एक्टर दिलीप आर्य की वेब सीरीज बीहड़ का बागी को खूब पसंद किया गया। श्रृंखला में डकैत शिवकुमार उर्फ ददुआ के रोल में उनकी एक्टिंग को जमकर प्रशंसा मिली। आज दिलीप आर्य किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव अमौली के निवासी दिलीप के लिए यह यात्रा काफी कठिन रही। पिता की मौत के बाद उन्होंने महज 11 साल में छोटे-मोटे काम करना शुरू कर दिया था। एक इंटरव्यू के दौरान दिलीप ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा, ” जब…
Month: January 2021
BB-14 से जैस्मिन भसीन हुईं बेघर! विदाई देते हुए सलमान खान भी हुए इमोशनल
चैलेंजर्स की एंट्री के बाद बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में हर दिन नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. आए दिन घर में झगड़े और फसाद हो रहे हैं. हाल ही में बिग बॉस (Bigg Boss) हाउस में कंटेस्टेंट्स के फैमिली मेंबर्स की एंट्री हुई. जहां, अपनों से मिलने के बाद तमाम घरवाले काफी इमोशनल दिखे. यानी यह सप्ताह घरवालों के लिए इमोशन्स से भरा रहा. वहीं इस बार का नॉमिनेशन भी काफी चौंकाने वाला है, क्योंकि इस बार नॉमिनेशन्स में अली गोनी, जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin), रुबीना…
सुशांत सिंह को भूलकर आगे बढ़ीं रिया चक्रवर्ती! इस होस्ट के साथ अफेयर की चर्चा
रोडीज फेम राजीव लक्ष्मण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। जिसकी वजह से रिया चक्रवर्ती एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। देखते ही देखते एक्ट्रेस को एक बार फिर ट्रोल किया जाने लगा है। विवादित तस्वीर में रिया चक्रवर्ती और लक्ष्मण को हग (Hug) करते देखा जा सकता है। साथ ही दोनों के चेहरे की स्माइल ने भी फैंस का अटैंशन बखूबी ग्रैब किया है। इस पिक्चर को शेयर करते हुए राजीव ने कैप्शन में ‘माय गर्ल (My Girl)’ लिखा है। इतना ही नहीं…
कोविड-19 के कारण कोपा फुटबॉल का सेमीफाइनल किया गया स्थगित
दक्षिण अमेरिका की फुटबॉल संस्था कॉनमेबोल ने चिली के कोकिम्बो और अर्जेंटीना के डिफेन्सा जस्टिसिया क्लबों के बीच होने वाला कोपा सुडअमेरिकाना सेमीफाइनल का पहला दौर स्थगित कर दिया। यह मैच गुरुवार को खेला जाना था, लेकिन मैच शुरू होने से कुछ घंटे पहले इसे स्थगित करने का फैसला किया गया क्योंकि अर्जेंटीनी टीम के तीन खिलाड़ियों को कोविड-19 के लिए पॉजीटिव पाया गया था। चिली के अधिकारियों ने कहा कि अर्जेंटीना टीम के 56 सदस्यीय दल का संक्रमित खिलाड़ियों के साथ करीबी संपर्क रहा है और उन्हें अभी अपने…
मार्कस रेशफोर्ड बने दुनिया के सबसे कीमती फुटबॉलर, मेसी नंबर 97 पर खिसके
मार्कस रेशफोर्ड दुनिया के सबसे कीमती फुटबॉलर बने। इंग्लैंड और मैनचेस्टर यूनाइटेड के 23 वर्षीय स्ट्राइकर रेशफोर्ड की ट्रांसफर वैल्यू करीब 1,490 करोड़ रुपए है। क्लब के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट 2024 तक है। इसके अलावा 33 वर्षीय लियोनल मेसी 97वें पायदान पर खिसके। बार्सिलोना के लियोनल मेसी की ट्रांसफर वैल्यू 486 करोड़ है। इस सीजन में कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो रहा है। जबकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो शीर्ष 100 से ही बाहर हुए।
ISL 2020-21: जीत की राह पर लौटने के लिये ईस्ट बंगाल से भिड़ेगी बेंगलुरू एफसी
पूर्व चैम्पियन बेंगलुरु एफसी (Bengaluru FC) के लिए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में चीजें शायद अब तक सही नहीं रही है। बेंगलुरु एफसी (Bengaluru FC) आईएसएल के इतिहास में पहली बार हार की हैट्रिक लगा चुकी है और इस परिणाम के बाद अब वह अपने मुख्य कोच काल्र्स कुआड्रॉर्ट से भी अलग हो चुकी है। हालांकि बेंगलुरु एफसी (Bengaluru FC) के अंतरिम कोच नौशाद मूसा को उम्मीद है कि उनकी टीम शनिवार को फातोर्दा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ईस्ट बंगाल (East Bengal FC) के खिलाफ…
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट में 3 भारतीय खिलाड़ी एक ही गेंदबाज के आगे हुए Run Out
भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट चल रहा है सीरीज अभी एक एक से बराबर है. वैसे तो हमेशा ये रिकॉर्ड देखा जाता है कि एक गेंदबाज ने किस बल्लेबाज को कितनी बार आउट किया लेकिन इस सीरीज में सब कुछ अलग हो रहा है. इस सीरीज में तीन भारतीय खिलाड़ी रनआउट हुए हैं जबकि खास बात ये है कि एक ही गेंदबाज के आगे ये तीनों बल्लेबाज रन आउट हुए हैं जबकि दो बार एक ही फिल्डिर है. चलिए आपको बता देते हैं कि वो कौनसा गेंदबाज है जिसके…
निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की जीत की पुष्टि
ट्रंप समर्थकों के बवाल के बाद अमेरिकी संसद ने निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की जीत की पुष्टि कर दी. जॉर्जिया में डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों की जीत के साथ ही अमेरिकी सीनेट में डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन्स की संख्या बराबर हो गई. सीनेट में 100 सदस्य होते हैं, अब दोनों पार्टी बराबर (50-50) हो चुकी है.इसके पहले अमेरिकी सीनेट में रिपब्लिकन का बहुमत था. उल्लेखनीय है कि अमेरिकी कांग्रेस अमेरिका की फेडरल सरकार का द्विसदन है, जिसमें हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट शामिल हैं. यूएस कैपिटल हिल बिल्डिंग में हंगामे और हिंसा के…
प्रधानमंत्री मोदी को अब सीधे किसानों से बात करनी चाहिए: अकाली नेता हरसिमरत कौर
पूर्व केंद्रीय मंत्री और अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने गुरुवार को पंजाब बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों को राजनीति में घसीटकर किसान आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश कर रही है. साथ ही कहा कि प्रदर्शनकारियों और मंत्रियों के बीच सात दौर की बातचीत के साथ कुछ भी ठोस करने में नाकाम रहने के कारण अब प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को आंदोलनकारी किसानों से सीधे बात करनी चाहिए. हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि कई दौर की बैठकों के बाद अगर मंत्री किसानों के…
कोरोना वैक्सीन: पी एम मोदी को सबसे पहले लगेगा वैक्सीन
देश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 1,04,13,417 हो गए, जिनमें से 1,00,37,398 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोरोना से बचाव के लिए कोरोना वैक्सीन तैयार है और ड्राई रन भी चल रहा हैं। ड्राई रन के साथ ही कोरोना वैक्सीन को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। वैक्सीन को लेकर कोरोना वैक्सीन पर सबसे पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बयान दिया और वैक्सीन लगवाने से इनकार किया था। जिसके बाद से सियासत और तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता…
अयोग्य घोषित हो चुके सांसद विधायकों के उपचुनाव लड़ने पर रोक की गुहार, सुप्रीम कोर्ट का केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने दल-बदल कानून के तहत अयोग्य घोषित सांसद विधायक के उसी सदन, जिसके लिए वे निर्वाचित हुए थे के लिए उपचुनाव लड़ने पर प्रतिबंधित करने की याचिका पर गुरुवार को नोटिस जारी किया। चीफ जस्टिस एस ए बोबडे, जस्टिस एएस बोपन्ना और जस्टिस वी. रामासुब्रमणियन की पीठ ने कांग्रेस की नेता जया ठाकुर की याचिका पर केंद्र और निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी कर दोनों से जवाब मांगा।इस याचिका में जया ठाकुर ने कहा है कि राजनीतिक दलों द्वारा दल बदल के कारण अयोग्यता संबंधी संविधान की 10वीं…
वाड्रा ने सियासत में उतरने और चुनाव लड़ने की जताई इच्छा, कहा- लड़ाई लड़ने के लिए जाना होगा संसद
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने राजनीति में उतरने और चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। आयकर विभाग की पूछताछ के बाद उन्होंने कहा कि मुझसे दुर्व्यवहार किया गया क्योंकि मैं एक प्रमुख राजनीतिक परिवार से संबंधित हूं। मैं उस परिवार से संबंधित हूं जिसकी पीढ़ियों ने इस देश के लोगों की सेवा की है और वतन के लिए जान दी है। नई दिल्ली स्थित अपने सुखदेव विहार कार्यालय में समाचार एजेंसी आइएएनएस के साथ बातचीत में वाड्रा ने कहा कि मैंने देखा है, सीखा है, अभियान…
जो बाइडेन द्वारा नामित वनिता गुप्ता ने नस्लीय कट्टरता के अनुभव को किया याद
अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा नामित एसोसिएट अटॉर्नी जनरल वनिता गुप्ता ने चार साल की उम्र में अपने साथ हुए नस्लीय कट्टरपंथ के अनुभव को याद किया है, जब उन्होंने नागरिक अधिकारों और न्याय सुधार के लिए अपनी प्रतिबद्धता का वादा किया। गुरुवार को बाइडेन द्वारा अमेरिका में सबसे सम्मानित नागरिक अधिकारों की वकील में से एक के रूप में पेश किए जाने के बाद, वनिता गुप्ता ने ‘भारत से गर्वित अप्रवासी’ के रूप में अपने माता-पिता के बारे में बात की और परिवार को किन पूर्वाग्रहों…
बरेली – लेखपाल और कानूनगो की गलत नीतियों का स्थानीय लोगों ने किया विरोध ।
आँवला – लेखपाल व कानूनगो की गलत नीतियों का स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो तहसीलदार ने समस्या का किया समाधान. बिशारतगज प्रदेश सरकार की शक्ति के बाद भी राजस्व विभाग के लेखपाल और कानूनगो सुधरने का नाम नहीं ले रहे है. बिशारतगंज वार्ड नंबर 8 के सभासद पति हनीफ अंसारी ने बताया हमारे द्वारा चकरोड़ की पैमाइश की तहसील दिवस में शिकायत करने पर लेखपाल और कानूनगो ने मौके पर आकर गलत तरीके से पैमाइश की. जिसका हम लोगों ने विरोध किया तो तहसीलदार साहब आए और उन्होंने सही…
पीलीभीत :जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों व कर-करेत्तर समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई।
पीलीभीत: निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप करें राजस्व वसूली करे बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने वाणिज्यकर, स्टाम्प, आबकारी, परिवहन, विद्युत, सामाजिक वानिकी, बाढ़ खंड, मण्डी, राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभागों के निर्धारित किये गए लक्ष्य के सापेक्ष अब तक की गई राजस्व वसूली की विभागवार समीक्षा की गई। इस दौरान वाणिज्य कर विभाग के खण्ड-2 से सम्बन्धित वाणिज्य अधिकारी द्वारा विगत माह में राजस्व वसूली की प्रगति न किये जाने पर असंतोष व्यक्त करते हुये चेतावनी जारी करने के साथ साथ इस माह का वेतन रोकने के निर्देशित दिये गये, साथ…
आजमगढ़: बुढ़नपुर थाना कप्तानगंज के देवहट्टा गांव की पुलिया के पास मिली अधेड़ व्यक्ति की लाश
आजमगढ़: बुढ़नपुर के थाना कप्तानगंज के देवहट्टा गाँव मे पुलिया के पास एक लगभग 45 वर्ष की उम्र कव्यक्ति की लाश मिली। सूचना पर इंस्पेक्टर नदीम अहमद फरीदी थाना कप्तानगंज अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और लाश की पहचान में लग गए कुछ समय बाद उस व्यक्ति की पहचान जंग बहादुर यादव पुत्र चंद्रभान यादव निवासी अशरफ पुर थाना महाराज गंज के रूप में हुई। परिजनों की तहरीर पर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
कोरांव /प्रयागराज : 47 वर्षीय युवक की करन्ट लगने से हुई मौत
कोरांव /प्रयागराज : थाना क्षेत्र खीरी के ग्राम कन्दौली ग्राम पंचायत लेड़ीयारी मे आज 47 वर्षीय युवक दिनेश कुमार मिश्र s/o अयोध्या प्रसाद मिश्र की करन्ट लगने के कारण घटना स्थल पर ही मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक के घर में करंट उतरने के कारण अनजान मे युवक करंट की चपेट में आ गया. जिसकी जानकारी घर परिवार के लोगो को हुई तो रोते बिलखते हुए दौड़ कर मौके पर पहुँचे तो युवक की साँसे रुक चुकी थी वंही युवक के पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल…
पीलीभीत/ पूरनपुर -सादा पौआ पचास रुपये की जगह साठ रुपये का विरोध करना पडा महगा
पीलीभीत/ पूरनपुर – अग्रेंजी व देशी शराब की बिक्री जोरो पर है कहीं कहीं पर पचास रुपये का सादा पौआ साठ रुपये में बेंचा जाता है ।मामला पूरनपुर छेत्र के ग्राम कढैया का है ।गाँव कढैया निवासी राजपाल पडोसी गाँव लुकटिहाई में शराब का सादा पौआ लेने गया था ।सेल्समेन ने सादा पौआ पचास रुपये की जगह साठ रुपये में दिया तो राजपाल ने इसका विरोध किया ।फिर क्या था मामला तूल पकड़ गया ।सेल्समेन आगबबूला हो गया और राजपाल की पिटाई लगा दी।मार पीट होते देख गाँव के लोग…
पीलीभीत: उ0 नि0 श्री प्रमोद कुमार नेहवाल ने सुनगढ़ी थाना चाय के खोके के पास से अपराधी को किया गिरफ्तार।
पीलीभीत: उ0नि0 श्री प्रमोद कुमार नेहवाल मय हमराही का0 1338 कौशलेन्द्र सिंह का0 1320 नवजीत कुमार के द्वारा वांछित अभियुक्तगण 1. शेरा कश्यप पुत्र मथुरा प्रसाद नि0 नई बस्ती चौराहा थाना सुनगढी पीलीभीत 2. विनय पुत्र राजेश गंगवार नि0 नई बस्ती जिला सहकारी बैक थाना सुनगढी पीलीभीत सम्बन्धित मु0अ0स0-09/21 धारा 458/380 भादवि थाना सुनगढी पीलीभीत को ईदगाह क्रासिंग के सामने चाय का खोखा थाना सुनगढी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के कब्जे एक लैपटाप डैल कम्पनी मय चार्जर व काला बैग, एक अंगूठी चांदी, एक अंगूठी पीतल, 2500 रु0…
जालौन : अधेड़ आँगनवाडी सहायिका के दुष्कर्म व हत्या मामले में जालौन यूनियन द्वारा मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन
जालौन : बदायूं कांड को लेकर डीएम कार्यालय पहुंची आगनवाड़ी यूनियन टीम द्वारा प्रभारी अधिकारी को ज्ञापन सौंप दोषियों को फाँसी की मांग रखी. इस घटना की निंदा करते हुए आगनवाड़ी प्रदेश मंत्री व जिलाध्यक्ष के साथ कार्यकत्रियो द्वारा प्रदेश सरकार को आगाह करते कहा कि जब तक न्याय नही मिलता संघर्ष जारी रहेगा. रिपोर्ट: रेहान रजा
