पीलीभीत: जिलाधिकारी द्वारा होली के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर जोर देते हुए सुरक्षा और सर्तकता आदि पर चर्चा की गयी। इस दौरान जिलाधिकारी नें कहा कि होली का पर्व रंगो से भरा हुआ खुशनुमा पर्व है जिसे सभी को मिलजुल कर भाईचारे के साथ मिलकर मनाना चाहिए ताकि आपसी सौहार्द कायम रहे। बैठक में जिलाधिकारी कोरोना के बढ़ते केसों के दृष्टिगत सभी सभ्रान्त व्यक्तियों से लोगों को कोविड प्रोटोकाल के अनुपालन प्रति जागरूक करने की अपील की गई। त्यौहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारी, अधिशासी…
Month: March 2021
पीलीभीत: कार्यालय में अव्यवस्थित सामग्री व पत्रावलियों को करें सुव्यवस्थित-जिलाधिकारी।
पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा आज जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। कार्यालय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कर्मचारियों का उपस्थित रजिस्टर की जांच की गई। जांच उपस्थित के दौरान सहायक वित्त लेखाधिकारी पृथ्वीराज सिंह, जिला समन्वयक मनीश कुमार व संजय शाक्य अनुपस्थित पाए गए। जिनका वेतन नो वर्क नो पेय के आधार एक-एक दिन का काटने के साथ साथ स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये गये।निरीक्षण के दौरान सभी पटल सहायकों कार्यों की जांच करते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा कार्यालय निरीक्षण…
पीलीभीत :ट्रांजिट हास्टल जिले की पहली 12 मंजिला होगी इमारत।
पीलीभीत: मा0 विधायक सदर श्री संजय सिंह गंगवार, जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश द्वारा आज जनपद के आर0आई0 आवासीय परिसर में ट्रांजिट हास्टल के निर्माण का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया गया। यह आवासीय भवन जनपद का पहला 12 मंजिला इमारत होगी जिसमें 02 ब्लाकों में 96 यूनिट का निर्माण किया जायेगा। गृह विभाग द्वारा स्वीकृति इस आवासीय भवन में पुलिस विभाग के कर्मचारियों के रहने की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। भवन के निर्माण की लागत रू0 2566.60 लाख है, इस योजना के अन्तर्गत परिसर में…
पीलीभीत: प्रदेश का सहकारिता विभाग किसानों को कर रहा है हर स्तर पर सशक्त।
पीलीभीत: मंलतः ग्रामीण कृषकों को फसल उत्पादन हेतु उचित ब्याज दर/शर्ताें पर ऋण उपलब्ध कराकर उन्हें महाजनों के चंगुल से मुक्त कराना सहकारिता आंदोलन का मुख्य उद्देश्य था। आज सहकारी समितियों के कार्य का विस्तार उर्वरक, बीज वितरण, शीतगृह संचालन, दीर्घकालीन ऋण वितरण, दुग्ध, गन्ना, आवास आदि अनेक क्षेत्रों में हो गया है। वर्तमान उ0प्र0 सरकार के प्रयासों से आज सहकारी समितियों के प्रबन्धन द्वारा जन सहभागिता के माध्यम से उनके आर्थिक विकास को बढ़ावा मिल रहा है।वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार के विगत चार वर्षों के दौरान उ0प्र0 सहकारी बैंक…
प्रयागराज :सिटी ट्रांसपोर्ट की बैठक सम्पन्न सिटी बसों के मेंटिनेंस हेतु नया टेण्डर करने, आर्थिक नुकसान की भरपायी हेतु नई कार्ययोजना बनाये जाने का दिया निर्देश,
प्रयागराज – सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की पिछले 10 वर्षों की वार्षिक वित्तीय रिपोर्ट की समीक्षा हेतु कमेटी गठित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का दिया निर्देश। मण्डलायुक्त श्री संजय गोयल की अध्यक्षता में गुरूवार को गांधी सभागार में सिटी ट्रांसपोर्ट की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में नगरीय बसों के संचालन, उनके मेंटिनेंस एवं उससे होने वाले आय-व्यय की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने नगरीय बसों की रिपेयरिंग एवं मेंटिनेंस हेतु नामित मेसर्स श्यामा श्याम सर्विस सेंटर की अवधि को 30 जून तक बढ़ाये जाने का निर्णय लिया गया। मण्डलायुक्त ने…
एटा/उत्तर प्रदेश : फर्जी मुठभेड़ दिखाकर ढाबे से निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी का मामला
एटा: फर्जी मुठभेड़ दिखाकर ढाबे से निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी का मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC ) ने यूपी पुलिस के मुखिया डीजीपी को भेजा नोटिस राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने 6 हफ्तों के अंदर मांगी रिपोर्ट आयोग ने प्रमुख सचिव न्याय को भी भेजा नोटिस एटा जेल में बंद पीड़ितों का मदद का आदेश दिया कोतवाली देहात का मामला सवांददाता: सोनू यादव
बहराइच : प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद के कार्यकर्ताओं ने रितेश मौर्य की हत्या के मामले में दिया ज्ञापन
बहराइच :गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र के हटवा गाँव के निवासी जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार रितेश मौर्य की 10 मार्च के देर शाम अज्ञात बाइक सवार युवकों ने गोली मार कर नृशंस हत्या कर दी। जिसको लेकर प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद बहराइच के जिलाध्यक्ष आशीष कुमार मौर्य व प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिनाम सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में पदाधिकारियो ने एक दिवसीय शांति पूर्ण जन आंदोलन के साथ राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह को सौंप कर कार्यवाई की मांग की |इस दौरान जिलाध्यक्ष आशीष…
इटावा- एलाइड एंड हेल्थकेयर प्रोफ़ेशस बिल पास होने से होगा फायदा: डॉ अनिल यादव
इटावा /यूपी -लोकसभा ने बीते बुधवार को नेशनल कमीशन फार अलाइड एंड हेल्थकेर प्रोफ़ेशस बिल 2020 को मंजूरी दे दी है। जिसका उद्देश्य इस क्षेत्र के पेशेवरों की शिक्षा और सेवाओं के मानकों का विनियमन करना स्वास्थ्य क्षेत्र को व्यवस्थित बनाना व सुधार लाना है। यह विधेयक 16 मार्च को ही लोकसभा में पास हो चुका है। इस विधेयक में प्रोफेशन सूची में भौतिक चिकित्सकों के स्वतंत्र रूप से कार्य करने को लेकर बातें भी कही गयी हैं । विधेयक के पास होने का स्वागत करते हुए दिव्यांशी हॉस्पिटल प्रा०लि०…
प्रयागराज : दो बाइकों में हुई आमने सामने जोर दार टक्कर बाइक सवार 03 घायल
प्रयागराज : कोरांव प्रयागराज कोरांव बाजार के लेड़ियारी रोड तिराहे के पास कोरांव लेडियारी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो जाने से एक बाइक पर बैठे दो सगे भाई जहां गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं दूसरा बाइक सवार भी चोटिल हो गया। जानकारी के अनुसार घटना सायं 4 बजे के आसपास की है दोनों बाइक सवार चोटिल हो गए है। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनो घायलों को उपचार हेतु CHC कोरांव मे दाखिल कराया जहां चिकित्सकों ने एक की हालत नाजुक…
इटावा: पैसेंजर ट्रेन का चलना शुरू
इटावा/भरथना: रेलवे विभाग को जारी प्रपत्र के अनुसार टूंडला-कानपुर रेल मार्ग पर एक मेल एक्सप्रेस परिचालन किया जाएगा, दिनांक 8 अप्रैल से 1 जुलाई तक टूंडला से चलने वाली 04188 मेमू मेल एक्सप्रेस ट्रेन का सुबह 9:11 बजे भरथना रेलवे स्टेशन पर एक मिनट का ठहराव होगा,वही दिनांक 9 अप्रैल से 2 जुलाई तक कानपुर से 04187 मेमू मेल एक्सप्रेस ट्रेन शाम 5:03 बजे भरथना स्टेशन पहुचेगी। उक्त ट्रैन के परिचालन ने क्षेत्रवासी प्रभाकर तिवारी,देवाशीष चौहान ,डॉ०सुनील बाजपेयी आदि ने राहत जताते हुए बताया कि कानपुर- टूंडला के मध्य ट्रेन…
योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर बोला सियासी हमला, कहा- सत्ता लोलुप पार्टी कर रही विभाजन की राजनीति
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां भाजपा की चुनावी रैली में कहा कि इस समय कांग्रेस उसी तरह की विभाजनकारी राजनीति कर रही है जिनके चलते 1947 में देश का विभाजन हुआ था। चुनावी लाभ के लिए असम में एआइडीयूएफ पार्टी से उसका हाथ मिलाना इसी मानसिकता का परिचायक है। असम की बराक घाटी में एक के बाद चुनावी रैलियों में योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सत्ता लोलुपता के कारण देश को विभाजन के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा…
अफगानिस्तान को कोविड-19 का टीका देने के भारत के कदम की संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने की प्रशंसा
अफगानिस्तान ने दुनियाभर में अपना कोहराम मचाने वाला कोरोना वायरस के संकट के बीच भारत द्वारा कोरोना रोधी टीका देने के कदम की प्रशंसा की है। दरअसल, साथ ही संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारियों एवं काबुल के राजनयिकों ने अफगानिस्तान का मुश्किल समय में साथ देने के लिए भारत की जमकर तारीफ की। वहीं, टीके मिलने के साथ ही युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में प्राणघातक वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के अफगानिस्तान में विशेष प्रतिनिधि एवं अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता…
राजनाथ ने कहा- असम में अवैध घुसपैठ पर नहीं होने देंगे राजनीति, असम और बंगाल में बनेगी भाजपा सरकार
अवैध घुसपैठ पर सभी से राजनीति करने से बचने की अपील करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि यदि भाजपा सत्ता में फिर आई तो बांग्लादेशी घुसपैठियों को असम में नहीं रहने दिया जाएगा। असम के लुमडिंग में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि पड़ोसी देश से घुसपैठ को रोकने के लिए भाजपा सरकार ने असम में समूची भारत-बांग्लादेश सीमा पर इलेक्ट्रॉनिक निगरानी प्रणाली स्थापित कर दी है। उन्होंने कहा, हम अवैध घुसपैठ पर राजनीति नहीं होने देंगे। असमी संस्कृति और…
आईपीएल : मुंबई के खिलाफ पहला मैच नहीं खेल पाएंगे एडम जाम्पा
रॉयल्स चेलेंजर्स बैंगलौर (आरसीबी) के स्पिन गेंदबाज एडम जाम्पा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें संस्करण का पहला मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। 09 अप्रैल से शुरू हो रहे आईपीएल 2021 के पहले मुकाबले में आरसीबी का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर जाम्पा अपनी शादी के कारण इस मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। आरसीबी के क्रिकेट निदेश माइक हेसन ने फ्रेंचाइजी के ट्विटर पेज पर वीडियो पोस्ट कर इसकी पुष्टि की। हेसन ने बोल्ड डायरिस से कहा, “पहले मैच के लिए हमारे पास सभी विदेशी खिलाड़ी उपलब्ध नहीं होंगे।…
UNHRC में श्रीलंका के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव पर क्यों अनुपस्थित रहा भारत, जानें 4 बड़े फैक्टर, पाकिस्तान-चीन के मंसूबे हुए फ्लॉप
चीन और पाकिस्तान मिलकर भी श्रीलंका को संकट से नहीं उबार सके। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में श्रीलंका के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव पर चीन, पाकिस्तान और रूस ने इसके विरोध में मतदान किया, लेकिन वह श्रीलंका को इस सकंट से नहीं निकाल पाए। ब्रिटेन की ओर से लाए गए इस प्रस्ताव पर 22 देशों ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया, जबकि 11 देशों ने विरोध में मतदान किया। भारत और जापान समेत 14 देश अनुपस्थित रहे। इस प्रस्ताव के पारति होने से श्रीलंका को बड़ा झटका लगा…
जीत के बाद इस तरह जश्न मानते नजर आए भारतीय खिलाड़ी, गोद में बच्चा लिए दिखा ये प्लेयर
भारत ने इंग्लैंड को 3 वनडे की सीरीज के पहले मैच में 66 रन से मात दी। अंग्रेजों के खिलाफ इस शानदार जीत के बाद भारतीय टीम जश्न मानती नजर आई। भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने पुणे के होटल से एक फोटो शेयर की है, जिसमें कोच समेत सभी खिलाड़ी अपनी जीत एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस मैच में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 317 रन बनाए। जबकि इंग्लैंड की टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद 42…
बंगाल चुनाव को लेकर गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा दावा, कहा- अब तो लोगों को हमारी जीत पर यकीन है
भाजपा अध्यक्ष रहते हुए अमित शाह ने उत्तर में जम्मू-कश्मीर से लेकर पूर्व में असम तक भाजपा का झंडा फहरा दिया था। अब जिस तरह से शाह ने बंगाल में जीत का बीड़ा उठाया है, उससे साफ है कि इस प्रदेश में भी भगवा फहराने का संकल्प उन्होंने ले लिया है। वह बंगाल में विधानसभा चुनाव में जीत का दावा कर रहे हैं। अमित शाह कहते हैं, ‘बंगाल में जनता दीदी से ऊब चुकी है, जबकि कांग्रेस के लिए न असम में कुछ बचा है और ना ही बंगाल में।’…
उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइलें, अमेरिका ने कहा- यह ‘सामान्य परीक्षण’ है…
सप्ताहांत में उत्तर कोरिया द्वारा दागी गई कई छोटी दूरी की मिसाइलें “सामान्य परीक्षण” का एक हिस्सा थीं, और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन नहीं था, अमेरिका ने कहा। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा है कि वह उत्तर कोरिया द्वारा छोटी दूरी की मिसाइलों के प्रक्षेपण को उकसाने वाला नहीं मानते हैं। योंगहाप समाचार एजेंसी ने रविवार को सियोल में सैन्य स्रोतों का हवाला देते हुए प्योंगयांग को अपने पश्चिमी तट से दो क्रूज मिसाइलें दागीं। बिडेन के पदभार संभालने के बाद से यह पहली बार…
फर्रुखाबाद :ब्लॉक शमशाबाद ग्राम पंचायत अलियापुर में नहीं बने शौचालय
फर्रुखाबाद : ब्लाक शमशाबाद के ग्राम पंचायत अलियापुर में शौचालयों को लेकर ग्राम प्रधान का लोगों ने विरोध किया । यहां लोगों का कहना है कि शौचालयों के निर्माण के लिए केवल 1 बोरी सीमेंट ही दिया गया और 800 ईट दी गई ,जो कि थर्ड क्वालिटी की होती है । जिससे शौचालय गिरने लगे हैं। कई लाभार्थियों को शौचालय मिल भी नहीं पाया है और खुले में शौच जा रहे हैं । जबकि फर्रुखाबाद भारत स्वच्छ अभियान के अंतर्गत ओडीएफ में लग चुका है। कोई भी बाहर शौच के…
प्रयागराज – मण्डलायुक्त ने मण्डलीय गेहूं खरीद की तैयारियों की समीक्षा की
प्रयागराज। मण्डलायुक्त श्री संजय गोयल की अध्यक्षता में मंगलवार को गांधी सभागार में मण्डल स्तर पर गेहूं खरीद की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। मण्डलायुक्त ने क्षेत्रीय खाद्यय नियंत्रक तथा सभी जनपदों के डिप्टी आरएमओं को 1 अप्रैल से शुरू हो रहे गेहूं खरीद हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समय से सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि मण्डल के सभी जनपदों में भण्डारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित रहे, इसके लिए उन्होंने एफसीआई तथा डिप्टी आरएमओ को पूर्व में ही आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने का निर्देश…
