पीलीभीत : मैजिस्ट्रेट की मौजूदगी में विवाहिता के शव को कब्र खोद कर निकाला और पीएम के लिए भेजा

पूरनपुर: पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर,मैजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र खुद वाकर शव को निकाला और पीएम के लिए भेजा. ग्राम शेरपुर कलां निवासीं इरशाद पुत्र मुश्ताक ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि उसकी पुत्री अशराबी की दो साल पहले उवैस पुत्र नसीम लाइन पार गोटिया पूरनपुर पीलीभीत से शादी हुई थी. शादी में अपनी हैशियत के हिसाब से दान-दहेज़ दिया फिर भी सुसराल पक्ष और दहेज़ की मांग को लेकर उनकी पुत्री को कई वार मारपीट के घर से निकाल चुके हैं. 3 दिन…

कोरांव /प्रयागराज: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा का किया गया शुभारम्भ

कोरांव /प्रयागराज: यातायात पुलिस लाइन प्रयागराज मे सहायक पुलिस अधिक्षक/क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 18/01/2021 से 17/02/2021 तक का शुभारम्भ किया गया जिसमे सड़क सुरक्षा एवम कोविड 19 से बचाव हेतु जागरुक किया गया.द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा7571974858

जौनपुर: प्रतिबंधित दवाओं के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार।

जौनपुर- उत्तर प्रदेश – शाहगंज थाना कोतवाली क्षेत्र के अयोध्या मार्ग स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम से एक करोड़ 34 लाख के प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किए गए ।एस टी एफ वाराणसी और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लखनऊ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर फैंसेडील नामक प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ ट्रांसपोर्ट एजेंसी के मालिक राजकुमार निवासी भादी मोहल्ला के पुत्र चंदन गुप्ता समेत छह लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक रविवार की रात चावल लदे ट्रक की बोरियों के बीच इन दवाओं को लादा जा…

देश की एकता अखंडता के लिए स्वदेशी को करें आत्मसात: स्वदेशी एकता मंच

लखनऊ: स्वदेशी एकता मंच के राष्ट्रिय अध्यक्ष अलोक कुमार ने कहा है कि देश की एकता और अखंडता के लिए स्वदेशी को आत्मसात करना ही होगा और देश में स्व प्रोडक्शन को बढ़ाना होगा। देश में केंद्र व राज्य सरकारों से हमारी मांग है की औधोगिकरण करें। स्वदेशी एकता मंच औधोगिकरण की मांग हमेशा उठता रहा है ,इस सतत प्रक्रिया से देश में बेरोजगारी को कुछ हद तक कम किया जा सकेगा । अलोक कुमार ने अपने समर्थकों को स्वदेस्गी अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार करने के लिए भी प्रेरित…

तांडव वेब सीरीज पर विवाद: लखनऊ पुलिस आज करेगी निर्माता-निर्देशक से पूछताछ

तांडव वेब सीरीज को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. बसपा सुप्रीमो सहित कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने इसका विरोध करते हुए, वेब सीरीज से आपत्तिजनक सीन्स को हटाए जाने की मांग की है. उधर, इस वेब को लेकर लखनऊ के कोतवाली हजरतगंज में निर्माता-निर्देशक समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है. मामले की जांच के लिए इस्पेक्टर अनिल सिंह के नेतृत्व में 4 लोगों की टीम मुंबई पहुंच चुकी है. आज (मंगलवार) को यह टीम निर्माता अली अब्बास जफर, निर्देशक हिमांशु कृष्ण मेहरा, लेखक गौरव…

पहली अक्तूबर को रिलीज होगी कंगना की धाकड़

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ पहली अक्तूबर को रिलीज होगी। कंगना रनौत जल्द ही फिल्म धाकड़ में नजर आने वाली हैं। कंगना फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं और इस बीच उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में कंगना के हाथ में तलवार है और आस-पास लाशें हैं। पोस्टर शेयर करते हुए कंगना ने लिखा कि वह निडर और उग्र है। वह एजेंट अग्नी हैं। भारत की पहली महिला लीड एक्शन फिल्म धाकड़ पहली अक्तूबर, 2021 को रिलीज होगी। धाकड़ का निर्माण प्रोड्यूसर…

महेश भट्ट की पत्नी ने रिया चक्रवर्ती के लिए ये क्या कह डाला ?

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपुत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती ( Reha Chakaraborty) जल्द फिल्मों में वापसी कर सकती हैं. आपको बतादें बॉलीवुड में एक्ट्रेसेस के पॉजिटिव माहौल तैयार किया जा रहा है. हाल ही में महेश भट्ट की पत्नी सोनी राजदान नें रिया के सपोर्ट में मैसज किया. एक यूजर को जवाब देते हुए सोनी राजदान ने कहा कि रिया के जेल जाने से वही लोग एक्सपोज हुए हैं, जिन्होंने एक्ट्रेस को जेल में भेजा इसी के साथ सोनी ने कहा कि कहा कि रिया बिल्कुल बेकसूर थीं और…

आलिया भट्‌ट वर्कलोड के तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में हुईं भर्ती

एक्ट्रेस आलिया भट्‌ट इन दिनों कई फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। इस वजह से उन पर काफी वर्कलोड बढ़ गया है। जिसके चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। तनाव और थकावट की वजह से आलिया को 17 जनवरी को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि कुछ घंटे बाद उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया को सर एच एन रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। रिकवर होने पर उन्हें उसी दिन डिस्चार्ज भी कर दिया गया। ठीक होने के बाद आलिया सोमवार…

भारतीय फुटबॉल के लिए बड़ा प्रोत्साहनः एफसी बेंगलुरु ने ला लीगा साइड सेविला एफसी के साथ हाथ मिलाया

भारतीय फुटबॉल के लिए बड़ा प्रोत्साहन; एफसी बेंगलुरु ला लीगा साइड सेविला एफसी के साथ हाथ मिलाता है: सेविला एफसी ने सोमवार को एफसी बेंगलुरु यूनाइटेड और निमिडा स्पोर्ट्स बिजनेस ग्रुप के साथ एक साझेदारी समझौते को अंतिम रूप दिया – जिसका नेतृत्व गौरव मनचंदा ने किया – अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने ब्रांड को विकसित करने के लिए स्पेनिश फुटबॉल क्लब के विस्तार की योजना के तहत। इस समझौते का उद्देश्य भारतीय बाजार में सेविला एफसी की उपस्थिति को मजबूत करना है, जो क्लब की वैश्विक रणनीति के अनुरूप है…

हरियाणा अकादमी बीआर शर्मा क्रिकेट के फाइनल में

18 जनवरी (सन्मार्ग लाइव) विवेक यादव (62 और 2/41) के हरफनमौला खेल तथा सुमित वर्मा (81 नाबाद), देवेंदर लोचब (71) और रौनक डबास (4/58) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत हरियाणा अकादमी ने सहगल क्रिकेट क्लब को 14 रनों से पराजित कर आल इंडिया बीआर शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया।पहले बल्लेबाजी का न्योता पाकर हरियाणा अकादमी ने निर्धारित 40 ओवर में 271 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया। जवाब में सहगल क्रिकेट क्लब की टीम 39.3 ओवर में 257 रन बनाकर आउट हो गयी जिसमें एकांश डोबाल…

मिस्बाह एंड कंपनी के हटने के बाद ही पाकिस्तान के लिए खेलूंगा : Mohammad Aamir

तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने स्पष्ट कर दिया है कि मुख्य कोच मिस्बाह उल हक और उनके मौजूदा सपोर्ट स्टाफ के हटने के बाद ही वह पाकिस्तान के लिए फिर से क्रिकेट खेल सकते हैं। टेस्ट से पहले ही संन्यास ले चुके आमिर ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मैनेजमेंट पर ‘मानसिक उत्पीड़न’ का आरोप लगाते हुए पिछले महीने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। उन्होंने कहा था कि वह मौजूदा पीसीबी प्रबंधन की देखरेख में नहीं खेलना चाहते हैं। हालांकि आमिर अब अपने संन्यास लेने वाली…

Ind vs Aus: चेतेश्‍वर पुजारा ने 11 दिन के अंदर 3 बार बनाया ऐसा रिकॉर्ड, जो कभी कोई बल्‍लेबाज नहीं बनाना चाहेगा

 किसी क्रिकेटर से पूछा जाए कि क्‍या वो कभी सबसे धीमे अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाना चाहेगा तो उसका जवाब न ही होगा. मगर भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के स्‍टार बल्‍लेबाज चेतेश्‍वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) से अगर आप यही सवाल पूछेंगे तो वे खुशी से इसका जवाब हां में देंगे. यकीन न हो तो ऑस्‍ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ चार मैचों की टेस्‍ट सीरीज के आंकड़े उठाकर देख लीजिए. इस सीरीज का पहला टेस्‍ट एडिलेड में खेला गया, जिसे ऑस्‍ट्रेलिया ने आठ विकेट से जीता तो दूसरा मुकाबला मेलबर्न में…

शाहगंज(जौनपुर): अवैध ड्रग कारोबार का भण्डाफोड़,करोड़ों का प्रतिबंधित दवाएं बरामद

शाहगंज(जौनपुर): सोमवार की भोर में नगर के फैज़ाबाद स्थित एक मालगोदाम से हो रही अवैध ड्रग कारोबार का एसटीएफ और एनसीबी की संयुक्त ने भंडाफोड़ करते हुए छः लोगों को गिरफ्तार कर लिया।बताया जाता है की एनसीबी लखनऊ को मुखबिर से सूचना मिली की क्षेत्र से अवैध द्वारा का कारोबार बड़े पैमाने पर महीनों से किया जा रहा है।सोमवार की भोर मुखबिर की सटीक सूचना पर एसटीएफ और एनसीबी की संयुक्त टीम ने नगर के फैज़ाबाद मार्ग स्थित एक मालगोदाम के बाहर खड़ी दो ट्रकों और गोदाम पर छापेमारी कर…

मिस्र में प्राचीन मंदिर से मिला महारानी का अमूल्य खजाना, हजारों साल पुरानी किताब से होंगे कई खुलासे

पिरामिडों के अद्भुत देश मिस्र में एक प्राचीन मंदिर से महारानी का अमूल्य खजाना मिला है. पुरातत्‍वविदों का मानना है कि य‍ह मंदिर रानी नेइत का है जो 2323 ईसापूर्व से 2150 ईसापूर्व तक शासन करने वाले राजा तेती की पत्‍नी थीं. इस मंदिर की खोज मिस्र के पूर्व मंत्री और चर्चित पुरातत्‍वविद जही हवास के नेतृत्‍व में काहिरा के दक्षिण में स्थित सक्‍कारा कब्रिस्‍तान से पुरातत्‍वविदों के एक दल ने की है. पुरातत्‍वविदों के इस दल को 52 लकड़ी के बने ताबूत भी मिले हैं. ये सभी न्‍यू किंगडम…

सर्जिकल स्ट्राइक से लोगों में आया विश्वास, मोदी सरकार के नेतृत्व में देश सुरक्षित : अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को यहां कहा कि उ़़डी और पुलवामा में आतंकी हमलों के बाद पाकिस्तान में की गई ‘सर्जिकल स्ट्राइक्स’ ने जनता को आश्वस्त किया कि देश की सीमाएं नरेंद्र मोदी नीत भाजपा सरकार के नेतृत्व में सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि संकल्पबद्ध सरकार ने 2014 और 2019 के बीच उ़़डी और पुलवामा में हुए आतंकी हमलों का क़़डा जवाब दिया था। शाह ने कहा, ‘भाजपा सरकार ने पाकिस्तान के भीतर दो बार ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की और वहां आतंकवादियों का खात्मा किया। वह कर्नाटक में हालिया…

अफ्रीका-सऊदी अरब के मरुस्थली इलाकों में बर्फबारी, रेत पर चढ़ी बर्फ की सफेद चादर

विश्व में कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां जनवरी का महीना शुरू होते ही हाड़कंपाने वाली की ठंड और बर्फबारी आरंभ हो जाती है. हालांकि अफ्रीका और मिडिल ईस्ट के मरुस्थली इलाकों में अक्सर ऐसा नहीं होता है. लेकिन इस साल अफ्रीका के सहारा में जमकर स्नोफॉल हुआ है और सऊदी अरब में टेंपरेचर माइनस 2 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है. इन इलाकों में मरुस्थल की पीली रेत बर्फ की सफेद चादर से ढक गई है. सहारा मरुस्थल की रेत पर चढ़ी बर्फ की इस सफेद परत की कुछ तस्वीरें…

त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया हमले का आरोप, पार्टी ने किया इन्कार

त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पीजूष कांति बिस्वास ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिपहिजाला जिले में उन पर हमला किया। जबकि राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा ने आरोपों से इन्कार किया है। लेकिन दिल्ली में कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मामले की नियत अवधि में जांच कराने की मांग की है। कांग्रेस ने घटना के विरोध में राज्य में दिनभर के लिए बंद का आह्वान भी किया। बिस्वास ने एक बयान में बताया कि उन पर बिशालगढ़ में हमला उस समय हुआ, जब वह एक बैठक…

कांग्रेस का NIA पर सरकार से मिलीभगत का आरोप, बोले – नोटिस से नहीं डरेंगे किसान

कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि एनआइए जैसी जांच एजेंसियां सरकार के हाथों की कठपुतली बन गई हैं। इनका इस्तेमाल अब किसानों के खिलाफ किया जा रहा है, लेकिन किसान इनके नोटिस से डरने वाले नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने प्रतिबंधित संगठन सिख फार जस्टिस (एसएफजे) मामले की जांच के सिलसिले में दर्जनभर से ज्यादा लोगों को नोटिस भेजे हैं। इन लोगों में एक पत्रकार, नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन से जुड़े किसान नेता और अन्य शामिल हैं। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप…