पीलीभीत : भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र ने सर्वोदय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य से अध्यापको के बारे में जानकारी लेनी चाही तो इसमें प्रधानाचार्य ने छात्र नेता से फोन पर अभद्रता की जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल।

पीलीभीत : तहसील कलीनगर के क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने छात्र नेता से अभद्र भाषा में बहस करते हुए काफी समय तक बहस की जबकि छात्र संघ के युवक ने केवल प्रधानाचार्य से स्कूल में कम शिक्षक के कारण छात्रों को पढ़ाई प्रभावित न हो पाने की समस्या के बारे में जानकारी करनी चाही इस बात को लेकर प्रधानाचार्य भड़क गए और उन्होंने कई प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी तक दे डाली। जानकारी के अनुसार कली नगर क्षेत्र के सर्वोदय इंटर कॉलेज के…

पीलीभीत : पूरनपुर व्यापारियों के लाइसेंस के नवीनीकरण हेतु कैंप लगाकर खाद्य सुरक्षा के बारे में कई प्रकार की जानकारियां दी गई।

पीलीभीत: पूरनपुर कस्बे में खाद्य सुरक्षा का कैंप लगाकर व्यापारियों को विभिन्न जानकारियां दी गई। इसमें पंजीकरण, नवीनीकरण सहित कई विषयों पर व्यापारियों ने चर्चा की। नए व्यापारियों को लाइसेंस लेने के बाद ही कारोबार शुरू करने को कहा गया।खाद्य सुरक्षा एवं मानकअधिनियम के तहत खाद्य सामग्री विक्रेताओ को लाइसेंस लेना अनिवार्य होता है। कोई भी दुकानदार रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस बिना खाद्य पदार्थों की बिक्री नहीं कर सकता। इसमें छोटे दुकानों में खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले भी शामिल हैं। खाद्य विभाग को जगह-जगह कैंप लगाकर दुकानदारों के रजिस्ट्रेशन…

सर्वदलीय बैठक में बोले पीएम मोदी, किसानों के मुद्दों को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश

बजट पेश होने से पहले आयोजित सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार लगातार किसानों के मुद्दों को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश कर रही है। इस दौरान कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, टीएमसी के सुदीप बंद्योपाध्याय, शिवसेना सांसद विनायक राउत, और सिरोमणि अकाली दल के बलविंदर सिंह भांडेर ने किसान आंदोलन का मुद्दा उठाया। जेडीयू सांसद आरसीपी सिंह ने कानूनों का समर्थन किया। बता दें कि हर बार बजट सत्र शुरू होने से पहले सर्वदलीय बैठक होती है। लेकिन इस बार बजट सत्र शुरू होने के बाद…

डेनियल पर्ल के हत्यारों पर अमेरिका ने पाक को बोला- ‘जवाबदेही तय करो!’

अमेरिका (United States of America) के विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकेन (Antony Blinken) ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरेशी (Shah Mahmood Qureshi) से फोन पर बात कर के अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल (Daniel Pearl) की हत्या करने वाले आतंकवादियों की जवाबदेही तय किए जाने की बात की. 38 साल के डेनियल पर्ल द वॉल स्ट्रीट जर्नल के एशिया में ब्यूरो चीफ थे. वो पाकिस्तान में आईएसआई और अल-कायदा के बीच कनेक्शन की छानबीन कर रहे थे जब साल 2002 में उन्हें अगवा कर उनकी हत्या कर दी गई थी.…

अफगानिस्तान : कार बम विस्फोट में 8 जवानों की मौत

अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत स्थित सैन्य शिविर के पास एक कार में हुए आत्मघाती विस्फोट में आठ अफगानी जवानों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रांतीय सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है, आतंकवादियों ने शनिवार सुबह शिरजाद जिले के गंडुमक इलाके में विस्फोटक से भरे एक सैन्य वाहन में विस्फोट कर दिया, जिसमें आठ सैनिक मारे गए। बयान में आगे कहा गया है कि सुरक्षा बलों को उसी जिले से एक और विस्फोटक से भरा वाहन मिला है, जिसे आतंकवादी प्रांतीय राजधानी जलालाबाद…

1 फरवरी तक संंसद की कार्यवाही स्थगित, राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ बजट सत्र शुरू

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ शुक्रवार को बजट सत्र की शुरुआत हो गई। सत्र की शुरुआत कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत पूरी सुरक्षा व कड़े इंतजामों के साथ की गई। 3 बजे से राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई जिसमें सदन के अध्यक्ष व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के अहम हिस्सों को पढ़ा। राष्ट्रपति ने दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित किया। सबसे पहले उन्होंने समय से लॉकडाउन लागू किए जाने को लेकर केंद्र सरकार को बधाई दी और कहा कि इससे कई लाख जिंदगियां बच गई। साथ…

किसानों के समर्थन में उतरे राहुल पर भाजपा का पलटवार, कहा- देश तोड़ने वालों का समर्थन कर रहे कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष

नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन रत किसानों के समर्थन में उतरे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को लेकर भाजपा ने करारा पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने शुक्रवार को कहा कि राहुल गांधी शांति कायम करने की अपील करने के बजाय अराजक तत्वों से देश में आग लगाने की बात कह रहे थे। राहुल केवल कानून व्यवस्था को ही ध्‍वस्‍त नहीं करना चाह रहे हैं। वह तिरंगे का अपमान करने और राष्ट्र को तोड़ने वाले अराजक तत्वों का भी समर्थन कर रहे हैं।  भाजपा…

तमिलनाडु दौरे पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, विधानसभा चुनाव पर पार्टी नेताओं के साथ चर्चा

तमिलनाडु के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मीनाक्षी मंदिर में दर्शन-पूजन किए। उनके साथ पार्टी के नेता और समर्थक भी थे। इसके बाद उन्होंने पार्टी के नेताओं के साथ कोर कमेटी की बैठक की।  भाजपा अध्यक्ष दक्षिण तमिलनाडु के मदुरै में शाम को एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। नड्डा तमिलनाडु के तीन दिन के दौरे पर शुक्रवार की रात को चेन्नई पहुंचे। जहां एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस साल जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं उनमें तमिलनाडु…

रूट बेहतरीन खिलाड़ी, हास्य से उसे 100 टेस्ट मैचों के उतार-च़ढ़ा्व को झेलने में सक्षम बनाया : थोर्प

इंग्लैंड के बल्लेबाजी प्रशिक्षक ग्राहम थोर्प ने शुक्रवार (Friday) को कहा कि अपने 100वें टेस्ट मैच की दहलीज पर खड़े कप्तान जो रूट को इतने लंबे करियर में उतार-चढ़ावों के दौरान उनकी हास्य की भावना ने बहुत मदद पहुंचाई. तीस वर्षीय रूट 2012 में नागपुर में भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था और वह इसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ पांच फरवरी को चेन्नई (Chennai) में अपने 100वें टेस्ट मैच में उतरेंगे. थोर्प से जब रूट की इस उपलब्धि के बारे में पूछा गया तो बायें हाथ के इस…

Sourav Ganguly की हेल्थ को लेकर डॉक्टरों बताया हालत सामान्य, आज मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के प्रमुख सौरव गांगुली को कुछ दिन पहले दोबारा सीने में दर्द की शिकायत के चलते अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन अब उनकी हालात स्थिर है और यदि उनकी चिकित्सकीय जांच के परिणाम सामान्य आते हैं, तो उन्हें शनिवार को यानि आज अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा कि गांगुली की स्वास्थ्य संबंधी स्थिति स्थिर है। उन्हें शुक्रवार रात अच्छी नींद आई और उन्होंने सुबह हल्का भोजन किया। उन्होंने बताया कि डॉक्टर 48 वर्षीय गांगुली…

टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट लेने के बाद कगिसो रबाडा ने क्या कहा?

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा हाल में टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बने हैं. रबाडा ने 8154 गेंदों पर 200 टेस्ट विकेट लिए हैं, जबकि पाकिस्तान के वकार यूनिस 7725 गेंदों पर रबाडा के हमवतन डेल स्टेन 7848 गेंदों पर टेस्ट में 200 विकेट ले चुके हैं. रबाडा टेस्ट में 200 विकेट लेने वाले दक्षिण अफ्रीका के आठवें गेंदबाज बने हैं उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय कठिन अथक परिश्रम को दिया है. रबाडा ने पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों…

रणजी नजरअंदाज, विजय हजारे और महिला वनडे टूर्नामेंट का होगा आयोजन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट का फाइनल 31 जनवरी को पूरा हो जाने के बाद 50 ओवर के विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट और महिला वनडे टूर्नामेंट को आयोजित करने का फैसला किया है लेकिन बोर्ड को लम्बे फॉर्मेट के रणजी ट्रॉफी के लिए ंिवडो नहीं मिल पा रही है। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने राज्य संघों को पत्र लिखकर यह पुष्टि की है कि महिला वनडे टूर्नामेंट का आयोजन विजय हजारे ट्रॉफी के साथ-साथ किया जाएगा जबकि वीनू मांकड अंडर-19 ट्रॉफी को…

पीलीभीत :जिलाधिकारी पीलीभीत एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत महोदय द्वारा जिला कारागार का किया गया निरीक्षण।

पीलीभीत: आज दिनांक 30-01-2021 को जिलाधिकारी पीलीभीत श्री पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री जयप्रकाश महोदय द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा जिला कारागार में स्थापित मेस/अस्पताल आदि का निरीक्षण किया गया, बैरक को चैक किया गया व बन्दियों से उनके स्वास्थ्य/खाने की गुणवत्ता/व निजी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई व उनके निस्तारण हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत

आजमगढ़:अनियंत्रित कार के पेड़ से टकराने से दो युवकों की हुई मृत्यु

आजमगढ़: फुलपुर कोतवाली क्षेत्र के इटकोहिया गाँव के समीप रात्रि 10 बजे के करीब अनियंत्रित होकर कर पेड़ से टकरा गई। कर में सवार चाक सहित दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।मृतक कार चालक अमीर हजमा खान 28 वर्ष पुत्र मुख्तार अहमद ग्राम सुरही खुर्द थाना सरायमीर का निवासी था। अभी उसकी शादी भी नहीं हुई थी। जो मुस्लिम कालोनी सरायमीर में रहता था।उसका साथी मो0 आतिफ अंसारी 30 वर्ष पुत्र मोहम्मद इरफान ग्राम जगदीशपुर थाना फूलपुर का निवासी था। मृतक के एक 7 माह का पुत्र…

जालौन: खेत की रखवाली कर रहे किसान की ठंड लगने से हुई मौत

जालौन: ग्राम पंचायत मजीठ सुर्खियों में है ,जहाँ अन्ना जानवरों से अपने खेत की रखवाली कर रहे किसान की ठंड लगने से हुई मौत।मृतक किसान का नाम प्रभू दयाल पुत्र घसीटे 29 तरीक को रात करीब 9:00 बजे किसान अपने खेत पर रखवाली करने गया था। और बीती रात लौट कर आये और बो घर पर बनी एक झोपड़ी में लेट गए।सुबह जब परिवार वालों ने उन्हें जगाया तो बो चारपाई पर म्रत अवस्था मे मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची।शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बरेली – 1 दिन की प्रधानाध्यापक बनी कक्षा 6 की छात्रा माही प्रजापति ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से फोन पर बात कर स्कूल की समस्याओं के बारे में बताया।

आँवला – क्यारा ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कांधरपुर में प्रधानाध्यापिका शबीना परवीन द्वारा कक्षा 6 की छात्रा माही प्रजापति को हेड टीचर बनाया गया। माही ने चार्ज संभालते ही प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों की बैठक ली और कहा गर छोटे बच्चों की बुनियादी शिक्षा अच्छी होगी तो ही बच्चे आगे बढ़ेंगे उसके बाद कुछ अभिभावकों से बात की और कहा वह लड़के लड़कियों में समान व्यवहार करें।इसके पश्चात माही प्रजापति ने खंड शिक्षा अधिकारी से फोन पर वार्ता कर इस स्कूल की समस्याओं से उन्हें अवगत…

उरई/जालौन: राष्ट्रीय पल्स पोलियो महा अभियान के लिए हुई तैयारी

राष्ट्रीय पल्स पोलियो महा अभियान दिनांक 31 जनवरी 2021 के सफर संचालिन हेतु दिनांक 30 जनवरी 2021 को प्रचार प्रसार हेतु जन जागरण रैली जिला चिकित्सालय उरई परिसर से निकाली गई। रैली को जिलाधिकारी डा0 मन्नान अख्तर एवं डा0 ऊषा सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में आगे-आगे रिक्शा पर पल्स पोलियो की कैसिट बज रही थी उसके पीछे बैण्ड अपनी मधुर ध्वनि बिखेर रहा था उसके पीछे एन0सी0सी0, कैडिटस, जी0आई0सी0, सनातन धर्म, सर्वोदय तथा आर्य कन्या इण्टर काॅलेज के बच्चे एवं आंगनवाडी, आशा…

बरेली-पारस एजुकेशनल सोसायटी ने कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

बरेली-:-समाज सेवी संस्था पारस एनजीओ द्वारा कोरोना कॉल के दौरान जरूरतमंद लोगों की मदद करने वाले ऐसे समाजसेवियों को नगर विधायक डॉक्टर अरुण कुमार ने सम्मानित किया जिसमें मुख्य रुप से नजमी जान, राजकुमार समदर्शी, प्रेमपाल सिंह चौहान ,अमित पंत ,पवन कालरा और प्रमोद रघुवंशी को सम्मान पत्र और माला पहनाकर सम्मानित किया.इस मौके पर नगर विधायक डॉ अरुण कुमार ने कहा पारस एनजीओ द्वारा निरंतर समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है, जो सराहनीयऔर निरंतर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान सरकार की योजनाओं को तक जन…

इटावा: सड़क दुर्घटना में घायल हुआ युवक

इटावा :भरथना चौराहा के पास फर्रुखाबाद- बरेली रोड पर मोटरसाइकिल फिसलने से उदयपुरा का निवासी एक युवक घायल हो गया. इसी बीच वहाँ के स्थानीय दुकानदारों ने घायल युवक को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुँचाया. युवक की पहचान रजनेश यादव पुत्र राजकुमार यादव के रूप में की गई है.

बरेली-आंवला के भमोरा में मिला मृत नीलकंठ पक्षी

बरेली-:-तहसील आंवला के ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद के ग्राम बंबोरा में एक मृत नीलकंठ मिलने की सूचना पर तुरंत वन विभाग आंवला द्वारा अपनी अभिरक्षा में लेकर मृत नीलकंठ को ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद के पशु चिकित्सालय को जांच हेतु सौंपा है। ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद के पशु चिकित्सा अधिकारी  डॉक्टर गौरव मोहन शर्मा ने अभी कुछ भी कहने से इनकार किया जांच के बाद ही स्थिति मिल पाएगी । शुरुआती लक्षणों में बर्ड फ्लू के कोई लक्षण नजर नहीं आते, फिर भी पोस्टमार्टम  किया जाएगा । इसके पश्चात ही कुछ कहना संभव…