7 फरवरी 2021 बदलापुर जौनपुर: एस.यू.सी.आई (कम्युनिस्ट) पार्टी से लम्बे समय से जुड़कर जनहित में संघर्षरत कामरेड कैलाशनाथ मौर्य का देहांत 3 फरवरी 2021 को दोपहर लगभग 2.30 बजे उनके निवास स्थान मुरादपुर कोटिला में हो गया था। वे लगभग 70 वर्ष के थे और काफी दिन से गम्भीर बिमारी से जूझ रहे थे, उनका इलाज वाराणसी में चल रहा था। दिवंगत कामरेड कैलाशनाथ मौर्य की शोक सभा 7 फरवरी को मुरादपुर कोटिला गांव में आयोजित की गई।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि दिवंगत कामरेड SUCI(C) पार्टी के संस्थापक कामरेड…
Month: February 2021
पीलीभीत: पूरनपुर राशन कार्ड कटने से गरीबों के घर मे शुरू हुई राशन की समस्या
पीलीभीत पूरनपुर राशन कार्ड कटने से गरीबों के घर मे शुरू हुई राशन की समस्या पीलीभीत पूरनपुर तहसील क्षेत्र में सप्लाई विभाग द्वारा बड़ी तादाद में राशन कार्ड काटे जाने से गरीब पात्रों के परिवारों में खाने की समस्या उत्पन्न होने लगी है जिससे वह काफी परेशान हैं जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र में सप्लाई विभाग द्वारा हजारों की तादाद में राशन कार्ड निरस्त कर दिए गए हैं जिसको लेकर पूरनपुर जोगराजपुर घुघचाई माधोटांडा के 94 गांव के इलाकों सहित समूचे तहसील क्षेत्र में पात्रों के सामने राशन की समस्या…
विदेश मंत्री जयशंकर बोले- टूलकिट केस से काफी कुछ हुआ उजागर, चीन से जारी रहेगी बात लेकिन नहीं दिखा नतीजा
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को कहा कि कृषि कानूनों का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों के संबंध में कुछ मशहूर हस्तियों की ओर से की गई टिप्पणियों पर विदेश मंत्रालय द्वारा प्रतिक्रिया व्यक्त करने का एक कारण था। उन्होंने कहा कि टूलकिट केस ने काफी कुछ उजागर किया है और दिल्ली पुलिस इसकी जांच कर रही है। विदेश मंत्री ने कहा, ‘हमें इंतजार करना चाहिए और देखना चाहिए कि क्या सामने आता है।’ विदेश मंत्री ने कहा कि आप देख सकते हैं कि विदेश मंत्रालय ने ऐसे मामलों पर…
रिहाना और ग्रेटा थनबर्ग के बाद हॉलीवुड की एक और अभिनेत्री Susan Sarandon किसानों के समर्थन में उतरीं
हिंदुस्तान में किसानों का आंदोलन चरम पर है। भारत सरकार और किसानों के बीच कृषि कानून पर 11 दौर की बातचीत खत्म होने के बाद भी अभी तक सहमति नहीं बनी है, दूसरी तरफ किसानों के आंदोलन को इंटरनेशनल समर्थन भी लगातार मिलता जा रहा है। पहले हॉलीवुड की रिहाना ने किसानों को समर्थन करने का ऐलान किया तो उनके बाद क्लाइमेट चेंज एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने भी किसानों के पक्ष में ट्वीट कर उनका साथ देने का ऐलान कर दिया। और अब हॉलीवुड अभिनेत्री सुजैन सरंडन भी किसानों के…
सचिन तेंदुलकर को शरद पवार की नसीहत, कहा- अपने क्षेत्र से अलग मसलों पर बोलने में बरतें सावधानी
पॉप सिंगर रिहाना और पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के ट्वीटों के बाद तेंदुलकर और ख्यात पार्श्व गायिका लता मंगेशकर जैसी हस्तियों ने सरकार के समर्थन में इंटरनेट मीडिया पर हैशटैग इंडिया टुगेदर और हैशटैग इंडिया अगेंस्ट प्रोपेगेंडा पर अपने संदेश दिए थे। इसे लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार के कहा कि किक्रेट आइकन सचिन तेंदुलकर को किसानों के मुद्दे पर बोलने में सतर्क रहना चाहिए। समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक यह पूछे जाने पर नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर…
ब्रिटेन की नई शिक्षा रणनीति का हिस्सा होंगी भारत के साथ छात्र आदान-प्रदान परियोजनाएं
ब्रिटेन सरकार ने अंतरराष्ट्रीय शिक्षा रणनीति को लेकर शनिवार को और विवरण जारी किया। इसके तहत भारत जैसे देशों के साथ छात्र आदान-प्रदान परियोजनाएं शामिल होंगी। यूरोपीय संघ (ईयू) से अलग होने की प्रक्रिया पिछले साल के अंत में पूरी होने के बाद ब्रिटेन सरकार ने नई ‘ ट्यूरिंग योजना’ की घोषणा की है जो विदेश में पढ़ने के लिए यात्रा करने वाले विश्वविद्यालय स्तर के छात्रों के नेटवर्क का विस्तार करने के साधन के रूप में ईयू-व्यापी छात्र आदान-प्रदान कार्यक्रम का हिस्सा लेगी। शिक्षा विभाग ने ब्रिटेन में उच्च…
चुनाव आयोग ने आंध्र प्रदेश के मंत्री को 21 फरवरी तक घर में नजरबंद करने का दिया आदेश, जानें वजह
एक विरले घटनाक्रम में आंध्र प्रदेश राज्य चुनाव आयोग ने पुलिस महानिदेशक को राज्य के मंत्री पी. रामचंद्र रेड्डी को 21 फरवरी तक उनके घर में ‘नजरबंद’ रखने का आदेश दिया है। मतलब, मंत्री अपने आवासीय परिसर से बाहर नहीं जा सकेंगे। यह कार्रवाई मंत्री द्वारा आयोग के खिलाफ कथित टिप्पणी करने के मामले में की गई है। राज्य में नौ से 21 फरवरी तक चार चरणों में पंचायत चुनाव होने हैं। राज्य चुनाव आयुक्त रमेश कुमार ने अपने आदेश में कहा है कि आयोग विभिन्न वैकल्पिक उपायों पर विचार…
अमित शाह का आज महाराष्ट्र दौरा, सिंधुदुर्ग में करेंगे मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन
गृह मंत्री अमित शाह आज महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कोंकण के सिंधुदुर्ग में नारायण राणे मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। गृह मंत्री के साथ महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहेंगे। इससे पहले गृहमंत्री शनिवार 6 फरवरी को महाराष्ट्र दौरे पर जाने वाले थे, लेकिन देशभर में चक्का जाम के कारण उनका दौरा टल गया था। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य नारायण राणे की संस्था ने इस कॉलेज को बनवाया है। नारायण राणे ने शनिवार को कहा…
विपुल अमृतलाल शाह के दो बड़े प्रोजेक्ट ‘सनक’ और ‘ह्यूमन’, ऐसे चल रहा है काम
हाल ही में दो महत्वाकांक्षी और दिलचस्प प्रोजेक्ट्स- मेडिकल थ्रिलर ‘ह्यूमन’ (वेब शो) और ‘सनक’ (मूवी) की घोषणा करने के बाद, निर्देशक-निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने अब अपने इन प्रोजेक्ट्स पर काम करना शुरू कर दिया है। जबकि ‘ह्यूमन’ मानव ड्रग परीक्षण और चिकित्सा घोटाले की दुनिया के बारे में एक भावनात्मक नाटक है, वही ‘सनक’ एक इंटेंस, भावनात्मक, एक्शन फिल्म है। फिल्म निर्माता दिन-रात काम कर रहे है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि दोनों परियोजनाओं को समय पर पूरा किया जाए। “इन दो पूरी तरह से विपरीत…
अक्षय कुमार को सिंगर जैजी बी का जवाब- ‘तुम नकली किंग हो असली किंग धरने पर हैं’
काफी समय से देश में किसान आंदोलन को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रहीं हैं और इस समय बॉलीवुड के कई सुपरस्टार भी इससे जुड़ चुके हैं। इस स्टार्स में सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार, अजय देवगन और एकता कपूर जैसे सितारे शामिल हैं। इन सितारों ने हाल ही में सरकार के समर्थन में पोस्ट करते हुए एक लेटर रिट्वीट किया था। इसके बाद किसानों और उनके समर्थकों के द्वारा सितारों को काफी ट्रोल किया गया था। अब सुपरस्टार अक्षय कुमार को पंजाबी सिंगर जैजी बी ने जवाब दिया…
कोरोना में भी सबके फेवरेट बने रहे रणवीर सिंह, बिना किसी फिल्म के कमाए करोड़ों रुपये, जानिए कैसे?
बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की क़ीमत हर गुज़रते साल के साथ बढ़ती जा रही है। अपने ज़माने के सबसे कम उम्र के सुपरस्टार, रणवीर की क़ीमत कोरोनावायरस महामारी के दौरान भी बढ़ी है, जो कि एक ऐसी क़ामयाबी है जो शायद ही किसी ने इस साल हासिल की है। उनकी डील्स की प्राइस रेंज के साथ, जो कि 7-12 करोड़ से जितनी बड़ी है, यह एक बहुत बड़ी क़ामयाबी है कि रणवीर ने इस महामारी के दौरान 9 नए ब्रांड्स साइन किए हैं। उनके ब्रांड्स की कुल तादाद अब बढ़कर…
अनन्या पांडे ने अपनी पैन-इंडिया फिल्म ‘लिगर’ का दूसरा शेड्यूल शुरू करने से पहले किया ये काम!
इस महीने अनन्या पांडे अपनी पैन-इंडिया फिल्म ‘लीगर’ के एक बहुत ही रोमांचक शेड्यूल में मशगूल रहेंगी, लेकिन उससे पहले वह अपने सभी पेंडिंग ब्रांड कमिटमेंट्स को पूरा करेंगी। युवा अभिनेत्री एक उभरते हुए स्टार की तरह प्रत्येक फिल्म के साथ उनके ब्रांड में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। सिर्फ चार फिल्में कर चुकी, अनन्या ने विभिन्न प्रकार की परफॉर्मेंस के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया है। एक सूत्र ने खुलासा किया है कि, “अनन्या अपने ब्रांड्स के लिए बैक टू बैक शूटिंग कर रही है और अपने सभी ब्रांड कमिटमेंट्स…
इंग्लैंड के कप्तान जो रुट नहीं खेलेंगे IPL, यह है वजह
भारत की जमीन पर अपने 100वें टेस्ट में शानदार दोहरा शतक जमाने वाले इंग्लैंड के कप्तान जो रुट 18 फरवरी को चेन्नई में होने वाली आईपीएल नीलामी में नहीं उतरेंगे। इंग्लैंड को भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पहले दो टेस्ट चेन्नई में खेलने हैं और आईपीएल के 14वें सत्र की नीलामी 18 फरवरी को चेन्नई में होनी है। रुट ने चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट में 218 रन की शानदार पारी खेली लेकिन उन्होंने लगातार दूसरी बार आईपीएल की नीलामी के लिए खुद को पंजीकृत नहीं कराया…
पूर्व तेज गेंदबाज की सड़क दुर्घटना में मौत, कार चला रहे एक नाबालिग ने मारी ठोकर
वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इजरा मोजली का सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। वह 63 वर्ष के थे। ‘नेशनन्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार मोजली अपनी साइकिल पर जा रहे थे जब एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार एक किशोर चला रहा था। मोजली ने 1990 में इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेले थे। उन्होंने 1990 से 1991 तक नौ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व किया था। न्होंने इससे पहले 1982-83 में दक्षिण अफ्रीका दौरा किया था जिसके कारण उन पर प्रतिबंध लगा दिया…
IPL 2021 : आईपीएल से पहले खिलाड़ियों को करना होगा ये काम
आईपीएल 2021 की तैयारी शुरू हो चुकी है. बीसीसीआई की ओर से आईपीएल 2021 के ऑक्शन की भी तारीख का ऐलान कर दिया गया है. ऑक्शन 18 फरवरी को चेन्नई में होता हुआ नजर आएगा. वहीं अब तो उन खिलाड़ियों की भी लिस्ट सामने आ गई है, जो इस बार के ऑक्शन में शामिल होंगे. कई दिग्गज खिलाड़ियों ने आईपीएल के ऑक्शन से अपने आप को दूर रखा है, वहीं भारी संख्या में नए खिलाड़ियों ने भी ऑक्शन के लिए अपना नाम दे दिया है. अब टीमें इस तैयारी में…
5 साल बाद याद आया फ्लिंटॉफ को अमिताभ के पुराने ट्वीट,पुराने ट्वीट का दिया जवाब
भारत और इंग्लैंड के बीच जब क्रिकेट मैच होता है उसका जोश सिर्फ खिलाड़ियों में ही नहीं, फैंस में भी देखा जाता है. मैदान पर जहां खिलाड़ी गेंद और बल्ले से जवाब दे रहे होते हैं तो वहीं सोशल मीडिया पर भी बयानबाजी जारी रहती है. चेन्नई में जारी टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के प्रदर्शन से उसके पूर्व क्रिकेटर्स में जोश भर गया है और पूर्व स्टार ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ में ये देखा भी जा सकता है. उन्होंने महानायक अमिताभ बच्चन के 5 साल पुराने ट्वीट…
उमरिया : सड़क हुई लाल, दुर्घटना से मचा तांडव
उमरिया : जिले के बिरसिंहपुर पाली 13 यात्रियों से भरी रोड के किनारे खड़ी एक ऑटो को पिकअप वैन के द्वारा टक्कर मारने से एक कि मौके पर मौत और 12 यात्रियों के घायल होने की खबर है। मामला बिरसिंहपुर पाली के वार्ड नंबर 5 मुडु लुहा टोला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर अग्रवाल शॉ मिल के सामने का है जहां ग्राम बेली जाने वाले 13 ग्रमीणों से भरी हुई एक ऑटो को शहडोल की ओर से आ रही एक पिकअप वाहन रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP/20/GB/2310 ने सामने से जोरदार…
प्रयागराज : 09 दिवसीय बिराट किसान मेले का का हुआ समापन
प्रयागराज : माघ मेला 2021 के साथ कृषि विभाग द्वारा 09 दिवसीय विराट किसान मेला दिनांक 30.01.2021 से 07.02.2021 तक की अवधि में किया जा रहा है। मेले के समापन दिवस में दिनांक 07.02.2021 के मुख्य अतिथि श्री के0पी0 सिंह जी, पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज जोन द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। विराट किसान मेला में कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, खाद्य प्रसंस्करण, कृषि यंत्रों एवं फार्म मशीनरी सहित लगभग 80 विभागों/संस्थाओं द्वारा अपना स्टाल लगाया गया है, इन स्टालो का अवलोकन किया गया। मुख्य अतिथि अपने उद्बोधन में बताया कि वर्तमान…
इटावा:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा कैंप कार्यालय पर जनता के लिए आयोजित हुआ (न्याय दिवस)
इटावा: आज दिनांक 07-02-2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा जनता की समस्याओं के लिए रविवार दिन कैंप कार्यालय पर न्याय दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा न्याय दिवस में पूर्व से सूची के अनुसार मामलों (विवेचना व शिकायती प्रार्थनापत्रों) में वादी एवं विवेचक वादी जांचकर्ता द्वारा की गयी कार्यवाही की समीक्षा की गयी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्बन्धित विवेचक/जांचकर्ता एवं वादी/शिकायतकर्ता को तलब किया गया था तथा प्रकरण का तत्काल निस्तारण किया गया. न्याय दिवस के इस सफल आयोजन…
उमरिया : कांग्रेस पार्टी ने किसान आंदोलन के समर्थन में चक्काजाम किया
उमरिया :(6 फरवरी 2021) जिला मुख्यालय स्थित उमरिया रीवा रोड में घंघरी बायपास तिराहे में कांग्रेस पार्टी ने किसान आंदोलन के समर्थन में चक्काजाम किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि हम लोग किसान आंदोलन के समर्थन में चक्काजाम किये हैं! आज पूरे देश मे किसान बिल के विरोध में चक्काजाम किया जा रहा है उसी के समर्थन में यहां भी चक्काजाम किया गया है। हमारी मांग है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीनो काले कानून वापस लें और जो किसान आंदोलन के दौरान मरे हैं! उनके…
