कालपी/जालौन – गत दिवस पुलिस उपाधीक्षक द्वारा चलाई गई तबादला एक्सप्रेस के दौरान ज्ञानभारती चौकी इंचार्ज का स्थानांतरण एट थाने में होने के बाद आज कोतवाली कालपी में प्रभारी निरीक्षक आर०के०सिंह की मौजूदगी में उपनिरीक्षक रवि मिश्रा का विदाई समारोह समपन्न हुआ। जिसमें बडी़ सख्यां में पुलिस विभाग के लोगो के अलावा राजनैतिक दलों,समाजसेवी सगंठनों,हिन्दू संगठन के लोगों के अलावा मीडिया के लोग मौजूद रहे।
Day: January 25, 2021
पीलीभीत: जिलाधिकारी द्वारा सभी को दिलाई राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ।
पीलीभीत : ग्यारहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2021 के शुभ अवसर पर जनपद में मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत ड्रमण्ड राजकीय इण्टर काॅलेज में कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों व ड्रमण्ड राजकीय इण्टर काॅलेज, पीलीभीत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर उपस्थित छात्र/छात्राआ, नागरिकों व शिक्षको को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। इस मतदाता जागरूकता अभियान में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आये छात्र/छात्राओं द्वारा एक मानव श्रृंखला बनाकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।इस अवसर पर…
पीलीभीत: आगामी तिथियों में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने हेतु समीक्षा बैठक सम्पन्न।
पीलीभीत : जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण महाअभियान के अन्तर्गत आगामी तिथियों में टीकाकरण को सफल बनाने के दृष्टिगत समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि अबतक सम्पन्न हुये समस्त तिथियों में जनपद में टीकाकरण अभियान पूरी तरह से सफल रहा है तथा मण्डल में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है, उन्होंने स्वास्थ्य टीम को बधाई देते हुये कहा कि आगामी 28, 29, जनवरी व 4 फरवरी को सम्पन्न होने वाले टीकाकरण को पूरी तरह से सफल बनाये,…
प्रयागराज: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2021 कार्यक्रम का एनआईसी में किया गया सजीव प्रसारण
प्रयागराज: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सोमवार को दिल्ली में आयोजित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2021 के विजेताओं से वर्चुअल रूप से संवाद किया, जिसका सजीव प्रसारण कलेक्टेªट स्थित एनआईसी में किया गया। इस वर्ष कला एवं संस्कृति, खेल, वीरता, नवाचार, ज्ञानार्जन, समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 32 बच्चो को इस पुरस्कार हेतु चुना गया है। इस पुरस्कार के तहत पदक, एक लाख रूपये नकद एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। पुरस्कार हेतु नामित बच्चे न केवल महानगरों से सम्बंध रखते है बल्कि देश…
पीलीभीत : परिणय सूत्र में बंधे 44 जोड़े, एक दूजे के हुए जीवनसाथी।
पीलीभीत: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सोमवार को जनपद पीलीभीत के समस्त विकासखंडों के परिसरों में सामूहिक विवाह विधि विधान से आयोजित किया गया। जिसमें जोड़े वैवाहिक सूत्र में बंधे उक्त समारोह में माननीय विधायकगणों, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर सुखमय जीवन की जीवन की कामना की। विकासखण्ड बरखेडा में 03 जोडे़, विकासखण्ड पूरनपुर में 07 जोडे़, विकासखण्ड बीसलपुर में 09 जोड़े विकासखण्ड अमरिया में 04 जोड़े, ललौरीखेडा में 05 जोडे़, बिलसण्डा में 10 जोड़े व मरौरी में 06 जोड़ा…
पीलीभीत : टाइगर गिरफ्त में, ग्रामीणों को राहत
पीलीभीत में दो माह से जंगल के बाहर आया टाइगर आज पकड़ लिया गया। टाइगर को सुरक्षित पकड़ने की चुनौती का एक बार फिर डॉक्टर्स सफलता पूर्वक सामना किया है।दरअसल पिछले काफी समय लगभग दो महीने से एक टाइगर जंगल से निकलकर जरा, सिसैया, नदहा, पिपरिया करम व शाहगढ़ आदि गांव की आबादी के करीब पहुंच गया था। जिससे ग्रामीणों में लगातार दहशत बनी हुई थी। हालांकि इस टाइगर ने किसी इंसान को इस दौरान कोई नुकसान नहीं पहुंचाया था। लेकिन आबादी में रहते खतरा बना हुआ था। टाइगर रिज़र्व…
जालौन: संस्कार भारती मातृभूमि नमन रंगमंच कार्यक्रम का किया गया आयोजन
जनपद जालौन के उरई में आज सद्भावना संस्कार भारतीय उरई द्वारा आयोजित मातृभूमि नमन कार्यक्रम एवं एकल अभिनय प्रतियोगिता का कार्यक्रम उरई के सिटी सेंटर में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने पूजा बंदना कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की। सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कहा है कि यह कार्यक्रम हमारे देश के और नौजवान छात्र-छात्राओं एवं बालक बालिकाओं के लिए है जो हमारे देश की संस्कृति पर आधारित है। इसीलिए ऐसे कार्यक्रम का आयोजित हर समय किया जाता है। जिससे…
जौनपुर/लखनपुर: युद्ध स्तर पर चल रहा है सम्राट अशोक भवन का निर्माण कार्य
जौनपुर:जौनपुर के ग्राम लखनपुर के हिसामपुर में सम्राट अशोक भवन निर्माण कार्य काफी तेजी से चल रहा है।प्रियदर्शी अशोक मिशन मौर्य शाक्य सभा और लोकमंगल दल के लोग रोज सुबह भवन निर्माण के लिए गांव गांव जाकर लोगों से भवन निर्माण के लिए सहयोग राशि ले रहे हैं।बताते चले कि सम्राट अशोक भवन का सिलान्यास ग्राम लखनपुर हिसामपुर में प्रियदर्शी अशोक चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष राधेश्याम मौर्य जी के हाथो देव दीपावली के दिन किया गया था । मौर्य शाक्य सभा के अध्यक्ष प्रेमचंद मौर्य जी ने बताया की भवन…
आजमगढ़ :ग्राहक बनकर आये महिला संग दो युवक सर्राफा दुकानदार का माल ले चंपत
आजमगढ़ : कप्तानगंज स्थानीय कस्बा स्थित एक सराफा की दुकान पर ग्राहक बनकर दो युवकों के साथ आई एक महिला लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गई। घटना की जानकारी होते ही सराफा दुकानदार के होश उड़ गए। उचक्कागिरी का शिकार हुए दुकानदार ने कप्तानगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। कप्तानगंज कस्बा के महराजगंज रोड पर लालजी सेठ की सराफा की दुकान है। शुक्रवार की शाम बाइक सवार दो युवक व एक महिला दुकान पर पहुंचे और जेवरात दिखाने को कहा। सराफा कारोबारी ने उन्हें अपने पास…
पीलीभीत: कलीनगर तीन छप्परपोश घरों में आग लगने से मचा कोहराम
पीलीभीत : तहसील कलीनगर क्षेत्र गांव किनारे तीन छप्परपोश घरों में आग लगने से खलबली मच गई। लपटें उठने पर परिजनों की नींद टूट गई। एकजुट हुए ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। ग्रामीण रंजिशन घरों में आग लगाने की आशंका जाहिर कर रहे हैं। सुबह मामले की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है। हादसे में हजारों का नुकसान होना बताया जा रहा है।पीलीभीत कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव बांग्ला उर्फ मित्रसेन में शनिवार रात पूरा गांव गहरी नींद में सो रहा था। गांव के नजदीक ही दाताराम,…
प्राथमिक: विद्यालय में नारी शक्ति क्लब की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया
पीलीभीत: पूरनपुर गांव कल्यानपुर के प्राथमिक स्कूल में नारी शक्ति क्लब की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं और बेटियों को जागरूक किया गया। इस मौके पर बच्चों ने कार्यक्रम पेश कर बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का संदेश दिया। कार्यक्रम में महिलाओं को शाल ओढ़ाकर और बच्चों को पाठ्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया।राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की प्रधानाध्यापिका सुगंध अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने क्लब के सभी सदस्यों के स्वागत के साथ मिशन शक्ति की महत्ता के…
पीलीभीत: पूरनपुर 27 लाख से पूरनपुर नगर के तीन सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
पूरनपुर नगर के परिषदीय स्कूलों में आपरेशन कायाकल्प के तहत जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। नगर पालिका सीमा के परिषदीय स्कूलों में 27 लाख 63 हजार 676 रुपए की लागत से कार्य कराए जाएंगे। इसको लेकर पालिका की तरफ से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कायाकल्प के कार्य 31 मार्च तक पूरे किए जाने हैं।बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित परिषदीय स्कूलों की तस्वीर आपरेशन कायाकल्प के तहत बदली जा रही है। पूरनपुर बीआरसी क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों के कई स्कूलों में निर्माण कार्य तेजी से चल…
पीलीभीत: पूरनपुर ब्लॉक में आज बजेगी सामूहिक शादियों की शहनाई
पीलीभीत: पूरनपुर ब्लाक सभागार में आज एक मंडप के नीचे सात सामूहिक शादियों का आयोजन किया जाएगा। सभी जोड़े एक साथ हवन कुंड में आहुतियां देंगे। नव वर वधु को सरकार की ओर से कपड़े, बर्तन के अलावा नगद धनराशि भी मिलेगी। देर शाम तक कर्मचारी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने में जुटे रहे।मुख्यमंत्री सामूहिक शादियों के अंतर्गत जिले भर में 25 जनवरी को एक हवन कुंड में वर वधु आहुतियां देंगे। पूरनपुर ब्लाक क्षेत्र में सात युवती ने शादी के फार्म जमा किए थे। इसको लेकर रविवार देर शाम तक ब्लॉक…
अमेरिका ने रूस में विपक्षी नेता की रिहाई को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सख्ती की निंदा की
अमेरिका ने रूस में विपक्ष के नेता अलेक्सी नवलनी की रिहाई की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों और पत्रकारों के खिलाफ रूसी अधिकारियों द्वारा सख्त कदम उठाए जाने की आलोचना की है. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सबसे बड़े आलोचक और धुर विरोधी नवलनी को 17 जनवरी जर्मनी से मास्को लौटने पर गिरफ्तार किया गया था. जर्मनी में पांच महीने से उनका इलाज चल रहा था. नवलनी ने रूस सरकार पर उनको जहर देने का आरोप लगाया है. अमेरिका के विदेश विभाग ने रूस के अधिकारियों से कहा कि नवलनी की तत्काल…
मलेशिया में जब्त विमान छुड़ाने के लिए पाकिस्तान को चुकाने पड़े 51 करोड़ रुपए
मलेशिया में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) के विमान को लेकर जमकर बेइज्जती करवाने के बाद अब इमरान खान सरकार ने एक हफ्ते बाद के आयरिश जेट कंपनी को 70 लाख डॉलर (51 करोड़ भारतीय रुपए) की रकम चुका दी है। पाकिस्तान की राष्ट्रीय विमानन कंपनी ने लंदन उच्च न्यायालय को बताया कि उसने एक आयरिश जेट कंपनी को 70 लाख अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया है। PIA के इस विमान को मलेशिया में पट्टे की रकम को लेकर हुए विवाद के बाद जब्त कर लिया गया था। PIA ने शुक्रवार को…
जून 2021 तक कांग्रेस को मिल जाएगा नया अध्यक्ष, CWC की बैठक में लिया गया फैसला
कांग्रेस को लेकरइस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में फैसला लिया गया है कि कांग्रेस को जून 2021 तक अपना नया अध्यक्ष मिल जाएगा। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस कार्यसमिति ने निर्णय लिया है कि जून 2021 तक कांग्रेस के पास एक निर्वाचित अध्यक्ष होगा। इससे पहले समाचार एजेंसी एएनआइ ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी कि कांग्रेस संगठन के चुनाव मई महीने में कराए जा सकते हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है…
राहुल गांधी ने किया तमिलनाडु में चुनावी अभियान का शंखनाद, कहा- सत्ता में आए तो GST का पुनर्गठन करेंगे
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी तमिलनाडु के तीन दिनों के दौरे पर कोयंबटूर पहुंचे हैं। उन्होंने अपने दौरे से तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। तमिलनाडु के कोयम्बटूर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, एमएसएमई प्रतिनिधियों की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह यूपीए सरकार की प्रतिबद्धता है कि जब हम सत्ता में आएंगे तो हम जीएसटी का पुनर्गठन करेंगे। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी का मानना है कि विकास की दक्षता के लिए, विभिन्न कारकों को समरूप बनाना…
पूर्वोत्तर परिषद की बैठक में अमित शाह का विकास पर रहा फोकस, कहा- यहां पर्यटन केंद्र बनने की है क्षमता
पूर्वोत्तर में विकास और खुशहाली लाने के साथ उसे विश्व पटल पर बढ़ावा देने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। यह बात शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्वोत्तर परिषद के 69वें पूर्ण अधिवेशन की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि चाहे नैसर्गिक सौंदर्य की बात हो या सांस्कृतिक विरासत की, यह क्षेत्र पर्यटन का बड़ा केंद्र बनने की पूरी क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि मोदी जब प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने कहा था कि पूर्वोत्तर के विकास से ही भारत का…
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा- CM बीएस येदियुरप्पा के समर्थन के बिना राज्य में नहीं संभव अवैध खनन
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक फिर से वर्तमान मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा पर निशाना साधा है। उम्होंने कहा राज्य में अवैध खनन बिना मुख्यमंत्री के समर्थन के नहीं हो सकता है। अपने ताजा जानकारी ट्वीट में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार को अवैध खनन में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने आगे लिखा कि राज्य में भूविज्ञान विभाग के सभी नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए अवैध खनन हो रहा है और यह सभी अवैध कार्य बिना मुख्यमंत्री के संभव नहीं है। आगे उन्होंने कहा…
बॉबी देओल ने पत्नी तान्या को खास अंदाज में विश किया B’Day, शेयर की बेहद खूबसूरत तस्वीर
स्टार बॉबी देओल (Bobby Deol) की पत्नी तान्या देओल (Tanya Deol) का आज जन्मदिन हैं. इस खास मौके पर बॉबी देओल ने अपनी पत्नी को बेहद खास अंदाज में विश किया है. तान्या बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन एक सफल बिजनेस वुमन हैं. तान्या के जन्मदिन (Tanya Deol Birthday) के मौके पर बॉबी ने एक बेहद खास तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. बॉबी देओल (Bobby Deol) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपनी पत्नी तान्या देओल (Tanya Deol) के साथ रोमांटिक मूड…
