लौह पुरुष ने अखण्ड किया,अपनी कलम के दम से इसको बाबा आपने बुलन्द किया।ग्राम अम्बेडकर समिति अध्यक्ष मुनीम सिंह ने कहा बाबा साहब भारतीय संविधान के शिल्पकार,शोषितों-वंचितों-गरीबों व पीड़ित मानवता के मसीहा,नारी के मुक्तिदाता,विश्व का ज्ञान दीप,सिम्बल आफ नोलेज,चैंपियन आफ सोशल जस्टिस,भारत रत्न बोधिसत्व,अद्वितीय प्रतिभा के धनी,महान दार्शनिक,कुशल राजनीतिज्ञ,अर्थशास्त्री, समाज सुधारक,देश के प्रथम विधि एवं…

पीलीभीत :अचानक लगी आग देखते ही देखते हजारों रूपये का सामान हुआ राख

पीलीभीत : तहसील पूरनपुर के थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र ग्राम धनेगा में छप्पर में लगी आग काफी समान जलकर हुआ राख ग्राम धने गा के वलीवूल्ला $ बुन्दे अली का पूरा घर जल कर राख हो गया जिसमे काफी नुकसान हुआ है घर मे खाने के लिए रखा हुआ अनाज जो इस बिचार से रखा था कि आगे आने बाली बरसात में बच्चे खायेंगे पर वो सब जलकर राख हो गया है गरीब ने बड़ी मेहनत मशक्कत से खरीद कर इंतजाम किया था उस पर पानी फिर गया घर के…

राजनंदगांव:कोरोना की दूसरी लहर में राजनंदगांव प्रेस क्लब को अस्पताल परिसर के रूप में बदला

छत्तीसगढ़ /राजनंदगांव-: छत्तीसगढ़ के अस्पताल में बिस्तरों की कमी को देखते हुए यह फैसला लिया गया ।प्रेस क्लब ने अपने परिसर को 30 बेड वाले कोरोना देखभाल केंद्र में बदल दिया है जहां रोगियों का निशुल्क इलाज किया जा रहा है छत्तीसगढ़ में 15121 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है

जानलेवा कोरोना : 8 माह में 134 लोगों की हुई मौत, कोरबा के इस जोन में मौत का आंकड़ा सर्वाधिक…..

छत्तीसगढ़ कोरबा -:कोविड-19 का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है और विगत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष संक्रमण ज्यादा ही हो रहा है। कोरोना वायरस, संक्रमित को बड़ी तेजी से प्रभावित कर रहा है जिसके कारण मौत की संख्या भी अपेक्षाकृत बढ़ रही है। 8 माह के भीतर नगर निगम क्षेत्र में एक थर्ड जेंडर सहित 134 लोग कोरोना का अब तक शिकार हो चुके हैं। कोरबा नगर निगम क्षेत्र में विगत वर्ष 2020 में कोरोना का संक्रमण फैलने केबाद बिगड़ते हालातों के मध्य कोरोना संक्रमित की पहली मौत…

बस्तर: संभाग में पहला जिला कल से संपूर्ण लॉकडाउन

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में लॉक डाउन लग रहा है बस्तर संभाग का पहला जिला जहां लॉकडाउन का आदेश हो गया है ।बस्तर जिले में 15 अप्रैल से 22 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा कलेक्टर रजत बंसल ने लॉकडाउन का आदेश दिया है जिसके मुताबिक 15 अप्रैल की शाम 6:00 बजे से 22 अप्रैल की रात 12:00 बजे तक संपूर्ण जिला लॉकडाउन रहेगा बताया गया है कि जिले की सीमा सील रहेगी और किसी भी तरह की व्यापारिक गतिविधियों की इजाजत नहीं होगी वहीं पर बाकी जिलों की तरह मेडिकल सुविधाएं…

दुर्ग /छत्तीसगढ़ : 19 फीसदी कम हुआ कोरोना संक्रमण

छत्तीसगढ़ में कोरोना का कोहराम जारी है. इसमें से दुर्ग और रायपुर में सबसे ज्यादा हालात खराब थे, लेकिन अब दुर्ग से राहत भरी खबर आई है. दुर्ग-भिलाई में पॉजिटिविटी रेट 19% तक गिरा है. दुर्ग में कोरोना सस्पेक्टेड लोगों के ज्यादा सैंपल लिए गए, लेकिन नए मरीजों में कमी देखने को मिली. इतना ही नहीं मौत के आंकड़े भी कम देखने को मिले हैं. दरअसल, दुर्ग-भिलाई में कोरोना को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. सोशल मीडिया पर तगड़ा कैंपेनिंग की जा रही है. इसके अलावा लॉकडाउन का भी…

बिकिनी में ट्रोल हुईं पाकिस्तानी अभिनेत्री सईदा, पीएम इमरान खान पर बनी फिल्म में किया है काम

अभिनेत्रियों की हमेशा ही शानदार लुक्स और खूबसूरती की तारीफ सुनने को मिलती है। कभी उनकी तस्वीरों पर दिल के तो कभी फायर वाले इमोजी बनाकर फैंस अपने प्यार का इजहार करते हैं।हालांकि कई बार अभिनेत्रियों का बोल्ड अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आता है और वो ट्रोलिंग का शिकार हो जाती हैं। हाल ही में पाकिस्तानी अभिनेत्री सईदा इम्तियाज अपनी बोल्ड तस्वीरों के चलते ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। उनके बिकिनी लुक को लेकर यूजर्स ने काफी कुछ कहा है। ‘कप्तान’ फिल्म फेम सईदा इम्तियाज मे…

आज ज्ञान राज्य सभा : कैसे होती है वोटिंग और कौन देता है वोट?

सवाल उठता है कि हम लोकसभा में वोट देकर अपने क्षेत्र का सांसद चुनते हैं, लेकिन जब बारी राज्य सभा की आती है तो हमारे-आपके जैसे वोटर को पूछने वाला कोई नहीं होता है, क्योंकि संविधान की व्यवस्था ही ऐसी है. ऐसे में हम राज्यसभा के पूरे गणित को समझने की कोशिश करते हैं और जानने की कोशिश करते हैं कि जब हम और आप जैसे वोटर इन राज्यसभा के सांसदों के लिए वोट नहीं देते हैं, तो फिर इनको वोट देता कौन है और कैसे इनका चुनाव किया जाता…

अफफैली वाहों से उड़ी करण जौहर की नींद, ट्वीट पर कार्तिक को दे दिया झटका

बीते कई दिनों से खबरें आ रही हैं कि कार्तिक आर्यन को धर्मा प्रोडक्शंस की नई फिल्म मिली है। इस फिल्म में कार्तिक एक क्रिकेटर का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म का डायरेक्शन गुंजन सक्सेना फेम शरण शर्मा करेंगे और फिल्म का प्रोडक्शन करण जौहर करेंगे। इस फिल्म को लेकर कई सारी खबरों ने मेकर्स की नींद खराब कर दी है। यही वजह है कि फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने ट्वीट कर ऐसी खबरों पर सफाई दी है|करण ने ट्वीट कर बताया कि फिल्म की कास्ट से जुड़ी इन…

बाबासाहेब अंबेडकर की 130वीं जयंती आज, क्या है इस दिन का महत्व

देशभर में आज संविधान के निर्माता बाबा साहेब बीआर अंबेडकर की जयंती मनाई जा रही है. 31 मार्च 1990 को उन्हें मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था. उन्होंने ना सिर्फ आजादी की लड़ाई में ना सिर्फ एक अहम भूमिका निभाई बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए संविधान निर्माण की भी जिम्मेदारी उठाई. हर साल उनकी जयंती को धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है. 14 अप्रैल 1891 में जन्मे बाबा साहेब की इस साल 130वीं जयंती मनाई जा रही है. आपको बता दें, डॉ. बीआर अंबेडकर की…

जीत के बाद भी खुश नहीं हैं रोहित शर्मा, टीम की इस कमी से हैं परेशान

मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल-2021 की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. उसे अपने पहले ही मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हार का सामना करना पड़ा था. मंगलवार को मुंबई अपना इस सीजन का दूसरा मैच खेलने उतरी और उसके सामने थी कोलकाता नाइट राइडर्स. इस मैच में मुंबई बड़ा स्कोर नहीं कर पाई थी और उसकी हार भी तय लग रही थी. मुंबई के गेंदबाजों ने हालांकि आखिरी ओवर में बाजी पलट 10 रनों से जीत दर्ज की. इस जीत के बाद कप्‍तान रोहित शर्मा ने अपनी…

केरल में विधानसभा चुनाव प्रचार खत्म, 6 अप्रैल को होगी वोटिंग

केरल में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के प्रचार के अंतिम दिन देश और राज्य के शीर्ष नेताओं ने रोड शो और रैलियां कीं। कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए चुनाव आयोग द्वारा भीड़ के साथ चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद 140 विधानसभा क्षेत्रों के अधिकतर स्थानों पर अंतिम चुनाव प्रचार में काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। स्थानीय भाषा में ”कोट्टीकलशम के नाम से मशहूर अंतिम दिन के चुनाव प्रचार में हर राजनीतिक दल ने अपने शो में ज्यादा से ज्यादा संख्या में…

बॉक्स ऑफिस: अगले साल ईद पर सलमान का होगा सलमान से मुकाबला

वालीबुड: महाराष्ट्र समेत पूरे देश में फैल रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए नई फिल्मों की रिलीज स्थगित हो चुकी है। अगले महीने ईद पर प्रस्तावित सलमान खान की फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ की रिलीज भी अगले साल तक के लिए खिसकती नजर आ रही है। और, अब संभावना इस बात की भी बन रही है कि सलमान की ये फिल्म अगले साल ईद पर उनकी ही एक और फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर भिड़ सकती है। यशराज फिल्म्स के 50 साल पूरे होने पर एक के बाद एक बड़े…

IPL: मुंबई की जीत में राहुल चाहर चमके, सूर्यकुमार यादव ने अपनी पारी से तोड़ डाला रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव कितने शानदार बल्लेबाज हैं वो इस बात को लगातार साबित कर रहे हैं। आइपीएल के लीग मैच में उन्होंने केकेआर के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली और उनकी इसी पारी के दम पर मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 152 रन बनाए। मुंबई के लिए सूर्यकुमार के अलावा रोहित शर्मा ने ही 43 रन की पारी खेली जबकि अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। इसके बाद मुंबई की तरफ से राहुल चाहर ने 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट लेकर केकेआर की जीत मुश्किल कर…

बज गई ओलंपिक की घंटी, गुजरी ओलंपिक टॉर्च

कोरोना वायरस महामारी के साए में ओलंपिक के शुरू होने में बुधवार से 100 दिन शेष रह जाएंगे। इन खेलों का आयोजन जापान की राजधानी टोक्यो में जुलाई में होना है। यह खेल पिछले साल आयोजित होने थे, लेकिन कोरोना के कारण अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आइओसी) और आयोजकों ने इसे इस साल तक के लिए स्थगित कर दिया था। कोरोना को लेकर जापान की सरकार भी चिंतित है और सफल ओलंपिक कराना उनके लिए चुनौती है। जापानी न्यूज एजेंसी क्योडो ने एक सर्वे कराया था जिसमें 70 प्रतिशत से ज्यादा…

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख का खुलासा, कोरोना महामारी के दौरान बढ़ गई ‘यौन हिंसा’

कोविड-19 महामारी की वजह से पिछले साल लिंग आधारित हिंसा में बढ़ोतरी देखी गई और कई देशों में यौन हिंसा को ”युद्ध की क्रूर रणनीति” और राजनीतिक दमन के तौर पर इस्तेमाल किया गया. सोमवार को संयुक्त राष्ट्र प्रमुख की रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है. इस रिपोर्ट में 18 देशों का जिक्र भी किया गया है. इन देशों के बारे में संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि उसे सत्यापित सूचना प्राप्त हुई है. इस रिपोर्ट में 52 पक्षों का जिक्र है जिन पर हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में…