आजमगढ़:नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर बहाने वाले को पुलिस ने पास्को एक्ट में किया गिरफ्तार

आजमगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर आजमगढ़, क्षेत्राधिकारी नगर जनपद आजमगढ़ व प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली आजमगढ़ के नेतृत्व में उप निरीक्षक में हमराह के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे कि जरिए मुखबिर सूचना मिली कि आप के मुकदमे से संबंधित अभियुक्त को जो नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा कर ले गया था । वह लड़का पुरानी जेल तिराहे के पास खड़ा है कहीं भागने की फिराक में है। मुखबिर की…

आजमगढ़: मतदाता सूची में नाम कटने पर ग्रामीणों ने सगड़ी तहसील पर किया प्रदर्शन

आजमगढ़: जिले में पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं के नाम सूची से कटने और उनके लिए आए दिन विरोध प्रदर्शन जारी हैं। ताजा मामला सगड़ी तहसील के सेठा कोली सहनुपुर गांव का है जहां समाधान दिवस पर दर्जनों किसानों ने तहसील पर प्रदर्शन किया और उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा सगड़ी तहसील पर आयोजित समाधान दिवस पर हरैया ब्लाक के सेठाकोली और सहनुपुर गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और बीएलओ पर मतदाता सूची में सेठाकोली के 177 नाम एवं सहनूपुर के लगभग 70 से अधिक लोगों के नाम…

प्रयागराज:चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव का शुभारम्भ 04 फरवरी से

प्रयागराज: 04 फरवरी 2021 से 04 फरवरी 2022 तक चलने वाले चौरी- चौरा शताब्दी महोत्सव कार्यक्रम के आयोजन का शुभारम्भ 04 फरवरी को गौरव पूर्ण ढंग से किया जायेगा। जनपद में चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के आयोजन के अवसर पर शहीद स्थल/शहीद स्मारक स्थलों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जनपद में 28 प्रमुख शहीद स्थल/शहीद स्मारक स्थलों को चिन्हित किया गया है। मा0 मंत्री जल शक्ति, (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग) उ0प्र0 डाॅ0 महेन्द्र सिंह 04 फरवरी को पूर्वान्ह 09ः55…

बरेली: मझगवां ब्लाक के ग्राम राजपुर कला में नियम अनुसार नहीं बांटा आंगनबाड़ियों ने पोषाहार तो ग्रामीणों ने एसडीएम आँवला से की शिकायत

आँवला – मझगवां ब्लाक के ग्राम राजपुर कला में प्रथम आंगनबाड़ी केंद्र पर सहायकों व आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं समूह के अध्यक्ष कोषाध्यक्ष सचिव ने मनमानी करके बच्चों को नहीं दिया पोषाहार बच्चों के अभिभावकों ने एसडीएम आंवला को फोन करके घटना की जानकारी दी एसडीएम आंवला ने फोन पर जानकारी लेकर सही बांटने का आदेश दिया ग्रामीणों ने बताया कि यहां आंगनबाड़ी केंद्र पर कर्मचारियों ने बिना लिस्ट के पोषाहार बांट दिया जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है अनुराग पुत्र बचन सिंह अभिषकेस, लवकेश पुत्र बिजनेस लकी पुत्री दिनेश आदि…

पीलीभीत: घुघचिहाई बिजली उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों गांव की सप्लाई बंद रही।

पीलीभीत /पूरनपुर: एचटी लाइन में फाल्ट आने से सोमवार की शाम से घुंघचिहाई बिजली उपकेंद्र से जुड़े गांवों की सप्लाई ठप हो गई। इससे पूरी रात गांवों में ब्लैक आउट रहा। दूसरे दिन सुबह से लगे कर्मचारियों ने फाल्ट तलाश कर कार्य शुरू किया। हालांकि देर शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। रात दिन बिजली न मिलने से उपभोक्ताओं में हाहाकार मच गया। आरोप है कि उपकेंद्र पर कार्यरत जेई की उदासीनता के चलते पिछले कई दिनों से बिजली व्यवस्था लड़खड़ाई चल रही है। इसको लेकर उनमें आक्रोश…

राष्ट्रपति बाइडन और उपराष्ट्रपति हैरिस ने की 1900 अरब डॉलर के कोविड-19 राहत पैकेज पर चर्चा

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कोविड-19 वैश्विक महामारी से प्रभावित अमेरिकियों के लिए 1900 अरब डॉलर के राहत पैकेज पर चर्चा करने के लिए 10 रिपब्लिकन सीनेटरों के साथ बैठक की है। अमेरिका में कोविड-19 के कारण 4,43,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है और 2 करोड़ 60 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। व्हाइट हाउस के ओवल कार्यालय में सोमवार को हुई यह बैठक करीब 2 घंटे चली, लेकिन इसमें किसी तरह का नतीजा नहीं निकला। सीनेटर सुसन कॉलिन्स ने बैठक के…

Budget 2021: बजट के दौरान म्यान में ही रहीं तलवारें, आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बढ़े कदम

फिर से साबित हो गया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार जहां किसानों, गरीबों और आम जनता के विकास को लेकर हर रास्ता अपनाने को तैयार है, वहीं विपक्ष की सोच ही संक्रमित हो गई है। सोमवार को जो बजट पेश किया गया उसमें भविष्य की दिशा को भूलकर अगर विपक्ष यह आरोप लगाए कि कुछ बड़े उद्योगपतियों के हाथ देश बेचा जा रहा है तो मान लेना चाहिए कि विपक्ष अब सिर्फ विरोध की राजनीति करेगा। इतिहास गवाह है कि सच्चाई से मुंह मोड़कर कभी कोई नेता बड़ा कद…

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले, सभी वर्गो की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करेगा बजट

असाधारण परिस्थितियों में पेश किए गए बजट को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अभूतपूर्व बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट ऐसे समय पेश किया गया है जब देश कोरोना संक्रमण के दौर से निकलकर हर क्षेत्र में विकास की नई कहानी लिखने को तैयार है। इसमें यथार्थ का एहसास भी है और विकास का विश्वास भी है। यह सभी वर्गो खासकर युवाओं, बुजुर्गो, महिलाओं, संगठित और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों और छोटे-बड़े उद्यमियों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट है। सर्वस्पर्शी और…

पीएम मोदी ने इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से बात की, कहा- दूतावास के पास धमाके के आरोपी होंगे दंडित

राजधानी में इजरायली दूतावास के पास धमाके के बाद पीएम मोदी ने इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से बात की। नेतन्‍याहू ने दूतावास के पास आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। पीएम मोदी ने नेतन्याहू को भरोसा दिलाया कि भारत इजरायल के राजनयिकों और परिसरों की सुरक्षा को सबसे अधिक महत्व देता है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत दिल्ली में आतंकी हमले के अपराधियों को खोजने और दंडित करने के लिए अपने सभी संसाधनों को तैनात करेगा। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी।    ज्ञात हो कि 29 जनवरी…

मनीष तिवारी का कॉर्पोरेट इंडिया पर निशाना, बोले- बजट अच्छा हो या बुरा वो कभी कुछ नहीं कहते

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मंगलवार को बजट को लेकर कॉर्पोरेट जगत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बजट अच्छा हो, बुरा हो या बहुत खराब हो वे (कॉर्पोरेट जगत)  कभी कुछ नहीं कहते। उन्होंने यह बात ट्वीट करके कही। उन्होंने ट्वीट करके कहा, ‘साल दर साल बजट के दिन एक बात जो सामने आती है, वह यह है कि तथाकथित कॉरपोरेट इंडिया के कैप्टन को कभी भी किसी भी बजट की आलोचना नहीं करते। चाहे बजट अच्छा हो, बुरा हो या बहुत खराब।’ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार…

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स इस साल के अंत तक करेंगे ‘इंसपिरेशन 4’ लॉन्च

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने साल 2021 के अंत तक अंतरिक्ष में पहले ऑल-कमिर्शयल एस्ट्रोनॉट क्रू को भेजने का फैसला लिया है। इस अभियान का संचालन एक चैरिटी के द्वारा किया जा रहा है, जिसकी कमान अमेरिकी उद्योगपति जेरेड इसाकमैन के हाथों में है। इसाकमैन के साथ स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन कैप्सूल में सवार होकर अंतरिक्ष की सैर पर निकलने वाले तीन और अंतरिक्ष यात्रियों का ऐलान जल्द ही किया जाएगा। इस सफर में एक अनुकूलित मार्ग पर हर 90 मिनट में यात्रियों को पृथ्वी की परिक्रमा कराई जाएगी।…