पीलीभीत: जिलाधिकारी अध्यक्षत गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों से सम्बन्धित समीक्षा बैठक सम्पन्न।

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस समारोह -2021(26 जनवरी 2021) की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी प्रातः 8ः30 बजे ध्वजारोहण समस्त सरकारी, अर्द्धसरकारी कार्यालयो एवं भवनों पर ध्वजारोहण, राष्ट्रीयगान एवं राष्ट्रीय संकल्प का पाठ, सम्पन्न किया जायेगा और साथ ही साथ सभी कार्यालयों में विचार गोष्ठी काव्य पाठ तथा राष्ट्रीय एकता, शान्ति एवं सद्भावना से युक्त विचार सभाओं का आयोजन किया जायेगा। प्रातः 9ः30 बजे पुलिस लाइन में परेड/समारोह, पुलिस लाइन में शहीद स्मारक…

पीलीभीत : पंचायतों भवनों व कायाकल्प कार्यों में लाई जाये तेजी-जिलाधिकारी

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में आॅपरेशन कायाकल्प के 05 पैरामीटर, बेस लाइन सर्वेक्षण फेज-2 की प्रगति, व्यक्तिगत शौचालय में छूटे हुये नये पात्र व्यक्तियों का चिन्हांकन व आडिट आपत्तियों के निस्तारण से सम्बन्धित समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट कार्यालय में सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में जिलाधिकारी द्वारा कायाकल्प के मानकों के समीक्षा के दौरान एडीओ पंचायत बिलसण्डा द्वारा विगत माह में आयोजित बैठक में दिये गये निर्देश के अनुसार स्कूल में शौचालय का निर्माण न किये जाने पर असंतोष व्यक्त करते हुये कार्य पूर्ण न कराये जाने तक वेतन…

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना गजरौला पर किया गया अर्दली रूम

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री जयप्रकाश महोदय द्वारा थाना गजरौला पीलीभीत पर अर्दली रूम किया गया जिसमें अपराध नियंत्रण व विवेचनाओं की जानकारी ली। सर्वप्रथम महोदय ने महिला हेल्प डेस्क कार्यालय, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, बैरिक, हवालात, मैस एवं थाना परिसर का भी निरीक्षण किया गया तथा साफ सफाई रखने आदि आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय ने कोरोना वायरस के दृष्टिगत सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुये एक-एक कर सभी विवेचकों से विवेचनाओं की जानकारी ली और सभी विवेचकों से लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित…

पीलीभीत : मुर्गा मुर्गी में बर्ड फलू की पुष्टि से लोगों में दहशत

पीलीभीत/पूरनपुर –पंछीयो में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने से नगरवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है ।शेरपुर कस्बा से कुछ दूरी पर बना असलम कुरैशी के प्लांट में पल रही मुर्गियों तथा बतखो की मौत ।एक मुर्गी में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने से मीट खाने बालों में दहशत का माहौल बना हुआ है ।क्ई लोग असलम कुरैशी के प्लांट में बची मुर्गियों के साथ जानकारी करने पहुंचे ।चिकित्सकों की टीम ने लोगों को पछियो से लगभग दस मीटर की दूरी बनाये रखने को कहा ।दहशत के चलते अधिकांश…

पीलीभीत: पुलिस थाना सुनगढ़ी निरीक्षक के नेतृत्व में अनीस अहमद पुत्र नफीस अहमद को मोटरसाइकिल चालान की अवैध वसूली करते हुए गिरफ्तार किया।

पीलीभीत: थाना सुनगढी प्रभारी निरीक्षक के नेत्तृव मे अभियुक्त अनीश अहमद पुत्र नफीस अहमद नि0 रुपपुर कमालू थाना सुनगढी पीलीभीत जो रियाज अहमद पुत्र लियाकत अहमद नि0 ग्राम कुसमा थाना दियूरिया कलां थाना सुनगढी पीलीभीत से 7818093260 नम्बर से फोन किया , और बोला कि आपकी मोटरसाइकिल का चालान हो गया है अब अगर आपने मोटर साइकिल चलाई तो सीज हो जायेगी । मेरे पास आके अपना चालान छुडवा जाओ , मै घवरा गया और आसाम चौराहे बीसलपुर रोड राजा आटो सर्विस पर पहुंचा, जहाँ मुझे एक व्यक्ति मिला जिसका…

सीतापुर: बसपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्म दिवस पर मरीजों को फल वितरण किया

सीतापुर: 15 जनवरी 2021 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रिख में मरीजों को बसपा सुप्रीमो मायावती उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री के जन्म दिवस के उपलक्ष में कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल वितरण किया। कार्यकर्ताओं ने बड़ी सादगी के साथ अनुशाशित तरीके से सहयोग दिवस के रूप मे मनाया। इस शुभ अवसर पर वी. पी. हंस सेक्टर प्रभारी लखनऊ मिश्रित विधान सभा बसपा प्रभारी श्रीमती अभिलाषा वर्मा, सुदर्शन लाल भारती जिला सचिव, मनोज भास्कर विधानसभा सचिव, पिंकू पाल अध्यक्ष विधानसभा मिश्रिख, तनवीर हसन लकी सदस्य जिला पंचायत व जिलाउपाध्यक्ष बसपा ,…

जौनपुर -हर्षोल्लास से मनाई गई मकर संक्रांति पर्व।

जौनपुर :जिले में मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास से मनाई गई । लोगों में उत्साह और बाजारों में भीड़ भी देखने को मिली। लाई, चिवडा ,गुड़ ,पट्टी ,तिलवा आदि सामानों की दुकानें खूब सजी रही। लोग उस पर खरीददारी करते नजर आए। पूर्वांचल में अपनी बहन – बेटियों के यहां खिचड़ी पहुंचाने की परंपरा है। लोग मोटरसाइकिलो पर खिचड़ी के सामानों को बांधकर अपनी बहन- बेटियों के यहां पहुंचाते भी नजर आए । वैसे तो ठंड काफी रही दोपहर तक कोहरा भी छाया रहा ।दोपहर में हल्की धूप देखने को…

शाहगंज(जौनपुर):पुलिस पर फायर करने वाला पशु तश्कर गिरफ्तार

शाहगंज(जौनपुर): बुधवार की रात गश्त पर निकली पुलिस टीम पर असलहे से फायर करने वाले पशु तश्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय प्रेषित कर दिया।बुधवार की रात कोतवाली प्रभारी आदेश कुमार त्यागी अपने हमराही कांस्टेबल मंटू प्रसाद एवं मुकेश यादव के साथ रात्रि गश्त पर निकले थे की क्षेत्र के ग्राम कौडियाँ चौराहे के पास एक सन्दिग्ध शिफ्ट डिजायर कार में तीन युवक दिखाई पड़े ।करीब जाकर पुलिस पूछताछ करती इससे पहले वाहन सवार उक्त तीनों बदमाशो ने पुलिस पर असलहे से फायर कर दिया।जवाबी कार्यवाई में पुलिस…

शाहगंज (जौनपुर )दुराचार का केस दर्ज आरोपी गिरफ्तार

शाहगंज (जौनपुर ):कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी मंदबुद्धि किशोरी से पड़ोसी गांव का युवक महीनों से दुराचार करता रहा। किशोरी के गर्भवती होने पर मामला उजागर हुआ। पीड़ित किशोरी के बुआ की तहरीर कोतवाली ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी की दिमागी हालत सामान्य नहीं है। मंदबुद्धि किशोरी के साथ पड़ोस के गांव का युवक महीनों से दुराचार करता रहा। इस बीच किशोरी गर्भवती हो गई। उसके गर्भवती होने की जानकारी जब…

पीलीभीत :जिलाधिकारी द्वारा भूलेख अनुभाग, बिल व स्टाम्प अनुभाग का किया गया औचक निरीक्षण।

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा आज कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित भूलेख अनुभाग, बिल व स्टाम्प अनुभाग का औचक निरीक्षण किया गया। स्टाम्प अनुभाग के निरीक्षण के दौरान स्टाम्प वसूली रजिस्टर, लाइसेंस धारक रजिस्टर, गार्ड पत्रावली सहित अन्य पत्रावलियों की जांच की गई। स्टाम्प वसूली रजिस्टर के दौरान पिछले 03 माह की वसूली देखी गई, जिसमें नवम्बर व दिसम्बर माह में निर्गत आदेशों में नवम्बर माह में 01 आदेश पर चालान कार्यवाही के उपरान्त आरसी निर्गत करने के आदेश दिये गये। गार्ड पत्रावली में 2019 के शासनादेशो की संख्य कम होने…

पीलीभीत : उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्टेट लेवल कमेटी एवं क्षेत्रीय अधिकारियों की कमेटी का गठन करते हुए निर्मित सड़कों की गुणवत्ता में नियंत्रण लिया है।

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश सरकार आवागमन हेतु गांव से लेकर हाईवे तक का निर्माण कराते हुए यातायात की अच्छी सुविधा दे रही है। सरकार 250 की जनसंख्या वाले सभी ग्रामों के मुख्य मार्गों से जोड़ रही है, वहीं ब्लाक व तहसील मुख्यालयों की सड़कों को 2 लेन व चैड़ीकरण कर बड़ी सड़क बना रही है। प्रदेश सरकार का लोक निर्माण विभाग अब तक प्रदेश के 4684 राजस्व ग्रामों बसावटों में 11941 किमी0 सड़कों का निर्माण किया है। उसी तरह प्रदेश के 113 विकास खण्डों व 26 तहसीलों में 1217 किमी0 सड़क…

पीलीभीत :मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा आवश्यक सावधानियां बरतने के संबंध में सुरक्षात्मक कदम उठाए जाने हेतु दिशा निर्देश दिए गये।

पीलीभीत: पक्षियों में एवियन इन्फलुएन्जा(बर्ड फ्लू) बीमारी से बचने एवं इस रोग के प्रसार की सम्भावना पर नियंत्रण हेतुु मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पीलीभीत द्वारा आवश्यक सावधानियां बरतने के सम्बध में सुरक्षात्मक कदम उठाये जाने हेतु दिशा निर्देश जारी किये गये हैं।जलाशयों के समीप आने बाले प्रवासी पक्षियों एवं कुक्कुट फार्माे की निरन्तर कडी चैकसी रखी जाये,यदि कहीं पर भी पक्षियों की अस्वामिक मृत्यु होती है तो तत्काल विभाग को सूचित करते हुए मृत पक्षी को परीक्षण हेतु प्रयोगशाला/आर0डी0डी0एल0 केन्द्र पक्षी अनुसंधान सस्ंथान आई0वी0आर0आई0 बरेली भेजा जाये। समय-समय पर पक्षियों के…

पीलीभीत: प्रदेश की जनता को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वर्तमान सरकार मेडिकल काॅलेज खोलने में पूरे देश में अग्रणी ।

पीलीभीत : उत्तर प्रदेश जनसंख्या की दृष्टि से पूरे देश में प्रथम है। अधिक जनसंख्या के कारण प्रदेश की जनता को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवायें देने के लिए प्रदेश सरकार ने कई मेडिकल काॅलेज खोले हैं। प्रदेश की जनता को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कृत संकल्पित हैं। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा विगत वर्षों में चरणबद्ध तरीके से अनेक सुधार किये हैं। सरकार ने प्रदेश के चिकित्सा विश्वविद्यालयों/संस्थानोें/महाविद्यालयों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण करते हुए गतिशील बनाने…

पीलीभीत: सड़क एवं रेल मार्ग द्वारा वर्ड फ्लू प्रभावित क्षेत्र में आने वाले कुक्कुट उत्पादों के प्रवेश में कड़ी निगरानी की जाए ।

पीलीभीत :उत्तर प्रदेश शासन की अधिसूचना के द्वारा प्रदेश की सीमावर्ती राज्यों बर्ड फ्लू के संक्रमण के दृष्टिगत बर्ड फ्लू रोग पर नियंत्रण करने के उद्देश्य से सम्पूर्ण प्रदेश नियत्रित क्षेत्र के रूप में अधिसूचित किया गया है। जिसके क्रम में बर्ड फ्लू के प्रभावी नियंत्रण हेतु प्रदेश की सीमा में कुक्कुट व अन्य पक्षियों का आयात प्रतिबन्धित किया गया है। यह प्रतिबन्ध दिनांक 24.01.2021 तक लागू रहेगा। तत्पश्चात विद्यामान परिस्थितियों के अनुरूप पुर्नविचार किया जायेगा। सड़क एवं रेल मार्ग द्वारा बर्ड फ्लू प्रभावित क्षेत्र में आने वाले कुक्कुट एवं…

राहुल गांधी ने लगाए केंद्र पर गंभीर आरोप, कहा- सरकार को वापस लेने होंगे तीनों कृषि कानून

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी(Rahul Gandhi) आज पोंगल के मौके पर तमिलनाडु के दौरे पर गए। इस दौरान राहुल मदुरै पहुंचे और अवनीपुरम में जल्लीकट्टू कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना ही होगा। राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बात याद रखना। मुझसे यह लो। सरकार इन कानूनों (तीन #FarmLaws) को वापस लेने के लिए मजबूर हो जाएगी।…

अन्ना हजारे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले- किसानों के मुद्दे पर दिल्ली में भूखहड़ताल करूंगा

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे (Anna Hazare) ने गुरुवार को प्रधानमंत्री (PM of India) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को पत्र लिखकर कहा कि वह जनवरी के अंत में दिल्ली में किसानों के मुद्दे पर आखिरी भूख हड़ताल करेंगे। उन्होंने केंद्र के तीन कृषि कानूनों (Farms Bill) के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर विभिन्न किसान संगठनों के जारी आंदोलन के बीच पीएम मोदी को यह चिट्ठी लिखी है। हजारे ने अपने खत में किसी तारीख का जिक्र नहीं किया है, लेकिन उन्होंने कहा है कि जनवरी महीने के अंत में वो किसानों…

नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली नेपाल-भारत संयुक्त आयोग (जेसीएम) की छठी बैठक में हिस्सा लेंगे,

पड़ोसी देश भारत के साथ कुछ वर्षों से बिगड़े संबंधों को सुधारने के लिए नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली तीन दिन के दौरे पर गुरुवार को भारत पहुंचे। 14 से 16 जनवरी तक के इस दौरे में वह नेपाल-भारत संयुक्त आयोग (जेसीएम) की छठी बैठक में हिस्सा लेंगे। अपनी यात्रा के दौरान वह भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बातचीत करेंगे। आइए जानें दोनों देशों के बीच शुक्रवार से होने वाली बैठक में किन मसलों पर होगी बातचीत… दोनों विदेश मंत्रालयों के अलग अलग बयान विदेश…

मैदान से पूरी तरह बाहर हो गए हैं डोनाल्ड ट्रम्प या अभी मुसीबत नहीं टली

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चार सालों तक अमेरिकी सियासत में छाये रहे. उनके सामने कोई न टिक सका और वो सुर्ख़ियों में बने रहे. लेकिन बुधवार को अमेरिकी हाउस ऑफ़ रिप्रेज़ेंटेटिव्स द्वारा महाभियोग किये जाने के बाद वाशिंगटन के पत्रकार कहते हैं कि व्हाइट हाउस में एक अजीब सा सन्नाटा छाया हुआ है. ट्विटर उनका पसंदीदा सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म था जिसके ज़रिए राष्ट्रपति अपने करोड़ों समर्थकों से संपर्क में रहते थे. लेकिन इस प्लेटफ़ॉर्म से वो बाहर कर दिए गए हैं. फ़ेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफ़ॉर्म ने भी उनके अकाउंट…

अब भी पाकिस्तान में ‘निशाने’ पर रहते मुसलमान

पाकिस्तान के अल्पसंख्यक हज़ारा समुदाय के लिए 2021 की यह बेहद ग़मग़ीन शुरुआत थी. बलूचिस्तान प्रांत में सुन्नी चरमपंथी समूह इस्लामिक स्टेट ने हमला करके कोयले की खान में काम करने वाले 11 लोगों की हत्या कर दी. 3 जनवरी को हुई इस घटना की न केवल मीडिया और सोशल मीडिया पर निंदा की गई बल्कि इस घटना ने पाकिस्तान में हज़ारा मुसलमानों की स्थिति पर भी लोगों का ध्यान खींचा. सुन्नी बहुल पाकिस्तान में अधिकतर शिया मुसलमानों में भी हज़ारा समुदाय ने लंबे समय से चरमपंथी समूहों के हमलों…