पीलीभीत: अनोखा सांप- सीढ़ी का खेल

पीलीभीत: संकुल शिक्षक की मासिक बैठक का आयोजन प्राथमिक विद्यालय धुन्धरी मे किया गया। जिसमें खण्ड शिक्षा अधिकारी,समस्त एआरपी, शिक्षक संकुल व करगैना न्याय पंचायत के शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी के द्वारा मिशन प्रेरणा पर विस्तृत चर्चा की गयी।शिक्षक संकुल व प्राथमिक विद्यालय लदपुरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक अभिषेक शुक्ला द्वारा आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका पर चर्चा की गयी। इसी के साथ उन्होने इस कार्यशाला मे अपने अन्य विचारों के साथ टीएलएम का भी प्रदर्शन किया।खेल विधि व शून्य निवेश पर आधारित यह टीएलएम कक्षा एक के बच्चों को गिनती ज्ञान मे…

आंवलखेड़ा, आगरा : विजेताओं को पुलिस उपाधीक्षक ने किया पुरुस्कृत

आंवलखेड़ा, आगरा । पुलिस उपाधीक्षक एत्मादपुर एवं थाना बरहन के सौजन्य से माता भगवती देवी राजकीय महिला महाविद्यालय आंवलखेड़ा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ उमेश कुमार शाक्य एवं डॉ शुभा सिंह द्वारा सड़क सुरक्षा माह के मद्देनजर सड़क सुरक्षा पर आधरित पोस्टर प्रतियोगिता एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया । महाविद्यालय में आयोजित इस पोस्टर प्रतियोगिता में अनेक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया जिसमें कु. दीप्टी ने प्रथम, कु. प्रीती ने द्वितीय तथा कु. प्रीती चौधरी एवं कु. मनीषा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान…

पीलीभीत :प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की नीति पर अग्रसर

पीलीभीत उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था का मूल आधार कृषि है। प्रदेश में कृषि कार्यों में लगे श्रमिक, किसानों, कृषि विपणन आदि कार्यों में लगे लोगों की जीविका के साधन में कृषि का बड़ा योगदान है। प्रदेश की जनसंख्या के लगभग 65 प्रतिशत लोग किसी न किसी तरह से कृषि से जुड़े है। प्रदेश के किसानों को खेती में लाभ दिलाने और उनकी आय दोगुनी करने के लिए प्रदेश सरकार ने आठ सूत्रीय रणनीति बनाई है। सी.सी.आई एवं मण्डी परिषद उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में ‘‘फार्मर्स-एग्रो इण्डस्ट्रियलिस्ट-‘‘फार्मर्स फस्र्ट’’ का आयोजन…

पीलीभीत- बर्ड फ्लू पर नियंत्रण, सरकार की प्रभावी रणनीति का परिणाम ।

पीलीभीत :मनुष्य अभी कोरोना की मार से उबर भी नहीं पाया, कि एवियन इनफ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) ने पक्षियों पर हमला बोल दिया। प्रदेश के सातजिले (उन्नाव, कानपुर, मुज्फ्फरनगर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, देवरिया एवं जालौन) इसकी चपेट में आ जाने से अनेक पक्षियों की जानें चली गईं। मानव के साथ ही पक्षियों की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। पक्षी जैव विविधता की विशेष धरोहर हैं और इनका संरक्षण अत्यंत ही आवश्यक है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जैसे ही बर्ड फ्लू के प्रदेश में दस्तक का पता चला, उन्होंने इस मामले को…

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में विकास कार्यों के कुल 91 प्रपत्रों की समीक्षा बैठक गांधी सभागार पीलीभीत में सम्पन्न हुई।

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता मैं आयोजित बैठक में विभागवार योजनाओं की समीक्षा के दौरान सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित करते हुये कहा कि किसानों की आवश्यकतानुसार नहरों में पानी उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाये। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने उप निदेशक कृषि को निर्देशित करते हुये कहा कि डाटा संशोधन से सम्बन्धित अभियान चलाकर समस्त विकासखण्डों में कैम्पों का आयोजन किया जाये और साथ ही साथ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के सम्बन्ध में भी प्रचार प्रसार कराया जाये। गौशालाओं में…

पीलीभीत: मिलावटी खाद्य व पेय पदार्थों की रोकथाम हेतु खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा चलाया गया अभियान।

पीलीभीत : आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के आदेश के क्रम में मिलावटी खाद्य व पेय पदार्थों की रोकथाम हेतु दिनांक 08.02.2021 को विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। जिसके अन्तर्गत माधौटाडा रोड, कल्यानपुर, पीलीभीत से सीताराम मिल्क हाॅकर से मिश्रित दूध का नमूना, माधौटांडा रोड़, देवीपुरा से प्रताप सिंह मिल्क हाॅकर से भैंस के दूध का नमूना तथा कचहरी रोड़, पीलीभीत स्थित चक्की एवं स्पेलर प्रो0 जरताब हुसैन से सरसों के तेल का नूमना जांच हेतु संग्रहीत किया गया। सभी नमूने जांच हेतु खाद्य विश्लेषक को प्रेषित किये…

पीलीभीत :गेहूॅ खरीद की तैयारियों से सम्बन्धित समीक्षा बैठक सम्पन्न।

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में रबी विपणन वर्ष 2021-22 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत गेहूॅ क्रय व्यवस्था की तैयारियों से सम्बन्धित समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में डिप्टी आरएमओ द्वारा अवगत कराया गया कि इस वर्ष 01 अप्रैल से गेहूॅ खरीद प्रारम्भ की जायेगी तथा 01 मार्च तक क्रय केन्द्रों का निर्धारण सुनिश्चित किया जाना है। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित जिला प्रबन्धकों को मानक के अनुसार प्रस्ताव तैयार कर प्रेषित किये जाने हेतु निर्देशित करते हुये कहा कि प्रस्ताव के साथ…

पीलीभीत: पूरनपुर में मंगलवार को लगेगा दिव्यांग शिविर

पीलीभीत/पूरनपुर। सांसद वरुण गांधी जी के निर्देश पर मंगलवार को पूरनपुर ब्लाक परिसर में दिव्यांग शिविर लगेगा।विधायक बाबूराम पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में पंजीकृत दिव्यांगों को इस शिविर में सहायक उपकरण प्रदान किये जायेंगे साथ ही नये पंजीकरण कराकर तुरंत जांच व मेजरमेंट करके सहायक उपकरण तुरंत हाथों हाथ दिए जाएंगे। श्री पासवान ने दिव्यांगजनों से अपील की है कि शिविर में पहुंचकर लाभ उठाएं। उधर दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र के प्रभारी सुखदीप सिंहः भदौरिया ने बताया कि मंगलवार सुबह 10 से पूरनपुर ब्लाक परिसर में कैम्प…

पीलीभीत :पुलिस अधीक्षक पीलीभीत महोदय द्वारा थाना बिलसंडा का किया गया वार्षिक निरीक्षण।

पीलीभीत: आज दिनांक 08-02-2021 को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री जय प्रकाश महोदय द्वारा थाना बिलसंडा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण में महोदय द्वारा थाना कार्यालय, बैरिक, भोजनालय,महिला हैल्प डैस्क थाना परिसर एवं थाने के विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण गहनता से किया तथा अभिलेखों के सही से रखरखाव व अभिलेखों को अद्यावधिक कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा शास्त्रों का निरीक्षण किया गया। थाने के भवनों की छतों व परिसर में उगी घास को साफ कराने एवं थाने की बाउंड्री की दीवार की मरम्मत कराने हेतु निर्देशित…

पीलीभीत: पूरनपुर विधायक ने धनाराघाट पर बसी रामनगरिया में साधु-संतों को बांटे कंबल

पीलीभीत/पूरनपुर। भारतीय जनता पार्टी के विधायक बाबूराम पासवान आज शारदा नदी के धनाराघाट पर बसी रामनगरिया में पहुंचे और साधु-संतों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रामनगरिया में भीषण सर्दी में रहने वाले साधु संतों को कंबल वितरित किए और उनका हालचाल जाना। कंबल पाकर साधु संतों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने विधायक श्री पासवान को आशीर्वाद देते हुए उनके पुनः विधायक व मंत्री बनने की दुआएं दीं। इस दौरान विधायक ने कहा कि साधु संत कल्पवास करके पुनीत कार्य कर रहे हैं। इसकी जितनी सराहना की…

इटावा: माँ ने पैसे के ख़ातिर अपनी नाबालिक लड़की की जबरदस्ती शादी करा दी

इटावा: जिला के थाना ऊसराहार क्षेत्र के ग्राम चंन्दपुरा मामन क्षेत्र का है. यह मामला रिस्तो को शर्मसार करने वाला है. यह माँ ने अपनी नाबालिक लड़की की जबरदस्ती शादी अपने भाई के साथ मिलकर करा दी. लड़की ने अपने बयान मे कहा मेरे पिता के निधन के बाद अपने चाचा- चाची के साथ अपने गाँव चंन्दपुरा मामन में रहती थी और 10वी की पढाई करती थी. माँ अपने भाई के यहाँ ओन्हाँ पतारा जिला मैनपुरी मे रहती है. पीडिता का कहना है उसकी माँ ने बहला फुसला कर अनुज…

इटावा :पैस लेकर दी जा रही है नियुक्ति पत्र नाराज सफाई कर्मी

इटावा:- राज्य सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य छाया देवी ने सिचाई विभाग गेस्ट हाउस में सफाई कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और उसके निस्तारण के आदेश दिए। 20 हज़ार रुपये लेकर सफाई कर्मियों की नियुक्ति किये जाने की शिकायत पर जांच कर कार्यवाही की बात कही। सफाई कर्मियों को महीने में 4 छुट्टी देने के आदेश दिए। सफाई कर्मियों का शोषण की शिकायत पर शोषण करने वाले भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्यवाही की बात कही। (इटावा जिला सवांदाता राहुल शाक्य )

पीलीभीत :किसान सम्मान निधि योजना से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान कैंपों के माध्यम से किया जाएगा।

पीलीभीत :जनपद के समस्त विकासखण्डों में प्रत्येक सप्ताह बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार को किसान सम्मान निधि योजना से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान कैम्पों के माध्यम से किया जायेगा। कैम्पों का आयोजन प्रातः 10 से 05 बजे तक किया जायेगा। कैम्पों के माध्यम से विकासखण्ड मुख्यालय पर स्थित राजकीय कृषि बीज गोदाम पर कृषक बन्धु अपने आधार कार्ड/बैंक खाता का विवरण के साथ पहुंचकर अपना डाटा ठीक करा सकते है। उप निदेशक कृषि प्रतिदिन अनुश्रवण करते हुये, संशोधन हेतु की जा रही कार्यवाही पर नजर रखेंगें और लम्बित प्रकरणों का समाधान कराना…

प्रयागराज: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना शुभारम्भ की तैयारियों के संबंध में बैठक सम्पन्न

प्रयागराज। मण्डलायुक्त श्री आर0 रमेश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को गांधी सभागार में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के शुभारम्भ की तैयारियों के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के बारे में विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का शुभारम्भ 16 फरवरी, 2021 को किया जायेगा। इस योजना के अन्तर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे-सिविल सेवा, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस इत्यादि हेतु निजी क्षेत्र में प्रशिक्षण व्यवस्थाओं में संसाधनों की कमी से ग्रामीण क्षेत्रों तथा निर्बल आय के परिवारों के बच्चे…

जालौन: जिलाधिकारी डा0 मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में हेल्थ वेलनेस सेन्टर प्रगति समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न

जिलाधिकारी डा0 मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में हेल्थ वेलनेस सेन्टर प्रगति समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में हेल्थ वेलनेस सेन्टर उपकेन्द्रों की ब्राडिंग एवं कक्ष निर्माण की जानकारी की जिस पर डॉ0 धीरेन्द्र ने बताया कि जनपद जालौन में वर्ष 2018-19 में आर0ई0डी0 ऐजेन्सी के द्वारा ब्लाक डकोर में गढ़र उपकेन्द्र में सी0एच0ओ0 कक्ष का निर्माण अभी शुरू नही हुआ है तथा मिनौरा कालपी एवं मड़ोरा उपकेन्द्र में सी0एच0ओ0 कक्ष का निर्माण कार्य पूर्ण हैं, ब्लाक कोंच के बिलाया, पनयारा, अण्डा, अमीटा, पचीपुरी, पचीपुरा, भदेवरा में कार्य…

पीलीभीत: जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा पेट्रोल पंप पर स्वच्छ पेयजल प्रसाधन की जांच के निर्देश दिए गए

जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा पूर्व में शासन द्वारा जारी निर्देशो के क्रम में जनपद में संचालित पेट्रोल पंप पर स्वच्छ पेयजल व प्रसाधन की सुविधा आम जनमानस को सुनिश्चित कराने के दृष्टिगत समस्त पेट्रोल पंप पर शौचालयों व पेयजल की संचालित व्यवस्था के जांच हेतु अधिकारियों की टीम गठित कर जांच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। नगर क्षेत्र में जिला पूर्ति अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक,विक्रय अधिकारी तहसील सदर के लिए उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, विक्रय अधिकारी की टीम गठित की गई है। इसी तरह तहसील…

उमरिया: हाथी कैंप में वयोवृद्ध 70 वर्षीय हथिनी तूफान की मृत्यु उपरांत दी गई श्रद्धांजलि

उमरिया: 2 फरवरी 2021 को रात्रि 8.30 बजे कल्लवाह परिक्षेत्र के जनाड़ हाथी कैंप में वयोवृद्ध 70 वर्षीय हथिनी तूफान की मृत्यु हो गई। 2 फरवरी को रात्रि तूफान जनाड़ हाथी कैंप के समीप नाले में पानी पीने गई और वहीं बैठ गई। थोड़ी देर बाद उसकी मृत्यु हो गई। तूफान को उसकी वृद्धावस्था के कारण गत वर्ष सेवा निवृत्त किया गया था और उसका उपयोग गश्त में नहीं किया जा रहा था। इसके पूर्व तूफान द्वारा बांधवगढ़ में कई रेस्क्यू और गश्त कार्य में सक्रिय योगदान दिया था। बांधवगढ़…

पीलीभीत :पूरनपुर -दो वाइको में आमने सामने से हुई टक्कर

पीलीभीत: पूरनपुर-दो वाइक आमने सामने से टकरा गई जिससे परमेश्वर दयाल व काशी राम को चोटें आई । बता दें कि परमेश्वर दयाल पुत्र रामचरन व काशीराम पुत्र नेवाराम निवासी नजीरगंज उर्फ दुर्जनपुर कला अपने किसी काम से पूरनपुर आ रहे थे जहूर गंज के पास पहुंचे ही थे कि सामने से तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने परमेश्वर दयाल की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी परमेश्वर दयाल व काशीराम घायल होकर जमीन पर गिर गए व दूसरी बाइक वाला मौका पाकर फरार हो गया गांव वालों ने…

जौनपुर: घटिया निर्माण देख भड़के मंत्री जे ई को लगाई फटकार

जौनपुर: विकास खण्ड शाहगंज सोंधी अंतर्गत मवई गाँव में आवास एवं शहरी नियोजन राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव अपने पुरे लाव लश्कर के साथ हरिजन बस्ती में इंटरलॉकिंग सड़क लोकार्पण कर इंटरलॉकिंग सड़क की बारीकी से निरीक्षण करते समय खामियां देख गुस्से से तमतमाते हुए जे ई यस यन सिंह एवं बीडीओ अनुराग राय को खरी खोटी सुनाई। लेबर की लापरवाही एवं निर्माण में बस्ती वालों का सहयोग न मिलने से आनन फानन में निर्माण कराने की बात कह पुनः दुरुस्त कराने पर मामला शान्त हुआ। ततपश्चात सभा को सम्बोधित…

हरदोई: ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षित करके अपनी एक अलग पहचान बनाने वाला प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन

हरदोई: डीसीएम श्रीराम शुगर यूनिट रूपापुर के सौजन्य से प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के तत्वावधान में चलाए जा रहे हमारा गांव खुशहाली शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लाक भरखनी के चयनित 10 गांव में बच्चों के हित में शिक्षा से संबंधित मोहल्ले बार 10 से 15 बच्चों के समूह में क्लास में संचालित करवाई जा रही हैं. जिस का संचालन उसी गांव के स्वयंसेवी के माध्यम से किया जा रहा है. संस्था का मुख्य उद्देश्य यह है कि इस महामारी के दौरान भी बच्चों की शिक्षा व्यवस्था खराब ना होने पाए और…