पीलीभीत: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में जनपद पीलीभीत द्वारा प्रांतीय आवाहन पर जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर उन्हें अपनी मांगों से अवगत कराया तथा अनुरोध किया कि जनप्रतिनिधि सरकार के द्वारा मांगों की पूर्ति कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान करने की कृपा करें। प्रमुख मांगे में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करना, क्योंकि नई पेंशन योजना शिक्षक की वृद्धावस्था में उसी जीवन स्तर के साथ जीवन यापन करने योग्य नहीं हैं, वित्तविहीन विद्यालय के शिक्षकों के लिए समान कार्य के लिए समान वेतन के सिद्धांत…
Day: December 27, 2020
पीलीभीत :पूरनपुर भाजपा विधायक ने शारदा पार तीन पुलों को किया शिलान्यास कई ग्रामों के गरीबों को कंबल भी किए वितरित
पीलीभीत/पूरनपुर : भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने रविवार को लगभग तीन करोड़ की लागत से बन रहे 3 पुलो का शिलान्यास किया क्षेत्र के ग्रामीणों को आने जाने में काफी सहूलियत मिलेगी। विधायक ने क्षेत्र में गरीबों और जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किए जिससे ठंड में उन्हें काफी राहत मिली।ट्रांस क्षेत्र शारदा नदी के साथ अन्य कई नदियों पर पुल की काफी आवश्यकता है। ग्रामीणों का बरसात के समय आवागमन पूरी तरीके से बंद हो जाता है। ग्रामीणों ने इसकी समस्या विधायक बाबूराम पासवान के सामने रखी थी। विधायक…
पीलीभीत: ताले तोड़कर फ्रिज रिपेयरिंग की दुकान में हजारों की चोरी
पीलीभीत: तहसील कलीनगर चोरों ने फ्रिज रिपेयरिंग की दुकान के ताले तोड़कर हजारों का सामान चोरी कर लिया. सुबह दुकानदार दुकान पर पहुंचे दुकान स्वामी ने जब ताले टूटे देखे तो उसके होश उड़ गए. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है. कस्बा माधोटांडा के मोहल्ला जामा मस्जिद के रहने वाले खालिद की कस्बे में फ्रिज रिपेयरिंग की दुकान है. रोजाना की तरह शाम खालिद दुकान को बंद कर अपने घर चले गए. रात में अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान के शटर में पड़े ताले तोड़कर उसमें रखे…
चित्रकूट : बोले दिनेश शर्मा, राम से जुड़े स्थलों को बनाया जाएगा अद्वितीय
चित्रकूट : विश्व हिदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री दिनेश शर्मा शनिवार को प्रभु श्रीराम की तपोभूमि पहुंचे। वाल्मीकि आश्रम में चित्रकूट के संत महंतों के साथ बैठक किया और राम से जुडे स्थलों व गौ माता पर चर्चा किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही चित्रकूट को अयोध्या से जोड़ा जाएगा। जो भी भगवान राम से जुड़े स्थल है उनको अद्वितीय बनाया जाएगा। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर संत महंतों ने खुशी जताई। संतों के साथ बैठक महामंत्री ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ…
पीलीभीत: सराहनीय कार्य अपराधियों के विरूद्ध चलाया जा रहा अभियान ।
पीलीभीत: अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पीलीभीत पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम के 03 अभियुक्तों से 40 लीटर अवैध कच्ची शराब, धारा 363/366 भादवि0 के 01 अभियुक्त, धारा 376/323/ 504/506/292A IPC व 3(2)5 एससी एसटी एक्ट के 01 अभियुक्त, जुआ अधिनियम के 02 अभियुक्तों को 1440 रुपए,01 डायरी, 01 पैन 01 सट्टा पर्ची सहित कुल 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। रिपोर्ट :रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत
शाहगंज(जौनपुर): ट्रेलर से दबकर बाइक सवार की मौत
शाहगंज(जौनपुर): सरपतहां थाना क्षेत्र के सरायय मोहिउद्दीनपुर बाजार में पुलिस चैकी के सामने शनिवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रेलर से दबकर बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे ट्रेलर को पुलिस ने चालक, खलासी समेत हिरासत में ले लिया तथा मृतक के पुत्र की तहरीर पर चालक मोनेंद्र सिंह निवासी पलिया, थाना हरपालपुर, जिला हरदोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।थाना क्षेत्र के कटघर रामनगर निवासी 42 वर्षीय सुरेश सोनी पुत्र स्व. राम अवतार सोनी दोपहर किसी कार्य से अपनी बाइक द्वारा…
आज़मगढ़ :-DRM का निरीक्षण मऊ आज़मगढ़ शाहगंज रेलमार्ग पर अगले वर्ष तक पूरा हो जाएगा विद्युतीकरण कार्य, 3 वर्ष में डबल लाइन, कोविड गाइडलाइन के चलते ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी
आज़मगढ़ :- मऊ से वाया आज़मगढ़ होते हुए शाहगंज तक विद्युतीकरण का कार्य प्रगति पर है जिसकी जांच के लिए वाराणसी से DRM वीके पंजियार शनिवार को जनपद पहुंचे। उन्होंने अलग अलग रेलवे स्टेशनों पर निरीक्षण किया। DRM ने विद्युतीकरण कार्य के प्रगति की जानकारी ली तथा कई दिशा निर्देश भी दिए। कार्य पर संतोष जताया। विद्युतीकरण गोरखपुर से मऊ होते हुए आज़मगढ़ आएगा और शाहगंज तक जाकर समाप्त हो जाएगा। उसके आगे का विधुतीकरण पहले ही किया जा चुका है। रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण के कार्य भी होना है।…
किसान आंदोलन पर अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा में भी राजनीतिक रोटी सेंकने की हो रही कोशिश, जानें सरकार ने क्या कहा
भारत में जारी किसान आंदोलन पर पहले कनाडा और उसके बाद अमेरिका और ब्रिटेन के कुछ राजनेताओं की तरफ से उल्टी प्रतिक्रिया जताने को भारत फिलहाल खास तवज्जो नहीं देना चाहता। भारत मानता है कि दूसरे देशों के कुछ राजनेता अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए भारतीय किसानों के प्रति हमदर्दी दिखा रहे हैं। वैसे दूसरे देशों में स्थित भारतीय राजनयिक और दूतावास वहां के स्थानीय सरकार के प्रतिनिधियों को जमीनी हकीकत से रूबरू करवा रहे हैं।यदि किसी दूसरे देश की सरकार के प्रतिनिधि की तरफ से इस मुद्दे को…
प्रमुख इराकी शिया धर्मगुरु मुकतदा अल-सईद मुहम्मद अल-सदर ने ईरान और अमेरिका को अपने संघर्षो में बगदाद को शामिल करने के खिलाफ दी चेतावनी
प्रमुख इराकी शिया धर्मगुरु मुकतदा अल-सईद मुहम्मद अल-सदर ने ईरान और अमेरिका को अपने संघर्षो में बगदाद को शामिल करने के खिलाफ चेतावनी दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शुक्रवार को ट्विटर पर पोस्ट अल-सदर के एक बयान के हवाले से कहा, अमेरिका-ईरान संघर्ष का इराक शिकार हो गया है और यह बहुत प्रभावित हुआ है जैसे कि यह उनके संघर्षो का अखाड़ा हो। उन्होंने कहा, इसलिए, मैं ईरान से अपने संघर्ष से इराक को दूर रखने के लिए कहता हूं और मैं (अमेरिका) को भी चेतावनी देता हूं। उन्होंने…
अरुणाचल में जदयू के विधायकों को तोड़ भाजपा ने बिहार में दिया विपक्ष को बोलने का मौका,जानें पूरा मामला
पिछले वर्षो की तरह यह वर्ष भी चला जाएगा। पीछे छोड़ जाएगा कुछ खट्टी और कुछ मीठी यादें। यादें..कोरोना की.. कोरोना काल में अपनों को अपनों का अहसास कराने की.. प्रतिबंधों के साथ हुए चुनाव की.. और भी बहुत सी यादें। इन यादों की पोटली थामे अब बिहार नए वर्ष में नए संकल्पों के साथ दौड़ने के लिए तैयार खड़ा है, लेकिन जाते-जाते अरुणाचल प्रदेश के घटनाक्रम के जरिये राजनीतिक दोस्ती की परिभाषा को भी स्पष्ट कर गया है। क्रिसमस के दिन अरुणाचल प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के…
हनुमान बेनीवाल पहुंचे शाहजहांपुर बॉर्डर, यहां से रवाना होंगे दिल्ली
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के संयोजक और नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल (Hanuman beniwal) किसान काफिले के साथ शाहजहांपुर बॉर्डर पहुंच गए हैं, यहां से सांसद बेनीवाल किसानों के साथ अब दिल्ली कूच करेंगे। इससे पहले दोपहर करीब 12:00 बजे हनुमान बेनीवाल और उनके समर्थक विराटनगर में एकत्रित हुए, जहां से काफिले के रूप में शाहजहांपुर बॉर्डर (shahjahanpur border) पहुंचे हैं। अब से कुछ ही देर पहले बेनीवाल का काफिला या पहुंच गया है, यहां पर हनुमान बेनीवाल किसानों को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि 1 सप्ताह पहले हनुमान बेनीवाल…
आतंकी दाऊद के भतीजे की कोरोना से मौत
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भतीजे की पाकिस्तान के कराची में एक निजी अस्पताल में कोरोना से मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक दाऊद के बड़े भाई साबिर कासकर के बेटे सिराज साबिर कासकर (38 साल) का हफ्ते भर से अस्पताल में इलाज चल रहा था. वह कोरोना (Corona virus) से संक्रमित था. सिराज शादीशुदा था और कराची के संरक्षित क्लिफ्टन इलाके में दाऊद के महलनुमा बंगले से सटे एक घर में रहता था.सूत्रों के मुताबिक, दाऊद, गैंगस्टर अनीस इब्राहिम और दाऊद के बॉडीगॉर्ड्स सिराज के शव को लेकर अब्दुल्ला…
