उमरिया : सर्पदंश से मृत्यु होने एवं आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

उमरिया 24 फरवरी – अनुविभागीय अधिकारी सिद्धार्थ पटेल ने बताया कि जयमंी बाई पति स्व0 सिया राम द्विवेदी उम्र 58 वर्ष साकिन ग्राम चंदवार की मृत्यु सर्पदंश से होने पर उनके निकटतम वैध वारिस पुत्र रविशंकर एवं किरण द्विवेदी को दो -दो लाख कुल चार लाख रूपये की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।इसी तरह धर्मेन्द्र बैगा पिता बबलू उम्र 14 वर्ष साकिन ग्राम चंदवार तहसील मानपुर की मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने से होने पर उसके निकटतम वैध वारिस बबलू बैगा को चार लाख रूपये की सहायता अनुदान राशि…

पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय का किया गया वार्षिक निरीक्षण।

पीलीभीत : दिनांक 24 फरवरी 2021 को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री जयप्रकाश द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय एवं परिसर का निरीक्षण किया तथा साफ सफाई रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। कार्यालय के अभिलेखों को गहनता से चेक किया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्री वीरेंद्र विक्रम, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षणाधीन श्री अनुज कुमार, पेशकार उप निरीक्षक श्री अजय चौहान भी उपस्थित रहे। रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत

बरेली – आँवला तहसील में हिंदू जागरण मंच आँवला के थाना संयोजक को मिली जान से मारने की धमकी।

आँवला – हिंदू जा. मंच आँवला इकाई ने जताया रोष, थाना आँवला में दिया प्रार्थना पत्र आँवला नगर में कल दिनांक 23/ 2/ 2021 को एक वीडियो कॉल के माध्यम से हिंदू जागरण मंच के थाना संयोजक तुलसी हिंदू को जान से मारने की धमकी मिली, तुरंत तुलसी हिंदू ने अपने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी, 2:00 बजे आज सरगम रिसोर्ट में बैठक के पश्चात इकाई के सभी पदाधिकारियों ने कस्बा इंचार्ज आँवला अभय कुमार पांडे को प्रार्थना पत्र देकर बताया की कल शाम करीब 7:00 बजे…

पीलीभीत: जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

पीलीभीत: पूरनपुर-धर्मापुर निवासी रामू राणा ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया ।रामूराणा पुत्र राधेश्याम निवास धर्मापुर नशे का आदी था ।आये दिन नशे में धुत रहता था ।तथा मेहनत मजदूरी भी करता था ।हर रोज की तरह रामू ने मंगलवार को शराब पी और साथ में कोई जहरीला पदार्थ खा लिया । हालत बिगड़ने पर परिवार वाले हास्पीटल लेकर गये वहाँ से जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।बहां पहुंच कर रामू की मौत हो गई ।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार…

बरेली – आँवला तहसील के कस्बा अलीगंज में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई बिना पंजीकरण के चल रहे अस्पताल को किया सीज।

आँवला – आँवला तहसील क्षेत्र के कस्बा अलीगंज में विना पंजीकरण अवैध रूप से संचालित अस्पताल को बुधवार को सीज कर दिया गया जानकारी के मुताबिक तहसील आंँवला के कस्वा अलीगंज मे एक हास्पिटल हाल ही मे खुला था जो कि जीराज अस्पताल के सामने बताया जा रहा था आपको बता दें कि अलीगंज कस्वे मे खुले इस हास्पिटल की शिकायत बरेली के डीएम ,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग उत्तर प्रदेश,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश को टैग कर टिवटर के माध्यम से किसी स्वतंत्र पत्रकार नाम के अकाउंट द्वारा की गई…

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला थाना पर किया गया अर्दली रूम।

पीलीभीत आज दिनांक 24-02-21 को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री जयप्रकाश द्वारा महिला थाना पीलीभीत पर अर्दली रूम किया गया जिसमें अपराध नियंत्रण व विवेचनाओं की जानकारी ली थाना कार्यालय, मालखाना, बैरिक, हवालात, सीसीटीएनएस कार्यालय एवं थाना परिसर का भी निरीक्षण किया तथा साफ सफाई रखने आदि आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने विवेचनाओं की जानकारी ली और प्रभारी निरीक्षक महिला थाना को लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिये। थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्रों का गुडवत्तापूर्ण व समयवद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस…

पीलीभीत: प्रदेश में भूमि की वरासत दर्ज करने हेतु चलाये गये अभियान के अन्तर्गत अबतक 7.76 लाख वारिसान की वरासत दर्ज ।

पीलीभीत :प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर राजस्व विभाग द्वारा 15 दिसम्बर, 2020 से 28 फरवरी,2021 तक अविवादित भूमि के विधिक उत्तराधिकारियों के नाम वरासत दर्ज करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया हैं। प्रदेश सरकार ने पाया कि तहसीलों पर आयोजित हो रहे समाधान दिवसों व अन्य तरह से वरासत के मामले आ रहे है। इससे प्राप्त आवेदनों की संख्या को दृष्टिगत रखते हुए किसान की जमीन, किसान का अधिकार, सबको मिले अपना उत्तराधिकार का नारा देते हुए मुख्यमंत्री जी ने पूरे प्रदेश के राजस्व ग्रामों…

उमरिया – सुबह सबेरे कलेक्टर ने शहर के वार्डो का किया निरीक्षण

उमरिया – बुधवार को सुबह सवेरे मुख्यालय के सिंग्लटोला, विकटगंज वार्डो का निरीक्षण करते हुए झिरिया,कैम्प,सहित कई सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण उमरिया कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने किया है।कैम्प एवम झिरिया मोहल्ला में क़ई बजबजाती नालियों से नाराज़ होकर कलेक्टर ने सफाई कर्मियों को त्वरित साफ करने निर्देशित किया ,वही स्थानीय जनों ने भी लगातार सफाई न होने की समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर के आदेशानुसार निरीक्षण में चल रहे मुख्य नगरपालिका अधिकारी एस के गढ़पाले के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने मौके पर बजबजाती नालियों की बेहतर सफाई…

बरेली – आँवला तहसील के ब्लाक मझगवां में 25 फरवरी सन 2021 मिशन स्वावलंबन के तहत ब्लॉक स्तरीय आत्मरक्षा प्रतियोगिता कराई गई।

आँवला – आँवला तहसील के ब्लाक मझगवां में 25 फरवरी सन 2021 को मिशन स्वावलंबन के तहत ब्लॉक स्तरीय आत्मरक्षा प्रतियोगिता कराई गई जिसमें विकास क्षेत्र मजगामा के विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया प्रतियोगिता में से 15 सर्वश्रेष्ठ बालिकाओं का प्रशिक्षक श्री राजुल आनंद श्री दीपक ब्लॉक व्यायाम शिक्षक श्री रूपेंद्र सिंह श्री बनवारी लाल राठौर प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय अलीगंज एवं समस्त अध्यापक मौजूद विद्यालय अलीगंज की उपस्थिति में किया गया सभी चयनित छात्राएं आदरणीय जिलाधिकारी महोदय द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय आत्मरक्षा प्रतियोगिता में जनपद बरेली में…

बरेली – आँवला तहसील में पर्यावरण संरक्षण मुहिम चला रहे सौरव यादव ने पर्यावरण संरक्षण मुहिम के तहत थाना अध्यक्ष भमोरा सौरव प्रताप सिंह को इंदौर प्लांट भेंट किया।

आँवला – आँवला तहसील क्षेत्र में पौधे भेंट कर लगातार पर्यावरण बचाओ का संदेश दे रहे हैं सौरव यादव पर्यावरण संरक्षण मुहिम चला रहे हैं सौरव यादव ने भमोरा थाना अध्यक्ष एसआई श्रीमान सौरव प्रताप सिंह जी को इंडोर प्लांट भेंट किया, एक सप्ताह से लगातार पर्यावरण संरक्षण की मुहिम चला रहे सौरव यादव ने बताया पर्यावरण को सरंक्षण करना हमारा कर्तव्य है|ऐसे कई तरीके हैं जिन्हें अपनाने के बाद हम इस धरती माता को बचाने के लिए प्रभावी रूप से योगदान कर सकते हैं। उदाहरण के लिए हम अपने…

बाराबंकी: विद्युत विभाग ने वसूला बकाया बिल, बकायेदारो के काटे कनेक्शन

बाराबंकी: जनपद अन्तर्गत कोठी में मंगलवार अधिशासी अभियंता सत्येंद्र पांडे के निर्देश पर बिजली विभाग के द्वारा कोठी बाजार में कैंप लगाया गया जिसमें ज्यादा से ज्यादा राजस्व वसूला जा सके और सरकार के उद्देश्यों को सफल बनाया जाए जिसमें उपखंड अधिकारी पीसी यादव ,अवर अभियंता अजय यादव, बड़े बाबू अखिलेश जी ,खंडी अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह , एसएसओ दिनेश सिंह, लाइनमैन बबलू सिंह, नंदू यादव, मोहम्मद जाकिर, कमलेश मीटर रीडर सुनील सिंह समस्त स्टाफ कोठी इस कैंप के अंतर्गत लगभग 6 लाख 5 हजार के आसपास राजस्व वसूला गया 35…

शहडोल : मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया

शहडोल में एक युवती को बंधक बनाकर उसके साथ हुए गैंगरेप की घटना को लेकर युवा कांग्रेस द्वारा गांधी चौक में आज मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह अब्बू ने प्रदेश सरकार पर महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि शहडोल की घटना मे भाजपा के मंडल अध्यक्ष के शामिल रहने की बात साफ हो चुकी है। इससे साबित होता है कि अपराधी सत्ता की आड़ में अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।पुतला…

शहडोल: 9 दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का होगा आयोजन

शहडोल : जिले के जैतपुर डाइन माता मंदिर भैंसा ताल मे नव दिवसीय शतचंडी महायज्ञ एवं चार दिवसीय प्रवचन का आयोजन 3 मार्च 2021 से 11 मार्च 2021 तक होने जा रहा है जिसमें आप सभी भक्त परिवार सहित सादर आमंत्रित हैं कलश यात्रा 3 मार्च 2021 समय 11:00 बजे सेकथा के पावन प्रसंग इस प्रकार हैं4 मार्च 2021 गुरुवार पंचांग पूजन एवं मंडप प्रवेश5 मार्च 2021 शुक्रवार पीठ पूजन 6 मार्च 2021 शनिवार अग्नि मंथन एवं हवन प्रारंभ 8 मार्च 2021 रविवार पूजन एवं हवन 8 मार्च 2021 सोमवार…

पीलीभीत: जिलाधिकारी द्वारा सीतापुर नेत्र चिकित्सालय की मैनेजमेंट एवं एजुकेटिव के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक व परिसर का किया गया निरीक्षण।

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में सीतापुर नेत्र चिकित्सालय की मैनेजमेन्ट एवं एजुकेटिव के सदस्यों के साथ समीक्षा की गई और साथ ही साथ परिसर का निरीक्षण किया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा से चिकित्सालय में कार्यरत स्टाफ व अस्पताल की सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। जिलाधिकारी द्वारा चिकित्सालय को प्राप्त होने वाली आय के संसाधनों एवं व्यय के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त की गई। इस दौरान उन्होंने सीतापुर नेत्र चिकित्सालय में सुविधाओं में वृद्वि करने हेतु आय के संसाधनों में…

प्रयागराज : सांसद फूलपुर ने खुशरू बाग में दो दिवसीय पान की औद्यानिक खेती बिषय पर आयोजित संगोष्ठी का फीता काटकर किया आयोजन

मुख्य उद्यान विशेषज्ञ, औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र, खुशरूबाग ने बताया है कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अन्तर्गत मंगलवार को दो दिवसीय पान की औद्यानिक खेती विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का उद्घाटन श्रीमती केशरी देवी, मा0 सांसद फूलपुर द्वारा फीता काटकर किया गया। दीप प्रव्जल्लन उपरान्त मा0 सांसद द्वारा कृषि कानून को कृषिकों का हितकारी बताते हुये कहा गया कि पान उत्पादक कृषक एफ0पी0ओ0 (फारमल प्रोडूयसर कम्पनी ) बनाकर पान की खेती करे तो उनकी समस्याये काफी हद तक कम हो जायेगी और उनको उनके…

बरेली – कस्बा अलीगंज मे चल रहे हास्पिटल की बरेली डीएम व अन्य अधिकारियों से शिकायत।

आँवला – जनपद बरेली मे प्राइवेट हास्पिटल (अस्पताल )खुलने का सिलसिला लगातार जारी है इसी क्रम मे जानकारी के मुताबिक तहसील आंँवला के कस्वा अलीगंज मे एक हास्पिटल हाल ही मे खुला है जो कि जीराज अस्पताल के सामने बताया जा रहा है आपको बता दें कि अलीगंज कस्वे मे खुले इस हास्पिटल की शिकायत बरेली के डीएम ,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग उत्तर प्रदेश,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश को टैग कर टिवटर के माध्यम से किसी स्वतंत्र पत्रकार नाम के अकाउंट द्वारा की गई है जिसमे बताया गया है कि…

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना बरखेड़ा पर किया गया अर्दली रूम।

पीलीभीत दिनांक 23-02-21 की देर रात्रि को पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश महोदय द्वारा थाना बरखेड़ा पीलीभीत पर अर्दली रूम किया गया जिसमें अपराध नियंत्रण व विवेचनाओं की जानकारी ली। थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेक्स, भोजनालय का निरीक्षण किया साफ-सफाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए,अभिलेखों की गहनता से जाँच की, इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने कोरोना वायरस के दृष्टिगत सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुये एक-एक कर सभी विवेचकों से विवेचनाओं की जानकारी ली और सभी विवेचकों से लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित करने एवं वांछित अपराधियों की शीघ्र…

श्रीलंका ने नहीं दी संसद में बोलने की इजाजत, तोहमत भारत पर, इमरान खान की किरकिरी

पाक‍िस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की श्रीलंका यात्रा के पूर्व इस पर कई तरह की चर्चा शुरू हो गई है। इस चर्चा में भारत का नाम भी शामिल है। दरअसल, इमरान खान की 22 फरवरी को श्रीलंका के दौर पर जाने वाले हैं। इस दौरे में वह श्रीलंका की संसद को संबोधित करने वाले थे, लेकिन उनके इस कार्यक्रम को श्रीलंका की सरकार ने रद कर दिया। इसको लेकर श्रीलंका और पाक‍िस्‍तान की मीडिया में कई तरह की चर्चाएं जोरों पर है। इसमें भारत का नाम भी शामिल किया जा…

बाइडन प्रशासन ने ट्रंप की नीति को पलटा, बोले, अब अमेरिकी नागरिकता पाना होगा आसान

अमेरिका में बाइडन प्रशासन सत्ता में आने के बाद ट्रंप की नागरिकता संबंधी एक नीति को पलट दिया है। इस प्रशासन ने नागरिकता संबंधी परीक्षा पर पुरानी व्यवस्था बहाल कर दी है। इससे सभी पात्र लोगों के लिए अमेरिकी नागरिकता पाने की राह आसान हो सकती है। अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (यूएससीआइएस) विभाग ने सोमवार को इस आशय का एलान किया। नई व्यवस्था के तहत अब नागरिकता की परीक्षा 2008 के तर्ज पर होगी। यह व्यवस्था एक मार्च से लागू की जा रही है। पूर्ववर्ती ट्रंप प्रशासन ने नागरिकता…

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री नारायणसामी और उनके मंत्रिमंडल का त्यागपत्र किया राष्ट्रपति ने मंजूर

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी और उनके मंत्रिमंडल का त्यागपत्र मंजूर कर लिया। एक दिन पहले ही विधानसभा में विश्वास मत साबित करने में नाकाम रहने के बाद नारायणसामी ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने पुडुचेरी के मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। अधिसूचना की एक प्रति यहां राजनिवास द्वारा मीडिया को उपलब्ध कराई गई।इस बीच, नारायणसामी ने कहा है कि भाजपा के नेतृत्व…