खेतासराय(जौनपुर)25 जनवरी: स्थानीय कस्बा के स्टेशन गली निवासी 50 वर्षीय एक सर्राफा व्यापारी की सोमवार को आग में झुलसने से संदिग्ध हालत में मौत हो गई । पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की गहराई से छानबीन कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जाता है। नरेंद्र सोनी पुत्र राधेश्याम सोनी खेतासराय थाना के गोला बाजार वार्ड नम्बर 9, स्टेशन गली निवासी 50 वर्षीय नरेंद्र सोनी उर्फ नन्हे पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशलगांव बाजार में…
Day: January 26, 2021
शाहगंज (जौनपुर):फरीदुल हक पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम
शाहगंज (जौनपुर): फरीदुल हक मेमोरियल पी जी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी राकेश कुमार वर्मा व विशिष्ट अतिथि के रूप में तहसीलदार अभिषेक कुमार राय व सर सय्यद अहमद इंटर कॉलेज के प्राधाचार्य मो शाहिद नईम रहे । समारोह में विशिष्ट अतिथि तहसीलदार अभिषेक कुमार राय ने सभी उपस्थित लोगों मतदान के लिये शपथ दिलाई । समारोह की शुरुआत में अतिथि परिचय रियाज अहमद ने कराया। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में क्रमशः …
पीलीभीत :अपराधियों के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान।
पीलीभीत : दिनांक 25/26-01-2021 को अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पीलीभीत पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 01 अभियुक्तों से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब, शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत 03 अभियुक्तों से 03 अवैध असलाह, NDPS एक्ट के अंतर्गत 01 अभियुक्त से 5.36 मि0ग्रा0 स्मैक व 01 मोबाइल फ़ोन सहित कुल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। थाना अमरियाअभियुक्त का नाम- रिजवान पुत्र हमीदुल्ला निवासी अमरियाबरामदगी- 01 अवैध तमंचा व 01 जिंदा कारतूससंबंधित मु0अ0सं0- 21/21 धारा- 3/25 आर्मस अधिनियम थाना…
‘जय श्री राम’ के नारे से क्यों नाराज हुईं ममता बनर्जी? कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कारण
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर के मौके पर कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में आयोजित कार्यक्रम में जय श्रीराम के नारे लगने और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गुस्सा दिखाने के मामले पर सियासी घमासान शुरू हो गया है। ममता बनर्जी की ओर से विरोध करने पर भाजपा ने भी जमकर पलटवार किया है। लोगों के मन मे भी सवाल उठ रहा है कि आखिर जय श्री राम के नारे से ममता बनर्जी इतनी नाराज क्यों हो गई? ममता के नाराज होने का कारण बताते हुए भाजपा के राष्ट्रीय…
राहुल बोले- पीएम, भारत के कृषि क्षेत्र को उद्योगपतियों को सौंपकर कर रहे नष्ट
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी(Rahul Gandhi) तमिलनाडु के तीन दिनों के दौरे पर हैं। अपने दौरे के आखिरी दिन आज राहुल गांधी करूर जिले के दौरे पर रहे। यहां एक रोड शो के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निंदा करते हुए केंद्र सरकार पर तीन नए कृषि कानूनों को लागू करके किसानों पर हमला करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम हमारे किसानों पर हमला कर रहे हैं। वह तीन नए…
तेल की कीमतों में बढ़ोतरी पर बरसी कांग्रेस, राहुल का तंज- नागपुर के लोग नहीं तय कर सकते तमिलनाडु का भविष्य
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए कांग्रेस ने केंद्र सरकार की आलोचना की है। पार्टी ने आम लोगों को राहत देने के लिए मोदी सरकार से अपने कार्यकाल में हुई उत्पाद शुल्क बढ़ोतरी को तत्काल वापस लेने की मांग की है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ईधन की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए केंद्र सरकार पर हमला करते हुए ट्वीट किया कि आम लोग महंगाई से त्रस्त हैं, जबकि मोदी सरकार टैक्स संग्रह में लगी हुई है। वहीं राहुल गांधी ने केंद्र और आरएसएस पर…
सीमा विवाद पर जारी गतिरोध के बीच चीन को भारत का फिर दो टूक जवाब
सीमा विवाद पर जारी गतिरोध के बीच भारत और चीन के सैन्य कमांडरों के बीच करीब ढाई महीने के अंतराल के बाद रविवार (Sunday) को नौवें दौर की बैठक हुई. करीब 15 घंटे तक चली इस बैठक में भी भारत की तरफ से दो टूक कहा गया है कि चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर मई से पहले की स्थिति बहाल करे और पीछे हटे. एलएसी पर मई के बाद से ही तनाव की स्थिति बनी हुई है. दोनों देशों के 50-50 हजार सैनिक पूर्वी लद्दाख में तैनात हैं. सूत्रों…
नेपाल : पीएम केपी शर्मा ओली को कम्युनिष्ट पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता, रद्द की सदस्यता
नेपाल में राजनीतिक संकट दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में अब नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। काफी वक्त से नेपाल की कम्युनिष्ट पार्टी के 2 टुकड़ों में बंटने की अटकलें लगाई जा रही थी। ऐसे में रविवार के दिन पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड की अगुआई वाले गुट की सेंट्रल कमेटी वाली बैठक में ओली को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। विरोधी गुट के प्रवक्ता नारायण काजी श्रेष्ठ ने इस बात की…
